With Ab Manzil Meri Hai, novelist Vandana Yadav put her motivational skills to paper and guided the readers on how to keep themselves motivated on their journey to success. In the book, readers will encounter a number of real-life stories in a variety of fields who - just like everyone else - faced countless obstacles but refused to give up.
With a positive and uplifting writing style, Yadav encourages the reader to be self-confident and believe in their abilities to get ahead!
--
मंज़िल पर पहुँचना हर इंसान का सपना होता है। जो लोग अपने सपनों की मंज़िल पाना चाहते हैं, वे मेहनत करना भी जानते है। परन्तु मेहनत कैसे, किस दिशा में, और कितनी करनी है, यह जानना सबसे महत्वपूर्ण है। अब सवाल उठता है कि क्या हर मेहनतकश को मंज़िल मिल जाती है? इस सवाल का जवाब आपको वन्दना यादव की मोटीवेशनल पुस्तक 'अब मंज़िल मेरी है' में मिलेगा। अपनी मंज़िल पर पहुँचने के लिए तैयारी कैसे करें, कठिन रास्ते को अपनी मेहनत से आसान कैसे बनाएं? मेहनत के दम पर जिन लोगों ने अपनी पहचान बनाई, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जीत हासिल की उनके संघर्ष कैसे थे? यह, और सफल होने के सफर से जुड़े अनेक सवालों, जिज्ञासाओं के जवाब जानने के लिए इस मोटीवेशनल पुस्तक को पढ़ा जाना चाहिए।
Vandana Yadav is a Hindi language writer, motivational speaker and social worker. She was born in Bikaner, Rajasthan and currently resides in New Delhi.
Alongwith novels like 'Kitne Morche' and 'Shuddhi', she has also written a travelogue on Sikkim, published 3 poetry collections, contributed in children's literature among many other literary pursuits. Urdu Dost Foundation translated her poetry collection titled 'Kaun Aaeyga' in 2010.
She has also published short stories like 'Curfew', 'Middle Man' and 'Sugli' in literary magazines and regularly writes for leading newspaper, Jansatta alongwith publications like Purwai, addressing issues ranging from women's rights and self improvement to mental health and preservation of heritage. Her short story 'Middle Man' was translated by her daughter and published in literary journal, Kitaab in February 2024.
---
लेखक, मोटिवेशनल स्पीकर, और समाज सेविका वन्दना यादव का जन्म 9 सितंबर को बीकानेर, राजस्थान में हुआ। हरियाणा की रहने वाली वन्दना जी का वर्तमान निवास स्थान दिल्ली है।
'कितने मोर्चे' और 'शुद्धि' उपन्यास के साथ यात्रा वृत्तांत, कविता-कहानी और बाल साहित्य की लगभग एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। आप आधा दर्जन से अधिक पुस्तकों की एडिटर रही हैं। 'पुरवाई' अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में साप्ताहिक कॉलम लिखने वाली वन्दना जी आकाशवाणी पर रचना पाठ एवं समाचार-पत्र, पत्रिकाओं में मानसिक स्वास्थ्य, महिला अधिकारों और अन्य सम-सामयिक विषयों पर निरंतर लेखन कर रही है।