Stories by Cassie Kozyrkov on Medium
Hindi translation of Statistician proves that statistics are boring
हिंदी अनुवाद: आयुष मिश्रा, (Aayush Mishra)
मूल लेख: कैसी कॉज़ीरकोव (Cassie Kozyrkov)
संपादिका: प्रियंका वरगड़ीआ (Priyanka Vergadia)
स्टैटिस्टिक्स बोरिंग है और मैं आपको इस बात का एक लॉजिकल प्रूफ देने वाली हूं, …ताकि आपको मुझ जैसे स्टैटिस्टिशियन द्वारा उपयोग किए जाने वाले फैन्सी कैल्क्युलेशन्स की सराहना करने में मदद मिल सके। यह वो बातें हैं जिनसे आपका सामना स्टैट-101 कि पहली क्लास में होगा, तो स्टैटिस्टिक्स में दिलचस्पी रखने वालों, यह आपके लिए एक बोनस है! शुरुआत करते हैं हम इसमें इस्तेमाल होने वाले शब्दजाल (जार्गन) से:
यह स्टैटिस्टिशियन यह साबित करने वाला है कि स्टैटिस्टिक्स बोरिंग हैं। पूरी तरह से चेहरे को खींचते हुए — मैं अभी भी सीख रहा हूं कि मुझे अपने चेहरे का उपयोग कैसे करना है। इंसानियत कठिन है।एक चेहरा मेरे पीछे खींचो यहां अगर तुम चाहो तो।
एक बात बताइए पॉप्युलेशन शब्द सुनते ही सबसे पहले इन्सानों के दिमाग में क्या आता है? लोग, है न? एक नहीं दो नहीं बहुत सारे। सभी इन्सान! लेकिन क्या आपको ये पता है कि हमारे डिसिप्लिन में पॉप्युलेशन का मतलब सारी चीज़ों से है। लोग, पिक्सेल, पम्पकिन, पोकीमॉन या कुछ भी जो आपके दिमाग में आए वो सब पॉप्युलेशन ही है।
सरल भाषा में पॉप्युलेशन उन सभी चीज़ों का संग्रह है जिसमें हमारी रुचि है।
रुकिए, दो मिनट हम आगे बढ़ने से पहले एक सौदा करते हैं : अपनी पॉप्युलेशन का विवरण लिखकर, आप इस बात पर सहमती भर रहे हैं कि आपके निर्णय का आधार केवल पॉप्युलेशन, पूरी पॉप्युलेशन और कुछ नहीं बल्कि पॉप्युलेशन ही होगा। अगर आप आगे पढ़ते हैं तो, यह माना जाएगा की आपने इन सभी नियमों और शर्तों को स्वीकार कर लिया है।
अब ये बताइए कि क्या आपको अपना पॉप्युलेशन ऑफ़ इंटरेस्ट चुनना चुनौतीपूर्ण लग रहा है? एक बात याद रखिए ये आपके ऊपर है की आप अपनी रुचि के अनुसार किसका चुनाव करते हैं। इसमें कोई भी चुनाव गलत या सही नहीं होता है, जब तक यह विशिष्ट और सम्पूर्ण है तब तक। तो आज का हमारा पॉप्युलेशन ऑफ़ इंटरेस्ट नीचे तस्वीर में दिए गए पेड़।
यदि इस जंगल में मौजूद सभी पेड़ मेरा पॉप्युलेशन हैं, तो फिर मैं अपना डिसीजन लेने के लिए सिर्फ उनका ही उपयोग करूंगी।
चूंकि यह मेरी पॉप्युलेशन है, इसलिए मुझे यह ध्यान में रखना चाहिए कि मेरे विश्लेषण से कोई व्यवसाय गिर नहीं जाएगा। दो चीज़ होंगी। पहली या तो मेरा निष्कर्ष इन पेड़ों पर सबसे अच्छे से लागू होगा। दूसरा ये होगा कि इन सबसे मैं कुछ नया सीख लूंगी।
कोई भी पेड़ जिसे आप यहां नहीं देख पा रहे हैं? वो आपके लिए मृत, उबाऊ है। वह हमारी पॉप्युलेशन का हिस्सा नहीं है। कोई एक पेड़? नहीं! वह भी आपके लिए मृत है। उबाऊ है। क्योंकि वह भी आपकी पूरी पॉप्युलेशन नहीं है। आपके लिए केवल वे सभी (एक साथ!) ही दिलचस्प हैं। अरे! हमारा कानूनी अनुबंध भी तो यही कहता है।
सैंपल
सैंपल, हमारी पॉप्युलेशन ऑफ़ इंटरेस्ट के कुछ हिस्सों का संग्रह है।
सैंपल, वो डेटा है जो हमारे पास है और पॉप्युलेशन वो डेटा है जो हम चाहते हैं कि हमारे पास हो।
दोनों इमेजेस में मौजूद ऑरेंज कलर के पेड़, सैम्पल कहलाएंगे। मुझे उम्मीद है कि आपके आपके अंदर एक अंतर्मन में विचार होगा कि इनमें से कौन सा सैम्पल बेहतर है। मैं अपने भविष्य के लेख में बताऊँगी कि एक अच्छा सैम्पल क्या होता है?
ऑब्जर्वेशन
ऑब्जर्वेशन, सैंपल में से लिए गए किसी एक आइटम का मेजरमेंट है।
ब्लू रंग से चिन्हित पेड़ो का जो हमने मेजरमेंट लिया वह ऑब्जर्वेशन है। सटीक भाषा कहा जाए तो “सैंपल” ऑब्जर्वेशन के समूह के लिए एक सामूहिक संज्ञा है। तकनीकी तौर पर, “सैंपल” का बहुवचन “ऑब्जर्वेशन” नहीं है, इसका अर्थ तो “ऑब्जर्वेशन के विभिन्न संग्रह” है।
स्टैटिस्टिक्स
अ..! स्टैटिस्टिक्स! ये ज़रूर कुछ महत्वपूर्ण होगा, तभी तो हमने अपने डिसिप्लिन का नाम इसके आधार पर रखा है!
स्टैटिस्टिक्स, सैंपल डेटा को संग्रहित करने का एक तरीका है।
तो….स्टैटिस्टिक्स क्या है? यह डेटा को संग्रहित करने का एक तरीका है। अब सच जानने के लिए तैयार हो जाइए। सच ये है कि स्टैटिस्टिक्स और स्टैटिस्टिक्स के विभिन्न क्षेत्र दो अलग चीज़ें हैं एल, इनके बारे में आप यहां पढ़ सकते हैं।
स्टैटिस्टिक्स के उदहारण के रूप में : अगर हमारी रुचि इन पेड़ों की लंबाई में होती, तो आप ऑरेंज रंग से चिन्हित पेड़ो की औसत लंबाई के स्टैटिस्टिक्स को देख आश्चर्यचकित नहीं होंगे। यदि आपको ऐसा लगता है, तो, आप उन सैंपल पेड़ो की ऊंचाई को भी ले सकते हैं, शीर्ष तीन खोजें, उन्हें जोड़ें, लॉग लें, नीचे दो पेड़ों की लंबाई के अंतर के स्क्वायर रूट से जोड़ें, या कुछ भी कर लें। यह भी एक तरह का स्टैटिस्टिक्स ही होगा। अब यह शायद उपयोगी हो, शायद इतना उपयोगी नहीं हो, लेकिन यह भी एक स्टैटिस्टिक्स ही है।
स्टैटिस्टिक्स बोरिंग है इसका सबूत
अच्छा मान लीजिए कि हमारी रुचि औसत पेड़ की ऊंचाई में है, जो इस सैंपल के लिए 22.5 मीटर है। क्या यह संख्या हमारे लिए दिलचस्प है?
हमारे द्वारा साइन किए गए लीगल कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार: हमारे लिए केवल जनसंख्या ही दिलचस्प है। क्या इसका सैंपल पॉप्युलेशन है? नहीं न! इसलिए, यह हमारे लिए दिलचस्प नहीं है। हमने कुछ उबाऊ पेड़ों से कुछ उबाऊ माप लिया, फिर हमने उन उबाऊ मापों को संग्रहित किया …अब इस प्रक्रिया से जो परिणाम आएगा वह भी उबाऊ होगा।
तो यहां मैंने यह साबित कर दिया कि स्टैटिस्टिक्स उबाऊ यानी बोरिंग होता है।
ग़लत या अनुपयुक्त नाम
तो फिर क्या स्टेटिस्टिटिशियन पागल होते हैं? क्यों हमने अपने क्षेत्र का नाम इस उबाऊ नंबर के ऊपर रखा है? दरअसल, यह एक गलत नाम है।
इन दिनों हम जिस तरह से शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, एनालिटिक्स, स्टैटिस्टिक्स की गणना के बारे में है, लेकिन स्टैटिस्टिक्स, डेटा को संग्रहित करने से कहीं ऊपर है। डेटा साइंस के उप-विषय के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
ज्यादा शब्दों में हमारे क्षेत्र का सही नाम : द डाइजेशन ऑफ़ स्टैटिस्टिक्स होना चाहिए। लेकिन यह थोड़ा बड़ा शब्द है, इसे सरल बनाने के लिए हमने इसे छोटा कर दिया।
मैं आपको समझाती हूं।
पैरामीटर
अब आएगा इस पूरे शो का स्टार : पैरामीटर। प्रदर्शन के बाद इसे एक गुलदस्ता भी मिलने वाला है, आमतौर पर इसको अपना ग्रीक अक्षर (आमतौर पर θ) भी मिलता है। आप पैरामीटर को स्टैटिस्टिक्स का पॉप्युलेशन संस्करण के रूप में भी सोच सकते हैं — एक पैरामीटर सभी दिलचस्प डेटा का संग्रहण है, जिसे हम आम जिन्दगी में संग्रहित नहीं कर पाते हैं।
पैरामीटर आपके लिए पॉप्युलेशन का सार प्रस्तुत करता है।
चलिए अब हम इस बात से सहमत हो गए की हुए उन पेड़ों में बहुत दिलचस्पी है और अब मैं आपके लिए उन सबका सार प्रस्तुत करूंगी जिसमें आपको रुचि/दिलचस्पी है? अपने दिल को संभाल कर रखिए! आप पैरामीटर से बहुत ज्यादा उत्साहित हैं!
पैरामीटर मान से पता चला है: सभी पेड़ों की सही औसत ऊंचाई केवल 21.1 मीटर है।
ज़रा सोचिए, आज शनिवार है और आप जंगल के बीचों बीचों बीच खड़े हैं। अभी तक आपने किसी भी पेड़ को मापा नहीं है, लेकिन आप यह आंकड़ा जानने के लिए बेहद बेचैन हैं, यह वो सब कुछ है जिससे करने का आपने कभी सपना देखा था।
पैरामीटर को जानने के लिए क्या करना है?
आपको बिना किसी त्रुटि के सभी पेड़ों को मापना होगा! एक बार आप सभी का माप ले लेते हैं, तो क्या आपके पास कोई अनिश्चितता है? नहीं, आपके पास सारी जानकारी है। आप एनालिटिक्स का उपयोग कर इसे पूरा कर सकते हैं — बस औसत की गणना करके आगे बढ़ें। ऐसा करने पर स्टैटिस्टिक्स, पैरामीटर बन जाता है क्योंकि आपका सैंपल पॉप्युलेशन है। वहीं आप सही तथ्यों के साथ काम कर रहे हैं। सही और पूरा डेटा होने के कारण किसी भी जटिल गणना की आवश्यकता नहीं होगी।
मैं न्यूयॉर्क सिटी में रहती थी — अपनी पसंद से! — जहां तक ​​संभव हो पेड़ों से दूर। लेकिन जब मुझे “इन सभी पेड़ों को सही तरह से मापने” जैसा चुनौतीपूर्ण काम मिला तो बहुत आलस आने लगा। मैं भी इस पैरामीटर को जानना था, लेकिन मैं सोचने लगा कि अब, “क्या मुझे वास्तव में इसे पूरी तरह से जानने की जरूरत है या मैं केवल कुछ पेड़ों को माप सकती हूं? हो सकता है कि पूरी तस्वीर पर केवल एक आंशिक नज़र से ही मैं उस पैरामीटर के बारे में सबसे अच्छा अनुमान लगा लूं … जो सरकारी काम के लिए पर्याप्त है।
“जब मैं इस तरह सोच रही हूं, तो मैं स्टेटिस्टिकली सोच रही हूं! इसका जवाब मुझे कभी पता नहीं चला। मेरी आलस्य का मतलब है कि मुझे तथ्यों या निश्चितता को छोड़ना होगा, लेकिन उम्मीद है कि मैं कुछ ऐसा करूंगा जो निर्णय लेने के लिए काफ़ी मददगार हो। मैं अभी इनका उपयोग कर कुछ महत्वपूर्ण आंकड़ा निकाल सकती हूं। इन्हीं सब चीज़ों के लिए ही तो डिसिप्लिन ऑफ़ स्टैटिस्टिक्स है।
पेड़ो को सही तरह मापने की बात से याद आया, रेडिट पर ये तस्वीर देख मुझे बहुत हंसी आई। कैप्शन में लिखा था : “मेरा भाई यार्ड में मौजूद पेड़ो को मापना चाहता था। इस तरह से उसने मापा।
नहीं से कुछ सही?
आप में से कुछ उम्मीद कर रहे होंगे कि मैं कहूंगी, “इस जादुई फॉर्मूले से आप अनिश्चितता से निश्चितता बना सकते हैं!” मैं ऐसा कुछ नहीं कहूंगी। क्योंकि ऐसा कोई जादू नहीं होता जो कुछ नहीं से कुछ बना ले।
जब हमारे पास कोई तथ्य नहीं होते हैं, तो हम डेटा के साथ कुछ एसंप्शंस को मिलाते हैं ताकि हम उचित निर्णय ले सकें।
परिकल्पना (हाइपोथेसिस)
हमारा ब्रह्मांड कैसे दिख सकता है उसको विवरण हाइपोथेसिस है, लेकिन वह सच हो ये ज़रूरी नहीं है। हमें यह पता लगाना होगा कि क्या हमारा सैंपल, हमारी हाइपोथेसिस को हास्यास्पद बना रहा है। ताकि हम ये जान सकें कि हमें हमारा तरीका बदलना चाहिए या नहीं? लेकिन यह सब इस लेखन के दायरे से बाहर है।
यहां मैं आपको कुछ अनकही बात बता रही हूं, जैसे “कुछ पेड़ों की सही औसत ऊंचाई 20 मीटर से कम है।” यह एक परिकल्पना है। आप सच्चाई जानते हैं (मैं गलत हूं!) क्योंकि आप इस उदाहरण में सर्वज्ञ हैं … लेकिन मुझे कुछ भी पता नहीं है। मेरा कथन पूरी तरह से मान्य परिकल्पना है, जिसमें बताया गया है कि वास्तविकता कैसी दिख सकती है। मुझे कुछ डेटा मिलने के बाद मैं देखती हूं कि मैं इसके बारे में क्या कर सकती हूं।
एस्टीमेट एण्ड एस्टीमेटर
अगर हमें पैरामीटर पता होता, तो इस वक्त हम घर पर होते। हम इस वक्त तथ्य की तलाश कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से हमेशा तथ्य उपलब्ध नहीं होते हैं। क्योंकि हम पैरामीटर की गणना नहीं कर सकते हैं, हम तो सिर्फ स्टैटिस्टिक्स का इस्ते हुई माल कर एक अनुमान लगा सकते हैं।
एस्टीमेट, सबसे सही अनुमान के लिए सिर्फ एक फैंसी शब्द है।
एस्टीमेट, पैरामीटर के सही मूल्य के बारे में सबसे अच्छा अनुमान लगाने के लिए सिर्फ एक फैंसी शब्द है। यह वह मूल्य है जो आपका अनुमान लेता है, जबकि एक एस्टीमेटर वह फॉर्मूला है जिसका इस्तेमाल आप उस नंबर तक पहुंचने के लिए करते हैं।
मैं आपको दिखाती हूं कि आप स्टेटिस्टिकल एस्टीमेशन में पहले से ही अद्भुत हैं। क्या आप इसके लिए तैयार हैं?
चलिए हम यह मान लेते हैं कि आप सिर्फ इतना पता है कि एक पेड़ की ऊंचाई 23 मीटर है। अब क्या आप मुझे बता सकते हैं कि सभी पेड़ों की सही औसत ऊंचाई का आपका एस्टीमेट कितना है?
23 मीटर? मेरा भी!
हमें 23 मीटर का ही अनुमान लगाना पड़ा क्योंकि हमारे पास केवल यही जानकारी थी — अगर हम कोई और अनुमान लगाते तो इसका मतलब ये होता की हमने कुछ भी बना लिया। हमें जो कुछ भी पता था वो 23 मीटर ही था, इसलिए हमने 23 मीटर का ही अनुमान लगाया। इसके अलावा कोई और अनुमान लगाने के लिए हमें और जुटानी पड़ती (जो इस उदाहरण में उपलब्ध ही नहीं थी) या हम कोई अनुमान लगा सकते थे, लेकिन उस परिस्थिति में हम तथ्य से भटक जाते।
कोई बात नहीं, हम एक और उदाहरण देखते हैं! हमारे पास सैंपल है और हम उसके बारे में बस इतना जानते हैं कि उसकी औसतन ऊंचाई 22.5 मीटर है। अब आपका क्या अनुमान होगा?
22.5 मीटर? वाह आप इसमें कितने अच्छे हैं! आपको तो किसी कोर्स की ज़रूरत ही नहीं।
यह स्टैटिस्टिक्स की कुछ टेक्स्टबुक्स — मेथड ऑफ़ मोमेंट्स एस्टीमेशन, मैक्सिमम लाइकलीहुड एस्टीमेशन आदि हैं। जब आप इन्हें पढ़ते तब आपको हर जवाब के अंत में प्रूफ में जाना पड़ता और मैंने आपको वहीं चीज़ ऐसे ही सीखा दी। वास्तविक जीवन में आपके द्वारा सामना किए गए 99% + मामलों में, बस अपने सैंपल पर काम करें जैसे कि यह आपकी पॉप्युलेशन हो और इससे जो कुछ भी मिलता है उसके साथ जा कर आपको अपना सबसे अच्छा अनुमान मिल सकता है। आपको किसी विशेष पाठ्यक्रम की आवश्यकता नहीं है। ता-दा, इसके साथ ही हमारा कोर्स यहां समाप्त होता है!
यह झूठ है कि आपको हमेशा स्टैटिस्टिक्स की ज़रूरत होती है; आपको नहीं है। यदि आप केवल इंस्पायर्ड होने के लिए एक सही अनुमान लगाने की कोशिश कर रहे हैं, तो एनालिटिक्स आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। उन पी-वैल्यू से बाहर निकलें, आपको अनावश्यक तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है।
इसके बजाए, आप इन सिद्धांतों पर जी सकते हैं: अधिक (सटीक) डेटा सबसे बेहतर और आपका अंतर्ज्ञान, सही अनुमान लगाने के लिए बहुत अच्छा, लेकिन यह जानने के लिए नहीं कि वे अनुमान कितने सही हैं।
हालांकि, मुझे ऐसा एक पल के लिए भी नहीं लगता कि मैं अपने डिसिप्लिन को कोस रही हूं। मैं एक दशक से भी अधिक समय स्टैटिस्टिक्स के अध्ययन में लगा दिया है और मुझे लगता है कि मैं पूरी तरह से पागल नहीं हूं।
जब एक स्टैटिस्टिकल दृष्टिकोण लेना उपयोगी है, बहुत उपयोगी है।
तो कब आपको इसकी सही में ज़रूरत है? कब ये आपको खुदको तकलीफ पहुंचाने से बचाएगा? इसके बारे में जानने के लिए मेरा अगला लेख “स्टैटिस्टिक्स की क्या ज़रूरत?” पढें
डेटा साइंस के सबडिसिप्लिन्स के बीच के अंतर के बारे में जानने के लिए मेरा यह लेख पढ़ें।
Hindi translation of Statistical inference in one sentence
हिंदी अनुवाद: आयुष मिश्रा, (Aayush Mishra)
मूल लेख: कैसी कॉज़ीरकोव (Cassie Kozyrkov)
संपादिका: प्रियंका वरगड़ीआ (Priyanka Vergadia)
स्टैट 101 से पीएचडी की सबसे मुश्किल योग्यता परीक्षा तक — हर हाइपोथेसिस टेस्ट, एक ही चीज़ सीखाता है। 1920 में मिली बड़ी-बड़ी इनसाइट्स ने ही आज आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्टैटिस्टिकल परसूट्स को जन्म दिया है। आप इन इनसाइट्स की मदद से स्टैटिस्टिक्स को डीराइव कर सकते। अगर आप स्टैटिस्टिक्स को समझना चाहते हैं तो ऊपर लिखे वाक्य को अपनी दीवार पर लिख लीजिए और उसे रोज़ पढ़िए।
तस्वीर: स्रोत
बहुत प्रस्तावना हो गई! अब असली जादू कि तरफ चलते है:
“क्या जो सबूत हमने संग्रहित किए हैं, वे हमारे नल हाइपोथेसिस को हास्यास्पद बना रहे हैं?”
मैं मज़ाक नहीं कर रही हूं; बस इतना ही है। यही तो क्लासिकल हाइपोथेसिस टेस्टिंग है। हर! एक! समय! बहुत आसान है न? आप में से कुछ लोगों को दुख हो रहा होगा कि इतनी सरल चीज़ के लिए आपने स्टैट101 किया और अपना दिमाग खपाया। वहीं कुछ लोगों को अभी तक समझ ही नहीं आरहा होगा की मैं किस बारे में बात कर रही हूं, तो चलिए हम एक आसान उदाहरण से समझते हैं। अगर आपको यह उदाहरण सरल न लगे तो आप उसके बजाए ये पढ़ सकते हैं।
एलियंस के साथ हाइपोथेसिस टेस्टिंग
आपको एक ख़ास जोखिम के लिए चुना गया है : आपको ऐसे ग्रह की खोज करनी है जहां एलियंस रहते हैं। दुर्भाग्य से, हमेशा से हम जिस नौकरी के सपने देख रहे होते हैं वहां, होता है एक मैनेजर। उसी दुष्ट मैनेजर ने आपको एक उपयोगी इंटरफेस दिया है। इसमें केवल दो ही विकल्प हैं : हां या न।
यह पूरी तरह आपके ही नियंत्रण में है। हां, का मतलब यहां एलियंस हैं। नहीं, यहां एलियंस नहीं हैं। इसके अलावा आपके पास ऐसा कोई विकल्प मौजूद नहीं है जिसके जरिए आप शायद कह सकें या व्यवस्था के बारे में कुछ बता सकें।
आगे अपनी खलनायिकी का एक और नमूना पेश करते हुए, आपके मैनेजर ने आपको ग्रह की खोज के लिए अपना बजट भी नहीं बताया है। अब आप यह कर सकते हैं कि आप लैंड कीजिए, कोई एक दिशा चुने, और चलते रहिए, जब आपको लगने लगे की आपका ऑक्सीजन खत्म होने वाला है तब वापसी की ओर बढ़िए और अपनी खोज में पाए गए तथ्यों के अनुसार दोनों बटन में से किसी एक को दबा दीजिए। अच्छा क्योंकि आप सिर्फ बड़े ग्रह पर ही लैंड करेंगे और आपके टैंक में इतना ऑक्सीजन नहीं होगा की आप ग्रह के हर कोने में जाकर अपनी खोज कर सकें, और आपको असमंजस का सामना भी करना पड़ेगा : इसलिए ऐसा हो सकता है कि आपको अपना जवाब न मिले।
चरण 1 : डिफॉल्ट एक्शनक्या होगी?
हर हाइपोथेसिस टेस्ट की शुरुआत ऐसी ही जगहों पर होती है। निर्णायक ऐसे में डिफॉल्ट एक्शनका चयन करता है। ऐसी एक्शनका चयन आप तब करते हैं जब आप किसी भी सबूत की जांच नहीं कर पाते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो, यदि आप इस ग्रह पर उतरते ही नहीं, तो क्या आप हां या ना दबाएंगे?
यह वो सवाल नहीं है जिसका केवल एक सही जवाब होगा। यह एमबीए का सवाल है, जिसका जवाब इस बात पर निर्भर करेगा की आपके स्पेस एक्सप्लोरेशन कम्पनी में क्या बातें चल रही हैं, तो उस हिसाब से हम दोनों ही विकल्पों पर चर्चा करेंगे। अगर आप अधिकांश पाठकों को तरह हैं तो आप “ना” बटन का चुनाव करेंगे, तो पहले हम इस पर ही चर्चा कर लेते हैं।
डिफॉल्ट एक्शन: ना बटन को दबाएं
चरण 2 : इसका वैकल्पिक एक्शनक्या हो सकती है?
……और यहां आप उम्मीद कर रहे हैं कि स्टैटिस्टिक्स सख्त हो। अगर आपने अपने डिफॉल्ट एक्शन का चयन नहीं किया तो अब आप अपने वैकल्पिक एक्शन के रूप में क्या करेंगे।
वैकल्पिक एक्शन: हां बटन को दबाएं
अगर आप मेरा लेख यह सब कैसे काम करता है पर मेरा विश्लेषण, पढ़ेंगे तो आपको याद आएगा कि एक ही तरीका है जब आप हां का बटन दबा पाएंगे और वो तक जब सभी मौजूदा सबूत आपको ना का बटन न दबाने पर मजबूर करेंगे।
चरण 3 : क्या है नल हाइपोथेसिस?
अगर आपने अभी अभी ग्रह पर लैंड किया है और आप अपने आप से यह सवाल करते हैं कि, “अगर मुझे इस ग्रह के बारे में सब कुछ पता होता, तो ऐसी कौन — सी परिस्थिति होती जिसकी वजह मैं खुशी खुशी ना बटन का चयन करता?” अगर उस ग्रह पर एलियंस नहीं होते तो। यही नल हाइपोथेसिस (एच 0) है।
एच 0 : ग्रह पर कोई भी एलियन नहीं हैं।
चरण 4 : क्या है वैकल्पिक हाइपोथेसिस?
वैकल्पिक हाइपोथेसिस (एच 1) वह सब कुछ है जो सही है जब नल गलत है।
एच 0 : ग्रह पर कोई भी एलियन नहीं हैं।
एच 1 : ग्रह पर एलियन हैं।
टा- डा! आपको हाइपोथेसिस समझ आ गया और अब आप कुछ और डेटा को संग्रहित कर एनालाइज करने के लिए तैयार हैं।
डेटा का संग्रहण
इन आप बहुत ही मेहनती व्यक्ति हैं इसलिए आप पिछले ग्रह के लिए न का चयन का वापस नहीं गए। आप अपना स्पेसक्राफ्ट को लैंड करवाएंगे, और किसी भी दिशा में तीन घंटे के किए चलना शुरू कर देंगे, फिर थक-हार के वापस आ जाएंगे। इन सबके दौरान आपने देखा कि कोई भी एलियन मौजूद नहीं है।
स्टैटिस्टिक्स : 0 एलियंस
क्या जो हमने पढ़ा वो दिलचस्प था?
जब मैं उस चीज़ ऑनलाइन क्लास में सीखाती हूं, तो आमतौर पर जवाब यह मिलता है कि, “वहां कोई भी एलियंस इस ती घंटे की अवधि में दिखाई नहीं दिए।” यह गलत जवाब है ऐसा इसलिए क्योंकि हमने अपने निर्णय लेने का तरीका कैसे तय किया।
आप अपना निर्णय लेने की रूपरेखा कैसी बनाते है वो महत्वपूर्ण है। सभी निर्णय स्टेट 101 में सिखाए गए दृष्टिकोण के आधार पर नहीं लिए जाते।
क्लासिकल स्टैटिस्टिक्स में शामिल होने से, हम लीगल कॉन्ट्रैक्ट पर सहमत हो जाएंगे, जो यह कहता है कि हमारे लिए केवल पॉप्युलेशन ही हमारे लिए दिलचस्प है। वह है पूरे ग्रह की सतह, न कि तीन घंटे चलने वाला यह छोटा सैंपल।
सैंपल स्टैटिस्टिक्स : तीन घंटे के इस सफर में 0 एलियंस मिले।
पॉप्युलेशन पैरामीटर : ?? पूरे ग्रह में एक भी एलियन नहीं है।
अगर हम एनालिटिक्स कर रहे होते, तो शायद हम इस छोटे से तथ्य से उत्साहित होते, लेकिन हम यहां इसके लिए नहीं है। हम स्टैटिस्टिक्स कर रहे हैं, इसलिए हमारे लिए वो सब कुछ उबाऊ है जिसमें पूरे ग्रह की जानकारी नहीं है। हम ये भी नहीं कह सकते कि हमने एलियंस इसलिए नहीं देखे क्योंकि ग्रह पर कोई एलियंस थे ही नहीं या वो उस चट्टान के नीचे हैं यहां अभी तक हमने उन्हें खोजा ही नहीं। हमारे पास इन दोनों ही संभावनाओं के बीच अंतर जानने का कोई तरीका नहीं है। इसलिए हम दोबारा कोशिश करते हैं। एक शब्द में उत्तर दीजिए। अभी तक हमने जो भी सीखा क्या हो दिलचस्प था?
कुछ भी नहीं। हमने अभी तक कुछ भी दिलचस्प चीज़ नहीं सीखी।
यह बहुत अद्भुत है। क्या आपने देखा अभी यहां क्या हुआ?
हमने अभी डेटा एनालाइज्ड किया और हमने (एक दम सही!) इसके अलावा और कुछ नहीं सीखा है। आखिर हमने कितनी बार खुद को ऐसा करने दिया है? मेरे साथ कहिए : हमने कुछ नहीं सीखा और हमे इस बात पर गर्व है!
आपको हर बार कुछ नहीं सीखने की आदत डालनी होगी, क्योंकि हाइपोथेसिस टेस्ट करते वक्त अगर आपने डेटा के अलावा कुछ और सीखने पर जोर दिया, तो कुछ बकवास है सीखोगे।
जब भी आप एक तरह का स्टेटिस्टिकल इन्फ्रेंस करते हैं जिसमें कॉन्फिडेंस इंटर्वलस और पी — वैल्यूज शामिल हो, उस समय कुछ न सीखना अच्छी चीज़ है।
यह एनालिटिक्स नहीं है!
अगर यह आपको परेशान कर रहा है, तो एक लम्बी और गहरी सांस लीजिए। स्टैटिस्टिक्स के क्षेत्र में जाते वक्त आप शायद ऐसा बतौर एनालिस्ट सोच रहे होंगे। यह खतरनाक है।
एक एनालिटिक्स को सिर्फ इस बात की चिंता रहती है कि अभी यहां क्या है, वहीं स्टैटिस्टिक्स को इस बात की ज़्यादा फ़िक्र होती है कि अभी यहां क्या नहीं है।
हर व्यक्ति एनालिटिक्स करने के लिए सक्षम है : उसे सिर्फ डेटा सेट को देखना होता है और आपने जो भी देखा उसका सारांश निकालना होता है। “इस स्प्रेडशीट में यह तथ्य है कि किसी भी एलियंस को नहीं देखा गया।” आप एनालिटिक्स में हर पल हर समय कुछ दिलचस्प चीज़ें सीखते हैं, क्योंकि वहां आपकी रुचि डेटा में होती है और वो आपके सामने होता है। एनालिटिक्स का एक ही गोल्डन रूल है : सिर्फ डेटा पर ही ध्यान केंद्रित करो और उससे आगे कहीं मत जाओ। जब आप डेटा यानी सुरक्षित स्थान में रहते हैं, तब उत्कृष्टता को मापा इस बात पर जाता है कि आपका डेटा एनालिसिस कितना तेज़ है और उसमें कोई भी गलती की संभावना नहीं होती है … सिवाए एक के वो ये की आप गलती से एनालिटिक्स से निकलकर स्टैटिस्टिक्स में न चले जाएं। डरावनी चीज यानी गड़बड़े, डेटा से बाहर निकलने पर ही होती है।
अपने आप को बिना दुख पहुंचाए स्प्रेडशीट के आगे देखने के लिए एक अलग मानसिकता की ज़रूरत है, यही कारण है कि स्टैटिस्टिक्स थोड़ा जटिल है। उन लोगों को आप क्या कहेंगे जो ज्ञान झाड़ने के लिए ज़बरदस्ती की गणित करते है? खुद के लिए या दूसरों के लिए खतरा।
जब हमारी लड़ाई किसी अनजान के साथ होती है तो सूक्ष्म चीज़ें भी माएने रखती हैं।
कुछ लोग तो ऐसा भी सोचते हैं कि जब भी वे किसी डेटा को एनालाइज करते हैं, तब ब्रह्मांड उन्हें उन तथ्यों से परे कुछ अलग ही इनसाइट्स दिखाने की कोशिश कर रहा है। आपको क्या पता है और आपको क्या नहीं पता है अगर आपको इसके बीच छलांग लगाना है, तो आप ये उम्मीद क्यों कर रहे हैं कि ये बहुत आसान होगा?
हाइपोथेसिस टेस्ट करते वक्त अगर आपने डेटा के अलावा कुछ और सीखने पर जोर दिया, तो कुछ बकवास है सीखोगे।
जब भी आप स्टैटिस्टिक्स करते हैं, तो ऐसी संभावना है कि हम उसमें से कुछ भी न सीखें, तो आप उससे घबराएं न। ( इस लेख से इसकी शुरुआत करें?)
सभी के दिलों को धड़कन
अनिष्टिचता के तहत अपना मन बदलने से जुड़े विज्ञान को स्टैटिस्टिक्स कहते हैं। यदि हमें अपने सबूतों के आधार पर ऐसा लगता है कि यह बेकार प्रयास था, और हमे इस बारे में खराब महसूस होने लगने लगे तो हम अपने विचारों को बदल देंगे। अखरी में इसी सवाल पर आकर सारे हाइपोथेसिस टेस्ट खड़े होते हैं।
“क्या ये सबूत मेरी नल हाइपोथेसिस को हास्यास्पद बना रहा है?”
होमवर्क के लिए, आप अब जा सकते हैं और अधिकांश स्टैटिस्टिक्स को डीराइव कर सकते हैं। (या आप पढ़ना भी जारी रख सकते हैं, यह भी ठीक है।)
एलियन डेटा को एनालाइज करते हैं
ग्रह पर टहलने पर हमने कोई भी एलियन को नहीं देखा और हमारा नल हाइपोथेसिस भी यही है कि ग्रह पर कोई एलियन नहीं है। बड़े टेस्टिंग सवाल का जवाब क्या है? क्या ये सबूत हमारे नल को बेहूदा बना रहे हैं? ऐसा कैसे? सैंपल और पॉप्युलेशन में एक बात सामान है वो ये कि कोई एलियन नहीं पाया गया है।
अब आप ये सोचिए की अपने अपने टहलने के दौरान इस छोटे से हरे रंग के आदमी को देखा।
यह मानते हुए कि यह एक एलियन (और बदमाश बालक नहीं), हमने क्या सीखा है? अगर मैंने आपको बताया है कि मैंने इस एलियन को देखा है और उसके बावजूद मैं इस संभावना पर विचार कर रही हूं कि इस ग्रह पर कोई एलियन नहीं है, तो आप मुझे बताएंगे कि तुमने एक बेवकूफ को देखा है।
यह सबूत मेरी नल हाइपोथेसिस को हास्यास्पद बनाता है! जब सबूत एक हाइपोथेसिस को हास्यास्पद बनाते हैं तो हम क्या करते हैं? हम उस बकवास से चिपके नहीं रहते। उससे मुक्त होते हैं!
चूंकि हम हमेशा अपने दोनों हाइपोथेसिस को बड़ी ही चतुराई से रचते हैं ताकि वे सभी संभावनाओं को माप सके, ऐसे में किसी एक संभावना को खारिज करना हमें दूसरी संभावना को स्वीकार करने पर मजबूर करता है। एक अच्छे फ़्रीक्वेंटिस्ट के रूप में, हमने शुरुआत में ग्रह के बारे में कोई राय नहीं रखी। हमारे पास एक पसंदीदा एक्शन थी, निश्चित रूप से, लेकिन उसके लिए आपको कोई राय की आवश्यकता नहीं है। शुरुआत में कुछ लोग बटन को समझने (क्रिया) और ग्रह को समझने (परिकल्पना) के बीच के अंतर में फंस जाते हैं, लेकिन आप नहीं फंसे, सही कहा न?
बेहूदा महसूस हो रहा है? खारिज कर दीजिए!
कहा यदि हमारे सारे सबूत हमे हमारे सबसे बड़े टेस्टिंग सवाल का जवाब “हां” देने पर मजबूर करते हैं, तो हम इस घटिया हाइपोथेसिस को खारिज करते हैं और अल्टरनेटिव के पक्ष में अपना निष्कर्ष देंगे। अब हमे खराब इसलिए महसूस है रहा है क्योंकि हमने डिफॉल्ट एक्शन का चयन किया था, तो अब हम वैकल्पिक एक्शन को चुनते हैं और हां बटन को दबाते हैं। अब हमे पूरे ग्रह के जानकारी प्राप्त हो चुकी है : वहां जीवन है!
क्या आपको खराब महसूस नहीं हो रहा? कुछ भी नहीं सीखा।
अब उस परिदृश्य का क्या जहां हमने हमारे टेस्टिंग सवाल का जवाब “ना” दिया था? जब ऐसा होता है तब स्टैट 101 में आपको एक पूरा अनुच्छेद लिखना सीखाते हैं। (“हम नल हाइपोथेसिस को खारिज करने में नाकाम रहे और अब इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि ग्रह पर एलियन हैं इसको साबित करने के हमारे पास पर्याप्त सबूत नहीं हैं।”) मैंने मानती हूं कि इतना बड़ा अनुच्छेद लिखवाने के पीछे का उद्देश्य सिर्फ विद्यार्थियों के कलाई को तनाव देना है। मैंने हमेशा अपने स्नातक छात्रों को इसे लिखने की अनुमति दी है जैसे कि: हमने कुछ भी दिलचस्प सीखा ही नहीं।
बधाई हो, आपने कुछ भी नहीं सीखा!
कुछ भी नहीं सीखना एक त्रासदी की तरह लग सकता है। हमने अपने डेटा को एकत्रित करने और उसको एनालाइज करने के लिए सारे प्रयास किए… और इससे हमें क्या मिला? कुछ भी तो नहीं?! इससे पहले कि हम खुद पर गुस्सा हो और रोएं, याद रखें कि हम चीजों को जानने के लिए यहां नहीं हैं। हम यहां डिसीजन मेकिंग और अपना अंतिम निर्णय लेना है, ज्ञान प्राप्त करना नहीं। हम यहां बटन दबाने के लिए हैं।
खैर, जब निर्णय लेने की बात आती है, तो यह फ्रेमवर्क वास्तव में बहुत तगड़ा है। हमारा डिफ़ॉल्ट एक्शन हमारी बीमा पॉलिसी है जो कुछ भी नहीं सीखने सही बनाती है। यह हमें एक अनुबंध देता है, जिसके अनुसार, “अगर मुझे कुछ नहीं पता है, तो मैं इसके बारे में क्या करूंगी का जवाब यहां है।”
इस इंफरेंस खेल में प्रवेश करके, हमने यह घोषणा की है कि हमने अपनी अज्ञानता के तहत डिफ़ॉल्ट एक्शन का चयन करने में प्रसन्न थे … यदि ऐसा नहीं है, तो हमें स्टैटिस्टिक्स नहीं होना चाहिए। डिफ़ॉल्ट एक्शन के बिना इसमें से किसी का भी कोई मतलब नहीं है।
हमारी डिफ़ॉल्ट एक्शन ना बटन को दबाना था, ताकि जब हम नल हाइपोथेसिस को खारिज करने में विफल हो जाएं तो हमारे पास विकल्प मौजूद हो। हमने उस एक्शन खुशी खुशी किया क्योंकि हमारे पास मन को बदलने का कोई कारण नहीं था। क्या यह सही एक्शन था? मुझे पता नहीं! लेकिन हमने खुद को इससे बाहर रखने के प्रयास किए और अब हम स्वच्छ विवेक के साथ वही करेंगे जो करने की योजना हमने बनाई थी।
नल हाइपोथेसिस को खारिज करने में नाकाम होने का मतलब यह नहीं है कि हमारा मानना है कि वहां कोई भी एलियंस नहीं हैं। हम बस इतना जानते हैं, वो उतने हिस्से में नहीं थे। हम उन्हें ढूंढ नहीं पाए इसलिए इस निष्कर्ष पर पहुंचना कि वहां एलियंस नहीं है, मूर्खता होगी। अगर मैं 5 मिनट अपनी चाबी की तलाश में बिताती हूं, तो इसका मतलब यह तो नहीं है कि चाबी मेरे अपार्टमेंट में नहीं हैं। इसका मतलब है कि मुझे नहीं पता कि वो कहां हैं। यह फर्क है।
मन बदलने के लिए कोई भी कारण नहीं? फिर डिफॉल्ट एक्शन के साथ ही आगे बढ़िया जैसे हमने तय किया था। ¯\_(ツ)_/¯ अनिश्चितता में आपका स्वागत है।
संक्षेप में : हाइपोथेसिस का पूरा खेल यह निर्धारित करने के बारे में है कि क्या हमने जो सबूत एकत्र किए हैं, वह हमारे नल हाइपोथेसिस को बेहूदा/हास्यास्पद बना रहा है। सब कुछ इस बात पर टिका है कि हम सबूतों के आधार पर अपने मन को बदलने के बारे में क्या सोचते हैं।
यह जानने के लिए कि वास्तविक ब्रह्मांड में जहां डिफ़ॉल्ट क्रिया न के बजाय हां है, वहां क्या अलग होगा, मेरे अगले लेख को पढ़िए। (संकेत: सब कुछ बदल जाता है!)
आज हम इंटरप्रिटेबिलिटी, ट्रांसपरेंसी, एक्सप्लेनेबिलिटी और ट्रस्ट पर बात करेंगे।
Hindi translation of Explainable AI won’t deliver. Here’s why
हिंदी अनुवाद: आयुष मिश्रा, (Aayush Mishra)
मूल लेख: कैसी कॉज़ीरकोव (Cassie Kozyrkov)
संपादिका: प्रियंका वरगड़ीआ (Priyanka Vergadia)
आज कल एक्स प्लेनेबल एआई (एक्सएआई) काफी चर्चाओं में हैं। क्या आपको पता है ऐसा क्यों? क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एल्गोरिथम को न समझ पाने की वजह से उसपर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है। वहीं रिसर्चर्स का मानना है कि एक्सप्लेनेबल एआई पर ज्यादा भरोसा किया जा सकता है। दरअसल, एक्सएआई इनकंप्लीट इंस्पिरेशन का एक अच्छा स्रोत है। लेकिन, आप ऐसा सोचते हैं कि एक्सप्लेनेबल एआई तय मापदंडों पर खरा उतरेगा, तो आप गलत हैं। सोच में पड़ गए की ऐसा क्यों? आइए समझते हैं कि ऐसा क्यों है -
तस्वीर : स्रोत
हाल ही में आपने बहुत लोगों से और बहुत बार सुना होगा कि एआई को ट्रस्ट करने के लिए, पहले ये समझना होगा कि वो अपने निर्णय कैसे लेता है। इसका उत्तर है कॉम्प्लेक्सिटी। कुछ काम इतने कॉम्प्लेक्स होते हैं कि आप उनके स्पष्ट निर्देश देकर उन्हें ऑटोमेट नहीं कर सकते हैं।
दरअसल एआई और कुछ नहीं बल्कि उन चीज़ों को ऑटोमेट करना है जिन्हें हम शब्दों में बयान करने में असमर्थ रहते हैं।
एआई को एग्ज़ाम्पल्स के साथ समझाने के बजाए, आप स्वयं हर काम के इंस्ट्रक्शन देने का सरदर्द पाल सकते हैं। लेकिन यह काम आम आदमी का नहीं बल्कि एक एआई एल्गोरिथम का है।
कैसे एक ऐसी मशीन पर विश्वास किया जा सकता है जिसे समझना भी हमारे लिए मुश्किल है?
आपको पता है, कुछ चीज़ें इतनी कॉम्प्लिकेटेड होती हैं कि इनके ऑटोमेशन के लिए इंस्ट्रक्शन तैयार करना तक हमारे लिए बहुत ही मुश्किल काम हो जाता है। ऐसे में हम इन चीज़ों को आसान बनाने के लिए ही एआई का इस्तेमाल करते हैं। अब लोग कहते हैं कि हम इन इंस्ट्रक्शन को पढें और समझे, लेकिन ऐसा करना असंभव है। क्योंकि यह वो रेसिपी (इंस्ट्रक्शन) है जिसके अंदर लाखों बोरिंग आइटम्स होते हैं और जिन्हें केवल कम्प्यूटर ही याद रख सकता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आप ऐसी चीज़ पर कैसे भरोसा कर सकते हैं जिनके कॉम्प्लिकेटेड टैंगल को आप पढ़ नहीं सकते और न ही ये समझ सकते हैं कि वह अपने डिसीजन कैसे लेता है?
चलिए एक्सप्लेनेबल एआई और परफॉर्मेंस एआई को एक उदहारण से समझते हैं। आपके सामने दो स्पेसशिप हैं। स्पेसशिप 1 कैसे काम करता है ये आपको पता है लेकिन उसको कभी भी उड़ाया नहीं गया है। वहीं स्पेसशिप 2 के काम करने का तरीका किसी को नहीं पता लेकिन उसकी हजारों टेस्टिंग हो चुकी है और उसने सालों से सफलतापूर्वक उड़ान भरी है। अब बताइए आप कौन-से स्पेसशिप का चयन करेंगे? मेरे हिसाब से तो अपने सिस्टम की अच्छी तरह जांच कर ये सुनिश्चित करना कि वह ठीक उसी तरह काम कर रहा है जिस तरह उसे करना चाहिए, हमारे लिए ज्यादा सुरक्षित होगा। क्यों सही कहा न?
आप कौन-से स्पेसशिप का चयन करेंगे?
सिस्टम को सही तरह से टेस्ट कर, यह सुनिश्चित करना कि वह ठीक उसी तरह काम कर रहा है जिस तरह उसे करना चाहिए, हमारे लिए ज्यादा सुरक्षित होगा।
किसी पर ट्रस्ट करने का सबसे सही आधार है टेस्टिंग
अगर हम चाहते हैं कि कोई स्टूडेंट कैल्कुलस सीखे तो हम चाहेंगे कि वह उसे जनरलाइज तरीके से सीखे, न की टेक्स्टबुक के 2–3 एग्जाम्पल की ओवरफिटिंग कर ले। लेकिन एक बात तो बताइए, आप इसकी जांच कैसे करेंगे की वो कॉम्पिटेंट है या नहीं?
प्लीज़ किसी औजार से उसके दिमाग के ढक्कन को खोलकर ये मत देखने बैठ जाना की वो कैल्कुलस कैसे कर रहा है। क्योंकि आपको नहीं पता कि ह्यूमन ब्रेन कैल्कुलस को किस तरह से इंप्लीमेंट करता है।
हां, आप ये कर सकते हैं कि अपने स्टूडेंट के लिए एक एग्जाम डिजाइन करें। अगर आपका स्टूडेंट/ह्यूमन/मशीन उस एग्जाम में पास हो जाता है तो वो क्वालिफाइड है। ठीक उसी तरह जिस तरह से एआई की टेस्टिंग कर उसको क्वालिफाइड माना गया है।
चलिए अब बात करते हैं एक्सप्लेनेबल एआई की
क्या मैं कह रही हूं कि इंटरप्रिटेबिलिटी, ट्रांसपरेंसी, एक्सप्लेनेबिलिटी महत्वपूर्ण नहीं है? अरे नहीं! मैंने ऐसा नहीं कहा। बल्कि मैंने तो ये कहा कि इन सभी का स्थान एनालिटिक्स में है।
बहुत सारे इंटरप्रिटेबिलिटी डिबेट्स में आपने गौर फ़रमाया होगा कि पार्टिसिपेंट्स अप्लाइड डेटा साइंस के विभिन्न क्षेत्रों को मिसअंडरस्टैंड कर रहे हैं। वे तो मूल रूप से एप्लीकेशन के विभिन्न वर्गों की बात कर रहे हैं।
एक ऑब्जेक्टिव वाला सिस्टम दोनों ऑब्जेक्टिव वाले सिस्टम से बेहतर
अगर आप ऐसा मॉडल बनाना चाहते हैं जिसमें इंस्पिरेशन के साथ- साथ एडवांस्ड एनालिटिक्स भी हो, तो यह एक अलग मॉडल है। वहीं डिसीजन लेने वाला सुरक्षित और विश्वनीय ऑटोमेटेड सिस्टम एक अलग मॉडल है। अगर आपका इन दोनों ही लक्ष्य की मॉडल्स को एक ही प्रोजेक्ट में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपका सिस्टम दोनों ही तय मापदंडों पर खरा नहीं उतरेगा। यानी न ही वो सही तरीके से इंस्पायर हो पायेगा और न ही वो सही निर्णय ले पायेगा।
फैसिनेशन विद मैकेनिज्म
अगर आपको यह जानने में रुचि रहती है कि यह चीज़ें कैसे काम करती हैं, तो यह रिसर्च इंस्टिंक्ट हैं। जो आपके स्टेम क्लासेस के दौरान दिन प्रतिदिन ट्रेन होती गई हैं। यह ट्रेनिंग आपको एक नए स्टूडेंट, एक नए ब्रेन, एक नए स्पेसशिप और एक नए माइक्रोवेव को बनाने में मदद करती हैं।
आपको पता है ये इतना कन्फ्यूज़न क्यों है? क्योंकि लोगों को पता ही नहीं है कि वे कौन-से एआई बिजनेस में हैं। दरअसल यह पता लगाना कि एआई कैसे काम करता है, एक रिसर्चर का काम है जो इसे एक बेहतर एआई बनाने के लिए काम कर रहे हैं। एआई का मैकेनिज्म उनके लिए समझना ज़रूरी नहीं है जो इसके इस्तेमाल कर रहे हैं।
अप्लाइड डेटा साइंस में, एनालिस्ट के लिए मैकेनिज़म से प्यार ही एक बड़ा इंस्टिंक्ट है; यह देखने के लिए कि कुछ काम कैसे पोटेंशियल थ्रैट्स और ऑपर्च्युनिटी को दर्शा करते हैं।
Canard Digérateur या 1739 के डाइजेस्टिन्ग डक के अंदर का मेकानिज़म
आप ह्यूमन डिसीजन पर भरोसा कैसे कर सकते हैं?
कुछ लोग कहते हैं कि हम इस मशीन के डिसीजन पर कैसे भरोसा कर लें जिनके मैकेनिज्म के बारे में ही हमे कुछ पता नहीं है।
अगर आप इस आधार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के डिसीजन मेकिंग पर भरोसा करने से इंकार कर रहे हैं तो आपको अपने सारे ह्यूमन वर्कर्स को नौकरी से निकाल देना चाहिए। क्योंकि आपको नहीं पता कि एक दिमाग किस तरह काम करता है तो आप अपने वर्कर्स के डिसीजन पर विश्वास कैसे कर सकते हैं?
अगर आप इस बात की तह तक जाना चाहते हैं कि एक इन्सान नतीजे तक कैसे पहुंचता है, तो इसका जवाब आपको केवल इलेक्ट्रिकल सिग्नल्स और न्यूरोट्रांसमीटर्स के रूप में ही मिलेगा। जो एक ब्रेन सेल से दूसरे ब्रेन सेल के बीच ट्रांसफर होते हैं। अच्छा एक सवाल का जवाब दीजिए क्या कभी आपके किसी दोस्त ने केमिकल्स और सिनॉप्सिस के रूप में इस बात का जवाब दिया है कि उसने चाय की जगह काफी क्यों ऑर्डर की? नहीं न।
क्योंकि ह्यूमंस ये देखते हैं कि सबसे पहली इनफॉरमेशन क्या आईं, आपके सामने क्या विकल्प रखे गए हैं और उसका जवाब क्या दिया गया है। उसके बाद इन सबको जोड़ते हुए एक सेंसिबल स्टोरी को बुनते हैं। ठीक इसी तरह एक्सएआई भी काम करता है। इनपुट और आउटपुट का एनालिसिस कर अपना डिसीजन लेता है।
एक्सएआई में बहुत सी अच्छी चीजें भी हैं लेकिन इसको जिस तरीके से ट्रस्ट पर आधारित करके देखा जा रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। और वैसे भी एक्सप्लेनेबिलिटी इस बात का जवाब देता है कि यह निर्णय “क्यों” लिया गया। इस बात का नहीं की यह निर्णय “कैसे” लिया गया।
इंटरप्रिटेबिलिटी और परफॉर्मेंस दोनों क्यों नहीं हो सकता?
अगर हमारे लिए परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है तो हम क्यों अपने आपको उन चीज़ों में उलझा रहे हैं जिसे हमारा ह्यूमन माइंड समझ ही नहीं सकता। हमें तो उन्हें ही ऑटोमेट करना है न जिन्हें हम बयान नहीं कर सकते, याद है?
हां, अगर दोनों परफॉर्मेंस और इंटरप्रिटेबिलिटी हो तो इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। लेकिन दोनों का होना सम्भव नहीं तो फिर हमें दोनों में से किसी एक का ही चुनाव करना चाहिए, जिसका परिणाम अच्छा हो।
जिन्दगी में हर चीज़ सरल नहीं होती
संक्षेप में कहूं तो, कुछ टास्क के लिए सरल समाधान काम नहीं करते हैं। उनके लिए कॉम्प्लिकेटेड सॉल्यूशन की ही जरूरत होती है। इन्हीं टास्क के कॉम्प्लिकेटेड सॉल्यूशन से आपको बचाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ज़रूरत होती है।
क्यों एआई एल्गोरिथम्स उन टास्क के भी हाल ढूंढ लेता है जो आपके कोडिंग से भी ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड हैं? क्योंकि एक कम्प्यूटर करोड़ों उदाहरणों को इस तरह याद (अपने डिस्क में सेव) कर लेता है जिस तरह हम (ह्यूमन) कभी याद भी न कर पाएं। कम्प्यूटर, इंस्ट्रक्शंस की लाखों लाइंस लिखने में भी कभी बोर नहीं होता है। कम्प्यूटर की यह मेमोरी कोई नई बात नहीं है लेकिन आज की कम्प्यूटिंग पावर से इसका बड़े पैमानों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
आज ह्यूमैनिटी प्लेबुक का विस्तार ऑटोमेटिंग टास्क तक हो चुका है, जहां बहुत कॉम्प्लिकेटेड इंस्ट्रक्शन हैं। इसमें से कुछ तो इतने कॉम्प्लिकेटेड होते हैं जिन्हें हम बीयर के बाद तीन लाइनों में समझा भी नहीं सकते हैं।
यह सही समय है तथ्य और कल्पना के बारे में हमारी धारणाओं पर पुनर्विचार करने का
Hindi translation of “Why do we trust scientists?”
हिंदी अनुवाद: आयुष मिश्रा, (Aayush Mishra)
मूल लेख: कैसी कॉज़ीरकोव (Cassie Kozyrkov)
संपादिका: प्रियंका वरगड़ीआ (Priyanka Vergadia)
मेरे पिछले लेख में, मैंने समझाया कि आपको सच्चाई के लिए स्टैटिस्टिकल अनुमान क्यों नहीं देखना चाहिए। साइंटिफिक रिसर्च में स्टैटिस्टिकल टेक्नीक्स के प्रसार को देखते हुए, आखिर साइंस के लिए इसका क्या मायने हैं?
एक एक्सकॉन्ड टी-शर्ट से छवि, जिसे आप यहां पा सकते हैं ।
(ऐसे लोग जो इस बात पर जोर देते हैं कि साइंस के बारे में एक राय रखने के लिए आपको साख (क्रेडेंशियल्स)की जरूरत है, यह लेखक महाशय न्यूरोसाइंस और मैथेमैटिकल स्टैटिस्टिक्स में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल करके बैठे हैं। ख़ुशी है कि हमारा रास्ता इससे अलग है।)
साइंटिफिक थ्योरी
एक हाइपोथेसिस, केवल एक विवरण या व्याख्या है, लेकिन जरूरी नहीं कि यह सच भी हो। मैं तो मजे़ के लिए यह हाइपोथेसिस बना सकती हूं कि दुनिया में कोई भी इंसान 5 फीट से ज्यादा ऊंचा नहीं है। (बेहतर होगा कि मैं आईने में न देखूं| क्योंकि वहां खड़ा हुआ 5 फुट 9 इंच का इंसान मेरे हाइपोथेसिस को गलत साबित कर देगा।)
जब आपके पास अधूरा डेटा होता है, तो वास्तव में किसी चीज को गलत साबित करने में क्या लगता है?
साइंटिफिक मैथड चीजों को गलत साबित करने के इर्द-गिर्द ही घूमती हैं। अगर आप इस फिलोसॉफिकल अवधारणा को मानते हैं, तो आप कभी हाइपोथेसिस को गंभीरता से नहीं लेंगे अगर उसे गलत साबित करने का कोई तरीका नहीं है| फिर आप इसे खत्म करने के लिए पूरी ईमानदारी से कोशिश करेंगे और अगर फिर भी यह आपकी घेराबंदी से किसी तरह बच जाता है, तो आप इसे अस्थायी रूप से एक सिद्धांत के रूप में स्वीकार कर लेंगे।
जब एक हाइपोथेसिस बड़ा हो जाता है, तो वह सिद्धांत बन जाता है।
एक सिद्धांत सबसे अच्छी चीज है, जिसे विज्ञान बना सकता है।जब एक हाइपोथेसिस बड़ा हो जाता है, तो वह सिद्धांत बन जाता है। ( लोग इन दोनों में यह सोच कर भ्रमित होते रहते हैं कि सिद्धांत हाइपोथेसिस से कमतर है, बल्कि असल में ऐसा कुछ भी नहीं है।)
“ग्रेविटी” बस एक सिद्धांत? एक सिद्धांत सबसे अच्छी चीज है जिसे विज्ञान बना सकता है। मीम टेम्पलेट।
इस कहानी को बाद में पढ़ना चाहते हैं? इसे जर्नल में सेव करें।
आप जितनी ज्यादा जानकारी जुटाते हैं, सिद्धांत उतना ही बेहतर होगा। लेकिन होगा तो वह सिद्धांत ही। दुर्भाग्य से, जब अनिश्चितता (ज्यादातर साइंटिफिक जांच में) शामिल होती है, तो दो समस्याएं आकर सामने खड़ी हो जाती हैं:
नोन अननोन्स। इस मुद्दे के अलावा कि क्या आपके पास पर्याप्त स्टैटिस्टिकल पावर है अपनी अप्रोच का मजाक बनने से बचाने के लिए, आपको स्टैटिस्टिकल टेस्टिंग के मौलिक नियमों के साथ भी संघर्ष करना होगा: जब आपका सैंपल, मूल डाटा का बस एक अंश कवर करता है, तो आप कुछ धारणा बनाने के लिए मजबूर होते हैं, जो आपको मदद करती है वह जानने के लिए जो आप नहीं जानते।
अननोन अननोन्स। एक सिद्धांत को साबित करने के लिए जो होमवर्क लगता है, उसे सच्चाई से करने के लिए आपको हर एक संभावना के बारे में सोचना होगा हाइपोथेसिस को गलत साबित करने के प्रयासों के दौरान। क्या आप पर हर संभावना को सोचने का भरोसा जताया जा सकता है? क्या सबसे चतुर इंसान पर भरोसा जताया जा सकता है?
शायद यही कारण है कि मैंने कभी किसी वैज्ञानिक को किसी भी चीज को “वैज्ञानिक तथ्य” बताते हुए नहीं सुना। वैज्ञानिकों को पता है कि जहां अनिश्चितता उपस्थित होती है, तो आप उसे सत्य नहीं बता सकते।
इसके बजाय, साइंटिस्ट स्टैटिस्टिक्स का उपयोग करते हैं “अस्थायी लेकिन टिकाऊ” सिद्धांतों को बनाने के लिए। वे सावधानी के आधार पर निम्नलिखित रणनीतियों का इस्तेमाल करेंगे। यह केवल समय ही बता पाएगा कि वे सिद्धांत कितने “अस्थायी” या “टिकाऊ” बन पाएंगे — एक अच्छा विकल्प यह है कि आप अपनी एनालिटिकल आंखें खुली रखें और अधिक डेटा के लिए, और एक बेहतर सिद्धांत का स्वागत करने के लिए हमेशा तैयार रहें।
दिग्गजों के डामा डोल कंधे
साइंस हमेशा आगे बढ़ता रहता है, जिसका अर्थ है कि रिसर्चर्स एक ऐसी संस्कृति में काम करते हैं, जहां प्रतिष्ठित पूर्वजों के निष्कर्षों पर भरोसा किया जाता है और उन्हें मान्यताओं के रूप में स्वीकार किया जाता है। स्वाभाविक रूप से, अगर प्रकाशित “कैनॉनिकल रिजल्ट” बाद में केवल फैशनेबल बकवास पाए जाते हैं (अक्सर क्योंकि लोग असफल रूप से उन्हें दोहराने की कोशिश करते हैं), ताश का पूरा घर बिखरने लगता है और साइंटिस्ट एस्टैब्लिशमेंट को सभी प्रभावित स्टडीज़ की फिर से जांच या खंडन करना पड़ता है।
“अगर मैंने कभी आगे देखा है तो यह दिग्गजों के कंधों पर खड़ा होकर देखा है।” — आइसैक न्यूटन, 1675. पेंटिंग की जानकारी।
ये अपशगुन साइंस में अक्सर होते हैं, खासकर तब जब परिणाम स्टैटिस्टिकल होते हैं (रैंडम चांसेस के कारण गलतियां संभव हैं), लेकिन साइंटिफिक कम्युनिटी इसे व्यवसाय में लगने वाली कीमत की तरह मानते हैं। अगर वे खुद को प्रतिष्ठित स्रोतों के निष्कर्षों पर जल्दी भरोसा न करने के लिए तैयार कर लेंगे, तो उन्हें हर पहिए को फिर से मजबूत करना होगा। साइंस बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा।
साइंटिफिक निष्कर्ष
तो, इसका क्या मतलब है जब एक साइंटिस्ट स्टैटिस्टिक्स का उपयोग करके किसी निष्कर्ष पर पहुंचता है? उन्होंने बस एक राय बनाई है और निर्णय लिया है इसे दुनिया के साथ साझा करने का। यह कोई बुरी बात नहीं है — बेमन से राय बनाना एक साइंटिस्ट का काम है, और यह मानकर मुझे अच्छा महसूस होता है कि वह सुनने लायक हैं।
बेमन से राय बनाना एक साइंटिस्ट का काम है, और यह मानकर मुझे अच्छा महसूस होता है कि वह सुनने लायक हैं।
समाज में साइंस की भूमिका
समाज साइंटिस्ट्स को इस विश्वास पर धन देता है कि वे आसानी से किसी चीज को मानने के लिए तैयार नहीं होते हैं। अगर सिस्टम में कोई समस्या है, तो हम उनसे इसे ठीक करने की उम्मीद करते हैं। वास्तव में अपेक्षा यह है कि अगर साइंटिस्ट एक राय देते हैं, तो जो लोग उस राय को बनाने में सीधे-सीधे भाग नहीं लेते हैं, वे भी उस राय पर भरोसा कर सकते हैं क्योंकि इसकी गुणवत्ता बहुत ज्यादा होती है एक रेंडम ट्वीट की तुलना में|
साइंटिस्ट के बिना, एम्पिरिसिस्ट एपिस्टेमोलोजी का अभ्यास करना अव्यावहारिक होगा — हर किसी को खुद के लिए “साइंस” को मिटाना होगा। हम सभी को तर्कवाद से चिपके रहना होगा या अपने स्वयं के एम्पिरिसिस्ट पहियों को खरोंच ने से बचाना होगा। चूंकि प्रत्येक व्यक्ति का जीवनकाल सीमित है, इसलिए हम बहुत दूर नहीं जाएंगे।
टीमवर्क के अन्य रूपों की तरह, साइंस में निवेश करना सभ्य प्रजातियों द्वारा एक अच्छा कदम है, इसलिए उनकी स्टैटिस्टिकल अनुमान से तथ्यों को बनाने में असमर्थता के बावजूद, मुझे खुशी है कि हमारे पास साइंटिस्ट हैं।
क्या हमें साइंटिस्ट्स पर भरोसा करना चाहिए?
मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं क्योंकि मैं कई साइंटिस्ट्स को जानती हूं, जिनकी राय पर मैं भरोसा करती हूं। मैं इन लोगों की प्रशंसा करती हूं क्योंकि वे जो जानते हैं, उसकी कमियों को अच्छी तरह से समझते हैं — अगर वे किसी चीज के लिए आश्वस्त हैं, तो इसके मेरे लिए बहुत मायने हैं।
दुर्भाग्य से, बहुत सारे “साइंटिस्ट्स” ऐसे हैं, जो यहां सिर्फ बेहतर करियर के लिए हैं और खुद को असभ्य व्यवहार के लिए प्रोत्साहन के साथ एक कठोर नौकरी के बाजार में पाते हैं। राय बनाने के लिए बेमन, प्रतिष्ठित प्रोफेसर की उपमा को जीतने के लिए पर्याप्त पब्लिकेशन प्राप्त करने के खिलाफ हो सकती है — इसलिए हर साइंटिस्ट भरोसेमंद नहीं होता। जब मैं इन ढोंगीओं को देखती हूं, तो मेरा दिमाग तुरंत उनकी नौकरी के शीर्षक के आसपास एयर- कोट्स जोड़ देता है, ताकि मैं उन पर भरोसा करने की गलती ना करूं।
हर साइंटिस्ट भरोसेमंद नहीं होते।
इसके अतिरिक्त, साइंस को एक करियर के रूप में चुनने का मतलब है कि कुछ विषयों और परिणामों को दूसरों के पक्ष में पब्लिश करने का दबाव — जो अक्सर फैशन और फंडिंग द्वारा निर्धारित किया जाता है। विज्ञान फंडिंग बायस और पब्लिकेशन बायस से ग्रसित है|
पब्लिकेशन बायस तब होता है जब एक अध्ययन का परिणाम पब्लिक होने की संभावना को निर्धारित करता है। सभी उच्च-गुणवत्ता वाली साइंटिफिक जांच प्रकाशित नहीं की जाती है।
फंडिंग बायस तब होता है जब फाइनेंशियल स्पॉन्सर्स के निजी हित जांच की दिशा को प्रभावित करते हैं। अगर आप उस रिसर्च ग्रांट को रखना चाहते हैं, तो कुछ निष्कर्ष भयानक रूप से असुविधाजनक होंगे।
और वे सिर्फ करियर लोभी नहीं है जिनसे आपको बचकर रहने की जरूरत है है। जहां कई साइंटिस्ट, प्रोबेबिलिटी के साथ काम करने में माहिर हैं, मैंने देखा है कि अन्य “साइंटिस्ट” कई जन्मों तक खत्म न होने वाली स्टैटिस्टिकल गड़बड़ कर रहे हैं।
मुझे भाषा के साथ खेलने में बड़ा मजा आता है, इसलिए मैंने साइंटिस्ट “रोगों” के लिए इन चंचल नामों का आनंद लिया, जो जॉन एंटोनकिस की देन हैं:
सिग्निफिकोसिस- स्टैटिस्टिकल रूप से महत्वपूर्ण परिणामों पर ज्यादा ही ध्यान देना।
निओफिलिया — नवीनता के लिए एक अत्यधिक प्रशंसा।
थेओररेहा — नए सिद्धांत के लिए एक उन्माद।
एरिगोरियम — सैद्धांतिक और एम्पिरिसिस्ट कार्य में कठोरता की कमी।
डिसजंक्टिवाइटिस — बड़ी मात्रा में बिना मतलब के, तुच्छ और फालतू कार्यों का निर्माण करने की संभावना।
बायस को रिपोर्ट करना
खराब साइंटिस्ट्स की वजह से सक्षम साइंटिस्ट्स को लेकर अपनी राय को खराब न होने दें, जिनके लिए वृद्धिशील खोज (इंक्रिमेंटल डिस्कवरी) के पीछे एक कॉलिंग है। वे समाज की अज्ञान चीजों को उचित सिद्धांतों से बदलने के बड़े प्यार से मेहनत करते हैं।
मुसीबत यह करना है पेशे की माँग है — राय बनाने में अनिच्छुक (रिलक्टेंट) होना — ये चतुर और सक्षम लोग अपने निष्कर्षों की सीमाओं का जायजा लेते हैं। अगर आप एक अच्छा साइंटिफिक लेख पढ़ते हैं, तो आपको कई तरह की चेतावनी देखने को मिल सकती है… जो रीडिंग में दिलचस्प तभी बनेंगे जब आप एक साथी साइंटिस्ट हैं। एक ट्विटर इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के लिए, यह पब्लिकेशन में स्लीपिंग पिल का काम कर सकते हैं।
एक ट्विटर इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के लिए, यह पब्लिकेशन में स्लीपिंग पिल का काम कर सकते हैं।
आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या होता है जब पत्रकारों को जनता के लिए उन निष्कर्षों को फैलाने का काम सौंपा जाता है? व्यापार का पहला नियम बोरिंग बिट्स में कटौती करना है। रिपोर्ट को इस तरह की कहानी बना दिया जाता है जहां एक निष्कर्ष, वैज्ञानिक तथ्य की तरह लगता है! और इस घटना को कहा जाता है रिपोर्टिंग बायस ।
रिपोर्टिंग बायस तब होता है, जब लोग एक निष्कर्ष पर पहुंचते हैं, उस निष्कर्ष के अलावा जो वे बना सकते थे अगर उन्हें वह सारी जानकारी दी जाती जो स्त्रोत के पास थी।
यह मेरी पसंदीदा विडंबनाओं में से एक है: सोसाइटी वैज्ञानिकों पर भरोसा करने के लिए सहमत है क्योंकि उनका काम बेमन से राय बनाना है — यही वजह है कि एक वैज्ञानिक का नाम छोड़ने से मीडिया के भाव बढ़ जाते हैं — लेकिन प्रोफेशनल विनम्रता एक रोमांचक कहानी नहीं बना पाती। पाठक तथ्यों की मांग करते हैं, न कि चेतावनी की। जहां मांग होगी, वहां आपूर्ति के प्रयास भी बढ़ेंगे। कोई खुशी से किसी घोड़े के सर पर सींग चिपका देगा, उसे यूनिकॉर्न बताकर बेचने के लिए।
मीम टेम्पलेट स्रोत।
आपको क्या करना चाहिए?
मैं अक्सर उन लोगों की सलाह लेना पसंद करती हूं, जिनके पास मेरी तुलना में अधिक विशेषज्ञता और जानकारी है, लेकिन मैंने कभी भी खुद को उनकी राय और तथ्यों के साथ भ्रमित नहीं होने दिया है। मुझे आशा है कि आप भी नहीं होने देंगे।
मेरी आपको सलाह है — इसे लेना या छोड़ देना आपके ऊपर है — अच्छे साइंटिस्ट को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद करें। किसी विषय पर एक राय के साथ सभी आवाज़ों में से, मैं उस व्यक्ति को चुनूंगी जिसने सबसे अधिक प्रयास किया है, उस राय को स्पष्ट रूप से स्वीकार करने से पहले उसे गलत साबित करने का।
हालांकि, साइंस और साइंटिस्ट में अंध विश्वास आपको अज्ञानी दिखाता है। साइंटिस्ट भी मनुष्य ही हैं; वे किसी के भी समान कमनीय और लालची हो सकते हैं। खराब है ज्ञानी को कोई भी कोई कमी नहीं है। मेरी इच्छा है कि हम सब “क्योंकि साइंस” का उपयोग करना बंद कर दें, जो भी योजनाएं चल रही हैं, उन्हें सही ठहराने के लिए।
एक स्टैटिस्टिशियन होने के नाते, मैं दुखद रूप से इस बात से परिचित हूं कि कितना आसान है संख्याओं के साथ झूठ बोलना। अगर आप उस व्यक्ति पर भरोसा नहीं कर सकते, तो आप उनके डेटा पर भी भरोसा नहीं कर सकते। जब आपका भरोसा खो रहा हो, तो आगे का एक ही तरीका है कि आप खुद रिसर्च करें।
जब आप यह चुनते हैं कि किस पर भरोसा करना है, तो सक्षमता और प्रोत्साहन के बारे में सोचना याद रखें।
जब मेरे पास शोध करने के लिए समय और संसाधन नहीं हैं और मुझे कार्य करना चाहिए, तो मुझे किसी न किसी पर तो भरोसा करना ही पड़ता है| मैं सबसे प्रबल कंधों पर खड़े होने की कोशिश करूंगी। अगर मैं सक्षम तर्क देखती हूं और मुझे उनके प्रोत्साहन पर भरोसा है, तो मैं साइंटिस्ट की सलाह को महत्व देती हूं। उनके लिए यह केवल एक राय हो सकती है, लेकिन मेरे पास उनके बिना और है ही क्या।
पढ़ने के लिए धन्यवाद!
आउटकम बायस बनाम मोरल फिलॉसफी
Hindi translation of “Why “Do the ends justify the means?” is the wrong question”
हिंदी अनुवाद: आयुष मिश्रा, (Aayush Mishra)
मूल लेख: कैसी कॉज़ीरकोव (Cassie Kozyrkov)
संपादिका: प्रियंका वरगड़ीआ (Priyanka Vergadia)
हाल ही के एक लेख में, मैंने आउटकम बायस और डिसीजन एनालिसिस के मूल सिद्धांत के बारे में लिखा है:
एक निर्णय की गुणवत्ता का मूल्यांकन केवल उस जानकारी के आधार पर किया जाना चाहिए जो निर्णय लेने वाले के पास उस समय उपलब्ध थी, जिस समय उसने निर्णय लिया हो।
यदि आप इस विषय पर नए हैं, तो मैं अपने जेंटल इंट्रो को पढ़ने की सलाह देती हूं। यह लेख मेरे किताबी कीड़े वाले साथियों के लिए एक फुटनोट है।
मोरल फिलॉसफी के तीन मुख्य नजरिए
परिणामवाद: परिणामों पर विचार करें!
डिओंटोलॉजी: अपना कर्तव्य निभाओ!
इंसानियत: भले इंसान बनो!
मोरालिटी का प्रचार या डिसिजन इंटेलिजेंस?
आउटकम बायस को परिणाम से संबंधित मोरालिटी के खिलाफ घटिया प्रचार प्रसार न समझें।
अगर आप ऐसा सोचते भी हैं तो मैं आपको माफ कर सकती हूं, आपको इसके बारे में घटिया तरीके से समझाया गया है, जिसकी परिभाषा में “इरादे (इंटेंशन)” और “परिणाम (कॉन्सिक्वेंसेस)” जैसे शब्दों को इस्तेमाल किया है।
दरअसल, आउटकम बायस का साइकोलॉजिकल फिनोमिना, मॉडर्न मोरल फिलॉसफी के विषयों के साथ फिट नहीं बैठता है और इंसानियत के उसूलों या उपयोगितावाद जैसी चीजों के बारे में कोई बात नहीं करता है।
तो, ग़लतफहमी क्यों?
छवि: स्रोत
यह सोचना गलत है कि मोरल फिलॉसफी का मूल सवाल, “क्या अंत (आउटकम्स) साधनों को सही ठहराते हैं ?” है।
यह सोचना गलत है कि “निर्णय और परिणाम (डिसिजन और आउटकम)” और “इरादे और नतीजे (इंटेंशन और कॉन्सिक्वेंस)” आपस में पर्यायवाची हैं।
अगर आप इन दो ग़लतियों को एक साथ करते हैं, तो आप यह धारणा बना लेते हैं कि ठोस डिसिजन-मेकिंग की सलाह (“आउटकम बायस से बचें “) मोरालिटी के तहत पूछे जाने वाले सवालों को दबा सकती है।
“क्या अंत साधनों को सही ठहराते हैं?”
आह, भाषा कितनी भ्रामक हो सकती है! खास तौर पर पुराने जमाने की कहावतें। यहां पर “अंत” के कई मतलब हो सकते हैं, जिसमें “आउटकम्स” और “ऑब्जेक्टिव्स” भी शामिल हैं। अगर आपको “अंत” को “आउटकम” समझने की आदत है, तो आप इसमें एक अतिरिक्त शब्द और जोड़ सकते हैं …
मॉडर्न परिणामवाद (कॉन्सिक्वेंटिएलिस्म) परिणामों (आउटकम्स) के बारे में नहीं है
परिणामवादी (कॉन्सिक्वेंटिएलिस्म) फिलॉसफी किसी काम को उसकी मोरालिटी के आधार पर जज करती है, न कि उसके वास्तविक नतीजों के आधार पर। वहसंभावित/नजदीकी /इच्छित (आपको जो पसंद हो उसे चुने) नतीजे के आधार पर जज करती है, वह नतीजा जो आपके दिमाग में निर्णय लेते समय होता है, अतः “अपेक्षित (एक्सपैक्टेड)अंत साधनों को सही ठहराते हैं।”
आउटकम बायस का सिद्धांत परिणामवाद (कॉन्सिक्वेंटिएलिस्म) की आलोचना नहीं करता।
शब्दावली : फिलॉसफी के पास, “-वाद” लगे हुए शब्दों का पूरा चिड़िया-घर है, जिनके बिना फिलॉसफी अधूरी है, इन शब्दों में कई प्रजातियां परिणामवाद (consequentialism) (जिनमें से सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय उपयोगितावाद (classical utilitarianism) है) भी शामिल है। उनमें से जिसकी फिलोसोफर आमतौर पर हास्यास्पद के रूप में आलोचना करते हैं, वह है “वास्तविक परिणामवाद (actual consequentialism)”। डिसीजन साइंटिस्ट इस स्पेशल वैराईटी का मुद्दा उठाना चाहेंगे, लेकिन सौभाग्य से हमें ऐसा करने की जरूरत नहीं है: फिलोसोफर पहले ही हमारी तरफ से इसे बेतुका बता चुके हैं। अगर हम इस उप-प्रजाति को अपनी शब्दावली से हटा देते हैं, तो इसके बाद एक संपन्न सूची बचती है, जिसमें से आधुनिक परिणामवादी (modern consequentialist) चुन सकते हैं। इसी सूची कि मैं यहां पर बात करने जा रही हूं।
आधुनिक इरादेवाद (मॉडर्न इंटेंशनलिजम) भी परिणामों (आउटकम्स) के बारे में नहीं
इरादेवाद (इंटेंशनलिजम) का फिलोसॉफिकल नज़रिया ( उदाहरण के तौर पर इंसानियत या कर्तव्य जैसी चीजों में से कोई एक) एक निर्णय की मोरालिटी को उसकी कर्तव्य या इंसानियत जैसी धारणाओं के साथ संगति के आधार पर जांचता है, जैसे कि, “साधन, अपेक्षित अंत (एक्सपेक्टेड एंड)से ज्यादा महत्वपूर्ण है।”
आउटकम बायस का सिद्धांत इरादेवाद (इंटेंशनलिजम) की भी आलोचना नहीं करता।
रैड हेरिंग उदाहरण: क्या चोरी करना गलत है?
“अगर आप एक आदमी की घड़ी चोरी करने की कोशिश के करते वक्त उसे गलती से डूबने से बचा लेते हैं, तो क्या आपने एक अच्छा काम किया?”
मैं इस उदाहरण को कई लेखों में देख चुकी हूं, जो कहते हैं कि परिणामवाद ( consequentialist) की नजर से इसका जवाब “हां” है, बल्कि इरादेवाद (इंटेंशनलिजम) की नजर से जवाब “न” है। जहां तक ​​मेरा मानना है, यह एक ग़लतफ़हमी है।
परिणामवादी ( consequentialist) इस तरह के सुखद हादसे को एक नैतिक कार्य नहीं मानते हैं। (यहां कोई भी उन पर नैतिकता की जांच करने के लिए एक साथ दो मुद्दों का एनालिसिस करने के लिए दबाव नहीं डाल रहा है। डूबने वाले व्यक्ति के बचाव को चोरी से पूरी तरह से अलग नैतिक मुद्दे के रूप में माना जा सकता है।) परिणामवाद ( consequentialist) की ज्यादातर नस्लों के लोग इस कार्य की निंदा करेंगे, अगर चोर की मंशा चोरी करके दुनिया का संतुलन बिगाड़ने की रही होगी।
लेकिन क्या होगा अगर चोर की मंशा एक भूख से मरते बच्चे को बचाने की हो, जिसका पेट भरने के लिए उसके पास घड़ी को चुराने के अलावा और कोई रास्ता न हो? इरादेवादी (इंटेंशनलिजम) लोगों का जवाब हो सकता है कि “चोरी करने का काम हमेशा नैतिक रूप से गलत होता है, भले ही परिणाम कुछ भी हो” जबकि परिणामवादी ( consequentialist) धारणा वाले लोग असहमत हो सकते हैं। हालात तब मुश्किल हो जाते हैं जब इस तरह के सवाल सामने आते हैं कि मंशा निर्धारित कौन करेगा: क्या होगा अगर चोर को बेहतर परिणाम के लिए कोई और रास्ता न मिले, लेकिन समाज अलग तरह से सोचने की मांग कर सकता है? क्या समाज इस आधार पर न्याय करता है जो उन्हें पता था या इस आधार पर कि जो चोर को पता था चोरी करते समय? क्या जानकारी रखना एक कर्तव्य है? एक दोस्त को पकड़ कर इस बारे में बहस करें! ओपन क्वेश्चन किसी कारण वश ही ओपन हुए हैं।
समय-काल (टेन्स) को समझें
अगर आप सभी आधुनिक -वादों और -शास्त्रों का सार निकालते हैं, तो समय-काल (टेन्स) की सही जानकारी रखना सुनिश्चित करें। वे सभी वर्तमान काल में मोरल इवैल्यूएशन करने के बारे में बात करते हैं — केवल उस जानकारी का उपयोग करके जो निर्णय लेते समय/कार्य करते समय पता है, ठीक उसी तरह जिस तरह डिसीजन साइंस को पसंद है।
परिणामवाद: मेरे एक्शन का आउटकम क्या होगा?
डिओंटोलॉजी: क्या मेरे एक्शन मेरे कर्तव्य के अनुसार हैं?
इंसानियत: क्या मेरे एक्शन इंसानियत से प्रेरित हैं?
एक बार जब आप उचित काल में सोच रहे होते हैं, तो नैतिक निर्णय लेने का सही तरीका फिलॉसफी में एक ओपन क्वेश्चन है और इसे बंद करने के लिए मुझसे उम्मीद न करें। (हालांकि, आपके देश का कानून अक्सर आपको यह निर्णय लेने में मदद करेगा)
मोरल फिलॉसफी: “क्या अपेक्षित अंत साधनों को सही ठहराते हैं?”
डिसीजन साइंस क्या कहता है
डिसीजन साइंस आपके मोरल नज़रिए पर तब तक तकनीकी रूप से आपत्ति नहीं जता सकता, जब तक आप उनके क्रिस्टल बॉल का उपयोग न करने की निंदा नहीं करते।
विचारों का जो भी स्कूल(या उनका मिश्रण) आप चुनते हो, डिसीजन साइंटिस्ट हमेशा आपको स्थिति का आकलन उस समय ज्ञात जानकारी के आधार पर करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे| उदाहरण के तौर पर, अगर आपको डिओंटोलॉजी पसंद है, तो हम अपनी भौहें चढ़ा सकते हैं,अगर आप किसी व्यक्ति के वर्तमान कर्तव्यों के आधार पर अपना मूल्यांकन करते हैं, बजाय उस समय के कर्तव्यों के आधार पर जिस समय उसने कार्य को अंजाम दिया था।
डिसीजन साइंस: “क्रिस्टल बॉल काे न करने के लिए निर्णय लेने वालों की निंदा न करें।”
जब हम आपको आउटकम बायस से बचने के लिए कहते हैं, तो हम निर्णय लेने वालों की क्षमता को जज करने और प्रभावी निर्णय बनाने के बारे में बात करते हैं। हम नैतिकता के बारे में बहस नहीं कर रहे हैं, क्योंकि मैं एक अलग विषय है।
Hindi translation of “How to set up hypotheses”
हिंदी अनुवाद: आयुष मिश्रा, (Aayush Mishra)
मूल लेख: कैसी कॉज़ीरकोव (Cassie Kozyrkov)
संपादिका: प्रियंका वरगड़ीआ (Priyanka Vergadia)
मेरे कुछ पाठकों ने मेरे लेख “कभी भी एक हाइपोथेसिस के साथ शुरू न करें” का साथ देने के लिए एक आसान तथ्य-आधारित [न कोई अनिश्चितता (अनसर्टेनिटी) या संभावना (प्रोबेबिलिटी)] उदाहरण की मांग की, यह दिखाने के कि डिसिजन कॉटेक्ट को असेंबल करना से कैसे काम होगा। आपका तमन्ना, मेरे लिए हुक्म के समान!
चलिए हम दो सीनैरियो जिनमें दो अलग-अलग डिफॉल्ट एक्शन्स हैं के माध्यम से यह देखते हैं कि यह कैसे काम करेगा । कल्पना कीजिए मुझे मेरे दोस्त का कॉल आया है: “आज रात बाहर चलें?”
स्टेप 0: अपनी भावनाओं के साथ संपर्क साधिए
केस 1 — मैं हर वक्त फोमो में रहती हूं। यह सड़के एडवेंचर से भरी हुई हैं!
केस 2 — एक हफ्ता हो गया। यह सोफा कितना कम्फर्टेबल है? बहुत कम्फर्टेबल।
इस उदाहरण में दिए गए सीनैरियो का एक दूसरे से कोई लेना-देना नहीं है। वो दोनों दो बिल्कुल अलग दुनिया को दर्शा रहे हैं। मैं दोनों सीनैरियो आपको केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए दिखा रही हूं; असल में आप केवल एक ही दुनिया में रहते हैं और यही कारण है कि आप केवल एक ही सीनैरियो को देखते हैं।
स्टेप 1: डिफॉल्ट एक्शन को लिखिए
केस 1 — दूसरे विकल्प के अभाव में यह लेती हूँ कि, चलो बाहर चलते हैं! मुझे ऐसा न करने के लिए समझाइए।
केस 2 — दूसरे विकल्प के अभाव में यह निर्णय लेती हूँ कि, मैं कहीं नहीं जाऊंगी घर पर ही रहूँगी। मुझे ऐसा न करने के लिए समझाइए।
यह डिसिजन-मेकस पर निर्भर करता है कि वे अपने पसंद-नापसंद के हिसाब से कौन-से डिफॉल्ट एक्शन का चयन करते हैं। अगर आपको इसे अधिक जानकारी नहीं मिलती है तो ऐसी परिस्थिति में आप जो भी करेंगे यह वही एक्शन है। मेरे-पैरेलल-यूनिवर्स के दो अलग-अलग वर्जन्स के लिए यह डिफॉल्ट एक्शन्स संभव हैं। किसी भी तरह कोई भी “सही” नहीं है, सिवाए इसके कि मैं इसे करने के बारे में कितनी ईमानदार हूँ।
स्टेप 2: अल्टरनेटिव एक्शन लिख लीजिए
केस 1 — अल्टरनेटिव एक्शन अंदर रहना है।
केस 2 — अल्टरनेटिव एक्शन बाहर जाना है।
यह डिफॉल्ट एक्शन के ठीक विपरीत है।
स्टेप 3: नल हाइपोथेसिस (H0) का विवरण
केस 1 — अगर मौसम अच्छा होता है तो मैं अपना डिफॉल्ट (बाहर जाना) करने में खुश हूँ। नल हाइपोथेसिस यह है कि बारिश नहीं हो रही है।
केस 2 — अगर वहां पर लाइव म्यूजिक नहीं है तो मैं अपना डिफॉल्ट (बाहर नहीं जाना) करने में खुश हूँ। नल हाइपोथेसिस यह है कि ………।
स्टेप 4: अल्टरनेटिव हाइपोथेसिस (H1) का विवरण
केस 1 — मेरे नल हाइपोथेसिस के विपरित क्या है? बारिश। ओह। यह तो फोमो से भी खराब है। वह मुझे मेरा मन बदलने पर मजबूर कर देगा। …..
केस 2 — मेरे नल हाइपोथेसिस के विपरित क्या है? एक बैंड जिसे मैं पसंद करती हूँ उसका मेरे घर के नज़दीक लाइव शो है। यह मुझे मेरा मन बदलने पर मजबूर कर देगा।
अब तीन अलग-अलग तरीकों को देखते हैं जिससे शायद कुछ डेटा आ जाए…….
सबूतों काे एनालाइज़ करें और फैसला लें! (बोरिंग डेटा)
केस1 — आप मुझे डेटा दिखाते हैं: “साइंटिस्ट ने एक नए प्रकार के सी-स्लग की खोज की।” मुझे क्या करना चाहिए? मैंने कुछ भी नहीं सीखा जो मेरे मन को बदल सके, चलो बाहर चलते हैं।
केस 2 — आप मुझे डेटा दिखाते हैं: “साइंटिस्ट ने एक नए प्रकार के सी-स्लग की खोज की।” मुझे क्या करना चाहिए? मैंने कुछ भी नहीं सीखा जो मेरे मन को बदल सके, मैं घर पर ही रहूंगी।
अब यह ध्यान दीजिए कि सी-स्लग डेटा ने नल हाइपोथेसिस को मंजूरी नहीं दिलाई, बल्कि यह नल हाइपोथेसिस को रद्द करवाने में नाकाम रहा। शायद बाहर अभी भी बारिश हो रही हो, लेकिन दिए गए डेटा से हमें यह जानकारी नहीं मिली है, तो अब मैं वही करूंगी जो मैं पहले करने वाली थी।
सबूतों काे एनालाइज़ करें और फैसला लें! (सरप्राइजिंग डेटा)
केस 1 — आपने मुझे डेटा दिखाया: “बारिश हो रही है।” मुझे क्या करना चाहिए? मेरा डिफॉल्ट एक्शन नहीं। मैं घर पर ही रहूंगी।
केस 2 — आपने मुझे डेटा दिखाया: “स्पेंसर क्रूग एक घंटे के अंदर स्टेज पर होगा।” मुझे क्या करना चाहिए? मेरा डिफॉल्ट एक्शन नहीं। मैं स्पेंसर के लिए कभी अपने सोफे से उतर जाऊंगी।
इंटरप्रेट करने के लिए यह आसान फैक्ट्स हैं- यह मेरे नल हाइपोथेसिस को बेहूदा दिखाता है (वास्तव में, पी-वैल्यू 0 है) इसलिए वे मुझे प्रत्येक मामले में अल्टर्नेटिव एक्शन चुनने के लिए मजबूर करते हैं। तब क्या होगा जब हमें वही डेटा फिर से मिल जाए लेकिन जिस सीनैरियो में यह डेटा लिया गया था उसे फ्लिप कर दें?
सबूतों काे एनालाइज़ करें और फैसला लें! (बोरिंग डेटा)
केस 1 — आपने मुझे डेटा दिखाया: “स्पेंसर क्रूग एक घंटे के अंदर स्टेज पर होगा।” मुझे क्या करना चाहिए? मैंने कुछ भी नहीं सीखा जो मेरे मन को बदल सके, चलो बाहर चलते हैं।
केस 2 — आपने मुझे डेटा दिखाया: “बारिश हो रही है।” मुझे क्या करना चाहिए? मैंने कुछ भी नहीं सीखा जो मेरे मन को बदल सके, मैं घर पर ही रहूंगी।
यदि आप सावधान नहीं हैं, तो आप यह सोचने की गलती कर सकते हैं कि साक्ष्य (एविडेंस) का डिसिजन से कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल, यह साक्ष्य मेरे मन को किसी भी तरह बदल नहीं सकते हैं जिस तरह सी-स्लग डेटा बदल सकते हैं…..भले ही मैं एक अच्छे शो में जाऊंगी। मैं म्यूजिक की परवाह किए बिना सीनैरियो 1 में भी वही डिसिजन लेती जो पहले ले रही थी।निश्चित रूप से, एक बेहतरीन शो देखकर मुझे अच्छा लगता की अच्छा हुआ मैं बाहर आ गई, लेकिन मैं वो किसी भी हाल में करती ही।
अगर आपने यह समझ लिया है और इसकी बारीकियों को जानना चाहते हैं तो मेरा आर्टिकल “एक वाक्य में स्टैटिस्टिकल इनफरेंस “को ज़रूर पढ़िएगा।
3 पार्ट का पहला भाग — खुद को परखने के लिए बिहेवियरल इकोनॉमिक्स से दो सिनेरियो (परिदृश्य)
Hindi translation of “Do you make decisions rationally?”
हिंदी अनुवाद: आयुष मिश्रा, (Aayush Mishra)
मूल लेख: कैसी कॉज़ीरकोव (Cassie Kozyrkov)
संपादिका: प्रियंका वरगड़ीआ (Priyanka Vergadia)
क्या आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आप एक रैशनल डिसिजन मेकर हैं जो आगे जाके डेटा-ड्रिवन डिसिजन्स ले पांए? नीचे दिए गए सीन की कल्पना कीजिए और ऊपर लिखे सवाल का जवाब जानने के लिए मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन्स का जवाब दीजिए!
तस्वीर : स्रोत
गैम्ब्लिंग के छोटे खेल
चलिए ऐसी कल्पना करते हैं कि मैं अपने लिविंग रूम में खड़ी हूं और मेरे पास एक बाल्टी है जिसमें 90 गोल्फ बॉल्स हैं और अब हम इसके साथ एक जुआ खेलेंगे। (वाह, आप सोच रहे होंगे कि, ये तो काफी बड़ी बाल्टी है। हाँ, हम इसके लिए अपनी कल्पना का इस्तेमाल कर एक अभ्यास कर रहे हैं।)
आपका काम दोनों संभावित जुआ खेल के जवाब पहले से ही चुनना है। हम यह निर्धारित करने के लिए कि गेम 1 खेलेंगे या गेम 2, हम एक सिक्का उछालेंगे।
फिर मैं अपनी आँखें बंद करूंगी, सारी गेंदों को अच्छी तरह से मिला लूंगी, फिर उसमें से एक गेंद को बाहर निकालूंगी, इसे आपको दिखाऊंगा और फिर हम यह देखेंगे कि इस क्वीज में आपके द्वारा चुने गए विकल्पों के आधार पर आप जीते हैं या नहीं।(आप मुझे अपनी स्क्रीन के माध्यम से लाइव देख रहे होंगे तो मैं चीटिंग नहीं कर सकती)
हम केवल एक गेम खेल रहे हैं — इसका मतलब यह है कि आप $ 100 के पुरस्कार के लिए केवल एक शॉट मिलेगा और किसी भी दांव को रोक नहीं सकते — लेकिन आपको पता नहीं होगा कि यह कौन सा गेम है जब तक हम शुरू नहीं करते हैं, इसलिए मैं आपको दोनों संभावनाओं के लिए पहले से ही जवाब चुनने के लिए कह रही हूं। समझ गए? ठीक है, अब आती है सबसे महत्वपूर्ण बात — आपको बाल्टी के बारे में क्या जानकारी है?
तस्वीर : स्रोत
कंटेंट्स ऑफ द बकेट
बाल्टी के अंदर 30 सफेद बॉल्स और 60 दूसरे रंग यानी पीला या पिंक बॉल्स हैं (लेकिन आपको नहीं पता की पीले बॉल्स और पिंक बॉल्स कितने हैं)।
अब आपके चुनाव के लिए
गेम 1
आपको जुआ ए या जुआ बी के बीच में से एक को चुनना है:
गैम्बल ए: आपको $100 मिलेंगे अगर मैंने एक सफेद बाॅल निकाली, वरना $0।
गैम्बल बी: आपको $100 मिलेंगे अगर मैंने एक पीली बॉल निकाली, वरना $0।
सोच-समझकर चुनिए और नीचे गेम 2 में जाने से पहले अपनी चॉइस के नोट बना लीजिए। अगर दोनों विकल्पों से आपकी हार-जीत पर फर्क नहीं पड़ रहा है तो एक सिक्के को उछाल कर इसका फैसला ले सकते हैं।
तस्वीर : स्रोत
रिमाइंडर:
अभी भी बाल्टी के अंदर 30 सफेद बॉल्स और 60 दूसरे रंग यानी पीला या पिंक बॉल्स हैं।
गेम 2
आपको जुआ सी या जुआ डी में से चुनाव करना है:
गैम्बल सी: आपको $100 मिलेंगे अगर मैंने एक सफेद या पिंक बाॅल निकाली, वहीं पीली बॉल निकालने पर $0।
गैम्बल डी: आपको $100 मिलेंगे अगर मैंने एक पीली या पिंक बाॅल निकाली, वहीं सफेद बॉल निकालने पर $0।
चलिए अब अपनी चॉइस (सी या डी) को लिख लीजिए ताकि हम अपनी पार्टी को शुरू कर सकें। लेकिन उससे पहले अगर आपके पास कोई प्रिफरेंस नहीं है, तो सिक्का उछालो।
क्या आपने लॉजिक के साथ यह चुनाव किया?
हम जल्द ही इसका पता लगा लेंगे, लेकिन पहले आप इस पर एक नज़र डालें कि आपकी चॉइसेस की तुलना में अन्य लोगों ने कौन-से विकल्प चुने हैं। विकल्प थे:
ए एंड सी
ए एंड डी
बी एंड सी
बी एंड डी
आगे बढ़िए, और देखिए कि अन्य लोगों ने क्या चुना है और फिर अपने डाएगनोसिस और एक्सप्लेनेशन के लिए नीचे स्क्रॉल करें……
तस्वीर : स्रोत
यह जानने के लिए तैयार हैं कि क्यों लोग इस तरह के डिसिजन बिना लॉजिक के लेते हैं? भाग 2 को यहां पढ़िए।
Hindi translation of “Pay attention to that man behind the curtain”
हिंदी अनुवाद: आयुष मिश्रा, (Aayush Mishra)
मूल लेख: कैसी कॉज़ीरकोव (Cassie Kozyrkov)
संपादिका: प्रियंका वरगड़ीआ (Priyanka Vergadia)
एआई बायस, एआई एल्गोरिदम से नहीं आता है, यह लोगों से आता है। इसका क्या मतलब है और हम इस बारे में क्या कर सकते हैं?
टेक्नोलॉजी मनुष्यों से मुक्त नहीं है
कोई भी टेक्नोलॉजी उसके निर्माताओं से मुक्त नहीं होती है। हमारे शौकीन साइंस — फिक्शन इच्छाएं होने के बावजूद, ऑटोनॉमस (पूरी तरह खुद से काम करने वाले) एमएल /एआई सिस्टम जैसी कोई चीज़ नहीं होती है, जो पूरी तरह अलग होकर खुद से पूरा काम कर सके … क्योंकि उनकी शुरुआत हमसे होती है।
सभी टेक्नोलॉजी उनके निर्माताओं की इच्छाओं की गूँज होती हैं।
यह केवल एमएल / एआई के बारे में नहीं है; किसी भी टेक्नोलॉजी जिसे आप काम करते देख यह महसूस करते हैं कि यह एक ऑटोनॉमस मशीन है, वह दरअसल कुछ नहीं बल्कि आपके बटन दबाने के बाद लंबे समय तक काम कर रही एक मशीन होती है, जिसे आपको देखकर लगता है कि यह ऑटोनॉमस है।
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इसकी इको कितना जटिल है, टेक्नोलॉजी हमेशा से ही लोगों द्वारा डिज़ाइन और निर्मित की जाती है, जिसका मतलब है कि इसकी निष्पक्षता भी कोई हमसे ज्यादा नहीं है। इस वजह से एल्गोरिदमिक बायस की इस परिभाषा में काफी समस्याएं हैं।
एल्गोरिदमिक बायस उन स्थितियों के बारे में बात करता है जहां एक कंप्यूटर सिस्टम उसके निर्माता के अप्रत्यक्ष मूल्यों को दर्शाता है, लेकिन क्या सभी टेक्नोलॉजी अपने निर्माताओं के अप्रत्यक्ष मूल्यों को नहीं दर्शातें हैं? और अगर आपको लगता है कि मनुष्य पूरी तरह से निष्पक्ष हो सकता है, तो इस सूची पर ध्यान दें…
डेटा और गणित का निष्पक्ष नहीं होते हैं
यदि एआई को इस रूप में देख रहे हैं कि वह आपको मानवीय ग़लतियों से बचाएगा, तो ज़रा सावधानी बरतें।
गणित इंसानों के अंश को धुँधला कर सकता है जिससे ऑब्जेक्टिविटी (निष्पक्षता) का भ्रम हो सकता है।
निश्चित रूप से डेटा और गणित मिलकर निर्णय लेने में उपयोग की जाने वाली जानकारी की मात्रा को बढ़ा सकते हैं और/या जो आपको उस गरमा-गर्मी में बेवकूफी करने से रोक सकता है, लेकिन आप उसका उपयोग कैसे करते हैं यह अभी भी आप पर ही निर्भर करता है।
विकिपीडिया के अनुसार:
ऑब्जेक्टिविटी (निष्पक्षता), किसी भावना, कल्पना या अनुभव के कारण उत्पन्न व्यक्तिगत सब्जेक्टिविटी (आत्मवाद) से स्वतंत्र होने का एक फिलॉसफिकल कॉन्सेप्ट है।
दुखद रूप से, गणित और डेटा की एक परत पूरी तरह से सब्जेक्टिव विकल्पों के ऊपर फैली हुई है (एआई का इस्तेमाल कहां किया जा सकता है? क्या यह करने योग्य है ? किन परिस्थितियों में? हम सफलता को कैसे परिभाषित करेंगे? इसे कितनी अच्छी तरह काम करने की आवश्यकता है? आदि।) जो मौजूद इंसानों के अंश को धुँधला कर देता है और ऑब्जेक्टिविटी (निष्पक्षता) का भ्रम पैदा करता है।
सच बताने की तुलना में यह कहना ज्यादा आकर्षक लगता है कि, “एआई ने इस कार्य को स्वयं ही करना सीखा है …”।
देखिए, मुझे यह पता है कि साइंस-फिक्शन बिकता है। सच बताने की तुलना में यह कहना बहुत आकर्षक लगता है कि, “एआई ने इस कार्य को स्वयं ही करना सीखा …”: “लोगों ने कोड लिखने के लिए एक शानदार टूल का उपयोग किया। उन्होंने उन उदाहरणों का उपयोग किया जिन्हें वे उपयुक्त मानते थे, उनमें कुछ पैटर्न मिले, और उन पैटर्न्स को निर्देशों में बदल दिया। फिर उन्होंने उन निर्देशों की जांच की ताकि उन्हें पता चल सके कि यह निर्देश उनके लिए जो कर रहे हैं वो उन्हें वाकई पसंद आ रहा है या नहीं। ”
सच्चाई मानव की सब्जेक्टिविटी के साथ ही जुड़ी है — उन सभी छोटे विकल्पों को देखें, जो प्रोजेक्ट को चलाने वाले लोगों के ऊपर छोड़ दिए गए हैं। उसे गणित के एक ग्लैमरस कोट में लपेट ने से कोर की सेंसिटिविटी कम नहीं हो जाती है।
जब गणित का उपयोग किसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए किया जाता है, उस उद्देश्य को हमारे समय की संवेदनाएं ही आकार देती हैं।
इसे और बदतर बनाने के लिए, एआई का उद्देश्य निर्देशों के बजाए उदाहरणों (डेटा!) के माध्यम से आपको कंप्यूटर से अपनी इच्छाएं व्यक्त करने देना है। कौन-से उदाहरण? अरे, यह तो इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने सिस्टम से क्या सीखाने की कोशिश कर रहे हैं। डेटा-सेट आपके छात्रों के लिए पाठ्यपुस्तकों की तरह हैं जिससे वह कुछ सीख सकें। जरा अंदाजा लगाइए? पाठ्यपुस्तकों के भी लेखक होते हैं।
क्या आपका जवाब “केला” है? आपने प्लास्टिक बैग का उल्लेख क्यों नहीं किया? या केले का रंग? यह उदाहरण गूगल के एआई फेयरनेस ट्रेनिंग कोर्स से लिया गया है जो बताता है हालांकि सभी तीन उत्तर तकनीकी रूप से सही हैं, उनमें से किसी एक को पसंद करने के पीछे हमारा बायस है। सभी लोगों में यह बायस नहीं होगा; हम क्या अनुभव करते हैं और हम कैसे प्रतिक्रिया देते हैं यह हमारे मानदंडों पर निर्भर करता है। यदि आप किसी ऐसे ग्रह पर रहते हैं जहां सभी केले नीले हैं, तो आप यहां “पीले केले” का जवाब दे सकते हैं। यदि आपने पहले कभी केला नहीं देखा है, तो आप कह सकते हैं “अलमारियां में पीला सामान मौजूद है।” यह भी सही है।
जब मैंने कहा कि “बायस एआई एल्गोरिदम से नहीं आता है, यह लोगों से आता है” तो कुछ लोगों ने मुझे यह बताने के लिए लिखा कि मैं गलत हूं, क्योंकि बायस डेटा से आता है। खैर, हम दोनों ही विजेता हो सकते हैं … क्योंकि लोग ही डेटा बनाते हैं।
पाठ्य पुस्तकें उनके लेखकों के बायसेस को दर्शाती हैं। पाठ्यपुस्तकों की तरह, डेटासेट के भी लेखक होते हैं। वे लोगों द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार चीजें जमा करते हैं।
अन्य डिजाइन चॉइसेस जैसे लॉन्च क्राइटेरिया, डेटा पॉप्युलेशन और भी बहुत कुछ पूरी तरह से ह्यूमन डिसिजन मेकर पर ही निर्भर करता है, यही कारण है कि यह इतना महत्वपूर्ण है कि अपने प्रोजेक्ट लीडरों को बहुत ध्यान पूर्वक चुनें और उनका प्रशिक्षण अच्छी तरह से करें।
कोड लिखने के लिए एआई को एक टूल के रूप में सोचना सबसे सुरक्षित तरीका है।
कृपया आप साइंस फिक्शन के प्रचार-प्रसार का शिकार न हों। आप पहले से ही जानते हैं कि कंप्यूटर कोड लोगों द्वारा लिखा गया है, इसलिए यह उनके अप्रत्यक्ष मूल्यों को दर्शाता है। कोड लिखने के लिए एआई को एक शानदार उपकरण के रूप में ही सोचें — क्योंकि वह यही है- जिसपर भी वही मूल बातें लागू होती हैं। सभी टेक्नोलॉजी का ध्यान से डिजाइन और टेस्टिंग करना याद रखें, खासकर तब जब यह तेज़ी से बढ़ रही हो।
मूर्खता के लिए कोई बहाना नहीं होता।
मशीन्स सिर्फ टूल्स ही हैं। वे अपने निर्माताओं का ही एक विकसित रूप हैं, जो इस सूची के अंतिम बुलेट पॉइंट में बताया गया है (“जब हमारे पिछले अनुभव, इंफॉर्मेशन के प्रति हमारी धारणा को बदल देते हैं”) की वो सभी बायस्ड हैं।
हमारी धारणाओं ने हमारे पिछले अनुभवों के आधार पर अपना आकार लिया और हम सभी हमारे व्यक्तिगत इतिहास के ही प्रोडक्ट हैं। इन मायनों में, हर इंसान पक्षपाती है।
फिलॉसफिकल (दार्शनिक) तर्क वास्तव में निष्पक्ष और ऑब्जेक्टिव टेक्नोलॉजी के अस्तित्व को नकारते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम गलतियां करने के लिए स्वतंत्र हैं। इसका सिर्फ ये मतलब है कि इस वजह से आपके कंधों पर अब और अधिक जिम्मेदारी है, कम नहीं।
निश्चित रूप से हमारी धारणाएं समय के अनुसार रूप लेती हैं। सदाचार, न्याय, दया, निष्पक्षता और सम्मान के सामाजिक विचार आज जैसे हैं वह कुछ हजार साल पहले जीवित लोगों के लिए वैसे नहीं थे और वह आगे भी बदलते रहेंगे। यह आइडिया को महत्वहीन नहीं बनाता है, इसका केवल इतना मतलब है कि हम उन्हें तारों के ढेर के लिए आउटसोर्स नहीं कर सकते हैं। वे हम सब की ज़िम्मेदारी हैं, एक साथ। नैतिक रूप से हमें अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करना चाहिए और सभी लोगों के साथ सम्मान और देखभाल के उच्चतम मानकों के साथ व्यवहार करना चाहिए।
यह तथ्य की आप मशीन तक कोई एथिकल बक पहुंचने नहीं दे सकते, आपके कंधों पर और अधिक ज़िम्मेदारी डालता है, कम नहीं।
एआई में निष्पक्षता
एक बार जब आप इस बात कि सराहना करने लगते हैं कि आप अपने टूल्स का उपयोग करने के लिए जिम्मेदार हैं और आप उन्हें कहां इस्तेमाल करते हैं, तो आप यह जानने का प्रयास करें की आपकी पसंद बाकी मानवता को कैसे प्रभावित करेगी। उदाहरण के तौर पर, किस एप्लिकेशन को बनाना चाहिए यह एक विकल्प है जिसका प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा। इसलिए इसे अच्छी तरह सोचें।
आप अपने टूल्स का उपयोग कैसे करते हैं और आप उन्हें कहां इस्तेमाल करते हैं, इसके लिए ज़िम्मेदारी आप पर ही है।
एआई के लिए कौन-सा डेटा उपयोग किया जाएगा यह भी एक विकल्प है, जिसका चुनाव आपको करना है। आपको उन उदाहरणों पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करनी चाहिए जिससे आपके सिस्टम ने ट्रेनिंग ली है। यदि आप मेरे जैसे लोगों के डेटा का उपयोग नहीं करने का विकल्प चुनते हैं, तो जब मैं आपके सिस्टम में यूज़र के रूप में दिखूंगी, तो आपके सिस्टम में गलती होने की अधिक संभावना होगी है। यह आपका कर्तव्य है कि आप उस दर्द के बारे में सोचें जो आपके कारण हो सकता है। हां, इसमें बहुत सारा प्रयास और कल्पनाशक्ति की जरूरत पड़ेगी (और बहुत सारे एनालिटिक्स की भी)।
क्या आप डिस्ट्रब्यूशन्स की तुलना करने के लिए उपयोग होने वाले एनालिटिक्स से अपरिचित हैं? अपनी यात्रा शुरू करें इस हिस्टोग्राम को पढ़कर जिसे मैंने दो अलग-अलग सिम्युलेटेड डेटा-सेट के एक मॉडल के आउटपुट पर बनाया है।
कम से कम मैं आपसे ये आशा तो करती हूं कि आप अपने सामान्य ज्ञान का इस्तेमाल ये जांचने के लिए करेंगे कि क्या आपकी यूज़र पॉप्यूलेशन का डिस्ट्रब्यूशन आपके डेटा में मौजूद डिस्ट्रब्यूशन से मिलता-जूलता है या नहीं। उदाहरण के तौर पर, यदि आपके ट्रेनिंग के 100% उदाहरण एक ही देश के निवासियों से आते हैं, लेकिन आपकी टारगेट यूज़र्स ग्लोबल हैं … तो आप एक गड़बड़ की उम्मीद कर सकते हैं। आपका सिस्टम उस देश के निवासियों के साथ दूसरों की तुलना में कम लापरवाही बरतेगा। क्या यह सही है?
यदि आप अपने फेयरनेस एनालिटिक्स को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो आपकी मदद करने के लिए विशेष उपकरण हैं। मेरे पसंदीदा में से एक वॉट-इफ टूल है।
निष्पक्ष और जागरूक
एआई की तरफ बढ़ते वक्त लोग कई विकल्पों के चुनाव के लिए जिम्मेदार होंगे। समाधान का आधा भाग, सभी के लिए अच्छे और निष्पक्ष सिस्टम को डिज़ाइन करने के लिए प्रयास करना। और इसका दूसरा हिस्सा है कि आपके चुनावों के जो भी नतीजे हों उसके प्रति अपनी अज्ञानता को खत्म करना। गंभीरता से सोचिए। ( एनालिटिक्स की मदद लीजिए और भी बेहतर तरह से सोचने के लिए)।
यदि आप फेयरनेस के लिए प्रयास करना चाहते हैं, तो अपने निर्णयों के परिणामों के प्रति अपनी अज्ञानता को खत्म करने पर काम करें।
मैंने यहां बहुत सारे शब्द लिखे हैं, जबकि मैं आपको सिर्फ इतना बता सकती थी कि एमएल / एआई के बायस और निष्पक्षता के विषय पर अधिकांश शोध यह सुनिश्चित करने के बारे में हैं कि आपके सिस्टम का किसी समूह पर दूसरों के मुकाबले असमान प्रभाव न पड़े। यहां हमारा मुख्य फोकस डिस्ट्रीब्यूशन चेक और समान एनालिटिक्स पर है। मेरे द्वारा इतना सब लिखे जाने का कारण यह है कि मैं चाहती हूं कि आप और भी बेहतर करें। ऑटोमेटेड डिस्ट्रीब्यूशन जांचें केवल इतनी ही दूर जाती हैं। कोई भी व्यक्ति सिस्टम को उसके निर्माताओं से बेहतर नहीं जानता है, इसलिए यदि आप एक का निर्माण कर रहे हैं, तो सोचने के लिए समय निकालें।
इस बारे में सोचें कि आपके कार्यों का लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और ऐसा करने के लिए उन लोगों को कहने का पूरा मौका दीजिए जो आपको अपने ब्लाइंड स्पॉट के बारे में अवगत करवाए।
इस लेख का टाइटल विज़ार्ड ऑफ ओज़ी के एक सीन से लिया गया है : “पर्दे के पीछे मौजूद उस इंसान पर ध्यान न दें।” एआई से आपका सामना कई तरह से हो सकता है लेकिन इसमें एक बात हमेशा एक जैसी ही रहती है कि हर मशीन के पीछे एक मानव मौजूद होता है। मुसीबत तब शुरू होती है जब आप ये भूल जाते हैं।
Hindi translation of “5 Bite-Sized Data Science Summaries”
हिंदी अनुवाद: आयुष मिश्रा, (Aayush Mishra)
मूल लेख: कैसी कॉज़ीरकोव (Cassie Kozyrkov)
संपादिका: प्रियंका वरगड़ीआ (Priyanka Vergadia)
टीम वर्क की भावना में, नेक्स्ट रिवाइंड वीडियो सीरीज़ ने कुछ लोगों से गूगल क्लाउड नेक्स्ट एसएफ 2018 से पांच पसंदीदा टॉक्स चुनने और केवल पांच मिनट में कैमरे के सामने उनके बारे में चर्चा करने को कहा।
5 पसंदीदा टॉक्स । 5 वीडियो सारांश। 5 मिनट या उससे कम।
क्या मैंने इसमें हिस्सा लिया? बिल्कुल! पहला कारण तो यह की मुझे उन चीजों को आपसे साझा करना बहुत पसंद है, जो मुझे खुशी देती हैं और दूसरा कारण यह की एक साल पहले मैं कैमरे के सामने बोलने में बहुत बुरी थी — मैं कभी भी इसकी बेरहम आंख को नहीं सह पाती थी, जो कभी झपकती ही नहीं, इसके लिए मुझे काफी अभ्यास करना पड़ा। अगर किस्मत का थोड़ा साथ मिले, तो मैं बाईं तरफ इशारा न करना सीख जाऊंगी जब मुझे दाएं तरफ इशारा करना चाहिए…
नाइस, कहां इशारा करना चाह रही हो।
5 पसंदीदा टॉक
यहां नेक्स्ट 2018 की मेरी 5 पसंदीदा टॉक हैं और जिन कारणों से मैंने उन्हें चुना है। मुझे पहली बार 300 से ज्यादा टॉक्स में से चुनने का मौका मिला, इसलिए ये विषय बेकार नहीं हैं! वे वास्तव में वही हैं जो मुझे लगता है कि डेटा साइंस के चाहने वाले सबसे अधिक पसंद करेंगे।
इसलिए, बिना किसी देरी के, यह रही मेरी सूची, सबसे कम निटी ग्रिटी से सबसे ज्यादा तक के क्रम में व्यवस्थित।
# 1 रियल बिजनेस पहले से ही मज़े और लाभ के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं!
अगर आपने किसी के मन में इस तरह की भावना देखी है की, “ज़रूर, यह कुछ अद्भुत गणित है, लेकिन आप इसे प्रैक्टिकली इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।” ज़रा फिर से सोचिए! यह 2008 की बातें लगती हैं। पिछले एक दशक में बहुत कुछ बदल गया है। मुझे एक छोटा सा इतिहास का पाठ पढ़ाने की अनुमति दें जो वीडियो में नहीं है।
एआई आधी सदी से ऐसी चीज बनी हुई है जिसके बारे में बातें ज्यादा होती हैं और काम कम। आपको लगता होगा क्योंकि तब एल्गोरिदम नहीं थे, लेकिन डीप लर्निंग ( वही जिसे आप “एआई” कह रहे हैं ) 60 के दशक में जन्मा है।
60 के दशक से कई एल्गोरिदम मौजूद थे, लेकिन उन दिनों के टूल्स इतने अच्छे नहीं थे और न ही प्रोसेसिंग पावर पर्याप्त मात्रा में थी।
वास्तविक कारण यह है कि टूल्स इतने अच्छे नहीं थे (सॉफ्टवेयर को प्रोटोटाइप रेडियो के जैसा मान सकते हैं, जिसे केवल ग्रेजुएशन के छात्र ही इस्तेमाल कर सकते थे, जिसे इन छात्रों ने ही चिपचिपी टेप और सपनों से बनाया था; जिसके पास सांस लेने से ही यह बिखर जाता थां।) और ना ही पर्याप्त मात्रा में प्रोसेसिंग पावर थी।
क्लाउड टेक्नोलॉजी के आने से पहले, आप तब तक प्रोटोटाइप नहीं बना सकते थे , जब तक आप पहले एक डेटा सेंटर न बना ले।
क्लाउड टेक्नोलॉजी ने यह सब कुछ बदल दिया। क्लाउड प्रोवाइडर अपने हार्डवेयर को सभी से साझा करते हैं, जो कोई भी खेल कर देखना चाहे,देख सकता है। जिसका मतलब है कि एआई एक पहले-इस्तेमाल-करें-फिर-विश्वास-करें जैसा ऑफर है, जो एक दशक पहले संभव नहीं था।
क्लाउड प्रोवाइडर भी सामान्य-उद्देश्य की खपत को ध्यान में रखते हुए टूल्स बनाते हैं और वे पहले की तुलना में काफी बेहतर हैं। मानव प्रजाति की यह बात मुझे बहुत पसंद है: जब भी कोई उपयोगी टूल का आविष्कार करता है, तो अन्य लोग कदम बढ़ाते हैं और इसका उपयोग करना आसान बनाते हैं। 1890 के रेडियो की तुलना में, आज के रेडियो को उपयोग करना बहुत आसान है और उनके पास वाली दीवार पर तेज गति से टक्कर के बाद बचने की भी अधिक संभावना है।
बहुत से लोगों को यह एहसास नहीं है कि, आज की एआई की कहानी असल में क्लाउड की कहानी है।
बेशक, यह सब डेटा के बिना बेकार है और यही एक कारण है कि एआई ट्रेंड कर रहा है,और भी ज्यादा! दुनिया इतना डेटा इकट्ठा कर रही है जितना पहले कभी नहीं किया गया, इसलिए व्यवसायों के पास अब एआई को बनाने के लिए ईंधन है। मेरे कहने का मतलब है कि: एआई अब रियल है, और यह रोमांचक है!
यही कारण है कि मैंने एक उपयोग के मामलों वाली टॉक को चुना: लोगों को यह जानने की जरूरत है कि यह अब साइंस-फिक्शन नहीं है। ऐआई है, और यह कमाल की चीज है!
लेकिन फिर मेरा इस समस्या से सामना हुआ कि राजेन की मूल टॉक उपयोग के मामलों का ऐसा भंडार है कि उनका सारांश देना असंभव होगा (क्या बड़ी समस्या है!) और इसलिए मैं अपने 3 मिनट का उपयोग मूल बात से कुछ सलाह के बेहतरीन बिट्स उठाने के लिए करूंगी और आपको पूरी मूल टॉक को देखने के लिए प्रेरित करूंगी।
https://medium.com/media/08955ccec89f8cb752b45691804f7222/href
#2 मशीन लर्निंग क्या है और मैं इसे कैसे समझती हूं? (बिना पीएचडी के)
आप जानते हैं कि मैं हर मौके पर यह हाइलाइट करना चाहूंगी कि रिसर्च एआई और अप्लाइड एआई अलग-अलग विषय हैं… और अगर मैं अप्लाइड वाले पक्ष की सराहना करना चाहूं, तो आप शायद ही मुझसे यह मौका छोड़ने की उम्मीद करेंगे। है न?
हमें और साधारण टॉक चाहिए बेसिक और एप्लीकेशन के बारे में, ऐसी भाषा में जिसे इंजीनियर व टेक्नोलॉजी प्रेमी सराह सकते हैं।
लैक की ओरिज़नल टॉक पूरे समर्थन में थी, लिनियर अलजेब्रा जैसे पेचीदा गणित को छोड़कर, बेसिक और एप्लीकेशन के बारे ऐसी भाषा में सीधी सरल बात करने के, जिसे इंजीनियर और टेक्नोलॉजी प्रेमी सराह सकें, इसलिए इस टॉक ने पहले ही मेरे मन में जगह बना ली थी। यह वास्तविक उपयोग के मामलों के उदाहरणों के साथ विचारों में रंग भरती है, फिर यह चार बेहतरीन सलाह के साथ सौदे को खत्म करती है, और यही वे रत्न है, जिन्हें मैंने अपने बाकी 3 मिनट के लिए चुना है:
मशीन लर्निंग ऐसी कई समस्याएं हल कर सकती है, जिनके लिए आप आज नियम लिख रहे हैं।
मशीन लर्निंग के जरिए आप एप्लिकेशन को पर्सनलाइज करते हैं।
सिस्टम को इस उम्मीद के साथ डिजाइन करें कि अगले साल आपके पास और भी डेटा होगा।
एक ऐसे मंच का उपयोग करें, जो आपको बुनियादी ढांचे के बारे में परेशान नहीं करता और महान पूर्व-निर्मित मॉडल प्रदान करता है।
https://medium.com/media/0f24f21710b289c6707d92491676bb7a/href
# 3 अब आप SQL में मशीन लर्निंग कर सकते हैं (!!)
अगर आपका विशाल डेटाबेस मशीन लर्निंग के पास नहीं आता, तो मशीन लर्निंग को डेटाबेस के पास ले आओ! बि्ग क्वैरी ने आपको एसक्यूएल में लीनियर और लॉजिस्टिक रिग्रेशन दे रखा है। अब आपको अपने डेटाबेस को टेंसरफ्लो सेटअप में डालने के लिए, उसे एक्सपोर्ट करने की तकलीफ से नहीं गुजरना पड़ेगा!
अगर आप एक एक्सपर्ट एनालिस्ट हैं, तो आपकी ताकत गति है, लेकिन बड़े डेटासेट पर मशीन लर्निंग बहुत अधिक समय ले लेता है।
यह इतना बेहतरीन क्यों है? अगर आप एक एक्सपर्ट एनालिस्ट हैं, तो आपकी ताकत गति है। जितनी तेजी से आप देख सकते हैं कि डेटासेट में क्षमता है, उतनी ही आपको सराहना मिलती है। लेकिन, अगर आप बड़े स्तर पर काम करते हैं, तो शायद आप लंबे समय तक एक्सपोर्ट होने वाले डेटा से निपटना सीख लिया होगा, यहां तक ​​की एक छोटे से मशीन लर्निंग मॉडल को आज़माने के लिए भी आपको इंतजार से गुजरना पड़ेगा। लेकिन अब और नहीं!
यह। है। तुरंत। संतुष्टि।
बिगक्वैरी एमएल बड़े स्तर पर काम करने वाले लोगों के लिए एनालिटिक्स में ही तेजी नहीं लाता है, बल्कि यह आरओसी कर्व्स और फीचर डिस्ट्रीब्यूशन एनालिसिस के साथ भी बोनस के रूप में ऐसा करता है। मैं अपने 2 मिनट का उपयोग आपको इसकी एक झलक दिखाने के लिए करती हूँ। अगर आप प्रेरित हैं, यहां नावेद और अभिषेक की मूल टॉक का पूरा डेमो है।
https://medium.com/media/4b8bd90e299f048844be3cfc6cc4c96c/href
# 4 डेटा साइंटिस्ट, आपको अब बुनियादी ढांचे में एक ब्लैक बेल्ट की जरूरत नहीं है।
यह कहानी है बेहतर टूल्स की, जो डेटा साइंटिस्ट को अपना पसंदीदा काम करने में मदद करती है। यह व्यापक सशक्तीकरण के बारे में भी है: बेहतर टूल्स आम लोगों को उन टेक्नोलॉजी तक पहुंचने में मदद करते हैं, जिनसे वह अपने उज्जवल भविष्य को गढ़ सकते हैं। मैंने पहले से ही एक अन्य ब्लॉग पोस्ट में इसकी गाथा गा रखी है (आप बोरिंग बिट्स के बिना एआई को क्या कहते हैं?), लेकिन बेकार के कामों को रास्ते से बाहर निकलना ताकि लोग क्रिएटिव होने और अपने पसंदीदा हिस्सों को करने पर ध्यान केंद्रित कर सकें, यह मुझे उत्साह से भर देता है| इसीलिए क्यूबफ्लो (Kubeflow) टॉक मेरी पसंदीदा सूची का हिस्सा है।
क्यूबफ्लो (Kubeflow) मशीन लर्निंग के बेकार कामों के पहाड़ के लिए एक लिफ्ट की तरह है!
एक डेटा साइंटिस्ट होने के नाते, आप हाइब्रिड क्लाउड वातावरण में स्केलेबल मशीन लर्निंग बहुत पसंद करेंगे, लेकिन मेरी आंखों में देखें और मुझे बताएं कि आप वास्तव में कीमती मॉडलिंग और एनालिसिस का समय क्यूबरनेट्स ऑप्टिमाइज्ड वर्चुअल मशीन, डेटा एक्सफिल्ट्रेशन से बचाव जैसी चीजों पर खर्च करना चाहेंगे। नहीं? खैर, आपकी किस्मत अच्छी है कि आपको यह सब नहीं करना पड़ेगा।
आपको क्यूबफ्लो (Kubeflow) के आपकी रक्षा में आने तक के लंबे समय तक इंतजार करने के लिए बधाई, अब आपको हर बार एक नया कंप्यूटर बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मैं अपने 3 मिनट का इस्तेमाल आपका मशीन लर्निंग की कंपोजेबिलिटी, स्केलेबिलिटी और पोर्टेबिलिटी के बारे में बताने के लिए करूंगी, फिर आपको डेविड की मूल टॉक से बताऊंगी कि, क्यूबफ़्लो और इलास्टीफ़ाइल से(डेटा पोर्टेबिलिटी) क्या कर सकते हैं ।
https://medium.com/media/85179b75253a5c474630f11b8d324107/href
# 5 TensorFlow और भी गले लगाने लायक बनने की राह पर
इमानदारी से: शीर्ष 5 में एक जगह टेंसरफ्लो की तो होनी ही थी। यह डेटा साइंस का इतना अहम हिस्सा जो है। मेरी खुशी का कारण लॉरेंस की मूल टॉक में यह है, कि यह ऐसे बेहतरीन नए फीचर्स के बारे में बताती है, जो टेंसरफ्लो को न केवल हमेशा से बेहतर बनाते हैं, बल्कि और यूज़र फ्रेंडली भी बनाते हैं। मैं उसके बारे में इतनी उत्साहित थी, कि मैंने वीडियो बनाने से पहले ही ब्लॉग लिख दिया। अगर आप चीजों को देखना पसंद नहीं करते हैं, तो आप उनमें टेक्स्ट यहां प्राप्त कर सकते हैं: टेंसरफ्लो के बारे में 9 चीजें जिन्हें आपको जानना चाहिए। या अगले पैराग्राफ में सारांश पढ़ सकते हैं।
टेंसरफ्लो विशालकाय डेटासेट पर बेहतरीन एआई के लिए डिज़ाइन की गई डाटा साइंस की औद्योगिक लेथ मशीन है।
अगर आप विशाल डेटासेट के साथ काम करते हैं या बेहतरीन एआई मॉडल बनाना चाहते हैं, तो टेंसरफ्लो आपके रडार पर होगा ही। यह डेटा साइंस की औद्योगिक लेथ मशीन है और अपने शुरुआती दिनों में यह औद्योगिक लेथ मशीन से यूजर फ्रेंडली होने के बारे में सलाह लिया करती थी| अगर आप चिल्लाते हुए भाग गए थे, तो वापस आ जाइए! अब यह और गले से लगाने के लायक है और इसमें कुछ शानदार नए फीचर हैं।
मैं अपने 2.5 मिनट का इस्तेमाल अपने पसंदीदा हाइलाइट्स दिखाने के लिए करूंगी, जिसमें सेल्फ-एक्सप्रेशन के मौके शामिल हैं जो आपको अधिक स्वादिष्ट लगेंगे अगर पायथन आपकी मातृभाषा है, अन्य भाषाओं के मेजबान जो एक पाइथोनिस्ट नहीं हैं, वह भी इसका उपयोग कर सकते हैं — जावास्क्रिप्ट सहित (ब्राउज़र में ही सब कुछ करने के लिए तैयार रहें!)।इसके साथ डेटा प्रोसेसिंग, मॉडल शेयरिंग मैं भी बेहतरी आई है और मोबाइल और टोस्टर जैसी चीजों पर काम करने के लिए सपोर्ट भी।
https://medium.com/media/eaa6b61d1f8eea4cb3639971bc76cb7a/href
अन्य 300+ टॉक्स भी बहुत अच्छी थी, लेकिन इन पांचों ने मेरे डेटा साइंस वाले दिल में एक खास जगह बनाई है। आशा है कि आप इनका आनंद लेंगे! ( देखें नेक्स्ट रिवाइंड वीडियो श्रृंखला विभिन्न प्रकार के तकनीकी विषयों पर फ्लैश सारांश देखने के लिए।)
ऐसे तीन कारण जिसकी वजह से लोगों को लगता है कि एआई एक तरह का क्रेज़ है जिसका असर समय के साथ धुँधला होता जाएगा।
Hindi translation of “Is AI a fad?”
हिंदी अनुवाद: आयुष मिश्रा, (Aayush Mishra)
मूल लेख: कैसी कॉज़ीरकोव (Cassie Kozyrkov)
संपादिका: प्रियंका वरगड़ीआ (Priyanka Vergadia)
जब भी कोई बहुत ही होशियार इंसान एआई को ऐसी जगह लागू करने का फैसला लेता है जहां उसके उपयोग होने का कोई मतलब ही नहीं निकलता है, तो दुनिया उसे पागलपन की नजर से देखने लगती है।
इस डिक्शनेरी को मत पढ़िए, यह आपके लिए सही नहीं है।
यदि आपकी डिक्शनरी एआई को जादू या रोबोट (या जादुई रोबोट) के रूप में डिफाइन करती है तो निश्चित रूप से आप निराश होंगे जब यह आपकी सभी समस्याओं को हल नहीं कर पाता है। आइए इस शिकायत को हम इन तीन सरल उदाहरणों का सहारा लेकर समझते हैं।
शिकायत # 1: “एआई बस समय की बर्बादी है”
एक सम्मानित सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने एक बार मुझसे सीधा सवाल किया, “क्या एआई को पता चल सकता है कि कनाडा एक देश है?”
ज़रा संभल कर मेरे दोस्त। इस बात को समझने के लिए पहले आप सोचें कि आप ये बात कैसे जानते हैं कि कनाडा एक देश है? जब आप छोटे थे तो किसी ने आपको ये तथ्य बताया होगा, तो आपने इसे याद रखा, और अब आप इसे देख सकते हैं।
इस बीच, कनाडा में …
हम उस कोड को लिख सकते हैं एआई के बिना जो- डेटा को एक टेबल में रिकॉर्ड करेगा, फिर अगर कोई कनाडा के बारे में पूछता है, तो प्रोग्राम उस शब्द को देखकर आउटपुट में उसका जवाब दे देगा। इस काम के लिए आपको एआई की क्या ज़रूरत है?
नहीं है, यही तो बात है।
यदि आपको लगता है कि एआई जादू है, तो आप हर चीज के लिए इसका उपयोग करना चाहेंगे। जब आपके बॉस को पता चलता है कि आपने एक सरल समस्या जिसका समाधान बहुत आसानी से हो सकता था उसके लिए आपने एक मुश्किल समाधान निकालने में कितना समय और रिसोर्सेज बर्बाद किए है, तो अगर वो यह सोचते हैं कि एआई सिर्फ मार्केटिंग का एक जाल है और कुछ नहीं है, तो हम उन्हें ब्लेम नहीं कर सकते।
# 1 जाल से कैसे बचें
अगर आप एआई के बिना किसी समस्या को हल कर सकते हैं, तो एआई का उपयोग न करें। जी हां! मैं ये बात पूरी गंभीरता से कह रही हूं कि फिर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे एम्पलॉयर की मार्केटिंग टीम आप से क्या कह रही है।
एआई दवा की तरह है — यह उन लोगों के लिए एक जीवन-बदलने वाली दावा हो सकता है जिन्हें इसकी सच में ज़रूरत है, लेकिन बाकी सभी को इसके बारे में पहले और जानना चाहिए इससे पहले कि वो इसे बस अपनी बोरियत दूर करने के लिए इस्तेमाल करें।
उन चीज़ों को सीखने के लिए एआई का उपयोग मत कीजिए जिनके नियम आप पहले से ही जानते हैं, खासकर उन चीज़ों को करने में जिनके नियम पहले से ही इंसानों ने तय कर रखे हैं। उदाहरण के लिए: डॉलर को सेंट में कैसे बदलते हैं? क्या ये सुपरहीरो का केप पुरुष का है या महिला का? C ++ कोड को मैं कैसे इंडेंट करूं? हवाई में सेल्स टैक्स कितना है? मैं मुक्केबाज़ी के किस वेट क्लास में हिस्सा ले सकता हूं? क्या बलाक्लवा पहन कर बैंक में प्रवेश करना चाहिए? (फोटो क्रेडिट: डेनिएल स्पियर्स)
अपने चुनें यूज़ केस को चुनें और इसके बारे में बहुत गंभीरता से सोचें इससे पहले कि आप कोई डेटा इकट्ठा करें या किसी पीएचडी गुरु को काम पर रखें। यदि आपको कहीं भी एआई लागू करने की आवश्यकता महसूस होती है — कहीं भी! — सिर्फ इसलिए कि आपके सभी दोस्त इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, आप खुद को असफलता के लिए तैयार कर रहे हैं।
यह ज़्यादा बेहतर होगा अगर आप अपना काम एआई के बिना कर सकें।
इसकी जगह आप एक यूज़ केस से शुरुआत कर सकते हैं और अगर आप इसे एआई के बिना कर पाने में कामयाब हुए तो ये बहुत बेहतर होगा।
शिकायत # 2: “एआई काम नहीं करता है”
कनाडा, अभी तक आपके साथ मेरा काम खत्म नहीं हुआ।
मेरी एक सबसे अच्छी दोस्त कैनेडियन है और उसने सुझाव दिया कि मैं अपने आर्टिकल में इस तस्वीर का उपयोग करूं। मुझे लगता है कि शायद वो उदास होगी।
यह जानने के लिए कि क्या एआई जान सकता है कि कनाडा एक देश है, हमने स्थापित किया कि कंप्यूटर बिना किसी फैंसी-पैंट एआई के इस तरह की जानकारी को स्टोर और पुनः प्राप्त कर सकता है। हमारे इंजीनियर दोस्त इसे एक पायदान और ऊंचा ले जाना चाहते हैं: “क्या कोई मशीन यह सब खुद अपने आप सीख सकती है?”
“सीखना” और “सब खुद अपने आप ” से आपका क्या मतलब है? उन शब्दों का मतलब अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग चीजें हैं। आइए इस वर्ज़न का उत्तर देते हैं: “क्या हम किसी मशीन से इस नतीजे पर पहुंचने की उम्मीद कर सकते हैं कि वह यह आउट्पुट देने में कामयाब हो जाए कि कनाडा एक देश है, वाे भी तब जब उसने कनाडा शब्द का उपयोग कभी नहीं किया हो ?”
वो लोग जो चाइनीज़ नहीं पढ़ सकते हैं- क्या 英国 एक देश है? या फिर 英国 बारे में क्या ख्याल है? आप इसके जवाब नहीं देख सकते हैं, यह चीटिंग होगी। आपको यह सब खुद सीखना है, याद है?
जब आपके पास कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है, तो आप संभवतः उत्तर कैसे दे पाएंगे? इसी तरह, सामान्य ज्ञान आपको यह भरोसा करने पर मजबूर कर देगा कि एआई भी अतिरिक्त जानकारी के बिना चीजों को नहीं सीख सकता है। आप सही हो सकते हैं।
यदि आप इस तस्वीर के बारे में उत्सुक हैं और जानना चाहते हैं कि एल्गोरिदम कैसे पैटर्न को रेसिपी में बदलते हैं, तो यहां देखें।
एआई और कुछ नहीं बल्कि किसी जानकारी में से पैटर्न निकालने और उस पैटर्न का इस्तेमाल कर ऑटोमैटिकली (स्वचालित रूप) से एक रेसिपी बनाकर अगले इनपुट (कनाडा) को एक आउटपुट (देश) में बदलने के बारे में है। तो चलिए अपने आप से पूछते हैं: अगर हमारे कंप्यूटर ने पहले कभी शब्द नहीं देखे हैं तो वे कौन से ज़रूरी पैटर्न का उपयोग कर सकते हैं?
अगर सीखने के लिए कुछ भी नहीं था, तो सीख पाना असंभव है।
यहां तक ​​कि अगर हमारे पास कुछ डेटा हो फिर भी हो सकता है कि हमारा एल्गोरिदम उसमें से अजीब पैटर्न ढूंढ ले जिससे हमें सही रेसिपी न मिले। आइए कल्पना करें कि ये हमारा ट्रेनिंग डेटा हैं: साउथ अफ्रीका — कंट्री, हिप्पोपोटामस — एनिमल, फ्रॉग — एनिमल, रशियन फेडरेशन — कंट्री, यूनाइटेड स्टेट्स — कंट्री, कैट — एनिमल, यूनाइटेड किंगडम — कंट्री, रैकून — एनिमल, साउथ कोरिया — कंट्री, न्यू जीलैंड — कंट्री, बटरफ्लाई — एनिमल, जिराफ — एनिमल।
इससे पहले कि आप पहले जोड़े को पढ़ना शुरू कर दें, आपके एआई एल्गोरिदम ने उन्हें पहले ही पचा लिया है। यह एक संतुष्ट डकार मारता है और आपको कोई संज्ञा इनपुट करने के लिए आमंत्रित करता है। क्या आप इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि जब आप इसे कनाडा दिखाते हैं तो यह क्या जवाब देगा?
इन आंकड़ों में दो बड़े पैटर्न मौजूद हैं। एक यह है कि सभी देशों के नाम बोल्ड हैं। यदि यही एआई कि रेसिपी का आधार है, तो “कनाडा” को सही ढंग से लेबल करने में कामयाब होगा, लेकिन “कनाडा” को नहीं कर पाएगा।
क्या होगा अगर रेसिपी किसी दूसरे पैटर्न पर आधारित हो?
क्या यह कनाडा है?
क्या आपने देखा कि सभी देशों के नाम दो-शब्द के हैं, जबकि जानवरों के एक शब्द के हैं? आपके एल्गोरिदम ने यह किया है। यह कहता है कि कनाडा स्पष्ट रूप से एक जानवर है। अब क्या करें?
# 2 जाल से कैसे बचें
जी हां,अगर सीखने के लिए कुछ भी नहीं हो तो मशीन लर्निंग काम नहीं करती है। एआई उन लोगों के लिए नहीं है जिनकी ज़रूरी डेटा तक पहुंच न हो। यदि आप चाहते हैं कि आपका समाधान सभी देशों के लिए अच्छा हो, तो आपके डेटा-सेट में केवल दो-शब्दों वाले शब्द नहीं होने चाहिए।
अगर कचरा अंदर जाएगा तो कचरा ही बाहर आएगा।
यहां कॉमन सेन्स पर अपनी पकड़ न खोना महत्वपूर्ण है; सीखने और सिखाने की मूल बातें जो छात्रों पर लागू होती हैं, वही एआई पर भी लागू होती हैं। डेटासेट पाठ्यपुस्तकों की तरह हैं और आप शिक्षक हैं। यदि आप अपने छात्रों को कचरा पाठ्यपुस्तक देते हैं, तो उनसे बदले में आप कचरे की ही अपेक्षा करें।
शिकायत # 3: “एआई विश्वसनीय नहीं है”
अगर एआई जादुई रोबोट नहीं है, तो यह क्या है? यह सिर्फ एक टूल है जो आपको ऐसे कार्यों का कोड लिखने में मदद करता जिन कार्यो के लिए निर्देशों लिख पाना आपके लिए बहुत मुश्किल है।
एक अच्छे प्रोग्रामर को कंप्यूटर को निर्देश देने में कठिनाई क्यों होगी? क्या उसका काम यही नहीं है? ज़रूर, लेकिन कुछ कार्यों के लिए बेहद कॉम्प्लीकेटेड निर्देशों की आवश्यकता होती है। अगर ये किसी मानव के लिए सोच पाना बहुत मुश्किल है, तो आप उसे व्यक्त नहीं कर पाएंगे … जब तक आप उस कार्य को किसी अलग तरह से नहीं कर सकते।
एआई आपको अपनी इच्छाओं को उदाहरणों (डेटा) के जरिए व्यक्त करने कि आज़ादी देता है बजाए कि स्पष्ट निर्देशों के ज़रिए । इसका मतलब है कि आपके पास उन कार्यों को ऑटोमेट करने के लिए एक मौका है जिनके लिए आप निर्देश नहीं लिख सकते हैं।
सरल समाधान उन कार्यों के लिए काम नहीं करते हैं जिन्हें कॉम्प्लीकेटेड समाधान की आवश्यकता होती है। तो एआई आपके बचाव के लिए — एक कॉम्प्लीकेटेड समाधान लेकर आता है।
इसका यह अर्थ है कि उन सिरदर्द भरे कार्यों के लिए जब एआई एल्गोरिदम पैटर्न को कोड में बदलता है तब आपको जटिल निर्देशों की उम्मीद करना शुरू कर देना चाहिए । जब इसके द्वारा बनाई गई रेसिपी को आप पढ़ने कि कोशिश करेंगे तो … वह अपठनीय होगी।
कई लोगों की रहस्य और जटिलता को लेकर प्रतिक्रिया होती है : “इससे छुटकारा पाओ ! या तो इसे सरल बनाओ नहीं तो मुझे यह नहीं चाहिए! मैं इस पर भरोसा नहीं कर सकता। ”
ऐसा सोचने से कि किसी तरह से कॉम्प्लीकेटेड कार्य सरल हो जाएं, ऐसा नहीं होता है।
ऐसा लगता है कि आप दो बुरे विकल्पों के साथ फंस गए हैं: या तो अपना जीवन बस सरल समस्याओं को ही हल करने में बिता दें या फिर बड़ी चुनौतियों कि तरफ बढ़कर भरोसा खो दें। सौभाग्य से, यहां एक और तरीका है।
दो स्पेसशिप के बीच चयन करने की कल्पना करें। स्पेसशिप 1 सटीक इक्वेजन्स के साथ आपको यह समझाता है कि यह कैसे काम करता है, लेकिन इस स्पेसशिप को कभी उड़ाया नहीं गया है। स्पेसशिप 2 कैसे उड़ान भरता है यह एक रहस्य है, लेकिन यह वर्षों के व्यापक परीक्षण के साथ गुजरा है, जिस तरह कि उड़ान के लिए आप जा रहे हैं । आप कौन-सा स्पेसशिप चुनेंगे?
# 3 जाल से कैसे बचें?
हमें उन मशीनों पर भरोसा करने के लिए अपठनीय चीजों को पढ़ने की कोशिश करने के बजाए एक बेहतर तरीके की आवश्यकता है। अच्छी खबर यह है कि एक ऐसा तरीका है: टेस्टिंग।
यह जानने के लिए की यह सही तरीके से काम करता है, आपको यह समझने की ज़रूरत नहीं है यह कैसे काम करता है।
उचित परीक्षण खराब नहीं है, लेकिन यह किसी चीज़ की समझ बनाने की तुलना में बहुत आसान है, जिससे समझने में आपको चक्कर आ जाए। यह भी एक सिद्धांत है कि हम लगातार अभ्यास करते रहें — उदाहरण के लिए जैसे हम दवा के साथ करते हैं। क्या आप जानते हैं कि सिरदर्द की गोली कैसे काम करती है? न ही विज्ञान। हम उस पर इसलिए भरोसा करते हैं क्योंकि हम ये देख पाते हैं कि हां यह काम करता है । (यहां विश्वास के लिए टेस्टिंग को आधार बनाने पर मेरी एक गहन चर्चा है।)
यदि आप केवल आसान समस्याओं को हल करने में संतुष्ट हैं, तो इस एआई का बाहर बैठना ही ठीक है।
एआई कोई क्रेज़ नहीं है, यह प्रगति की तरफ बढ़ता एक रास्ता है।
भविष्य की समस्याएं केवल कठिन ही होती जाएंगी। सरल कार्यों को ऑटोमेट करने के बाद, आप बड़ी चुनौतियों पर आगे बढ़ना चाहेंगे। एक बार जब आप सरलता से आगे बढ़ते हैं तो आप एक ऐसे कार्य में भाग लेंगे, जिसे आप अपनी पुरानी चालों और कच्ची कल्पना का उपयोग करके हल नहीं कर सकते। आपको एहसास होगा कि आपको जो चाहिए उसे आप केवल उदाहरणों के जरिए ही व्यक्त कर सकते हैं, निर्देशों के साथ नहीं … एआई में आपका स्वागत है।
अगला कदम? आप मेरे द्वारा लिखा गया आर्टिकल रीऐलिटी चेक (सूची) उपयोग यह देखने के लिए कर सकते हैं कि क्या एमएल /एआई आपके लिए सही है।