Sitemap

12वी पास के लिए उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के अवसर

5 min readOct 6, 2018

--

हमारे देश के लगभग सभी छात्र सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते है, क्योंकि प्राइवेट जॉब की अपेक्षा सरकारी नौकरी अधिक सुरक्षित होती हैं, और सरकारी नौकरी में अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते है, इसलिए बारहवीं के बाद आपको सरकारी नौकरी को प्राथमिकता देनी चाहिए, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न विभागों में नियुक्तियां निकाली जाती है, 12वी पास छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी आप किन-किन विभागों में प्राप्त कर सकते है, इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |

Read More — How to Become UP Lekhpal

Press enter or click to view image in full size

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के अवसर (12वी पास)

एसएससी स्टेीनोग्राफर (ग्रेड सी और डी)

बारहवीं उत्तीर्ण करनें के बाद आप एसएससी की परीक्षा में सम्मिलित होकर विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते है इस परीक्षा में सम्मिलित होनें के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गयी है, ऑब्जेोक्टििव एग्जाम के आधार पर यहां आपका चयन हो सकता है, इसके पश्चात स्किल टेस्ट देना होगा ।

लोअर और अप्‍पर डिवीजन क्‍लर्क डाटा एंट्री ऑपरेटर और पोस्टिंग असिस्‍टेंट

सरकारी नौकरी के इन सभी पदों के लिए एग्‍जाम का प्रबंध एसएससी द्वारा किया जाता है, इन सभी पदों के लिए सबसे पहले एंट्री लेवल टेस्‍ट में सम्मिलित होना पड़ता है, इस जॉब के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है, लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करनें के पश्चात अभ्यर्थी को स्किल टेस्‍ट में सम्मिलित होना पड़ता है, और स्किल टेस्ट पास करने के बाद नौकरी प्राप्त हो जाती है ।

उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन

उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन अर्थात विद्युत विभाग में आवश्यकतानुसार नियुक्तियां निर्गत की जाती है, परन्तु विद्युत विभाग का क्षेत्र काफी विस्तृत है, इसमें विभिन्न ग्रेडो में नियुक्तियां की जाती है, बारहवीं पास छात्रों के लिए क्लर्क, लाइनमैन, ड्रेसर कम फर्स्ट एडर एवं वार्ड बॉय पदों आदि पदों पर नियुक्ति प्राप्त कर सकते है, इसके लिए आपको प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है |

बैंकिंग फील्ड में जॉब

बारहवीं पास छात्रों के लिए बैंक की अधिकांश नौकरियां क्लर्क कैडर की होती है, क्लर्क के अतिरिक्त असिस्टेंट लेवल और डेटा एंट्री की भी जॉब भी 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतर विकल्प है, इन पदों पर नौकरी के लिए कंप्यूटर की जानकारी होनी आवश्यक है, बैंको में अकाउंट से संबंधित कार्य अधिक होनें के कारण एनालिटिकल स्किल्स अच्छे होने चाहिए |

राजस्व विभाग में

राजस्व विभाग में लेखपाल का पद अत्यंत महत्वपूर्ण पद होता है, लेखपाल बननें हेतु अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है, परन्तु इस पद को प्राप्त करने हेतु आपको लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना होगा, उसमें सफलता प्राप्त करनें के बाद ही आप यह जॉब प्राप्त कर सकते है |

Get Arjun Sharma’s stories in your inbox

Join Medium for free to get updates from this writer.

शिक्षा विभाग में

बारहवीं उत्तीर्ण करनें के बाद यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते है, तो एनटीटी अर्थात नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कर सकते है, यह कोर्स महानगरों में अधिक प्रचलित है, इस पाठ्यक्रम की अवधि दो वर्ष है. इस कोर्स में एडमिशन 12वीं के अंकों के आधार पर या कई जगह प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाता है, प्रवेश परीक्षा में करंट अफेयर्स, जनरल स्टडी, हिन्दी, रीजनिंग, टीचिंग एप्टीट्यूड और अंग्रेजी से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, इस कोर्स को करने के पश्चात अभ्यर्थी को प्राइमरी टीचर बन सकते है |

i).जेबीटी (जूनियर टीचर ट्रेनिंग)

जूनियर टीचर ट्रेनिंग कोर्स के लिए न्यूतम योग्यता 12वीं है और इस पाठ्यक्रम में प्रवेश मेरिट के आधार पर अथवा प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है, इस कोर्स को करने के बाद छात्र प्राइमरी टीचर बन सकते हैं |

जल विभाग में

जल विभाग में बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए नियुक्तियां निर्गत की जाती है, जल विभाग में विभिन्न ग्रेडो के अंतर्गत नौकरियां प्रदान की जाती है, परन्तु बारहवीं पास छात्रों के लिए वर्कर पद पर आप आवेदन कर सकते है, इस पद को प्राप्त करनें के लिए आपको लिखित परीक्षा में सफल होना अनिवार्य है |

जिला पंचायत में

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले है, और प्रत्येक जिले में जिला पंचायत का कार्यालय होता है, जिसमें विभिन्न स्तर के अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है, इसमें कंप्यूटर ओपरेटर, पत्र वाहक, सफाई कर्मी आदि पदों पर साक्षात्कार के आधार पर नियुक्तिया की जाती है |

यूपीएससी, एनडीए और एससीआरए

बारहवीं उत्तीर्ण करनें के बाद आप यूपीएससी, एनडीए और एससीआरए की नौकरी प्राप्त कर सकते है, परन्तु इसके लिए बारहवीं सांइस स्‍ट्रीम से तथा किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से होना चाहिए, बारहवीं में आपके विषयों में फिजिक्‍स, गणित और कैमिस्‍ट्री अनिवार्य है, बारहवीं तक अंग्रेज़ी भी आपका विषय होना चाहिए, इन पदों के लिए सरकार की तरफ से परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है, इन परीक्षाओं में आए अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होता है, एनडीए के लिए न्‍यूनतम आयु 16 से ऊपर और अधिकतम 19 वर्ष चाहिए, एससीआरए के लिए न्‍यूनतम आयु 17 और अधिकतम आयु 21 है ।

मेडिकल विभाग में

चिकित्सा विभाग में बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की नियुक्तियां समय-समय पर निकलती रहती है, इनमें सबसे अधिक नियुक्तियां वार्ड ब्वॉय, और नर्स की होती है, मेडिकल विभाग का क्षेत्र बहुत ही विस्तृत है, इस विभाग में नौकरी प्राप्त करनें हेतु अभ्यर्थी को प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है |

सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलो में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के अंतर्गत परिचालक, क्लर्क, आदि की नियुक्तियां की जाती है, और इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता 12 अनिवार्य होती है, यह नियुक्तियां संविदा के अंतर्गत की जाती है | ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में नौकरी प्राप्त करनें के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है |

भारतीय डाक विभाग

भारतीय डाक सेवा के अंतर्गत बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर प्रतिवर्ष मई अथवा जून माह में निकाली जाती है, इस सरकारी नौकरी में अच्छे वेतन के साथ-साथ सम्मान भी प्राप्त होता है, इस पद को प्राप्त करनें के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, इस नौकरी में आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है, अर्थात नौकरी प्राप्त करने के लिए आपको अनेक अवसर प्राप्त हो सकते है, इसके साथ-साथ आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमनुसार छूट प्राप्त होती है, इसमें अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा/ कौशल परीक्षा /साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है |

--

--