Stories by व्यंग्य नज्म बस्ती on Medium
माल्या को कौन नही जानता है। समाज सुधारक माल्या पहले ऐसे नही थे। यदि उनके संत बनने के पहले की जिंदगी देखेंगे तो आपको उनका एक ऐसा जीवन मिलेगा जिसमें शराब, शबाब और कबाब ही उनके जीवन का मकसद था। माल्या रास्ता भटक चुके थे।
भटके हुए माल्या को रास्ते पर लाने के लिए एक धर्मगुरु का बहुत बड़ा योगदान है। वो घटना कुछ इस तरह है।
फलाना साधू को पता था कि माल्या जिस तरह का जीवन यापन कर रहा है कुछ ही दिनों में उसे बावासीर अपने कब्जे में ले लेगा। लेकिन माल्या तो शराब,शबाब और कबाब का उपभोग करने में व्यस्त था। जब माल्या को इस बात का ज्ञान हुआ कि कोई साधू उसके बावासीर के रोग के बारे में लोगों को बताते फिर रहा है तो माल्या उसे मारने के लिए निकल पड़ा क्योंकि बावासीर की बात लोगों में फैल जाती तो लोग उसको चुम्मा देना छोड़ देते।
साधू भी माल्या से मिलना चाहता था। दोनों अचानक एक एयरपोर्ट पर मिल गए। माल्या साधू पर क्रोधित हो रहा था कि तभी साधू ने एक पानी से भरा हुआ गिलास दिखाकर माल्या को पूछा इसमें क्या दिख रहा है। माल्या ने कहा बीयर है। बीयर नही इसमें पानी है और यदि इस पानी को पीना नही छोड़ोगे तो तुम्हें बावासीर हो जाएगा। माल्या ने कहा लेकिन मुझे तो बावासीर हो गया है और आप सभी को इस बारें में बताकर मेरी बेइज्जती कर रहें हैं।
साधू ने माल्या से कहा मैं तुम्हें बावासीर से मुक्ति दिलवा सकता हूँ लेकिन उसके लिए तुम्हें मेरे शरण में आना होगा। और उस दिन से माल्या को लोग संत माल्या के नाम से जानते हैं। संत बनने के बाद माल्या ने औरतों और लड़कियों को पकड़ पकड़कर चूमना छोड़ दिया। अप्सराओं को साथ में लेकर घूमना फिरना छोड़ दिया और अब संत माल्या लोगों को बावासीर से बचने का उपदेश देते हैं।
बहुत समय पहले कॉलेज में पढ़ा था की राजा के दरबार में उसकी तारीफ करने के लिए कवि और चाटुकार रख्खे जाते थे। चाटुकार का काम क्या था ये आप को आगे मै जिस घटना का जिक्र कर रहा हु उससे पता चल जायेगा। “ एक बार राजा ने अपने दरबारियों से कहा की मुझे बैंगन बहुत भाता है। झट से एक चाटुकार ने कहा की हा महाराज बैंगन है ही ऐसा की सबको भा जाये, उसका गठीला बदन देखिए ऐसे लगता है की कोई रोबदार शूरवीर हो, नीला रंग तो जैसे बनाया ही बैंगन के लिए गया है और उसके सर पे ताज कितना भाता है । कुछ दिनों के बाद राजा ने कहा यार ये बैंगन बहुत ही बकसूरत है, चाटुकार महोदय ने फौरन कहा आप एकदम सही बोल रहे है राजा साहब देखिये तो जरा इसने सर पर काँटा लगा रख्खा है, चुभ जाये तो खून निकाल दे और इसका रंग कितना भद्दा है।”
चाटुकार और सलाहकार में काजल और काले रंग जितना अंतर है। दोनों दिखने में एक जैसे है और इनकी बीच में अंतर करना बहुत ही मुश्किल है , परन्तु एक अच्छे नेता की सबसे बड़ी खूबी उसके सही और गलत का निर्णय लेनेपर निर्भर होती है। कभी चाटुकारो पर कोई किताब नहीं लिखी गई, ये एक जन्मजात कला है। सलाहकार बनने के लिए आप कुछ किताबे पढ़कर और लोगो की राय से सीख सकते है। परन्तु चाटुकारिता की कला आपको सिर्फ और सिर्फ जन्म के समय देवो के वरदान से मिल सकती है। आप सोच रहे होंगे की मै इस लेख से आखिर क्या साबित करना चाहता हूँ, तो मेरा जवाब है की मैं सिर्फ आपको आगाह करना चाहता हूँ की आज के इस समय में आप चाटुकार को सलाहकार न समझ बैठे। सलाहकार आप को सच बताएगा और चाटुकार आपको गर्त की तरफ ले जाएगा।
निंदक नियरे राखियो आँगन कुटी छवाय।
बिन पानी साबुन बिना निर्मल करे सुहाय।।
इस दोहे का अर्थ ये है की जो हमेशा आपकी निंदा करता है उसे आपको अपने पास रखना चाहिए। वो हमेशा आपको उसके तीखे शब्दों के साथ सही मार्ग पर चलने का निर्देश देगा। निंदक आप के कार्यशैली को बिना साबुन और पानी के निर्मल बना देगा अर्थात वो हमेशा आपकी प्रगति में मदतगार होगा। परन्तु आज के इस युग में हम हमेशा उल्टा करते है। निंदा करने वाले को दूर भगा देते है और चाटुकारिता करनेवाले को अपने पास बुला लेते है और इसी के कारण हमें अपना हर निर्णय सही लगने लगता है और हम धीरे धीरे दुर्गति की तरफ बढ़ने लगते है। धीरे — धीरे चाटुकारिता की कला प्रचलित हो रही है। अब इसके धीरे धीरे अनकहे नियम लिखे जाने लगे है और चाटुकारो की जमात बढ़ने लगी है और ये जन्मजात कला अब लोगो को अपनी ओर आकर्षित करने लगी है, जो समाज के लिए घातक साबित हो सकती है।
एक मिस्टर चाटुकार की जीवनी संक्षिप्त में इस प्रकार है।
मिस्टर चाटुकार जब कक्षा ५वी में थे उस समय उन्होंने ने स्कूल छोड़ दिया। दिनभर नुक्कड़ पर बैठकर गप्प तड़ाका करना मिस्टर चाटुकार के रोज की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा था। धीरे — धीरे मिस्टर चाटुकार अपनी चापलूसी से एक नेताजी के यहाँ काम पर लग गए। मिस्टर चाटुकार को तनखा तो नहीं मिलाती थी परन्तु हलाली मुदाली करके वो हर महीने काफी बढ़िया रकम घर ले जाते थे। आज मिस्टर चाटुकार भारत की एक बहुत बड़ी राजनीतीक पार्टी के बहुत बड़े नेता है। जिस नेता के अंदर उन्होंने अपना राजनीतीक सफर शुरू किया था वो आज भी नुक्कड़ पर है और मिस्टर चाटुकार आज सफलता की ऊँचाई छू रहे है। परन्तु वो जिस पार्टी के नेता है वो पार्टी आज गर्त में खड़ी है और अगर जल्द ही पार्टी ने मिस्टर चाटुकार और मिस्टर सलाहकार में अंतर न किया तो पार्टी का नामो निसान भी मिट सकता है।
चाटुकार आज समाज के हर वर्ग में जड़ जमा चुके है इसलिए सिर्फ राजनीतक दल ही नहीं अपितु हमें भी मिस्टर चाटुकार और मिस्टर सलाहकार में अंतर करना होगा।
http://puraneebastee.blogspot.in/
पिछले सात दिनों से काली पहाड़ी पर बिजली का अता-पता नहीं था। गब्बर ने पिछले सात दिनों से अर्नब गोस्वामी को नहीं देखा था। गब्बर अर्नब गोस्वामी का बहुत बड़ा फैन था। रोज रात को गब्बर अगर डाका डालने नहीं जाता था तो वो खाना अर्नब गोस्वामी के न्यूज़ के साथ ही खाता था। लेकिन बिजली की किल्लत से गब्बर और उसके गिरोह के कई लोग परेशान थे। इतनी ज्यादा गरमी पड़ रही थे की उससे सांभा को घमौरियां निकल आई थी। गब्बर ने कालिया और उसके साथ दो और लोगो को रामगढ़ बैटरी चार्ज करने के लिए भेज दिया। कालिया रामगढ़ से खाली हाथ ही आ गया क्योंकि रामगढ़ में भी पिछले कई दिनों से बिजली नहीं आ रही थी। कालिया को इस बार गोली नहीं खानी पड़ी क्योंकि वो अपने साथ बिजली ना आने की पर्याप्त जानकारी लेकर आया था।
कालिया की जानकारी के अनुसार सरकारी कंपनिया कोयले की कमी के कारण बिजली नहीं पैदा कर पा रही थी। कोयले की माइनिंग पर सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी। सर्वोच्च न्यायालय को ये रोक इस लिए लगनी पड़ी क्योंकि कोयले की चोरी हो रही थी और करोड़ो हजारो रुपयो का कोयला चोरी हो चूका था। गब्बर कोयले की चोरी का मामला सुनकर हक्का — बक्का रह गया। कोयला हमारे भारत की भू संपदा है उसका चोरी होना कोई मामूली बात नहीं थी। गब्बर सोच-सोच कर हैरान था की कोयला चोरी कैसे हुआ? गब्बर मन ही मन सोचने लगा की एक गाँव लुटाने के लिए उसे कई दिनों तक तैयारी करनी पड़ती है, दरोगा जी को पैसे खिलाने पड़ते है और तब जाकर गाँव लुटाने में सफलता मिलती है। पिछली बार रामगढ़ से दस बोरियां आनाज की लाने में बड़ा खून खराबा हो गया था और यहाँ करोड़ो हजारो रुपयो का कोयला चोरी हो चूका था।
गब्बर ने भी अपने कॅरियर की शुरवात मालगाड़ी मे से कोयला चुराने से कि थी पर कभी भी उसे कोयला बेचने के बाद उसे हज़ार रुपये से ज्यादा नहीं मिला क्योंकि उससे ज्यादा का कोयला चुराकर बेचना आसन नहीं था। ऊपर से चोरी में शामिल सभी लोगो का हिस्सा देने के बाद हाथ में बहुत कम पैसे बचते थे। गब्बर कोयले की चोरी के बारे में सोच सोच कर परेशान हो रहा था क्योंकि वो जानना चाहता था की कोयला किस तरह चुराकर ले जाया गया और किस बन्दे ने करोडो हज़ार रुपये के कोयलों की चोरी की और किस बन्दे ने करोडो रुपये के कोयले को हाथो हाथ खरीद लिया। गब्बर जानता था की कोयला चुराना कोई आसन काम नहीं है। कोयला चुराकर बाज़ार तक पहुचाना काफी कठिन था। गब्बर ने कालिया से कोयला चोरी होने का मास्टर प्लान लेकर आने को कहा। कालिया पैसे लेकर एक न्यूज़ चैनल के वहा मास्टर प्लान लेने पहुंच गया।
कालिया वापस कालीपहाड़ी पर आया और गब्बर को बताया की कुछ लोगो ने औने-पौने दामो पर कोयले की खदानों को प्राइवेट कंपनिया को बेच दिया था जिससे सरकार को करोडो रुपयो का चुना लगा गया है। कोयला सिर्फ सरकारी पन्नो पर चोरी हुआ है। असली कोयला अभी भी वही पड़ा है जमीन के नीचे, पर आज नहीं तो कल वो जमीन के नीचे से चोरी हो जायेगा। गब्बर भी अब बड़ी कोयला चोरी के बारे मे सोचने लगा। वो भी अब सिर्फ पन्नो पर कोयला चोरी कर के पैसा कमाना चाहता था। गब्बर को लगा की पन्नो पर कोयला चोरी करना आसान है पर उसे पता नहीं था की पन्नो पर कोयला चोरी करने के लिए उसे पहेले राजीनीति मे आना पड़ेगा और कोयला चोरी के लिए कम से कम विधानसभा का चुनाव जितना पड़ेगा जो अपने आप मे बहुत बड़ा काम है परन्तु गब्बर जैसे ​डाकू के लिए भारत की राजनीती में आना कोई कठिन काम नहीं था।
एक राजनितिक पार्टी से जुगाड़ करके गब्बर ने राज्यशभा में सदस्यता प्राप्त कर ली और आज-कल कई ऐसे गब्बर भारत को लूट लूट कर कंगाल और भारत की जनता को बदहाल कर रहे है।
http://puraneebastee.blogspot.in/p/vyang-hasya-satire.html
हर रोज ऑफिस आते-जाते पंडित तोताराम को देखने की इतनी आदत हो गयी थी की बिना तोताराम के ऑफिस जानेवाली सड़क सुनी-सुनी लगती थी। इस बार बनारस से आने के बाद पंडित तोताराम को एक भी दिन उस बरगद के पेड़ के नीचे नहीं देखा था। पंडित तोताराम का नाम रामलोचन उपाध्याय था परन्तु उनके तोते की चपलता देखकर लोग उन्हें पंडित तोताराम बुलाने लगे। पंडित तोताराम का तोता बहुत सयाना था और वो पंडित तोताराम के इशारे पर झट बाहर आता था बण्डल में से एक कार्ड चुन लेता और पंडितजी के हाथ में देकर चला जाता था। जाते जाते पंडित जी का तोता बोलता,”आप का दिन शुभ हो”. पंडित तोताराम कार्ड देखकर भविष्यवाणियां करते थे और उनकी भविष्यवाणियां प्रायः सही होती थी।
भारत एक चुनावो का देश है यहाँ साल के हर महीने किसी न किसी राज्य में चुनाव चलते रहते है। विश्व की सबसे बड़े लोकतंत्र एक एक राज्य में चुनाव आरंभ हो गया। जी हा मैं भारत की बात कर रहा हू। भारत में चुनावो के शुरू होते ही २४X७ खबरियाँ ​चैनलों ने थोड़ी राहत महसूस की , क्योंकि अब उन्हें करामाती बाबाओ की कहानियाँ नहीं बनानी पड़ेंगी। चुनावो के माहौल में खबर चरोतरफ बिखरी पड़ी है और खबरियाँ चैनलों को सिर्फ उन्हें उठाकर सलीके से अपने अपने चैनलो पर दिखानी है। हर चैनल जाती-पाति, विकास, बिजली, पानी और सड़क पर मतदाता के बीच पहुँच कर उनकी राय पूछ रहा था। पत्रकार तपती धुप में कुछ कुछ देहाती दिखने की कोशिश कर रहे थे। कुछ पत्रकारों को इस कार्य में मसक्कत नहीं करनी पड़ी क्योंकि उनकी हाव-भाव और बोल-चाल से वो दिखते ही देहाती है।
चुनावो का दौर चालू था और सभी चैनलो ने अपने अपने ओपिनियन पोल के नम्बरो के साथ चार बुद्धिजीवियों को लेकर सभी राजनितिक पार्टियो का विश्लेषण कर रहे थे । हर चैनल वाले अपने अपने ओपिनियन पोल के हिसाब से पार्टियो को नंबर दे रहे थे। आपको ए जानकर की हैरानी होगी की १२५ करोड़ आबादी की इस देश में सभी चैनल वाले १ लाख लोगो को पूछकर हार-जीत का फैसला कर रहे थे। जीतने वाली पार्टी ओपिनियन पोल को लेकर ख़ुशी मना रही थे और हारने वाली पार्टी ओपिनियन पोल को मानाने को तैयार नहीं थी। छोटी बड़ी पार्टियाँ अपने आपको किंग मेकर बनाने में लगी थी। खबरियाँ चैनल वाले भी बुद्धिजीवियों के साथ बैठकर तुक्का लगा रहे थे।
चुनाव ख़त्म हो चुके थे और परिणाम आने में अभी तीन दिन बाकि थे। सभी चैनल इस बार अपने अपने एक्सिट पोल के साथ खबर दे रहे थे। एक न्यूज़ चैनल के एंकर साहब तो कुछ यो बोलते थे जैसे युद्ध में जा रहे हो। तीन दिन बाद आने वाले परिणाम की कल्पना पर लोग दिनभर बहस कर रहे थे। 24X7 के खबरियाँ चैनलों के दौर में मात्र कल्पना और १ लाख लोगो से पूछे गए परिणामो पर घंटो बहस हो रही थी। फला पार्टी के जितने ​पर ​कौन गृहमंत्री बनेगा बहस यहाँ तक पहुंच गयी थी। इनमे से कई बातो का हकीकत से कुछ लेना देना नहीं था परन्तु बाबाओ की खबरों से बढ़िया चुनावी खबरों पर बहस करना था। बाद विवाद के इस दौर में सभी एंकर अपने चैनल को नंबर 1 बता रहे थे।
आखिर परिणाम आ गए।
आज ऑफिस जाते समय पंडित तोताराम बरगद के पेड़ के नीचे बैठे थे। मैं झट से पंडित जी के पास पहुँच गया। पंडितजी ने कहो आओ भाई कहा थे इतने दिन। मैंने कहा मैं तो यही था आप कहा लापता थे। पंडितजी ने कहा पूछो मत यार मै तो भविष्यवाणियां करने में व्यस्त था। इतनी सारी भविष्यवाणियां करना कोई आसान बात नहीं है। मैंने पूछा अरे पंडितजी इतनी भविष्यवाणियां किसकी कर रहे थे। पंडितजी ने कहा एक काम करो तुम ऑफिस जाकर आओ और मै भी जाकर मेरी भविष्यवाणियां की पेमेंट ले आता हूँ और शाम को चर्चा करते है। मैं ऑफिस पहुंचकर सोच रहा था की पंडितजी ने तो इस बार मोटा हाथ मारा है और फिर शाम को निकलते ही पंडितजी के यहाँ पहुँच गया।
मैंने कहा पंडित तोताराम अब बताओ इतने दिन कहा थे, तो पंडितजी ने जवाब दिया ​अरे भाई ये जो 24x7 खबरियाँ चैनल है उन लोगो के लिए भविष्यवाणियां कर रहा था। मैंने पूछा अरे उन्हें क्या बता रहे थे तो पंडितजी ने कहा,”ये जो ओपिनियन पोल और एक्सिट पोल में सारे नंबर थे वो मैं ही तो गुणा गणित करके बता रहा था और मैंने तो तीन अंग्रेजी चैनेलो को भी नंबर दे दिए और उन्होंने कांटा छापा करके नंबर कम ज्यादा कर लिए नहीं तो सभी के नंबर एक से लगते। उन्होंने ने मुझसे कहा है की मैं अगर इस बात का जिक्र बाहर करूँगा तो मुझे जेल भिजवा देंगे परन्तु तुम अपने हो इस लिए तुम्हे बता रहा हूँ लेकिन तुम किसी को भी इस बारे में मत बताना। मैंने कहा पंडित तोताराम ………
पंडित जी ने मुस्कराते हुए कहा अब मुझे पंडित तोताराम मत कहो मै अब पत्रकार तोताराम हूँ।
भगवान श्री राम का पिछले १५ दिनो से कोई अता-पता नहीं था। अयोध्या में सभी लोग बहुत चिंतित थे। भगवान श्री राम बिना किसी को बताये इतने दिन के लिए कही आते जाते नहीं है परन्तु इस बार किसी को थाह भी नहीं लगने दी। लक्ष्मण की चिंता बढ़ती जा रही थी। रावण का वध हो चूका था तो किसी और के अंदर राम का अपहरण करने की ताकत नहीं थी। लक्ष्मण ने गुप्तचरों को चारो तरफ राम की खोज में भेज दिया और ऋषि मुनियों को बुलाकर राम की सलामती के लिए यज्ञ शुरू कर दिया। राम का वापस आना बहुत जरुरी था क्योंकि उन्होंने अयोध्या के एनुअल एकाउंट्स पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं किये थे और दूसरी तरफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट नोटिस पर नोटिस भेज रहा था।
अब भगवान श्री राम को लापता होकर कुल ३० दिन बीत चुके थे। गुप्तचरों को कोई लीड नहीं मिल रही थी। भगवान श्री राम अपना GPS कुण्डल भी महल में छोड़ कर चले गए थे। लक्ष्मण ने आखिर हार मानकर हनुमानजी और सुग्रीव को बुलाने का निर्णय लिया। लक्ष्मण ने ये निर्णय देर से लिया क्योंकि सुग्रीव के वानर सेना का खर्च उठाना बहुत महंगा है और इस बार तो मार्च के सर्विस टैक्स का पेमेंट भी नहीं हुआ है। हनुमानजी को तो जैसे तैसे ताज पैलेस के VVIP सूट में ठहरने का इंतज़ाम करवा दिया परन्तु सुग्रीव की बानर सेना को कहा ठहराए ? अंततः सुग्रीव की बानर सेना को रामलीला मैदान में ठहराने का इंतज़ाम किया गया। हनुमानजी और सुग्रीव की सेना भगवान श्री राम की खोज में लग गए।
४५ दिन बीत चुके थे और अभी भी भगवान श्री राम का कोई अता पता नहीं था। हनुमानजी और सुग्रीव हर मीटिंग में राम को न ढूंढ पाने के नए नए बहाने देते थे। सुग्रीव सेना का एक बंदा जो आईआईएम से mba करके आया था उसने अपने प्रेजेंटेशन में साफ साफ बता दिया की हो सकता है भगवान श्री राम मलेशियन एयरलाइन को ढूंढने चले गए है और हमें अब उन्हें कलयुग में जाकर ढूंढना पड़ेगा। लक्ष्मण ने कहा तुम्हारी बात में दम है परन्तु कलयुग में जानेवाली मशीन तो अभी तक नहीं बानी है। झट से आईआईएम वाला बोल पड़ा की एनिसेंट एलियन में दिखता है की पुष्पक जहाज एक स्पेस क्राफ्ट है और शायद उससे हम काल में सफर कर सकते है। अब लक्ष्मण ने रिटायर्ड लोगो की कमेटी बनाकर उन्हें कलयुग में भेजने का प्रस्ताव दिया। जामवंत जी उस दल के चेयरमैन थे।
सतयुग से कलयुग में आने का सफर बहुत ही लम्बा था आखिर करोडो प्रकाशवर्ष की दुरी तय करके जामवंत जी कलयुग में पहुँच गए। जहाँ भी जाते लोग उन्हें घूर घूर कर देखते। कई बार तो प्राणी संग्रहालय वाले उनके पीछे पड़ गए और उन्हें जानबचाकर भागना पड़ा। कई दिन बीत चुके थे परन्तु भगवान श्री राम का कोई अता पता नहीं था। जामवंत जी रोज़ स्काइप पर अपना दिन भर का ब्यौरा लक्ष्मण को दे देते थे। आखिर एक दिन जामवंत को लीड मिल गई। किसी ने बताया की कुछ दिन पहले एक आदमी भगवान श्री राम का वेश बनाकर यहाँ आया था और कह रहा था मुझे नमाज पढनी है। परन्तु लोगो ने उसे कोई बहरूपिया और पागल समझकर भगा दिया। शाम को जामवंत जी ने लक्ष्मण को स्काइप किया तो पता चला की भगवान श्री राम अयोध्या आ चुके है।
भगवान श्री राम के आने पर एक चिंतन सभा बुलायी गई। उस सभा में सभी ने भगवान श्री राम से इतने दिन लापता रहने का कारण पूछा।
भगवान श्री राम ने कहा की वो एक दिन शाम को अयोध्या की यात्रा कर रहे थे तभी उन्होंने ने एक धोबी को बोलते सुना की भगवान श्री राम सेक्युलर नहीं है। मै धोबी के पास गया और उससे पूछा की भाई ये सेक्युलर का मतलब क्या होता है। धोबी ने बताया की जो हिन्दू मस्जिद में जाकर नमाज पढता है उसे सेक्युलर माना जाता है। धोबी ने बताया की उसे कही से पता चला है की भगवान श्री राम के पास सेक्युलर होने का सर्टिफिकेट नहीं है। मैंने धोबी से पूछा की भाई ये सर्टिफिकेट कहाँ बनता है तो उसने बताया की कलयुग में कुछ राजनितिक दल है जो मस्जिद में नमाज पढने पर हिंदुवो को सेक्युलर सर्टिफिकेट गैरंटी के साथ बनाकर देते है। धोबी कह रहा था की अगर इस बार भगवान श्री राम के पास सर्टिफिकेट ना होगा तो मुझे वोट नहीं करेगा और इस लिए मै सेक्युलर सर्टिफिकेट बनवाने कलयुग में चला गया था।
भगवान श्री राम की कलयुग यात्रा का जिक्र फिर कभी करेंगे।