Stories by Atul Malikram on Medium
भारत की सांस्कृतिक विविधता में घुमंतू समाज एक अनमोल रत्न की तरह है, जो अपनी अनूठी जीवनशैली और परंपराओं के साथ देश की सामाजिक-आर्थिक संरचना का अभिन्न हिस्सा रहा है। लेकिन, आश्चर्यजनक रूप से यह समाज, दशकों से अपनी खानाबदोश प्रकृति के कारण मुख्यधारा से कटा हुआ है और आज भी मूलभूत सुविधाओं व अधिकारों से वंचित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों तक उनकी पहुँच बेहद सीमित है। ऐसे में, सवाल उठता है कि आज हम आजादी के 80वें साल में तो प्रवेश कर चुके हैं, लेकिन घुमंतू समाज के कल्याण व उत्थान के लिए कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठा पाए हैं? क्या घुमंतू समाज के उत्थान को ध्यान में रखकर उन्हें सामाजिक और शैक्षिक रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में शामिल नहीं किया जा सकता? क्या राष्ट्रीय स्तर के कॉमन आइडेंटिटी कार्ड नहीं बनाया जा सकता? क्या उनके लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर धर्मशाला जैसी अस्थायी आवास सुविधा का निर्माण नहीं किया जा सकता? ये केवल सवाल ही नहीं जवाब और सुझाव भी हैं, जिन पर केंद्र व राज्य सरकारें अमल करके, देश की लगभग 10 फीसदी आबादी को मुख्यधारा में जोड़ सकती हैं।
कई राज्यों में घुमंतू समुदाय को लेकर बोर्ड का गठन किया गया है, सबसे अधिक जनसंख्या के लिहाज से मध्य प्रदेश जैसे राज्य में तो अलग मंत्रालय भी हैं, लेकिन घुमंतुओं का जीवन स्तर जस का तस है। जन्म से ही आपराधिक प्रवत्ति का घोषित कर दिए गए इस समाज के उत्थान को लेकर अब तक की सभी सरकारों ने जो कदम उठाए हैं, उसकी बानगी घुमंतुओं की वर्तमान परिस्थिति में स्पष्ट झलकता है। ये समुदाय, जिनमें बंजारा, गाड़िया लोहार जैसे अन्य कई शामिल हैं, अपनी आजीविका के लिए कई तरह के पारम्परिक व्यवसायों पर निर्भर रहता है, लेकिन आधुनिकरण और शहरीकरण ने अब उनकी आजीविका को भी खतरे में डाल दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि कई बार तो उन्हें अपने मृत परिजनों का अंतिम संस्कार करने तक की जगह नहीं मिलती, क्योंकि जिस गाँव या इलाके से वह गुजर रहे होते हैं, वहाँ के लोग उनके साथ अछूतों जैसा व्यवहार करते हैं।
ऐसे में, उनके साथ हमारा समाज मानवता का कितना परिचय देता होगा, समझा जा सकता है। हालाँकि, यह दुःखद आँकड़ें ही हमें उनके बेहतर भविष्य की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
मेरे सुझाव में घुमंतू समाज को सामाजिक और शैक्षिक रूप से ओबीसी की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए। यह कदम उन्हें सरकारी योजनाओं, आरक्षण और अन्य लाभों तक पहुँच प्रदान करेगा। यह न केवल उनकी गरिमा को बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर भी देगा। दूसरा उपाय उन्हें एक राष्ट्रीय स्तर के कॉमन आइडेंटिटी कार्ड से जोड़कर किया जा सकता है। यह कार्ड घुमंतू समाज के लिए किसी गेम चेंजर से कम नहीं होगा। उनकी लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने के लिए यह कार्ड उन्हें कहीं से भी मतदान करने, राशन लेने, बच्चों को स्कूल भेजने, अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने और रोजगार के अवसरों को अपनाने में सक्षम बनाना सुनिश्चित कर सकता है। कम शब्दों में समझें, तो यह कार्ड उनकी पहचान को एकजुट करेगा और उनके अधिकारों को सुरक्षित करेगा, चाहे वे कहीं भी हों।
इसके अलावा, राज्यों में तहसील स्तर पर धर्मशाला जैसी अस्थायी आवास सुविधा का निर्माण भी किया जा सकता है। इन स्थानों पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली और सुरक्षा जैसी आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकती हैं। यह न केवल उनके जीवन को सम्मानजनक बनाएगा, बल्कि उनकी घुमक्कड़ी प्रकृति को भी संरक्षित रखेगा।
हमें एक आदर्श समाज का उदाहरण बनते हुए यह नहीं भूलना चाहिए कि घुमंतू समाज भारत की सांस्कृतिक धरोहर का एक जीवंत हिस्सा है। उनकी अनूठी जीवनशैली को सम्मान देते हुए, हमें उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत ने सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। निश्चित तौर पर इन सुझावों को लागू कर के, घुमंतू समाज का जीवन स्तर बेहतर किया जा सकता है और भारत के समावेशी विकास के सपने को और मजबूती दी जा सकती है।
केंद्रीय बजट 2026 ने भारत की युवा नीति, शिक्षा प्रणाली और कौशल विकास की दिशा को लेकर एक आवश्यक और स्वस्थ बहस को जन्म दिया है। स्कूलों और कॉलेजों में कंटेंट क्रिएशन लैब्स की घोषणा, एनीमेशन, गेमिंग और डिजिटल मीडिया जैसे उभरते क्षेत्रों में ट्रेनिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप-टेक में फेलोशिप यह सभी संकेत देते हैं कि भारत बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था के अनुरूप अपनी युवा शक्ति को तैयार करना चाहता है। 250 करोड़ रूपए के विशेष प्रावधान के साथ, यह पहल 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की माँग को पूरा करने के लिए युवाओं को डिजिटल इकोनॉमी और रचनात्मक करियर के लिए तैयार करेगी। हालाँकि, प्रश्न यह नहीं है कि यह प्रयास सही है या गलत, बल्कि यह है कि इसका क्रियान्वयन किस दृष्टिकोण के तहत किया जाएगा।
आज का युवा भारत डिजिटल युग की स्वाभाविक उपज है। स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म उसके जीवन का हिस्सा हैं। ऐसे में, डिजिटल कंटेंट और क्रिएटर इकोनॉमी को पूरी तरह नकारना अव्यावहारिक होगा। बजट 2026 की विशेषता यही है कि वह युवाओं की इस वास्तविकता को स्वीकार करता है। परंतु किसी भी राष्ट्रीय नीति का मूल्यांकन भावनाओं या ट्रेंड से नहीं, बल्कि उसकी दीर्घकालिक राष्ट्र-निर्माण क्षमता से होना चाहिए।
रील बनाना’ अपने आप में हल्का या तुच्छ कार्य नहीं है। इसमें कहानी कहने की कला, तकनीकी समझ, प्रस्तुति कौशल और दर्शक मनोविज्ञान की भूमिका होती है। यदि इसे सही शैक्षणिक ढाँचे में सिखाया जाए, तो यह कम्युनिकेशन, क्रिएटिविटी और उद्यमिता को बढ़ावा दे सकता है। समस्या तब उत्पन्न होती है, जब लोकप्रियता, व्यूज़ और वायरल होने को ही सफलता का अंतिम मानक बना दिया जाए। शिक्षा का उद्देश्य यदि केवल तात्कालिक प्रसिद्धि बन जाए, तो समाज की बौद्धिक गहराई प्रभावित होती है।
यहाँ भारत और चीन की तुलना उपयोगी हो जाती है। चीन ने दशकों तक विज्ञान, गणित और इंजीनियरिंग को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाकर कौशल निर्माण को एक अनुशासित मिशन के रूप में आगे बढ़ाया। इसके परिणामस्वरूप उसने ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी रिसर्च में उल्लेखनीय बढ़त हासिल की। भारत का लोकतांत्रिक और सामाजिक ढाँचा अलग है; यहाँ रचनात्मक स्वतंत्रता और विविधता एक बड़ी शक्ति है। भारत को चीन की नकल नहीं करनी चाहिए, लेकिन यह सीख अवश्य लेनी चाहिए कि कौशल निर्माण को तात्कालिक ट्रेंड नहीं, बल्कि दीर्घकालिक रणनीति के रूप में देखा जाए।
बजट 2026 में यह संतुलन कागज़ पर दिखाई देता है। एक ओर डिजिटल और रचनात्मक उद्योगों को बढ़ावा है, वहीं दूसरी ओर आईआईटी, आईआईएससी और अनुसंधान संस्थानों में एआई, डीप-टेक और वैज्ञानिक अवसंरचना पर निवेश का संकेत भी है। असली चुनौती इसके क्रियान्वयन में है। यदि कंटेंट क्रिएशन लैब्स केवल एडिटिंग टूल्स और एल्गोरिदम समझाने तक सीमित रहीं, तो उनका प्रभाव क्षणिक होगा। लेकिन, यदि इन्हें समस्या-आधारित परियोजनाओं, डेटा साक्षरता, मीडिया नैतिकता, बौद्धिक संपदा और डिजिटल वेल-बीइंग से जोड़ा गया, तो यही पहल भविष्य की वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए भारत को तैयार कर सकती है।
कौशल का वास्तविक अर्थ उपकरण चलाना नहीं, बल्कि सोचने और समाधान खोजने की क्षमता है। गणित अनुशासन देता है, विज्ञान प्रश्न पूछना सिखाता है, भाषा विचारों को स्पष्ट करती है और नागरिक शास्त्र जिम्मेदारी का बोध कराता है। डिजिटल रचनात्मकता जब इन बुनियादी स्तंभों पर आधारित होती है, तभी वह राष्ट्र की शक्ति बन सकती है। रोजगार के संदर्भ में भी यही अंतर निर्णायक है। डिजिटल अर्थव्यवस्था अस्थायी गिग-वर्क से लेकर उच्च-गुणवत्ता वाले इनोवेशन-आधारित प्रोफेशंस तक, दोनों तरह के अवसर देती है। नीति का उद्देश्य यह होना चाहिए कि युवा केवल प्लेटफॉर्म पर निर्भर न रहें, बल्कि तकनीक और उद्योग के निर्माता भी बनें।
बजट 2026 की असली परीक्षा इस बात में है कि क्या वह युवाओं को केवल ट्रेंड-फॉलोअर बनाएगा या क्षमता-निर्माता बनाने में भी सहयोग करेगा। रील एक माध्यम हो सकती है, लक्ष्य नहीं। यदि भारत इस संतुलन को साध पाया, तो यही बजट युवा शक्ति को न केवल रोजगार देगा, बल्कि वैश्विक सम्मान और दीर्घकालिक राष्ट्रीय सामर्थ्य भी प्रदान करेगा।
भारतीय संस्कृति और सभ्यता की असली ताकत इसकी विविधिता में बसती है। लेकिन, यही विविधिता कई बार कुछ समुदायों को हाशिए पर धकेलने का कारक बन जाती है। देश के घुमंतू समाज की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। यह समाज दशकों से उपेक्षा और असमानता का शिकार रहा है। जन्मजात अपराधी की दृष्टि से देखे गए या यूँ कहें, देखे जा रहे इस समाज को आज आजादी के लगभग आठ दशक बाद भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। न रहने का कोई ठिकाना, न बच्चों की शिक्षा, न कोई स्वास्थ्य सुविधा। घुमंतू समाज की वर्तमान स्थिति देखकर लगता है, जैसे रूढ़िवादी सोच और प्रशासनिक उदासीनता के तहत एक समाज को लावारिस छोड़ दिया गया है, जिसके पास संवैधानिक रूप से वोट देने का अधिकार तो है, लेकिन वोटर आईडी कार्ड नहीं है। वे भारतीय नागरिक तो हैं, लेकिन खुद की नागरिकता साबित करने का कोई जन्म या निवास प्रमाणपत्र नहीं रखते। वे राशन लेने के कानूनी हकदार तो हैं, लेकिन राशन कार्ड बनवाने के पात्र नहीं हैं। वे सरकारी योजनाओं के लाभार्थी होने का भी हक रखते हैं, लेकिन इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करने वाला कोई नहीं हैं।
कुल मिलाकर देखें तो घुमंतू समाज के पास अवसर तो हैं, लेकिन पहुँच बेहद सीमित से भी निम्न है। मेरी नजर में इसका एक ही उपाय है, घुमंतू समाज को सामाजिक और शैक्षणिक रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में शामिल किया जाना। यह एक ऐसा कदम होगा, जो उन्हें सम्मानजनक जीवन, शिक्षा और समान अवसरों की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
दरअसल, केंद्र और राज्य सरकारें यदि चाहें, तो इस दिशा में एक छोटी-सी पहल से बड़े परिवर्तन की नींव रख सकती हैं। जिस समाज को पीढ़ियों से अपराधी ठहराया गया, उसे यदि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार से जोड़ा जाए, तो यह समाज न केवल आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि देश के विकास में भी बराबर की भागीदारी निभाएगा। सरकारी योजनाओं और आरक्षण का लाभ इन्हें उपलब्ध कराने के लिए ओबीसी श्रेणी में सम्मिलित करना पहला और सबसे बड़ा कदम होगा।
आज घुमंतू समाज के बच्चे शिक्षा से कोसों दूर हैं, क्योंकि उनके परिवारों का कोई स्थायी निवास नहीं है। उनकी पहचान और दस्तावेज़, साल-दर-साल अधूरे ही बने रहते हैं, जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से भी वंचित रह जाते हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर ऐसे स्कूलों और आवासीय व्यवस्थाओं की शुरुआत कर सकती हैं, जो इनके जीवन-यापन के अनुकूल हों। मोबाइल स्कूल, सामुदायिक छात्रावास और स्किल ट्रेनिंग जैसे प्रयास इनके भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं।
सामाजिक दृष्टिकोण से देखें, तो घुमंतू समाज का योगदान भारतीय परंपराओं और संस्कृति में अद्वितीय रहा है। इनके पास लोककला, संगीत, हस्तशिल्प और अनेक पारंपरिक हुनर, पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित रहे हैं। लेकिन, जब इन्हें पहचान और अवसर नहीं मिलेगा, तो इनकी कला धीरे-धीरे विलुप्त होने लगेगी। यदि सरकार इनके हुनर को बढ़ावा दे और उन्हें बाजार से जोड़े, तो यह न केवल इनकी आजीविका को मजबूत करेगा, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत को भी समृद्ध बनाएगा।
आज आवश्यकता इस बात की है कि हम घुमंतू समाज को अपराधी नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा मानें। हमें यह भी समझना होगा कि इन्हे हाशिए से उठाकर मुख्यधारा में लाने का रास्ता केवल आरक्षण या सरकारी योजनाओं से नहीं बनेगा, बल्कि समाज की सोच बदलने से भी बनेगा। जब हम उन्हें बराबरी से अपनाएँगे, तभी यह पहल सच्चे अर्थों में सफल होगी।
भारत में घुमंतू, अर्ध-घुमंतू और विमुक्त जातियों की संख्या देश की कुल आबादी की लगभग 10% है, जो अपनी खानाबदोश जीवनशैली के कारण अक्सर सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुविधाओं से वंचित रहते हैं। हाल ही में राजस्थान सरकार ने इन समुदायों के बच्चों के लिए घुमंतू जाति पहचान पत्र जारी किया है, जिससे वे बिना स्थायी दस्तावेजों के भी स्कूलों में प्रवेश पा सकें। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में घुमंतू जातियों के लिए विशेष बोर्ड का गठन करने की घोषणा हुई है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। यह दर्शाता है कि देश में घुमंतू समाज की स्थिति आजादी के लगभग 80 साल बाद भी अस्थिर बनी हुई है और उन्हें स्थायी पहचान व सुविधाओं की सख्त आवश्यकता है। इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए एक राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड, उनके जीवन में एक गेम चेंजर की भूमिका निभा सकता है।
घुमंतू समाज के लिए इस कॉमन आइडेंटिटी कार्ड के कई मायने होंगे और वे विभिन्न स्तरों पर लाभान्वित हो सकेंगे। सबसे पहले, यह कार्ड उन्हें सरकारी योजनाओं जैसे कि राशन, स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा और रोजगार तक सीधी पहुँच प्रदान करेगा। यह सुविधा उनका आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करेगी। दूसरा, इस कार्ड के जरिए उन्हें कहीं से भी मतदान करने की शक्ति मिलेगी, जो उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत करेगा, जिससे उनकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी। तीसरा, शिक्षा के क्षेत्र में यह कार्ड बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने में मदद करेगा, जैसा कि राजस्थान के हालिया उदाहरण में देखा गया है। इससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा और वे मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली का हिस्सा बन सकेंगे। चौथा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में यह कार्ड उन्हें अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने और रोजगार के अवसरों को अपनाने में सक्षम बनाएगा। आसान भाषा में कहें, तो यह कार्ड उनके अधिकारों की सुरक्षा करेगा, उनकी पहचान को मान्यता देगा और उन्हें मुख्यधारा में शामिल करेगा, चाहे वे किसी भी राज्य या शहर में क्यों न हों।
राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में घुमंतू समाज के लिए योजनाएँ शुरू की गई हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर एक राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड जारी करने की पहल करनी होगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि योजनाएँ बनने और घोषित होने बाद ठंडे बस्ते में चली जाती हैं। चूँकि, यह एक ऐसा समुदाय है, जिसे खुद को सभ्य समझने वाले समाज ने हमेशा अपराधी की नजर से देखा है। ऐसे में, इस नजरिए को रातों-रात बदलना आसान नहीं होगा, और इस प्रक्रिया में संवैधानिक और कानूनी पक्षों का अहम् किरदार होगा, उन्ही पक्षों में एक पक्ष राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड भी होगा, जो न केवल उनके जीवन स्तर को सुधारने में मदद करेगा, बल्कि भारत में सामाजिक समावेशन की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
कहा जाता है कि 1936 के बर्लिन ओलंपिक के बाद जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर ने भारतीय हॉकी टीम के जादूगर मेजर ध्यानचंद को अपने देश में उच्च पद और सम्मानजनक जीवन का प्रस्ताव दिया था। ध्यानचंद ने विनम्रता से मना कर दिया। उस दौर में, जब भारत गुलाम था, यह फैसला केवल एक खिलाड़ी का नहीं था, यह एक राष्ट्र के स्वाभिमान का ऐलान था। लेकिन, विडंबना देखिए, जिस खिलाड़ी की प्रतिभा के आगे हिटलर जैसा तानाशाह भी नतमस्तक हो गया, उसी खिलाड़ी को आज़ाद भारत अब तक अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान नहीं दे सका है।
भारतीय खेल इतिहास में मेजर ध्यानचंद का नाम किसी पदक या रिकॉर्ड से कहीं बड़ा है। वे सिर्फ हॉकी के महान खिलाड़ी नहीं थे, वे उस दौर में भारत की आत्मा थे, जब जीत सिर्फ खेल की नहीं, बल्कि आत्मसम्मान की होती थी। तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक, दुनिया भर में भारत का परचम और हर मैदान पर विरोधियों के बीच भारत का डर, यह सब किसी आधुनिक स्पोर्ट्स सिस्टम या करोड़ों की सुविधाओं के बिना संभव हुआ था। लेकिन, सवाल आज भी वहीं खड़ा है कि आखिर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न कब मिलेगा?
आज हम अमृत काल की बात करते हैं, आत्मनिर्भर भारत का गर्व से उल्लेख करते हैं और विश्वगुरु बनने के सपने देखते हैं। लेकिन, क्या किसी राष्ट्र की महानता केवल भविष्य के दावों से तय होती है या फिर इस बात से कि वह अपने अतीत के नायकों के साथ कितना न्याय करता है? ध्यानचंद का मामला अब सिर्फ एक सम्मान का नहीं रह गया है, यह हमारे राष्ट्रीय चरित्र की कसौटी बन चुका है।
1936 का बर्लिन ओलंपिक कोई सामान्य टूर्नामेंट नहीं था। यह एक तरफ नाजी जर्मनी की सत्ता और शक्ति का प्रदर्शन था तो दूसरी तरफ एक गुलाम भारत की टीम, जिसके पास न संसाधन थे, न राजनीतिक ताकत का प्रतीक था।
फिर भी, जब ध्यानचंद की स्टिक चली, तो वह केवल गेंद नहीं थी, जो गोलपोस्ट में जा रही थी, वह भारत का आत्मविश्वास था, जो दुनिया को चीरता हुआ आगे बढ़ रहा था। उस जीत ने यह साबित कर दिया कि गुलामी राजनीतिक हो सकती है, प्रतिभा और आत्मसम्मान कभी गुलाम नहीं होते।
फिर भी आज, दशकों बाद, हमें यह सवाल पूछना पड़ रहा है कि क्या हमारे सम्मान का पैमाना बदल गया है? क्या सम्मान अब लोकप्रियता, टीवी रेटिंग और बाजार मूल्य से तय होगा? सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न मिलना पूरी तरह उचित था क्योंकि उन्होंने देश को गौरव दिलाया। लेकिन, क्या इसका मतलब यह है कि उनसे पहले के नायकों का महत्व कम हो जाता है? क्या हॉकी, जिसने भारत को विश्व में पहली पहचान दिलाई, आज भी उतनी ही अहम मानी जाती है? समझने वाले बात यह भी है कि मेजर ध्यानचंद के नाम पर स्टेडियम है, डाक टिकट हैं, मूर्तियाँ हैं, उनका जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, यानी हर औपचारिक सम्मान मौजूद है। यदि कुछ नहीं है, तो वह है देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान। यह वर्तमान राजनीतिक भाषा में सरकारों द्वारा दिए जाने वाले किसी लॉलीपॉप से अधिक नहीं है।
भारत रत्न किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे युग को सम्मान देता है। अगर ध्यानचंद को यह सम्मान मिलता है, तो वह उस भारत को सम्मान होगा जो गुलामी में भी विजेता था। यह संदेश होगा कि भारत अपने इतिहास को नहीं भूलता और अपने असली नायकों के साथ देर से सही, लेकिन न्याय जरूर करता है। यह खेलों में समान सम्मान का भी प्रतीक बनेगा। यह बताएगा कि भारत के लिए हर वह खिलाड़ी महत्वपूर्ण है जिसने तिरंगे को ऊँचा किया चाहे वह कैमरों की चकाचौंध में रहा हो या इतिहास की किताबों में। साथ ही, यह नैतिक मूल्यों की वापसी का भी संकेत होगा, जहाँ सादगी, अनुशासन, मेहनत और देशभक्ति को फिर से महानता का पैमाना माना जाएगा।
आज भारत अंतरिक्ष में चंद्रयान उतार चुका है, दुनिया में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। अब समय है कि हम यह भी दिखाएँ कि हम अपने नायकों के प्रति संवेदनशील और न्यायपूर्ण हैं। भारत सरकार से मुझे व्यक्तिगत उम्मीद भी है, क्योंकि विगत सालों में जिस प्रकार पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक, देश के महान नायकों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया है, उसी कड़ी में मेजर ध्यानचंद को भी शामिल किया जाएगा। मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देना कोई एहसान नहीं होगा, यह ऐतिहासिक भूल को सुधारने का एक साहसिक कदम होगा, जिसके लिए सत्ता पक्ष को पहचाना भी जाता है। जिस दिन मेजर ध्यानचंद का नाम भारत रत्न की सूची में शामिल होगा, उस दिन ही वह सूची पूरी होगी। और तब हम गर्व से कह सकेंगे कि भारत अपने नायकों को भूलता नहीं, बस कभी-कभी उन्हें याद करने में ज़रा देर कर देता है।
​बुंदेलखंड.. यह केवल एक नाम या क्षेत्र नहीं है, यह शौर्य और स्वाभिमान की वह धरती है, जिसने रानी लक्ष्मीबाई जैसे वीरों को जन्म दिया। लेकिन, आज जब हम इस माटी की ओर देखते हैं, तो समझ आता है कि वर्तमान में इस वीर धरा की सबसे बड़ी त्रासदी कोई युद्ध नहीं, बल्कि वह खामोश ‘पलायन’ है, जो हमारे गाँवों को भीतर से खोखला कर रहा है। हमारे गाँव खाली हो रहे हैं, घरों पर जंग लगे ताले लटके हैं और बूढ़ी आँखों हर आहट पर दरवाजे की ओर तकती हैं कि शायद उनका बेटा इस बार त्यौहार पर घर लौट आए। आँकड़ें बताते हैं कि 2001 में जहाँ 25 प्रतिशत आबादी पलायन कर रही थी, वह अब बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत तक पहुँच गई है। हर साल करीब एक लाख लोग अपना घर-बार छोड़कर दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों की गुमनाम गलियों में मजदूरी करने को मजबूर हैं। जाने वालों में 60 प्रतिशत से ज्यादा युवा हैं, जिनके कँधों पर इस क्षेत्र के विकास का भार होना चाहिए था, पर वे परदेस में बोझ ढो रहे हैं। यह स्थिति हृदयविदारक है, लेकिन एक रणनीतिकार के अनुभव से मैं कह सकता हूँ कि यह समस्या लाइलाज भी नहीं है। हमें बस अपनी जड़ों को फिर से सींचने की जरूरत है।
बुंदेलखंड में पलायन रोकने का सबसे कारगर तरीका यह है कि हम गाँव की उपज को गाँव में ही उद्योग का रूप दें। यहाँ दाल, मसालें और अनाज की बेहतरीन पैदावार होती है, इसलिए हर पंचायत में छोटी प्रसंस्करण इकाइयाँ, जैसे दाल और आटा मिलें लगानी चाहिए। यदि प्रत्येक गाँव में 2–3 छोटी इकाइयाँ लग जाएँ, तो दर्जनों युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकता है। सरकार की नीतियों में भारी सब्सिडी और मात्र एक रुपए में जमीन का प्रावधान है, जिसका लाभ सीधे जमीन पर पहुँचना चाहिए। इसके साथ ही, मनरेगा जैसी योजनाओं को सिर्फ गड्ढे खोदने तक सीमित न रखकर इसे 200 दिनों तक बढ़ाया जाना चाहिए और इससे स्थायी सम्पत्तियाँ, जैसे तालाब और नहरें बनानी चाहिए। जब गाँव का पानी गाँव में रुकेगा, तभी किसान की फसल लहलहाएगी और उसे बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जो भाई पहले ही पलायन कर चुके हैं, उनके लिए विशेष पुनर्वास योजना लाकर उन्हें डेयरी या छोटे व्यवसाय के लिए आर्थिक मदद और भारी सब्सिडी देनी चाहिए, ताकि वे सम्मान के साथ अपने वतन लौट सकें। ​गाँवों में स्वास्थ्य और शिक्षा की बुनियादी सुविधाओं का अभाव भी पलायन का एक बड़ा कारण है। जब तक हमारे गाँवों में अच्छे स्कूल और अस्पताल नहीं होंगे, लोग बेहतर भविष्य की तलाश में शहर भागते रहेंगे। हमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करना होगा और जल जीवन मिशन के तहत प्रशिक्षित स्थानीय युवाओं को ही उनके रखरखाव का जिम्मा सौंपना होगा। साथ ही, युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र खोलकर उन्हें कम्प्यूटर, डिजिटल मार्केटिंग और प्लंबिंग जैसे आधुनिक कामों में माहिर बनाना होगा।
आज के डिजिटल युग में अगर हम भारतनेट के जरिए गाँव-गाँव तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुँचा दें, तो हमारे युवा घर बैठे दुनिया भर की कंपनियों के लिए काम कर सकते हैं। इसके अलावा, किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए ई-नाम जैसी डिजिटल मंडियों और सोलर पंप जैसी योजनाओं पर 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी सुनिश्चित करनी होगी। जब किसान की लागत कम होगी और मुनाफा सीधा उसकी जेब में जाएगा, तब खेती घाटे का सौदा नहीं रहेगी।
कुल मिलाकर देखें, तो हमें प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत हेल्पलाइन और कानूनी सुरक्षा तंत्र बनाना होगा, ताकि शहरों में उनका शोषण न हो। स्थानीय उद्योगों जैसे ईंट भट्टों और स्टोन क्रशरों को भी विनियमित करना जरूरी है, ताकि वहाँ काम करने वाले मजदूरों को उचित मजदूरी और उनके बच्चों को शिक्षा मिल सके। मेरे बुंदेलखंडी भाइयों, पलायन सिर्फ घर छोड़ना नहीं, बल्कि अपनी पहचान और संस्कृति से दूर जाना है। मेरी रणनीति बहुत स्पष्ट है कि खेत को पानी, हाथ को काम और हर चेहरे पर मुस्कान हो।
यदि हम इन सुझावों पर पूरी ईमानदारी और राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ अमल करें, तो वह दिन दूर नहीं जब बुंदेलखंड के खाली घरों के ताले खुलेंगे और आँगन में फिर से खुशियों की किलकारियाँ गूँजेंगी। जय हिंद, जय-जय बुंदेलखंड।
दफ्तर की खामोशी बहुत कुछ कहती है। दिनभर की चहल-पहल के बाद जब कुर्सियाँ खाली हो जाती हैं, कंप्यूटर स्क्रीन्स बंद हो जाती हैं और बालकनी में सन्नाटा फैल जाता है, तब एक उद्योगपति का मन अक्सर सवालों से भर जाता है। क्या यह वही सपना है, जिसे कभी शून्य से शुरू किया था? क्या यह वही संस्थान है, जिसे अपने खून-पसीने से सींचा था? और क्या यह वही टीम है, जिसे साथ लेकर भविष्य की इमारत खड़ी करने का संकल्प लिया था?
यह केवल मेरी नहीं, उन तमाम उद्योगपतियों की भी व्यथा है, जिन्होंने एक विचार से शुरुआत की। जिनके पास शुरुआत में पूँजी कम थी, लेकिन हौसला बड़ा था। एक छोटी-सी मेज, सीमित संसाधन, अनिश्चित भविष्य लेकिन एक स्पष्ट लक्ष्य। उस समय हर कर्मचारी, हर सहयोगी, हर साझेदार को यह एहसास था कि यदि आज हमने पूरी ताकत नहीं लगाई, तो कल शायद यह अवसर न बचे। तब संस्थान ‘किसी एक का’ नहीं था; वह संघर्ष सबका था।
समय बदला, संस्थान बढ़ा, संरचना मजबूत हुई। छोटे दफ्तर की जगह बड़ी बिल्डिंग ने ले ली। कुछ कर्मचारी प्रबंधक बने, कुछ प्रशिक्षु विशेषज्ञ बने। कारोबार स्थिर हुआ, ब्रांड बना, बाजार में पहचान बनी। लेकिन, इसी विकास के साथ एक बदलाव भी आया, अपनापन धीरे-धीरे जिम्मेदारी में बदल गया और जिम्मेदारी धीरे-धीरे औपचारिकता में। एक उद्योगपति की व्यथा यहीं से शुरू होती है।
वह देखता है कि शाम पाँच बजते ही घड़ियाँ देखने की आदत बढ़ गई है। प्रोजेक्ट ‘मेरे हिस्से का’ और ‘तुम्हारे हिस्से का’ बन गए हैं। ग्राहक की समस्या अब व्यक्तिगत चुनौती नहीं, विभागीय फाइल बन गई है। वेतन की तारीख याद रहती है, लेकिन लक्ष्य की तारीख धुंधली हो जाती है। संस्थान, जो कभी साझा सपना था, अब कई लोगों के लिए सिर्फ नौकरी का स्थान बनकर रह गया है।
एक बॉस के रूप में वह शिकायत नहीं करता। उसे मालूम है कि नेतृत्व की जिम्मेदारी उसी ने चुनी है। बैंक का कर्ज, निवेशकों का भरोसा, ग्राहकों की अपेक्षाएँ और कर्मचारियों के परिवारों की सुरक्षा, इन सबका भार अंततः उसी के कंधों पर आता है। जब बाकी लोग घर लौटते हैं, वह अगले महीने की रणनीति बनाता है। जब टीम छुट्टी पर होती है, वह संभावित जोखिमों की गणना करता है। यह उसका कर्तव्य है और वह उससे पीछे नहीं हटता। पर उसकी व्यथा यह नहीं कि उसे अधिक काम करना पड़ता है। उसकी व्यथा यह है कि वह अकेला महसूस करने लगता है, उस यात्रा में, जो कभी सामूहिक थी।
हर उद्योगपति चाहता है कि उसकी टीम उसे ‘सर’ या ‘मालिक’ भर न माने, बल्कि एक सहभागी समझे। वह चाहता है कि कर्मचारी यह महसूस करें कि जिस कुर्सी पर वे बैठे हैं, जिस वेतन से उनका घर चलता है, जिस पहचान से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, वह सब एक साझा प्रयास का परिणाम है। कंपनी केवल पूँजी से नहीं बनती; वह विश्वास, समर्पण और स्वामित्व की भावना से बनती है।
समस्या यह नहीं कि आज के कर्मचारी सक्षम नहीं हैं। वे प्रतिभाशाली हैं, शिक्षित हैं, तकनीकी रूप से दक्ष हैं। समस्या यह है कि संस्थान से भावनात्मक जुड़ाव कम होता जा रहा है। जब संगठन छोटा था, हर निर्णय जीवन-मरण जैसा लगता था। आज संरचना बड़ी है, प्रक्रियाएँ जटिल हैं और व्यक्तिगत योगदान का प्रभाव दिखाई कम देता है। परिणामस्वरूप, ‘यह मेरा भी है’ वाली भावना धुंधली पड़ने लगती है।
यह व्यथा केवल उद्योगपति की ही नहीं, बल्कि नेतृत्व की उस भूमिका की है, जो समझती है कि संस्थान एक जीवित इकाई है। वह मशीन नहीं, जिसे एक बार चालू कर दिया जाए और वह स्वयं चलती रहे। उसे हर दिन विचारों की, प्रतिबद्धता की और विश्वास की ऊर्जा चाहिए।
सच्चाई यह है कि अधिकतर कर्मचारी ईमानदार होते हैं। वे मेहनत करते हैं, सीखना चाहते हैं, आगे बढ़ना चाहते हैं। लेकिन उन्हें बार-बार यह याद दिलाने की आवश्यकता होती है कि वे केवल वेतनभोगी नहीं, बल्कि निर्माता भी हैं। उद्योगपति की सबसे बड़ी चुनौती यही है ‘सपने को साझा सपना बनाए रखना’।
एक उद्योगपति की व्यथा का निचोड़ यही है कि वह अपनी कंपनी को अगली ऊँचाई पर ले जाना चाहता है, लेकिन अकेले नहीं। वह चाहता है कि टीम लक्ष्य को ‘कंपनी का लक्ष्य’ नहीं, ‘अपना लक्ष्य’ माने।
वह चाहता है कि कर्मचारी केवल कार्य-घंटों की गणना न करें, बल्कि योगदान की गुणवत्ता को भी मापें। वह चाहता है कि संस्थान पर गर्व केवल बोर्डरूम तक सीमित न रहे, बल्कि हर डेस्क तक पहुँचे।
लेकिन, इसके साथ ही उद्योगपति को भी आत्ममंथन करना होता है। क्या उसने संवाद कम कर दिया? क्या उसने विकास की कहानी साझा करना छोड़ दिया? क्या उसने यह मान लिया कि लोग स्वतः समझ रहे हैं? नेतृत्व का अर्थ केवल दिशा देना नहीं, बल्कि निरंतर संवाद बनाए रखना भी है।
आज आवश्यकता किसी चमत्कार की नहीं, बल्कि पुनः जागृत विश्वास की है। जब कर्मचारी संस्थान को अपना मानते हैं, तो वे केवल काम नहीं करते, वे निर्माण करते हैं। और जब उद्योगपति अपनी टीम को सहभागी मानता है, तो वह केवल प्रबंधन नहीं करता, बल्कि प्रेरित करता है।
‘मेरी व्यथा..’ दरअसल एक पुकार है, साझेदारी की, स्वामित्व की और उस सामूहिक संकल्प की, जिसने कभी एक छोटे से विचार को बड़े संस्थान में बदला था। यदि यह भावना फिर से जीवित हो जाए, तो कोई भी कंपनी केवल बाजार में नहीं, इतिहास में भी अपनी पहचान बना सकती है।
बुंदेलखंड की धरती, जो कभी अपनी वीरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्व विख्यात थी, आज गरीबी, बेरोजगारी और पलायन के अभिशाप से कराह रही है। यहाँ के गाँवों में फैली भुखमरी और अभाव की स्थिति किसी से छिपी नहीं है, लेकिन सत्ता के गलियारों में बैठी सरकार शायद इस चीख को सुनने में असमर्थ है। नीति आयोग का बहुआयामी गरीबी सूचकांक स्पष्ट गवाही देता है कि उत्तर प्रदेश या मध्य प्रदेश, देश के सबसे गरीब राज्यों में तीसरे-चौथे स्थान पर हैं और इन राज्यों में फैले बुंदेलखंड के जिले इस शर्मनाक सूची में शीर्ष पर काबिज हैं। चित्रकूट, टीकमगढ़ और बाँदा जैसे क्षेत्रों में आधी से ज्यादा आबादी गरीबी रेखा के नीचे संघर्ष कर रही है। मैं स्पष्ट रूप से कह सकता हूँ कि बुंदेलखंड को केवल खोखले चुनावी वादों की नहीं, बल्कि एक ठोस और समग्र कार्ययोजना की आवश्यकता है, जिसे लागू करने के लिए सरकार को अपनी नींद से जागना होगा।
बुंदेलखंड को गरीबी मुक्त बनाने की दिशा में सबसे पहला कदम एक सटीक और पारदर्शी डेटाबेस तैयार करना होना चाहिए। सरकार को यह समझना होगा कि जब तक हमें यह नहीं पता होगा कि अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति कौन है और उसकी विशिष्ट जरूरतें क्या हैं, तब तक योजनाओं का लाभ बिचौलियों की भेंट चढ़ता रहेगा। आयुष्मान भारत, पीएम आवास और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं को एकीकृत कर एक ऐसा तंत्र विकसित करना होगा जहाँ कोई भी पात्र परिवार सरकारी तंत्र की लापरवाही के कारण वंचित न रहे। केवल ई-केवाईसी के आँकड़ें गिनाने से पेट नहीं भरता; वास्तविक धरातल पर योजनाओं का पहुँच जाना ही सफलता की कसौटी है।
क्षेत्र की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने के लिए हर गरीब परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ना अनिवार्य है। बुंदेलखंड के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, कमी है तो केवल उचित प्रशिक्षण और संसाधनों की। सरकार को चाहिए कि वह स्थानीय उद्योगों की माँग के अनुसार विशेष कौशल विकास केंद्र स्थापित करे, जो केवल प्रमाण पत्र न बाँटें, बल्कि 70 प्रतिशत प्लेसमेंट की गारंटी भी दें।मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री उद्यम क्राँति जैसी योजनाओं का लाभ उन गरीब युवाओं तक पहुँचना चाहिए, जो ऋण लेने की जटिल प्रक्रिया से डरकर पीछे हट जाते हैं। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी, पोल्ट्री और मत्स्य पालन जैसे सहायक व्यवसायों को सहकारी मॉडल पर बढ़ावा देना होगा। मध्य प्रदेश की नई मत्स्य पालन नीति का लाभ बुंदेलखंड के तालाबों तक पहुँचना चाहिए, ताकि पलायन कर रहे हाथ अपने ही गाँव में काम पा सकें।
बुंदेलखंड के किसानों और कारीगरों के साथ हो रहे आर्थिक शोषण को रोकने के लिए सहकारी समितियों का जाल बिछाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। जब तक बिचौलियों का वर्चस्व समाप्त नहीं होगा, तब तक यूपी सरकार की एक जनपद-एक उत्पाद जैसी योजनाएँ केवल विज्ञापनों तक सीमित रहेंगी। बुंदेलखंड के विशेष उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जोड़ना होगा, ताकि मुनाफा सीधे उत्पादक की जेब में जाए। इसके अतिरिक्त, कृषि प्रधान क्षेत्र होने के नाते यहाँ छोटे स्तर की फूड प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना करना भी अनिवार्य है। आटा मिल, तेल मिल और मसाला पैकेजिंग जैसी इकाइयाँ गाँवों में ही रोजगार के नए द्वार खोलेंगी।
बुंदेलखंड का भविष्य यहाँ के बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा पर टिका है। कुपोषण की मार झेल रहे कोल आदिवासी क्षेत्रों में आँगनवाड़ियों को पुनर्जीवित करना होगा। यशोदा मातृ-शिशु पोषण मिशन जैसे कार्यक्रमों को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दूध और पौष्टिक आहार के साथ उतारना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में, गरीब बच्चों के लिए विशेष छात्रवृत्ति और जिला स्तर पर सुपर 30 जैसे कोचिंग सेंटर्स की स्थापना करनी होगी, ताकि आर्थिक तंगी किसी मेधावी छात्र का रास्ता न रोक सके। लाड़ली बहना योजना में दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 3,000 रुपए करना और इसका दायरा बढ़ाना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
कुल मिलाकर देखें, तो बुंदेलखंड का विकास किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए एक एकीकृत कार्य योजना की आवश्यकता है, जिसकी समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री स्तर पर होनी चाहिए। औद्योगिक पैकेजेस का लाभ सीधे स्थानीय गरीब परिवारों को रोजगार के रूप में मिलना चाहिए। सरकार को यह समझना होगा कि बुंदेलखंड की जनता अब और इंतजार नहीं कर सकती। यदि सरकारें वास्तव में इस क्षेत्र को गरीबी मुक्त देखना चाहती है, तो उसे अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता लानी होगी और इन दस सूत्रीय योजनाओं को मिशन मोड में लागू करना होगा।
बुंदेलखंड का स्वाभिमान तभी लौटेगा, जब यहाँ का हर हाथ काम पाएगा और हर परिवार अभावों से मुक्त होगा। अब समय आ गया है कि सरकार अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाए और बुंदेलखंड को विकास का नया कीर्तिमान बनाने में सहयोग करे और यदि ऐसा करना संभव न हो तो केंद्र सरकार बुंदेलखंड को पृथक राज्य घोषित कर, इतिहास में दर्ज अन्य छोटे राज्यों की तरह बुंदेलखंड भी अपना रास्ता खुद बना लेगा।
आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की चुनौती से जूझ रही है। मौसम का असंतुलन, बढ़ती गर्मी, अनियमित बारिश और प्राकृतिक आपदाएँ अब सामान्य बात बनती जा रही हैं। ऐसे समय में ‘कार्बन क्रेडिट’ शब्द अक्सर सुनने को मिलता है। लेकिन, आम नागरिक के मन में सवाल होता है आखिर यह है क्या? और इसका हमसे क्या संबंध है? सरल शब्दों में समझें, तो कार्बन क्रेडिट एक तरह का प्रमाण-पत्र है। जब कोई देश, कंपनी या परियोजना वातावरण में जाने वाले कार्बन डाइऑक्साइड जैसे प्रदूषण को एक टन कम करती है, तो उसे एक कार्बन क्रेडिट मिलता है। इस व्यवस्था की शुरुआत 1997 के क्योटो प्रोटोकॉल से हुई और 2015 के पेरिस समझौते के बाद यह और व्यापक हो गई। इसका मूल सिद्धांत सीधा है, जो प्रदूषण कम करे, उसे आर्थिक लाभ मिले; जो ज्यादा प्रदूषण करे, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़े।
आज यह विषय केवल पर्यावरण की चर्चा भर नहीं रह गया है, बल्कि एक वैश्विक बाजार बन चुका है। दुनिया के कई देश अपने व्यापार नियमों में बदलाव कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, यूरोपीय संघ ने ‘कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट’ जैसी व्यवस्था लागू करनी शुरू की है। इसका अर्थ यह है कि यदि किसी देश में उत्पादन के दौरान अधिक प्रदूषण होता है, तो उसके उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है। आने वाले समय में भारतीय उद्योगों को भी यह साबित करना होगा कि उनका उत्पादन पर्यावरण के अनुकूल है।
यहाँ से कार्बन क्रेडिट का आर्थिक और राजनीतिक महत्व शुरू होता है। भारत लंबे समय से यह कहता आया है कि ऐतिहासिक रूप से विकसित देशों ने सबसे अधिक प्रदूषण किया है, इसलिए विकासशील देशों पर समान बोझ डालना न्यायसंगत नहीं है। लेकिन, साथ ही यह भी सच है कि भविष्य की अर्थव्यवस्था ‘ग्रीन’ यानी पर्यावरण-अनुकूल दिशा में आगे बढ़ रही है। ऐसे में, भारत के लिए कार्बन क्रेडिट को अवसर के रूप में देखना अधिक व्यावहारिक और रणनीतिक दृष्टिकोण है।
सबसे पहले बात करें किसानों की। खेती जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक प्रभावित होती है, लेकिन यही क्षेत्र नई आय का स्रोत भी बन सकता है। यदि किसान ड्रिप सिंचाई अपनाते हैं, फसल अवशेष नहीं जलाते, जैविक खाद का उपयोग बढ़ाते हैं, मिट्टी में कार्बन सुरक्षित रखने वाली पद्धतियाँ अपनाते हैं या सोलर पंप लगाते हैं, तो वे कार्बन क्रेडिट अर्जित कर सकते हैं। इससे उनकी आय केवल फसल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के बदले अतिरिक्त कमाई भी होगी। सही नीति और पारदर्शी व्यवस्था हो तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल सकती है।
दूसरा बड़ा क्षेत्र एमएसएमई यानी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग है। यह क्षेत्र देश के रोजगार और निर्यात की रीढ़ है। यदि छोटे उद्योग ऊर्जा-कुशल मशीनें अपनाएँ, सौर या पवन ऊर्जा का उपयोग करें और उत्पादन प्रक्रिया में प्रदूषण कम करें, तो उन्हें दोहरा लाभ मिलेगा, एक तरफ ऊर्जा लागत घटेगी, दूसरी तरफ कार्बन क्रेडिट के रूप में अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा। आज वैश्विक खरीदार भी ‘ग्रीन सप्लाई चेन’ को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में, भारतीय उद्योगों के लिए यह प्रतिस्पर्धा बढ़ाने का व्यावहारिक मार्ग है।
तीसरे स्तर पर सरकारों की भूमिका अहम् है। भारत के विभिन्न राज्यों के पास अलग-अलग प्राकृतिक संसाधन हैं। कहीं घने जंगल, कहीं तेज हवाएँ, तो कहीं सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएँ हैं। यदि राज्य अपने संसाधनों के आधार पर कार्बन परियोजनाएँ विकसित करें, तो वे राजस्व का नया स्रोत बना सकते हैं। केंद्र सरकार के लिए एक पारदर्शी और मजबूत राष्ट्रीय कार्बन बाजार विकसित करना रणनीतिक रूप से आवश्यक है। इससे भारत अपने जलवायु लक्ष्यों को पूरा करते हुए वैश्विक कार्बन फाइनेंस में महत्वपूर्ण स्थान बना सकता है।
कॉर्पोरेट क्षेत्र और निवेशकों के लिए भी यह एक बड़ा अवसर है। दुनिया भर में ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक जिम्मेदारी और सुशासन) आधारित निवेश तेजी से बढ़ रहा है। जो कंपनियाँ अपने उत्सर्जन कम करती हैं और कार्बन क्रेडिट उत्पन्न करती हैं, वे निवेशकों की पहली पसंद बन रही हैं। यह केवल छवि सुधारने का साधन नहीं, बल्कि दीर्घकालिक व्यावसायिक स्थिरता की रणनीति भी है। युवा पीढ़ी के लिए भी यह क्षेत्र नए अवसर उत्पन्न कर रहा है। कार्बन अकाउंटिंग, पर्यावरण ऑडिट, सस्टेनेबिलिटी सलाहकार, कार्बन बाजार विश्लेषण जैसे पेशे आने वाले वर्षों में तेजी से बढ़ेंगे। टेक्नोलॉजी आधारित स्टार्टअप भी इस क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
भारत की स्थिति इस संदर्भ में मजबूत है। हमारा प्रति व्यक्ति उत्सर्जन विकसित देशों की तुलना में कम है। हमारे पास सौर ऊर्जा की अपार क्षमता, विस्तृत वन क्षेत्र और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था है। यदि इन संसाधनों का सही उपयोग किया जाए, तो कार्बन क्रेडिट के माध्यम से गाँवों में वृक्षारोपण, स्वच्छ ऊर्जा और टिकाऊ खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार और आय के नए अवसर पैदा होंगे।
पेरिस समझौते के तहत भारत ने वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म स्रोतों से 500 गीगावाट ऊर्जा क्षमता और उत्सर्जन तीव्रता में 45 प्रतिशत कमी का लक्ष्य तय किया है। यह लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं होगा। इसके लिए उद्योग, किसान, निवेशक और आम नागरिक, सभी की भागीदारी आवश्यक है। स्पष्ट है कि कार्बन क्रेडिट केवल पर्यावरण का विषय नहीं है। यह भविष्य की अर्थव्यवस्था, व्यापार नीति और राष्ट्रीय रणनीति से जुड़ा हुआ प्रश्न है। यदि भारत इसे दूरदर्शिता, पारदर्शिता और संतुलित नीति के साथ अपनाता है, तो यह हमारे लिए बाध्यता नहीं बल्कि विकास का नया अध्याय बन सकता है।
गाँव के नुक्कड़ से लेकर शहर की चाय की दुकान तक, एक सवाल हमेशा ट्रेंड करता है, जैसे चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे मुफ्त में ट्रैंड करते हैं- “कहाँ चले नेता जी?” क्योंकि नेता जी तो लुकाछिपी के खेल में व्यस्त हो जाते हैं। जब नेता जी दिख नहीं रहे हों, तब समझ जाइए कि या तो चुनाव बहुत दूर है या फिर जनता बहुत पास आ गई है।
नेता जी का जीवन भी बड़ा रहस्यमयी होता है। वैज्ञानिक आज तक ब्लैक होल का रहस्य नहीं समझ पाए, लेकिन जनता उससे भी बड़ा रहस्य हर दिन झेलती है- “ये नेता जी आखिर चले कहाँ जाते हैं?” क्योंकि सड़क टूटे, नाली फूटे, बिजली रूठे, पानी छूटे.. तब नेता जी ऐसे गायब हो जाते हैं, जैसे मोहल्ले का उधारी वाला लड़का किराने वाले को देखकर हो जाता है।
लेकिन, जैसे ही कहीं फीता काटने का कार्यक्रम हो, मंच पर माला पहनने की संभावना हो, कैमरे चमक रहे हों या माइक में ‘माननीय’ बोलने वाला एंकर खड़ा हो.. नेता जी एकदम से प्रकट हो जाते हैं। फिर चुनाव से पहले नेता जी के भाषणों की तो बात ही निराली होती है। मंच पर चढ़ते ही उनकी आवाज़ में ऐसा आत्मविश्वास जाग उठता है, मानो अगले सोमवार तक देश को देश नहीं, सीधे स्वर्ग बना देंगे।
हर हाथ को काम मिलेगा..
हर खेत में पानी पहुँचेगा..
नदियाँ लहलहा उठेंगी..
इंफ्रास्ट्रक्चर की कहानी नई सड़कों पर लिखी जाएँगी..
नेता जी का भाषण ऐसा होता है कि आदमी शुरुआत में तालियाँ बजाता है, बीच में सोच में पड़ जाता है और अंत तक आते-आते भूल जाता है कि मुद्दा क्या था। और फिर जनता के भी क्या ही कहने.. जनता भी उस समय ऐसे तालियाँ बजाती है, जैसे अगले दिन से सच में जिंदगी बदलने वाली हो।
नेता जी के वादों का आकार भी बड़ा दिलचस्प होता है। चुनाव से पहले वे इतने बड़े-बड़े सपने दिखाते हैं कि लगता है, बस वोट डालते ही मोहल्ले की चाँद हुई पड़ी सड़कों पर मेट्रो दौड़ने लगेगी। लेकिन, फिर चुनाव खत्म होता है.. मतदान केंद्रों की भीड़ हट जाती है.. बैलेट बॉक्स और ईवीएम गोदामों में पहुँच जाते हैं.. और नेता जी के वादे भी उन्हीं बक्सों के वजन के नीचे धीरे-धीरे दम तोड़ देते हैं।
जो नेता जी चुनाव से पहले कहते थे- “मैं हर घर जाऊँगा..” वही जीतने के बाद वाहवाहियाँ बटोरने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि जनता को उनसे मिलने के लिए तीन सिफारिशें और चार चक्कर लगाने पड़ते हैं। चुनाव से पहले गड्ढों को देखकर उनका दिल पसीज जाता है। जीतने के बाद वही गड्ढे उन्हें ‘विकास की प्रक्रिया’ लगने लगते हैं।
चुनाव से पहले कहते हैं- “भ्रष्टाचार खत्म करेंगे..” फिर जीतने के बाद जाँच बैठती है.. फाइल घूमती है.. समिति बनती है.. आखिर में भ्रष्टाचार तो नहीं खत्म होता, लेकिन जनता का धैर्य जरूर खत्म हो जाता है।
सबसे मजेदार बात तो यह है कि अगले चुनाव तक वही पुराने वादे नए पोस्टर्स का रूप धारण कर नए नारों के साथ फिर लौट आते हैं। बस इस बार मंच बड़ा हो जाता है और नेता जी का हाथ हिलाकर वादे करने का अंदाज थोड़ा और अनुभवी। वैसे तो देश में गर्मी, बरसात और सर्दी तीन मौसम माने जाते हैं, लेकिन नेता जी के कैलेंडर में सिर्फ दो मौसम होते हैं- वर्तमान चुनाव और अगला चुनाव।
चुनाव आते ही नेता जी का व्यवहार भी बदल जाता है। जिन नेता जी ने किसी मोहल्ले से निकलते समय बीते पाँच वर्षों में कभी गाड़ी का शीशा नीचे नहीं किया, वही अचानक सड़क किनारे खड़े पप्पू चाय वाले से पूछने लगते हैं, “और भाई पप्पू, सब बढ़िया?”, “घर में सब कैसे हैं, किसी भी चीज की जरुरत हो मुझे याद करना..” पप्पू भी मुस्कुरा देता है, क्योंकि उसे पता है कि कुछ ही हफ्तों में नेता जी उसे फिर पहचानने से इन्कार कर देंगे।
नेता जी जनता से मिलते कम हैं, लेकिन फोटो खूब खिंचवाते हैं। किसी दिन गलती से कहीं गड्ढे में उनका पैर पड़ जाए, तो तुरंत चार लोग फोटो लेने पहुँच जाते हैं। अगले दिन अखबार में खबर छपती है- “जनता के दर्द को करीब से समझते नेता जी।” कभी-कभी तो लगता है कि नेता जी का असली काम समस्याएँ सुलझाना नहीं, बल्कि समस्याओं के पास जाकर फोटो खिंचवाना है।
बाढ़ आए, तो नाव में फोटो..
सूखा पड़े, तो खेत में फोटो..
किसी की छत गिरे, तो ईंट उठाते हुए फोटो..
और यदि कुछ न मिले, तो पौधा लगाते हुए फोटो..
नेता जी के पास एक खास कला होती है.. हर सवाल का जवाब बिना जवाब दिए देना। यदि उनसे कोई पूछ ले कि सड़क कब बनेगी, तो वे कहेंगे, “देखिए, सड़क सिर्फ सड़क नहीं होती, यह विकास की धड़कन होती है।” अब सामने वाला बेचारा धड़कन सुनता रह जाता है, सड़क फिर भी नहीं बनती।
नेता जी की याददाश्त भी कमाल की होती है। उन्हें हर वोटर का नाम चुनाव से पहले याद रहता है। “अरे रामू काका.. कैसे हैं?” कल आ रहे हो न वोट देने.. लेकिन, चुनाव जीतने के बाद वही रामू काका यदि सामने दिख जाएँ, तो नेता जी ऐसे देखते हैं जैसे मोबाइल में किसी अननोन नंबर से कॉल आ गया हो।
लेकिन, धीरे-धीरे जनता भी समझदार हो रही है। उसे पता है कि चुनावी मौसम में हाथ जोड़ना, हालचाल पूछना और “आपका बेटा हूँ” कहना राजनीति की पुरानी परंपरा है, क्योंकि चुनाव खत्म होते ही वही बेटा फिर पाँच साल के लिए ‘व्यस्त’ हो जाता है।
लेकिन, फिर भी हर चुनाव में जनता उम्मीद करती है।
शायद इस बार कोई वादा सच हो जाए..
शायद इस बार गड्ढे सच में भर जाएँ..
शायद इस बार भाषणों से ज्यादा काम दिखाई दे..
और नेता जी? वे भी हर बार पूरे आत्मविश्वास के साथ लौट आते हैं। नए पोस्टर, नए नारे और पुराने वादों के साथ। इसलिए अगली बार जब कहीं से आवाज़ आए- “कहाँ चले नेता जी?” तो परेशान मत होइएगा। थोड़ा इंतज़ार कर लीजिए.. चुनाव आते ही नेता जी फिर किसी नुक्कड़, किसी मंच, किसी रैली और किसी पोस्टर से निकलकर आपके सामने खड़े मिल ही जाएँगे।