Stories by Govind Tangde on Medium
दैनिक समसामयिकी
17 October 2016(Monday)
1.ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने सभी सदस्य देशों से आतंकवाद से लड़ाई में साथ आने को कहा:- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान को लेकर कड़ा रुख दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए ‘‘सबसे गंभीर’ खतरा है और भारत के पड़ोस में एक देश आतंकवाद की ‘‘जन्मभूमि’ है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह देश ऐसी सोच को पाल-पोस रहा है जो सरेआम यह कहता है कि राजनीतिक फायदों के लिए आतंकवाद जायज है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के ‘‘सीमित’ सत्र के दौरान रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा और ब्राजीलियाई नेता माइकल टेमर को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया में आतंकवाद के मॉड्यूल इस ‘‘जन्मभूमि’ से जुड़े हुए हैं। उन्होेंने कहा, हमारे अपने क्षेत्र में आतंकवाद ने शांति, सुरक्षा और विकास के लिए गंभीर खतरा पैदा किया है। दुखद है कि इसकी जन्मभूमि भारत के पड़ोस में एक देश है। दुनिया भर में आतंकवाद का मॉड्यूल इसी जन्मभूमि से जुड़ा हुआ है।’मोदी ने ब्रिक्स देशों से यह भी कहा कि वे संयुक्त राष्ट्र के ‘‘कंप्रिहेंसिव कनवेंशन ऑन इंटरनेशनल टेररिज्म’ (सीसीआईटी) के जल्द अनुमोदन के लिए मिलकर काम करें ताकि इस समस्या का मुकाबला किया जा सके और आतंकवाद के खिलाफ व्यावहारिक सहयोग हो सके। विश्व के सामने खड़ी प्रमुख चुनौतियों के बारे में उन्होंने कहा कि नियंतण्र अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा की जरूरत है। उन्होंने कहा, हमने मौजूदा ढांचे को मजबूत बनाने के लिए नए नियंतण्र संस्थानों का निर्माण किया है। ‘‘एनडीबी एंड कंटिनजेंसी रिजर्व एरेजमेंट’ मौजूद हैं। भारत की ओर से हाल ही में पेरिस जलवायु समझौते को अनुमोदित किए जाने का हवाला देते हुए मोदी ने कहा, हम विकास और जलवायु परिवर्तन के बीच सद्भावपूर्ण संतुलन को लेकर प्रतिबद्ध हैं। सहस्रब्दि विकास लक्ष्यों अथवा एजेंडा-2030 द्वारा तय किया गया रास्ता आशा का मूल्यवान खाका है। मोदी ने साइबर क्षेत्र के खतरों और समुद्री क्षेत्र में लूट से लेकर मानव तस्करी जैसी गैर पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों का भी उल्लेख किया
घोषणापत्र की मुख्य बातें
• आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में करीबी सहयोग स्थापित होगा
• हर तरह की आतंकी गतिविधियों की भर्त्सना
• कृषि क्षेत्र में एक दूसरे की मदद करेंगे देश
• ब्रिक्स बैंक विकास परियोजनाओं को मदद देने की प्रक्रिया तेज करेगा
• आपसी कारोबार बढ़ाने के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम
• मौद्रिक नीति बनाने में भी होगा सलाह-मशविरा
• औद्योगिकीकरण में एक दूसरे की करेंगे मदद
• आर्थिक तौर पर एक दूसरे के बाजारों को जोड़ने की होगी नई कोशिश
• डब्लूटीओ व अन्य मंचों पर समग्र तौर पर बात रखने की सहमति
• भ्रष्टाचार व काले धन को रोकने में भी स्थापित होगा करीबी सहयोग
• प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ाने पर रजामंदी
• स्वास्थ्य व पर्यटन के लिए खोलेंगे दरवाजा
• पर्यावरण सुरक्षा के लिए साझा करेंगे तकनीकी
2. ब्रिक्स रेटिंग एजेंसी गठित करने पर नहीं बनी राय:- पश्चिमी रेटिंग एजेंसियों की टक्कर में ब्रिक्स क्रेडिट रेटिंग एजेंसी बनाने की दिशा में भारत के प्रयास जारी हैं। यह और बात है कि फिलहाल ब्रिक्स देशों में नई क्रेडिट रेटिंग एजेंसी बनाने को लेकर आम राय नहीं बन सकी है। कुछ बातों पर चिंता जताई गई है, जिन्हें विशेषज्ञ देखेंगे।
चिंता के दो कारण हैं। पहला कि प्रत्येक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी की विश्वसनीयता होनी जरूरी है। दूसरी बात यह है कि उसकी पहुंच भरोसेमंद डाटा तक होना आवश्यक है। विशेषज्ञ इन दोनों बातों पर गौर करेंगे। ब्रिक्स गोवा घोषणापत्र में सभी सदस्य देशों ने स्वतंत्र ब्रिक्स रेटिंग एजेंसी गठित करने की संभावना तलाशने की कोशिशों का स्वागत किया है।
आठवें ब्रिक्स सम्मेलन के बाद आर्थिक संबंधों के सचिव अमर सिन्हा ने कहा कि आम सहमति के अभाव की वजह से इस विषय को गोवा घोषणापत्र की बजाय कार्ययोजना में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समापन शब्दों में भी प्रस्तावित क्रेडिट रेटिंग एजेंसी का जिक्र किया गया। संयुक्त घोषणा में उन्होंने कहा कि ग्लोबल वित्तीय ढांचे में अंतर को और कम करने के लिए हमने ब्रिक्स रेटिंग एजेंसी को गठित करने की दिशा में तेजी से बढ़ने पर सहमति बनाई है। भारत पहली बार इस तरह की एजेंसी की जरूरत का विचार सामने लाया था। उसका मानना है कि अभी तीन बड़ी ग्लोबल रेटिंग एजेंसी-स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एसएंडपी), मूडीज और फिच जो तरीका अपनाती हैं, वह उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए मुफीद नहीं है। वर्तमान में सॉवरेन रेटिंग मार्केट में इन तीनों का 90 फीसद कब्जा है।
3. ब्रिक्स ने दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका:- विश्व समुदाय में पहले से ही ‘‘तनहा’ पड़े पाकिस्तान के लिए ब्रिक्स सम्मेलन ऐसा झटका है जिससे उबरने का फिलहाल कोई रास्ता नहीं बचा है। बस एक ही उपाय है कि वह आतंकवाद की पैरोकारी करना बंद करे। लेकिन यह बात पाकिस्तान के दोनो शरीफ़ों को ( प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ और सेना प्रमुख राहील शरीफ़ ) समझ आई होगी, इसमें शक की गुंजाइश है। पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के नाम पर यूरोप, अमेरिका से पैसे लेता है जबकि मसूद अजहर और हाफि़ज़ सईद जैसे मोस्ट वांटेड आतंकवादी खुलेआम पाकिस्तान में घूमकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। पाकिस्तान के इस रवैये से अब पूरा विश्व रूबरू होता जा रहा है। ताज्जुब नहीं कि बहुत जल्द पाकिस्तान से उस पैसों का हिसाब मांगा जाए ।उरी पर हुए आतंकी हमले के कारण इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन के बहिष्कार से यह तो साफ़ हो ही गया था कि दक्षेस का कोई देश पाकिस्तान के साथ नहीं है। रही सही कसर ब्रिक्स सम्मेलन में पूरी हो गई जहीं ब्राज़ील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका के सामने आतंकवाद को समर्थन देने वाले पाकिस्तान की करतूतें बेनक़ाब की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना सदस्य देशों से कहा कि हमारा पड़ोसी मुल्क आतंक का जन्मदाता है। उन्होंने कहा कि वह आतंकवाद का व्यापार और उसका निर्यात करता है, जिसका सभी सदस्य देशों को पुरजोर विरोध करना चाहिए। मोदी ने इस सम्मेलन के प्लेनरी सेशन में यह भी कहा कि आतंक को खत्म करने के लिए सभी की नॉन सिलेक्टिप एप्रोच होनी बेहद ज़रूरी है।
सम्मेलन से ठीक पहले भारत और रूस के बीच 16 करार पर हस्ताक्षर हुए। इन्हीं में एक है कि रूस भारत को मिसाइल कवच पण्राली प्रदान करेगा। एस-400 रूस का सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम है। इसे हासिल कर लेने के बाद हमारी सेना पाकिस्तान और चीन की 36 परमाणु मिसाइलों को एक साथ गिरा सकेगी। भारत तीन मिसाइल रक्षा पण्राली पाकिस्तान और दो सिस्टम चीन से लगती सीमा पर तैनात करने की योजना बना रहा है। कामोव केए 226 बहुउद्देश्यीय हेलिकॉप्टर है। यह सैन्य अभियानों और प्राकृतिक आपदा के दौरान बहुत काम आता है। क़रार के बाद प्रधानमंत्री मोदी के यह शब्द बड़े अर्थपूर्ण हैं, ‘‘रूस भारत का पुराना सहयोगी है और एक पुराना दोस्त दो नए दोस्तों से बेहतर होता है।’ भारत ने चीन और पाकिस्तान की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह और बात है कि चीन और पाकिस्तान का भारत के साथ पुराना बैर रहा है।
भारत और रूस के बीच हुआ व्यापार और रक्षा क़रार चीन के लिए भी नयी चुनौती से कम नहीं है। यह वह दौर है जब अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ चीन का कारोबार लगातार घट रहा है। ऐसे में भारत के साथ अपने द्विपक्षीय कारोबार को ख़्ाराब करने का जोखिम वह नहीं लेना चाहेगा। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रम्प बार बार बोल रहे हैं कि अमेरिका में मंदी के लिए चीन ज़िम्मेदार है। जबकि ‘‘वी लव्ड इंडिया’ कहने के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी की तारीफ की और कह रहे हैं कि अगर अमेरिका में वे सत्ता में आए तो वहां पर मोदीराज लाएंगे। यानी चीन को आने वाले समय में अमेरिका में चुनौतियां झेलनी पड़ सकती हैं। हालांकि ब्रिक्स की बैठक में चीन ने पाकिस्तान में पनाह पाए आतंकवादी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किए जाने सम्बंधी अपनी राय बदलने के कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए, लेकिन जिस तरह उरी हमले के बाद भारत में चाइना की वस्तुओं के बहिष्कार की मांग ज़ोर पकड़ रही है, उसे नज़रंदाज करना चीन के लिए आसान नहीं होगा। भारतीय बाज़ार चाइनीज़ सामानों से पटे हुए हैं। ज़ाहरि है चीन को अब पाकिस्तान के प्रति अपने नज़रिए को यथावत रखने से पहले अब कई बार सोचना होगा।
4. भारत आएंगी ब्रिटिश पीएम, मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता:- ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे छह से आठ नवंबर तक भारत का दौरा करेंगी। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लियाम फॉक्स तथा कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल रहेगा। यह जानकारी रविवार को थेरेसा मे ने दी। यूरोप से बाहर उनकी यह पहली विदेश यात्रा होगी। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर रही हैं। इससे पहले वे 2012 में ब्रिटिश गृहमंत्री के रूप में भारत चुकी हैं।
प्रधानमंत्री मे ने कहा, 'दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहद मजबूत हैं। हमारे देश के जीवन में इंडियन डायसपोरा की महत्वपूर्ण भूमिका है।' उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेता सामरिक सहयोग पर विचार विमर्श भी करेंगे। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत में मैं दोनों देशों के हित की बात करूंगी। इसमें नई संपत्तियां और नौकरियां पैदा करना, रक्षा और सुरक्षा में सहयोग बनाए रखने पर चर्चा शामिल होगी।'
वे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के अलावा इंडिया-यूके टैक समिट का उद्घाटन करेंगी। यह दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी टैक्नोलॉजी कांफ्रेंस है। इस दौरान फॉक्स भारत और ब्रिटेन के नेताओं, इनोवेटर्स और आंत्रप्रेन्योर्स से मिलेंगी और सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचार करेंगी।
5. सीरिया पर रूस-अमेरिका वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त:- सीरिया में शांति के लिए युद्धविराम पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और उनके अमेरिकी समकक्ष जॉन केरी की बातचीत बिना किसी ठोस प्रस्ताव के समाप्त हो गई। लुसाने के एक होटल में 40 मिनट तक चली इस वार्ता में लावरोव और केरी के अलावा सऊदी अरब, तुर्की, मिस्र, ईरान, जॉर्डन और कतर के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
बैठक के बाद केरी ने कहा कि तनाव के बावजूद बातचीत साफ दिल से हुई और नए विचारों पर चर्चा हुई है। केरी ने उम्मीद जताई कि सोमवार को लंदन में होने वाली बैठक में सीरिया में शांति के लिए अलग तरीके सामने आ सकते हैं। वहीं, लावरोव ने नए विचारों को दिलचस्प करार दिया है। सितंबर में संक्षिप्त युद्धविराम खत्म होने के बाद से रूसी हवाई हमलों की छत्रछाया में सीरियाई सेना ने विद्रोहियों के कब्जे वाले अलेप्पो पर बमबारी तेज कर दी है। तुर्की के हवाई हमलों के सहारे विद्रोही इस्लामिक स्टेट (आइएस) के कब्जे वाले दाबिक शहर में तेजी से बढ़ रहे हैं।
केरी ने बताया कि उनका देश रूस और सीरिया के पड़ोसी देशों के साथ उचस्तरीय वार्ता के जरिये सीरिया में शांति बहाली की कोशिशों में तेजी लाना चाहता है। उन्होंने आगामी दिनों में युद्धविराम को लेकर ठोस नतीजे पर पहुंचने की उम्मीद जताई और अगली बैठक को अहम बताया। हालांकि यह बताने से इन्कार किया कि संघर्ष विराम को लेकर क्या रूपरेखा सोची गई। उनके अनुसार, अमेरिका का मानना है कि जल्द फैसले लेने के लिहाज से इतने बड़े समूह के साथ बातचीत में बहुत दिक्कतें हैं। हालात जल्द सामान्य करने के लिए जरूरी है कि अब वार्ता उनके बीच हो, जिनका इस मुद्दे से सीधा सरोकार है।
6. चीन आज भेजेगा मानवयुक्त अंतरिक्ष यान:- पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे अपने दूसरे प्रायोगिक प्रयोगशाला पर दो अंतरिक्षयात्रियों को भेजने के लिए चीन सोमवार से एक मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान शुरू करेगा। यह अंतरिक्षयात्री वहां एक महीना तक रहेंगे और इस अभियान से देश 2022 तक अपने स्थाई अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना की मुहिम के और निकट पहुंच जाएगा।चीनी अंतरिक्षयात्री जिंग हैपेंग (50) और 37 वर्षीय चेन डोंग उत्तरी चीन में गोबी मरूभूमि के पास जियूकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से सुबह साढ़े सात बजे शेनझोउ-11 अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगे। चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय की उपनिदेशक वु पिंग ने बताया कि इस अभियान को ‘‘लॉन्ग मार्च-2एफ’ वाहक रॉकेट से किया जाएगा। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने वु पिंग का हवाला देते हुए कहा कि दो दिन के अंदर यह पृथ्वी की परिक्र मा कर रहे तियांगॉन्ग-2 अंतरिक्ष प्रयोगशाला पर पहुंच जाएगा और अंतरिक्षयात्री वहां 30 दिनों के लिए रहेंगे। चीन ने अपना पहला मानवयुक्त अभियान 2003 में शुरू किया था और अमेरिका तथा यूरोप की बराबरी करने की मुहिम के तहत वह अपने अंतरिक्ष कार्यक्र म में अरबों की राशि खर्च करता है। भारत एवं अन्य की बराबरी करने मकसद से 2020 तक चीन की अपने पहले मंगल अभियान शुरू करने की योजना है।चीन ने कहा है कि उसका अंतरिक्ष कार्यक्र म शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए है लेनिक उसने अपने असैन्य मकसदों के लिए उपग्रह रोधी मिसाइल का भी परीक्षण किया है। वु के अनुसार दोनों अंतरिक्षयात्रियों को तियांगॉन्ग-2 अंतरिक्ष प्रयोगशाला में उतारने और इससे खुद को अलग करने के बाद शेनझोउ-11 अंतरिक्षयान एक दिन के अंदर पृथ्वी पर वापस आ जाएगा।
Sorce of the News (With Regards):- compile by Dr Sanjan,Dainik Jagran(Rashtriya Sanskaran),Dainik Bhaskar(Rashtriya Sanskaran), Rashtriya Sahara(Rashtriya Sanskaran) Hindustan dainik(Delhi), Nai Duniya, Hindustan Times, The Hindu, BBC Portal, The Economic Times(Hindi& English)