Stories by Anand Rathore on Medium
🌻 साझेदारी 🌻
आज प्रांजल बहुत खुश थी। उसके हाथ
सरकाई और चेंबर के पूर्व में बनी बड़ी-सी कांच
की खिड़की के पास खड़ी हो गई। उसने देखा,
आकाश में घनघोर घटाएं छाई हुई थीं। बिजली
रह-रहकर चमक रही थी।
उसका मन नन्हे बेटे कुशल को लेकर व्याकुल
था। उसे पिछली रात से तेज बुखार था। सुबह
डॉक्टर को दिखाकर अपनी सहयोगी नैना के भरोसे छोड़कर आई थी। नैना का नंबर
किया। प्रांजल ने कुशल की तबीयत के बारे में
जानकारी ली और फोन टेबल पर रखकर बाथरूम की ओर बढ़ गई। वह नैपकिन से मुंह पोछते हुए टेबल के पास गई। टेबल पर रखी घंटी बजायी।
चू.. चू.. चू करता चेंबर का दरवाजा खुला, सामने
ऑफिस सहयोगी खड़ा था। वह बोला, 'यस मैम ।'
प्रांजल बोली, "आईटी स्टाफ को भेज दो।'
उसने समय से मीटिंग निपटाई। प्रांजल ने घर
लौटने के लिए हैंड बैग उठाया। तभी टेबल पर रखे
फोन की स्क्रीन पर प्रतीक का मैसेज दिखाई दिया,
'सॉरी डियर, मेरी क्लाइंट के साथ मीटिंग चल रही
है। घर लौटने में लेट हो जाऊंगा। तुम डिनर पर
मेरा इंतजार मत करना।'
प्रांजल ने बैग उठाया और लिफ्ट की ओर चल
दी। थोड़ी देर में पार्किंग में पहुंच गई। पूरा शहर
दूधिया रोशनी से नहाया हुआ था। इस बीच हुई तेज
बारिश से सड़क पर पानी भरा हुआ था। सड़क पर
गाड़ियां उलझी हुई थीं। ट्रिन-ट्रिन फोन की घंटी
बजी। प्रांजल ने फोन उठाया। उधर से आवाज
आई, 'प्रांजल कहां हो, ऑफिस से निकली नहीं?'
'मम्मीजी, मैं ट्रैफिक जाम में फंसी हूं।' बिना आकर खड़ी हो गई। आकाश में बादल छट चुके
थे। चारों ओर चंद्रमा की शीतल चांदनी फैली थी
और तारे टिमटिमा रहे थे। तभी मेन गेट पर खटखट
हुई। उसे मालूम है, प्रतीक लेट आने पर दरवाजा
खटखटाते हैं, ताकि कुशल की नींद में दखल न
हो । प्रांजल ने दरवाजे में लगे डोर व्यूअर से बाहर
से
झांका। दरवाजे के सामने बाहर प्रतीक खड़े थे।
प्रांजल ने दरवाजा खोला प्रतीक ने लाल गुलाब
के फूलों का गुलदस्ता उसकी ओर बढ़ा दिया और
प्रमोशन की बधाई दी। प्रांजल ने गुलदस्ता लिया
और कमरे में चली गई। प्रतीक हाथ मुंह धोकर
आया। उसने पूछा, 'अपसेट हो?"
प्रांजल बोली, "मैं कल रेजिग्नेशन के लिए
एप्लीकेशन लगा दूंगी।"
प्रतीक आश्चर्यचकित था। वह बोला, 'प्रमोशन
और रेजिग्नेशन का रिलेशन समझ नहीं आया।'
प्रांजल बोली, 'नौकरी के साथ मम्मीजी और
कुशल की अच्छे से देखभाल नहीं कर पाती हूँ।
मुझे बहुत गिल्टी फील होती है।'
प्रतीक हंसकर बोला, 'अच्छा, आज मम्मी से
फिर उलझ गई।'
प्रांजल धीमे से बोली, 'नहीं। आज उनकी
चुप्पी ने मुझे अंदर तक हिला दिया।'
प्रतीक गंभीर हो गया। वह मामले की नजाकत
को संभालते हुए बोला, 'मम्मी की बातों को तुम
दिल पर मत लो। तुम्हारे और उनके परिवेश में
बहुत अंतर है। उनकी सोच का विकास भी उनके
परिवेश के अनुसार है। इस बदलते परिवेश में
सबसे पहले तुम्हें अपने आप पर भरोसा करना
होगा। अपने विश्वास पर दृढ़ रहो, शुरुआत विरोध से होती है। कठिन परीक्षाओं से गुजरते हुए तुम्हें
अपनी प्रामाणिकता सिद्ध करनी होगी। इसके बाद
ही तुम्हारे नेक इरादों को स्वीकृति मिलेगी। तुम्हारी
योग्यता देश के साथ हमारे घर को भी आर्थिक
मजबूती देती है।'
प्रांजल ने प्रतीक का हाथ पकड़ा और बोली,
'थैंक्यू पार्टनर आप हमारी नैया के कुशल मल्लाह
हो। हर तूफान से इसे निकाल लाते हो।'
प्रतीक ने कसकर प्रांजल का हाथ पकड़ लिया।
उसके मुख पर शरारत भरी मुस्कान फैली थी। वह
बोला, 'मेरी गुरु तुम हो ।'
प्रतीक की बात सुनकर प्रांजल का चेहरा शर्म
से लाल हो गया। अपने गालों की लाली को छिपाने
के लिए वह कुशल की चादर ठीक करने चली गई।
दूसरे दिन सवेरे प्रतीक ने बातों ही बातों में
मम्मी को प्रांजल के प्रमोशन की जानकारी दी।
मम्मी ने तपाक से पूछा, 'प्रमोशन होने से तो
ऑफिस में काम की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी।'
'मम्मी, हम सब उसको सहयोग करेंगे ताकि
उसकी कार्य करने की क्षमता बढ़ जाए।' प्रतीक ने
शीशी से हाथ में तेल निकाला और मम्मी के पैरों में
मालिश करने लगा।
मम्मीजी, ध्यान से प्रतीक का चेहरा देख रही
थी। वह धीरे से बोली, 'आज दोपहर पूरे सप्ताह
का मेन्यू बना लूंगी ताकि प्रांजल का किचन का
कुछ समय बच सके।'
तभी प्रांजल कमरे में आई। उसने मां बेटे की
बात सुन ली थी। वह बोली, 'मम्मीजी, नारी को
ऊंची उड़ान भरने के लिए पंखों को मजबूती घर
के सदस्यों के प्रेम और विश्वास से मिलती है।
अपनों का सहयोग बाहर के संघर्ष से जूझने के
लिए साहस देता है।'
मम्मीजी ने तकिये के नीचे रखा सौ रुपए का
एक नोट निकालकर प्रांजल की ओर बढ़ा दिया,
'तुम्हारे प्रमोशन की बधाई।
प्रांजल ने वह नोट ले लिया। आज वह सौ रुपए
का एक नोट भी प्रमोशन लेटर से ज्यादा खुशी दे रहा था।
दो पत्तो 🍃🌿 की कहानी...
एक समय की बात है... गंगा नदी के किनारे पीपल का एक पेड़ था। पहाड़ों से उतरती गंगा पूरे वेग से बह रही थी कि अचानक पेड़ से दो पत्ते नदी में आ गिरे।
एक पत्ता आड़ा गिरा और एक सीधा
जो आड़ा गिरा वह अड़ गया, कहने लगा, “आज चाहे जो हो जाए मैं इस नदी को रोक कर ही रहूँगा…चाहे मेरी जान ही क्यों न चली जाए मैं इसे आगे नहीं बढ़ने दूंगा।”
वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा– रुक जा गंगा….अब तू और आगे नहीं बढ़ सकती….मैं तुझे यहीं रोक दूंगा!
पर नदी तो बढ़ती ही जा रही थी…उसे तो पता भी नहीं था कि कोई पत्ता उसे रोकने की कोशिश कर रहा है।
पर पत्ते की तो जान पर बन आई थी..वो लगातार संघर्ष कर रहा था…नहीं जानता था कि बिना लड़े भी वहीँ पहुंचेगा, जहां लड़कर.. थककर.. हारकर पहुंचेगा! पर अब और तब के बीच का समय उसकी पीड़ा का…. उसके संताप का काल बन जाएगा।
वहीँ दूसरा पत्ता जो सीधा गिरा था, वह तो नदी के प्रवाह के साथ ही बड़े मजे से बहता चला जा रहा था।
यह कहता हुआ कि “चल गंगा, आज मैं तुझे तेरे गंतव्य तक पहुंचा के ही दम लूँगा…चाहे जो हो जाए मैं तेरे मार्ग में कोई अवरोध नहीं आने दूंगा….तुझे सागर तक पहुंचा ही दूंगा।
नदी को इस पत्ते का भी कुछ पता नहीं…वह तो अपनी ही धुन में सागर की ओर बढ़ती जा रही थी।पर पत्ता तो आनंदित है, वह तो यही समझ रहा है ,कि वही नदी को अपने साथ बहाए ले जा रहा है।
आड़े पत्ते की तरह सीधा पत्ता भी नहीं जानता था कि चाहे वो नदी का साथ दे या नहीं, नदी तो वहीं पहुंचेगी जहाँ उसे पहुंचना है! पर अब और तब के बीच का समय उसके सुख का…. उसके आनंद का काल बन जाएगा।
जो पत्ता नदी से लड़ रहा है…उसे रोक रहा है, उसकी जीत का कोई उपाय संभव नहीं है और जो पत्ता नदी को बहाए जा रहा है उसकी हार को कोई उपाय संभव नहीं है।
हमारा जीवन भी उस नदी के सामान है जिसमें सुख और दुःख की तेज़ धारायें बहती रहती हैं ...
और जो कोई जीवन की इस धारा को आड़े पत्ते की तरह रोकने का प्रयास भी करता है, तो वह मुर्ख है ,क्योंकि ना तो कभी जीवन किसी के लिये रुका है और ना ही रुक सकता है।
वह अज्ञान में है जो आड़े पत्ते की तरह जीवन की इस बहती नदी में सुख की धारा को ठहराने या दुःख की धारा को जल्दी बहाने की मूर्खता पूर्ण कोशिश करता है ।
क्योंकि सुख की धारा जितने दिन बहनी है... उतने दिन तक ही बहेगी। आप उसे बढ़ा नहीं सकते, और अगर आपके जीवन में दुःख का बहाव जितने समय तक के लिए आना है वो आ कर ही रहेगा, फिर क्यों आड़े पत्ते की तरह इसे रोकने की फ़िज़ूल मेहनत करें
बल्कि जीवन में आने वाली हर अच्छी बुरी परिस्थितियों में खुश हो कर जीवन की बहती धारा के साथ उस सीधे पत्ते की तरह ऐसे चलते जाओ....
जैसे जीवन आपको नहीं बल्कि आप जीवन को चला रहे हो। सीधे पत्ते की तरह सुख और दुःख में समता और आनन्दित होकर जीवन की धारा में मौज से बहते जाएँ।
और जब जीवन में ऐसी सहजता से चलना सीख गए तो फिर सुख क्या? और दुःख क्या ?
*शिक्षा-* जीवन के बहाव में ऐसे ना बहें कि थक कर हार भी जाएं और अंत तक जीवन आपके लिए एक पहेली बन जाये। बल्कि जीवन के बहाव को हँस कर ऐसे बहाते जाएं की अंत तक आप जीवन के लिए पहेली बन जायें।
*_सुख हमारी खुद की सम्पत्ति है...इसे बाहर नहीं अपने भीतर ही तलाशें। इससे आप सदैव सुखी रहेंगे..!!
💐रिश्तों का महत्व💐💐
घर की नई नवेली एकलौती बहू एक प्राइवेट बैंक में बड़े ओहदे पर थी । उसकी सास तकरीबन एक साल पहले ही गुज़र चुकी थी । घर में बुज़ुर्ग ससुर औऱ उसके पति के अलावे कोई न था । पति का अपना कारोबार था ।
पिछले कुछ दिनों से बहू के साथ एक विचित्र बात होती ।बहू जब जल्दी जल्दी घर का काम निपटा कर ऑफिस के लिए निकलती ठीक उसी वक़्त ससुर उसे आवाज़ देते औऱ कहते बहू ,मेरा चश्मा साफ कर मुझें देती जा ।
लगातार ऑफिस के लिए निकलते समय बहू के साथ यही होता । काम के दबाव औऱ देर होने के कारण क़भी कभी बहू मन ही मन झल्ला जाती लेकिन फ़िरभी अपने ससुर को कुछ बोल नहीं पाती ।
जब बहू अपने ससुर के इस आदत से पूरी तरह ऊब गई तो उसने पूरे माजरे को अपने पति के साथ साझा किया ।पति को भी अपने पिता के इस व्यवहार पर बड़ा ताज्जुब हुआ लेकिन उसने अपने पिता से कुछ नहीं कहा ।
पति ने अपनी पत्नी को सलाह दी कि तुम सुबह उठते के साथ ही पिताजी का चश्मा साफ करके उनके कमरे में रख दिया करो ,फिर ये झमेला समाप्त हो जाएगा ।
अगले दिन बहू ने ऐसा ही किया औऱ अपने ससुर के चश्मे को सुबह ही अच्छी तरह साफ करके उनके कमरे में रख आई ।
लेकिन फ़िरभी उस दिन वही घटना पुनः हुई औऱ ऑफिस के लिए निकलने से ठीक पहले ससुर ने अपनी बहू को बुलाकर उसे चश्मा साफ़ करने के लिए कहा ।
बहू गुस्से में लाल हो गई लेकिन उसके पास कोई चारा नहीं था ।
बहू के लाख उपायों के बावजूद ससुर ने उसे सुबह ऑफिस जाते समय आवाज़ देना नहीं छोड़ा ।
धीरे धीरे समय बीतता गया औऱ ऐसे ही कुछ वर्ष निकल गए।
अब बहू पहले से कुछ बदल चुकी थी। धीरे धीरे उसने अपने ससुर की बातों को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया और फ़िर ऐसा भी वक़्त चला आया जब बहू अपने ससुर को बिलकुल अनसुना करने लगी । ससुर के कुछ बोलने पर वह कोई प्रतिक्रिया नहीं देती औऱ बिलकुल ख़ामोशी से अपने काम में मस्त रहती ।
गुज़रते वक़्त के साथ ही एक दिन बेचारे बुज़ुर्ग ससुर भी गुज़र गए ।
समय का पहिया कहाँ रुकने वाला था,वो घूमता रहा घूमता रहा ।
छुट्टी का एक दिन था। अचानक बहू के मन में घर की साफ़ सफाई का ख़याल आया । वो अपने घर की सफ़ाई में जुट गई । तभी सफाई के दौरान मृत ससुर की डायरी उसके हाथ लग गई ।
बहू ने जब अपने ससुर की डायरी को पलटना शुरू किया तो उसके एक पन्ने पर लिखा था-"दिनांक 26.10.2019.... आज के इस भागदौड़ औऱ बेहद तनाव व संघर्ष भरी ज़िंदगी में , घर से निकलते समय, बच्चे अक्सर बड़ों का आशीर्वाद लेना भूल जाते हैं जबकि बुजुर्गों का यही आशीर्वाद मुश्किल समय में उनके लिए ढाल का काम करता है । बस इसीलिए, जब तुम चश्मा साफ कर मुझे देने के लिए झुकती थी तो मैं मन ही मन, अपना हाथ तुम्हारे सिर पर रख देता था क्योंकि मरने से पहले तुम्हारी सास ने मुझें कहा था कि बहू को अपनी बेटी की तरह प्यार से रखना औऱ उसे ये कभी भी मत महसूस होने देना कि वो अपने ससुराल में है औऱ हम उसके माँ बाप नहीं है ।उसकी छोटी मोटी गलतियों को उसकी नादानी समझकर माफ़ कर देना । वैसे मेरा आशीष सदा तुम्हारे साथ है बेटा...।"
डायरी पढ़कर बहू फूटफूटकर रोने लगी ।
आज उसके ससुर को गुजरे ठीक 2 साल से ज़्यादा समय बीत चुके हैं लेकिन फ़िरभी वो रोज घर से बाहर निकलते समय अपने ससुर का चश्मा साफ़ कर, उनके टेबल पर रख दिया करती है....... उनके अनदेखे हाथ से मिले आशीष की लालसा में.....।
जीवन में हम रिश्तों का महत्व महसूस नहीं करते हैं,चाहे वो किसी से भी हो, कैसे भी हो.......और जब तक महसूस करते हैं तब तक वह हमसे बहुत दूर जा चुके होते हैं ......!!
सच्ची सीख...
एक कौआ माँस का बड़ा सा टुकड़ा लिये उड़ रहा था..
तभी बाजों के झुँड ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया.. कौआ बहुत डर गया।
वह उनसे बचने के लिये और ऊँचा उड़ने लगा, लेकिन बेचारा कौआ उन ताकतवर बाजों से पीछा नहीं छुड़ा पाया..
तभी एक गरुड़ ने कौए की ये दुर्दशा देखी तो करीब आकर उसने पूछा, "क्या हुआ, मित्र ? तुम बहुत परेशान लग रहे हो ?"
कौआ रोते हुए बोला, "ये बाजों का पूरा झुँड मुझे मारने के लिए मेरे पीछे पड़ा है..
गरुड़ हँसते हुए बोला, वे तुम्हें मारने के लिए नहीं बल्कि माँस के उस टुकड़े के पीछे हैं.. जिसे तुम अपनी चोंच में कसकर पकड़े हुए हो, इसे छोड़ दो और देखो फिर क्या होता है ?
कौए ने गरुड़ की सलाह मानकर माँस का टुकड़ा अपनी चोंच से गिरा दिया, फौरन बाजों का पूरा झुँड गिरते हुए माँस के टुकड़े के पीछे लग गया..
कौए ने राहत की साँस ली, गरुड़ ने उसे समझाया "दुख दर्द केवल तब तक रहते हैं जब तक हम इसे पकड़े रहते हैं।
कारण जानकर उस चीज़ से उस रिश्ते से अपना काम, क्रोध, लोभ मोह, छोड़ देने से हमारे सारे दुख, हमारी सारी पीड़ा फौरन समाप्त हो जायेगी।
कौआ नतमस्तक हो बोला, आपकी बुद्धिमानी भरी सलाह के लिए धन्यवाद।
हम रिश्तों का या कीमती चीज़ों को अपना समझते हैं और हमेशा इनका बोझा ढोते रहते हैं..
सन्तजन समझाते हैं, हम तो ख़ाली हाथ दुनिया में आये थे और यहाँ से जाते समय भी बिल्कुल ख़ाली ही जायेंगे,
जिस शरीर से आज हमें इतना ज्यादा प्यार है, हमारी मौत के बाद, कुछ अँगों को दान कर दिया जायेगा और बाकी शरीर को अग्नि के हवाले कर दिया जायेगा।
परमात्मा के रचे हुए नाटक में, हमें जो भी रोल दिया गया है, उसे बड़ी खुशी से निभाओ..
सँसार की किसी भी चीज़ पर या किसी रिश्ते नाते पर अपना हक ना जताओ.. हमारी सोच कुछ ऐसी बन जाये।
हिंदी बोध कथा - 581
एक जेन फकीर अपने बगीचे में गड्ढा खोद रहा है। बगीचे में कुछ पौधे लगा रहा है। कोई पूछने आया है उससे। उससे कोई पूछता है कि मुझे शांत होना है, मैं क्या करूं? तो वह फकीर गड्ढा खोदता है और वह कहता है कि जो करते हो, वही करो। वह कहता है कि शायद आप काम में हैं इसलिए आप बेमन से कुछ जवाब दिए दे रहे हैं। तो फकीर कहता है कि अगर समझ में न आया हो तो बैठ कर देखो कि मैं क्या कर रहा हूं। तो वह आदमी थोड़ी देर बैठ जाता है।
वह गड्ढा खोद रहा है, खोद रहा है, खोद रहा है, पसीना बहा रहा है, धूप है, वह गड्ढा खोद रहा है। वह आदमी कहता कि काफी देर हो गई देखते-देखते आप गड्ढा खोद रहे हैं। लेकिन मैं कुछ और पूछने आया हूं, मैं पूछने आया हूं कि मैं शांत कैसे हो जाऊं? तो वह फकीर कहता है कि मैं सिर्फ गड्ढा ही खोद रहा हूं और बिलकुल शांत हूं। अगर मैं गड्ढा भी खोदूं और कुछ और भी करूं तो अशांत हो जाऊंगा। मैं सिर्फ गड्ढा ही खोद रहा हूं। और अशांति का कोई उपाय नहीं है। मैं सिर्फ गड्ढा खोद रहा हूं और मैं कुछ नहीं कर रहा हूं। तो तुम भी जो करते हो वह करो।
वह आदमी कहता है कि कुछ जीवनचर्या बता दें कि आप, ताकि जैसा आप कहें वैसा मैं करूं? तो वह फकीर कहता है कि जब मुझे नींद आती है तो मैं सो जाता हूं। अपनी तरफ से मैं कभी नहीं सोया। जब नींद आती है, सो जाता हूं। और जब नींद खुल जाती है, उठ आता हूं, अपनी तरफ से मैं कभी नहीं उठा। और जब भूख लगती है तो मैं मंागने चला जाता हूं, अपनी तरफ से मैंने कभी नहीं खाया। जब भूख नहीं लगती है तो मैं नहीं खाता।
और सांस भीतर आती है तो भीतर आने देता हूं, बाहर जाती है तो बाहर जाने देता हूं। और मेरी कोई चर्या नहीं है और मैं बड़ा शांत हूं। और तुम्हें भी शांत होना है तो तुम भी ऐसा ही करो।
वह आदमी कहता है कि ये तो हम भी सब करते हैं, जब सोते हैं, सो जाते हैं, जब खाते हैं खा लेते हैं। इसमें आप कौन सी नई बात कर रहे हैं? तो फिर उसने कहा कि तुम जाओ और जरा गौर से देखना कि जब तुम सोते हो तो तब तुम सोते ही हो, कि और भी बहुत कुछ करते हो।
और गौर से देखना कि जब तुम खाते हो तो सिर्फ खाते ही हो या और भी बहुत कुछ भी करते हो। क्योंकि फकीर ने कहा कि मैंने तो ऐसा आदमी ही नहीं देखा जो सिर्फ खाता हो, तो सिर्फ खाता ही हो। आदमी खाता और कहीं और कुछ भी करता रहता है। और उस फकीर ने जाते वक्त कहा कि हमने इतना ही जाना कि हम जो हैं, वहीं हैं। जहां हैं, वहीं है। जैसे थे वहीं हैं। और हमें न कहीं जाना है, और न कहीं हमें पहुंचना है।
मेरी दृष्टि में परम साधना का यही अर्थ है। और परम शांति का यही अर्थ है कि हम जहां हैं, वहीं रहें । उसमें हम पूरे राजी हो जाएं, न आगे जाएं, न पीछे जाएं। क्योंकि पीछे जाएंगे तो भी मतलब नहीं, आगे जाएंगे तो भी मतलब नहीं। क्योंकि पीछे और आगे हम जाएंगे, तो किससे पीछे जाएंगे, किससे आगे जाएंगे। अपनी ही जगह से हटते रहेंगे न। अपनी ही जगह से हटते रहेंगे।
- ओशो
हिंदी बोध कथा - 582
होतेई, जापान में एक महान बुद्ध, की एक
सुंदर कहानी है। जापान में उन्हें लाफिंग बुद्धा कहा जाता है, क्योंकि जैसे ही उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ तो उन्होंने हंसना शुरू कर दिया।
लोगों ने उससे पूछा, "तुम क्यों हंस रहे हो?"
उन्होंने कहा, "क्योंकि मैं प्रबुद्ध हो गया हूँ!"
“लेकिन,” उन्होंने कहा, “हम आत्मज्ञान और हँसी के बीच कोई संबंध नहीं देख सकते हैं। हंसने की क्या बात है?”
होतेई ने कहा, ''मैं इसलिए हंस रहा हूं क्योंकि मैं उस चीज की तलाश कर रहा था जो पहले से ही मेरे अंदर थी। मैं खोज रहा था खोजी को; इसे खोजना असंभव था। आप साधक को कहां खोज सकते हैं? आप ज्ञाता को कैसे जान सकते हैं? यह ऐसा था जैसे कोई कुत्ता अपनी ही पूँछ का पीछा कर रहा हो या आप अपनी ही छाया का पीछा कर रहे हों; आप इसे पकड़ नहीं सकते.
यह कितना हास्यास्पद था, पूरा प्रयास कितना बेतुका था! इसीलिए मैं हंस रहा हूं: मैं हमेशा से एक बुद्ध रहा हूं! अब यह बड़ा अजीब लगता है कि लाखों जन्मों तक मैं बेहोश रहा। यह अविश्वसनीय लगता है कि मैं अपने आप को कैसे खोता चला गया। अब जब मुझे पता चला है तो मेरे अंदर बड़ी हंसी उठ रही है।”
और ऐसा कहा जाता है कि वह अपनी मृत्यु तक हंसते रहे; यह दुनिया के लिए उनका एकमात्र संदेश था।
- ओशो
हिंदी बोध कथा - 583
एक बार एक जहाज़ समुद्र में डूब गया। जहाज पर एक प्रसिद्ध नगर योजनाकार सवार था। वह अकेला बच जा पहुंचा और एक निर्जन द्वीप पर पहुंच गया। वहाँ रहने के लिए प्रचुर सामग्री थी। लेकिन, बुद्धि तो सदैव लगी रहनी चाहिए, इसलिए उन्होंने वहां भी एक शहर बसाया... बिल्कुल वैसा ही शहर, जिसमें वह रहता था।
उसने सड़कें डिज़ाइन कीं, दुकानें बनाईं, घर बनाए, बस स्टॉप बनाए, रेलवे स्टेशन बनाए, होटल बनाए, चर्च बनाए...
20 साल बाद, जब एक जहाज उस द्वीप से गुजर रहा था, तो जहाज की मंडली ने मानव अस्तित्व के संकेत देखे और द्वीप पर आ गए। उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि प्रसिद्ध नगर योजनाकार, जिसके बारे में माना जाता है कि 20 साल पहले एक जहाज़ दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी, अभी भी जीवित था और वह उस शहर को देखकर प्रसन्न हुए जिसे उसने अकेलेने ही बनाया था।
नगर भ्रमण कराते समय नगर नियोजक सराहना करते हुए कह रहा था, देखो, मैं इस दुकान में काल्पनिक खरीदारी करता था। जब मैं काम से थक जाता था तो इसी होटल में रुकता था।
यह मेरा चर्च है...
उस खूबसूरत चर्च को देखते-देखते एक आदमी का ध्यान दूसरे चर्च पर चला गया...
यह एक जीर्ण-शीर्ण, जीर्ण-शीर्ण चर्च था...
उन्होंने पूछा, क्या यहां पहले से ही कोई चर्च था?
नागार्चनाकर ने कहा, छी छी, मैंने वह भी बना लिया है।
प्रश्नकर्ता ने कहा, लेकिन फिर यह चर्च इतना सुंदर क्यों है, जबकि दूसरा चर्च इतना जर्जर है? इतना अधिक पतन क्यों हो रहा है?
नगर नियोजक ने कहा, यह मेरे संप्रदाय का चर्च है। यह शत्रु संप्रदाय का चर्च है।
उस आदमी ने कहा, लेकिन आपके संप्रदाय का एक चर्च ही आपके लिए काफी था... आपने यह दूसरा, उजाड़ चर्च क्यों बनाया जो आपके संप्रदाय का भी नहीं है?
मेयर ने कहा, उस चर्च के बिना इस चर्च में कोई मज़ा नहीं है!
- ओशो
हिंदी बोध कथा - 584
बुद्ध के पास एक आदमी आया।
उसने कहा. जो नहीं कहा जा सकता, वही सुनने आया हूं। बुद्ध ने आंखें बंद कर लीं। बुद्ध को आंखें बंद किये देख वह आदमी भी आंख बंद करके बैठ गया।
आनंद पास ही बैठा था - बुद्ध का अनुचर, सदा का सेवक - सजग हो गया कि मामला क्या है? झपकी खा रहा होगा, बैठा - बैठा करेगा क्या। जम्हाई ले रहा होगा। देखा कि मामला क्या है? इस आदमी ने कहा, जो नहीं कहा जा सकता वही सुनने आया हूं। और बुद्ध आंख बंद करके चुप भी हो गये और यह भी आंख बंद करके बैठ गया। दोनों किसी मस्ती में खो गये। कहीं दूर… शून्य में दोनों का जैसे मिलन होने लगा।
आनंद देख रहा है, कुछ हो जरूर रहा है; मगर शब्द नहीं कहे जा रहे है - न इधर से न उधर से। न ओंठ से बन रहे हैं शब्द, न कान तक जा रहे हैं शब्द; मगर कुछ हो जरूर रहा है! कुछ अदृश्य उपस्थिति उसे अनुभव हुई। जैसे किसी एक ही आभामंडल में दोनों डूब गये।
और वह आदमी आधी घड़ी बाद उठा। उसकी आंखों से आनंद के आंसू बह रहे थे। झुका बुद्ध के चरणों में, प्रणाम किये और कहा: धन्यभाग मेरे! बस ऐसे ही आदमी की तलाश में था जो बिना कहे कह दे। और आपने खूब सुंदरता से कह दिया! मैं तृप्त होकर जा रहा हूं।
वह आदमी रोता आनंदमग्न, बुद्ध से विदा हुआ। उसके विदा होते ही आनंद ने पूछा कि मामला क्या है? हुआ क्या? न आप कुछ बोले न उसने कुछ सुना। और जब वह जाने लगा और उसने आपके पैर छुए तो आपने इतनी गहनता से उसे आशीष दिया, उसके सिर पर हाथ रखा, जैसा आप शायद ही कभी किसी के सिर पर हाथ रखते हों! बात क्या है, इसकी गुणवत्ता क्या थी?
बुद्ध ने कहा: आनंद! तू जानता है, जब तू जवान था, हम सब जवान थे - सगे भाई थे, चचेरे भाई थे बुद्ध और आनंद, एक ही राजघर में पले थे, एक ही साथ बड़े हुए थे - तो तुझे घोड़ों से बहुत प्रेम था। तू जानता है न, कुछ घोड़े होते हैं कि उनको मारो तो भी ठिठक जाते हैं, मारते जाओ तो भी नहीं हटते। बड़े जिद्दी होते हैं! फिर कुछ घोड़े होते हैं, उनको जरा चोट करो कि चल पड़ते हैं। फिर कुछ घोड़े होते हैं, उनको चोट नहीं करनी पड़ती, सिर्फ कोड़ा फटकारों, आवाज कर दो, मारो मत और चल पड़ते हैं। और भी कुछ घोड़े होते हैं, तू जानता है भलीभांति, जिनको कोड़े की आवाज करना भी अपमानजनक मालूम होगा, जो सिर्फ कोड़े की छाया देखकर चलते हैं। यह उन्हीं घोड़ों में से एक था। सिर्फ कोड़े की छाया।
मैंने इससे कुछ कहा नहीं, मैं सिर्फ अपनी शून्यता में लीन हो गया। इसे बस मेरी छाया दिख गयी, सत्संग हो गया। इसका नाम सत्संग।
- ओशो
हिंदी बोध कथा - 585
डायोजनीज एक बार मेले में घूम रहा था। वहां बहुत भीड़ थी. एक धनुर्धर अपनी विद्या का प्रदर्शन करने के लिए खड़ा था... वह बहुत नौसिखिया था। उसने एक पेड़ पर एक लक्ष्य बोर्ड लटका रखा था और तेजी से ऊसपर तीर चला रहा था... उनमें से कोई भी निशान से नहीं लगा, लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंचा... सभी तीर इधर उधर मारे जा रहे थे.
डायोजनीज भीड़ के बीच से अंदर घुसा और तीरंदाज के लटकते लक्ष्य के ठीक सामने एक लेटे हुए पेड़ के सहारे बैठ गया और दांत कोरने लगा।
सभी लोग चिल्लाने लगे, हे डायोजनीज, तुम्हें क्या हो गया है? आप वहां कहां बैठते हैं तीर लगेगा तो क्या भाव पड़ेगा ?
डायोजनीज हंसा और बोला, अरे पागलों, क्या तुमने अभी तक ध्यान नहीं दिया? तीर चलाते समय यह सबसे सुरक्षित स्थान है। इसका तीर कहीं और भी लग सकता है, पर यहाँ कभी भी किसी भी परिस्थिति में नहीं!!
- ओशो
हिंदी बोध कथा - 586
एक बार एक बादशाह का अपने सरदार से झगड़ा हो गया। क्रोध में आकर उसने दरबार में सरदार को थप्पड़ मार दिया। सरदार का गुस्सा भी फूटा. लेकिन सम्राट को मारना मृत्युदंड को आमंत्रित करना था। उसने अपने से छोटे सरदार को थप्पड़ मार दिया। उस सरदार ने भी सोचा.
पलटवार तो करना बेकार है, इसलिए उसने एक तीसरे सरदार को थप्पड़ मार दिया । वह चिल्लाया, "अरे,क्यो तुम बिना किसी कारण मुझे थप्पड़ मार रहे हो?"
दूसरे सरदार ने कहा, अरे भाई, मुझे क्या मालूम? बड़े सरदार को गुस्सा आ गया, उन्होंने मुझे मारा. मैं उससे नाराज नहीं हो सकता. मैं उनसे पूछताछ नहीं कर सकता. परन्तु फिर मैं जिसे मार सकता था, उसे मारा। मैंने भी वही किया है। तू भी वही कर। ऐसे ही चलता चाहिए राज्य का कारभार !!!
- ओशो