Stories by Companion Global on Medium
आइए हम मिलकर MMP को बनाएं 2024 के चुनाव का अहम मुद्दा
5 साल में साइबर क्राइम के 1.96 लाख मामले, सजा सिर्फ 2615 को
आयातित गेंहूं के आटे के निर्यात को मिली मंजूरी, लोग महंगा आटा खरीदने को विवश
22 वर्ष से बन रहा आउटर रिंग रोड , फिर भी अधूरा
थाना इंचार्ज समेत 5 पुलिसकर्मियों को 16 साल बाद सुनाई उम्र कैद
इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज के खिलाफ चलेगा भ्रष्टाचार का केस
चोरी मामला : कोर्ट में पेश हुए मंत्री
हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन , पी यू के भूखंड को प्रन्यास ने दी मंजूरी
रोजाना औसतन 500 लोग भारतीय नागरिकता छोड़ रहे
कैग रिपोर्ट : बीएमसी में 12 हजार करोड़ के कामों पर सवालिया निशान
मामले की सुनवाई कर रहे जज का तबादला
समाचार पत्रों में छपी ये कुछ वे हेडिंग्स हैं जो हर उस आम नागरिक को उद्वेलित करती हैं जो एक समाज और देश को लेकर कोई सोच रखते हैं। ये हेडिंग्स देश में MMP (Misuse of Money and Power by Politicians and Bureaucrats) की स्थिति को उजागर करती हैं। MMP ऐसा गंभीर मुद्दा है जिसके कारण ही भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है, लेकिन MMP को रोकने के लिए किसी भी राजनैतिक दल की रुचि नहीं है। विपक्षी दल MMP के खिलाफ बहुत आवाज उठाते है लेकिन सत्ता पाते ही वे भी MMP में लिप्त हो जाते हैं। ये सब ऐसी हेडलाइंस हैं जिनका न तो किसी जाति, किसी धर्म, किसी एक राजनीतिक दल, किसी एक राज्य, किसी एक शहर या गांव से संबंध है, इनका संबंध उन सभी समस्याओं से है जिनका सामना हम लगातार करते आ रहे हैं।
करीब 9 साल पहले जब देश में आम चुनाव होने वाले थे, तब देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मोर्चे पर स्थिति सामान्य नहीं थी, लोग भ्रष्टाचार और महंगाई से परेशान तो थे ही, सरकार के ढुलमुल रवैये और केंद्रीय मंत्रियों के व्यवहार ने ऐसा माहौल बना दिया था कि हर कोई सरकार को बदलने के लिए बेताब था। करीब एक साल बाद फिर से आम चुनाव होने वाले हैं और इस बार भी देश की जनता परिवर्तन के लिए बेताब है। 2024 के चुनाव में क्या जनादेश आएगा वह काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि अगले कुछ महीनों में क्या बदलाव आता है।
यदि गौर करें तो पाएंगे कि, पिछले 9 सालों में जो बदलाव आया है वह काफी कुछ सरकार तक ही सीमित रहा है। हालांकि सरकार ने कई बड़े फैसले लिए और कई ऐसे मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान किया जो ऐसे लगते थे कि उनका कभी हल नहीं निकलेगा। लेकिन इस लेख के शुरुआत में जिन हेडलाइंस का उल्लेख किया गया है, वे सब 2014 के बाद की हैं। यानि MMP को लेकर स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। महंगाई को लेकर लोग 2014 से पहले भी परेशान थे, आज भी परेशान हैं। भ्रष्टाचार पहले भी होता था, आज भी विभिन्न शहरों में हो रहे घोटालों के समाचार सुनने को मिलते हैं। लेकिन भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार प्रयासरत है ऐसा लगता है। 2014 की तुलना में स्थित में सिर्फ इतना अन्तर आया है कि लोग परेशान हैं लेकिन सरकार के रवैये को लेकर नहीं। । केंद्रीय मंत्रियों का कामकाज और व्यवहार संतोषजनक है, इसके विपरीत विपक्षी दलों के नेताओं का व्यवहार कई बार गैर जिम्मेदाराना और जनता को गुमराह करने वाला दिखाई देता है। 9 साल पहले सरकार भ्रमित नजर आती थी जबकि अब स्पष्ट नीतियों के साथ आगे बढ़ती नजर आती है।
जनता परिवर्तन चाहती है
लेकिन इसके बावजूद जनता पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है और वह परिवर्तन चाहती है। क्योंकि जनता देख रही है कि 9 साल पहले भी प्रभावशाली लोग देर रात को कोर्ट को खुलवा लेते थे और आज भी ऐसा होता है। दल बदलू 9 साल पहले भी थे और आज भी हैं। दागदार लोग पहले भी चुनाव लड़ लेते थे, आज भी। संवैधानिक स्तर पर कोई बदलाव नहीं आया जो ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने से रोक सके। जिसके खिलाफ कोई पार्टी गंभीर आरोप लगाती थी वही कुछ समय बाद उसी पार्टी में नजर आता है। प्रभावशाली लोगों को पहले भी आसानी से जमानत मिल जाती थी, आज भी ऐसा ही होता है। कई मामलों की जांच पहले भी अचानक रुक जाती थी और मामले को दबा दिया जाता था और आज भी वैसा ही होता है। निचली अदालतों का फैसला पहले भी ऊपरी अदालतों तक पहुंचने पर कई बार पूरी तरह पलट जाता था और आरोपी बरी हो जाता था, आज भी ऐसा हो रहा है। जनता पहले भी उस न्याय व्यवस्था से असंतुष्ट थी और आज भी है जिसके आश्रय में कई बड़े मामले या तो दब जाते हैं या फिर बरसों तक उन पर कोई फैसला नहीं आता, यदि आता भी है तो प्रभावशाली आरोपियों को क्लीन चिट के रूप में। जनता यह समझ ही नहीं पाती है कि जब आरोपी दोषमुक्त है तो अपराध किसने किया था। राजनेताओ की संपत्तियां पहले भी हर साल कई गुना बढ़ जाती थी और आज भी वैसा होता है। आखिर क्या बदला है पिछले 9 सालों में? 9 साल पहले काला धन को लेकर बड़े बड़े दावे किए गए, खाताधारकों की जानकारी भी हासिल की गई लेकिन उसके बाद मुंह बंद। राजनीति में अपराधियों को रोकने के लिए पिछले 9 सालों में कोई प्रयास नहीं हुए। जबकि कानून में संशोधन कर और बहुमत होने से उसे सदन में पास भी कराया जा सकता था। ब्रिटिश राज से चली आ रही नौकरशाही को बदलने की जरूरत देश महसूस कर रहा है लेकिन न तो सत्ता पक्ष और न ही विपक्ष की इसमें रुचि है। पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए भी पिछले 9 सालों में ठोस कदम नहीं उठाए गए। जनता नौकरशाहों के व्यवहार से पहले भी नाराज थी आज भी है। जो न तो अपने आप को बदलना चाहते हैं और न ही जनता को होने वाली परेशानियों को वे दूर करना चाहते हैं। जैसा चलता आया है, वे वैसा ही चलने दे रहे हैं। स्कूलों में लूट पहले भी होती थी अभी भी जारी है। विद्युत कंपनियां पहले भी मनमानी वसूली कर रही थीं आज भी कर रही हैं। यदि कोई आवाज उठाए तो उसे प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई का खौफ दिखाया जाता है। जिसने भी बड़े मामले सामने लाने का प्रयास किया उसे ही कानून के जाल में ऐसे फंसाया गया कि दूसरा हिम्मत न कर सके। ऐसा पहले भी होता था आज भी हो रहा है। सरकार तो बदली पर नौकरशाही नहीं। किसी नेता या मंत्री के इशारे पर पहले भी तबादले होते थे, आज भी वैसा हो रहा है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर पहले भी कई बार अमल नहीं किया जाता था, आज भी ऐसा होता है। सत्ता और सरकारी धन (जिसे जनता ही प्रदान करती है) का दुरुपयोग MMP पहले भी होता था आज भी न केवल होता है बल्कि बढ़ गया है।
जनता परिवर्तन चाहती है उस संवैधानिक व्यवस्था से जो चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ लड़ने वाली पार्टियों को चुनाव बाद आपस में हाथ मिला लेने की आजादी देती है। जेलों में बंद नेता को मंत्री बने रहने की सुविधा प्रदान करती है। पिछले 9 सालों में स्वच्छता अभियान, जन-धन और उज्ज्वला योजना सहित कुछ योजनाओं ने अपना प्रभाव छोड़ा है। लेकिन इसे कोई बड़ी उपलब्धि मानना बेमानी होगा क्योंकि ऐसे काम तो सरकार के अनिवार्य कामों में आते हैं। चूंकि पिछली सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया था इसलिए वर्तमान सरकार को इसका क्रेडिट दिया जा सकता है। जनता ने सरकार बदल कर देख लिया कि चाहे ये रहें या कोई और, MMP को रोकने के लिए किसी भी पार्टी या नेता की रुचि नहीं है क्योंकि उससे उनकी राजनीति प्रभावित हो सकती है। घिसे-पिटे कानून और प्रशासनिक व्यवस्था को बदलने के लिये संवैधानिक सुधार की जरूरत है और यह तब तक संभव नहीं है जब तक कि जनता उन लोगों को वोट देना बंद नहीं करती जिनकी छवि खराब है। जो MMP को प्रश्रय देते हैं। जनता परिवर्तन चाहती है तो उसे अभी से यह तय करना होगा कि उम्मीदवारों से पूछे कि MMP को लेकर उनकी क्या भूमिका होगी। पृष्ठभूमि को जाने बगैर वोट नहीं करने और जरूरत पड़ी तो नोटा NOTA का बटन दबाने का खौफ दिखाए। यह खौफ राजनीतिक दलों को अभी से दिखाना होगा ताकि MMP 2024 चुनाव का प्रमुख मुद्दा बन सके और MMP लेकर सभी राजनीतिक दल अपने दृष्टिकोण को अपने अपने घोषणापत्र में स्पष्ट करने के लिए विवश हों ताकि 2024 में हमें MMP से मुक्ति दिलाने वाली कोई सरकार मिल सके।
हरीश चावला
लेखक,आर्थिक,सामाजिक और राजनीतिक विषयों के विश्लेषक और Companion Global के संस्थापक हैं।
उनकी प्रकाशित पुस्तक “अब दुनिया अपनाएगी भारतवाद” अगले दो तीन दशकों में वैश्विक स्तर पर आर्थिक दृष्टि से होने वाले बदलाव और ‘भारतवाद’ के रूप में नई आर्थिक प्रणाली के उदय की संभावना को रेखांकित करती है।
harishmchawla@gmail.com
138 करोड़ से अधिक की आबादी वाले हमारे देश में, किसी भी उद्यमशील व्यक्ति के लिए, काम के अवसरों (Work Opportunities) की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। हमारे देश में 100 में से 90 फ़ीसदी बच्चे इसलिए पढ़ाई करते हैं कि उन्हें अच्छी सैलरी वाला जॉब मिल जाए। जॉब के अवसर तभी बढ़ेंगे, जब अधिक से अधिक नई गतिविधियां संचालित हों। नई गतिविधियां तभी बढेंगी, जब हममें से कुछ जॉब ढूंढने के बजाय काम के अवसरों को ढूंढें और उस काम में दो-चार लोगों को सहयोगी बनाने का प्रयास करें। यानी बेरोजगारी दूर करनी है तो, जॉब ढूंढने के बजाय काम के अवसरों को ढूंढना होगा। इसी सोच को क्रियान्वित करने के लिए हमारे संस्थापक हरीश चावला ने 2005 में “Companion” नाम से एक प्रयास शुरू किया। कंपेनियन का हिंदी में अर्थ होता है “साथी”, यानी एक ऐसा सहयोगी जो आपको काम के अवसर तलाशने में मदद करे। कुछ वर्षों तक हमने सिर्फ उन युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया जो 11वीं 12वीं में पढ़ रहे थे और उनकी उम्र करियर चुनने की थी। बच्चों के साथ संवाद करने पर हमने पाया कि बेरोजगारी का एक अहम कारण यह है कि, समाज का एक बड़ा वर्ग इंटरनेट क्रांति के बावजूद यह पता नहीं लगा पाता कि उसके लिए काम के अवसर कहां कहां पर मौजूद है। इसलिए हमारी टीम ने इस विषय पर शोध शुरू किया और पाया कि किसी भी कार्य को करने में सक्षम युवा के पास आय का कोई साधन न होने के पीछे एक दो नहीं करीब 20 कारण हैं। जिससे हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि समाज के सभी वर्ग के लिए सिर्फ एक समाधान से काम नहीं चलेगा। इसलिये हमने समाज को 10 वर्गों में बांट कर जिसमें बच्चे, महिलाएं, युवा, बेरोजगार, उद्यमी, क्रियेटिव पर्सन, सीनियर सिटीजन, विकलांग और परिवार शामिल थे, नए सिरे से रिसर्च शुरू किया। हर वर्ग को किस प्रकार का मार्गदर्शन किया जा सकता है इसकी तैयारी करने में हमने 2 वर्ष से अधिक समय लगाया। चूंकि हम ऐसे लोगों की मदद करने के लिए काम कर रहे थे जो अपने लिए महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए भी अधिक खर्च नहीं कर सकते अतः हमने “लो कास्ट नॉलेज डिलीवरी सलूशन” पर विचार शुरू किया। करीब 5 वर्षों तक कई प्रकार के रिसर्च, मार्केट सर्वे, इंटरनेट सर्फिंग और विचार मंथन के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे कि मीडिया, इंटरटेनमेंट, टूरिज्म, एजुकेशन और फाइनेंस के क्षेत्र में ही काम के व्यापक अवसर मौजूद हैं और इन क्षेत्रों को ही न केवल नॉलेज डिलीवरी का माध्यम बनाया जा सकता है बल्कि साथ ही इंसान के जीवन में बढ़ रहे तनाव को भी कुछ सीमा तक कम कर सकते हैं। हमें काम के अवसर तो नजर आ रहे थे, लेकिन यह चुनौती भी थी कि काम के अवसर कमाई का जरिया भी बने अन्यथा हमारा मूल उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा। हम वैचारिक दृष्टि से लगातार आगे बढ़ रहे थे। हमने पाया कि जिन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हम प्रयासरत हैं उसके लिए यदि अन्य देशों के संगठनों से नॉलेज एक्सचेंज किया जाय तो चुनौती से निपटना आसान हो सकता है। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने सन 2014 में कम्पेनियन के साथ “ग्लोबल” शब्द को भी जोड़ दिया और नए जोश के साथ “Companion Global“ नाम से आगे का सफर शुरू किया। अब हम हर चुनौती और उसके समाधान को वैश्विक नजरिये से देख रहे थे। हमें संयुक्त राष्ट्र सहित कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के द्वारा किये जा रहे प्रयास मार्गदर्शक के रूप में नजर आ रहे थे। वैश्विक परिस्थितियों का विश्लेषण करते हुए हमने पाया कि भारत को तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में प्रचारित तो किया जा रहा है लेकिन अमेरिका, जापान और चीन की तुलना में कई मामलों में हम काफी पीछे हैं। हमारे उद्यमियों, युवाओं और पेशेवर लोगों में इतनी क्षमता है कि हम इन देशों से टक्कर ले सकें और आगे निकल सकें, लेकिन इसके लिए जागरूकता जरूरी है और यह काम हम मीडिया, इंटरटेनमेंट, टूरिज्म, एजुकेशन और फाइनेंस क्षेत्र के जरिये कर सकते हैं। इस सोच ने हमें एक नये मिशन की ओर मोड़ दिया और यह मिशन है भारत को वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करना। 2014 में हमने “Promote India as a Global Brand” अभियान शुरु किया। इस अभियान के माध्यम से हम भारत के उद्योग और कारपोरेट जगत को लगातार इस बात के लिए सहयोग करने का आश्वासन दे रहे हैं कि वे Global 500 की सूची में भारतीय कंपनियों की संख्या को 7 से बढ़ा कर 50 तक पहुंचाने के लिए आगे आएं। हालंकि पिछले कुछ वर्षों में भारत के कई स्टार्टअप्स यूनीकॉर्न बने हैं, लेकिन वे टेक इंटेन्सिव हैं; जबकि भारत को लेबर इंटेन्सिव प्रोजेक्ट्स की जरुरत है जिसमें अधिक से अधिक लोगों के लिए काम पैदा हो सकें। जब हमने “Promote India as a Global Brand” से जुडी चुनौतियों और उनके समाधान पर गौर किया तो पाया कि इस अभियान के माध्यम से ही हम मीडिया, इंटरटेनमेंट, टूरिज्म, एजुकेशन और फाइनेंस क्षेत्र में करोड़ों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कार्य के अवसर उपलब्ध करा सकते हैं और समाज में ख़ुशी के स्तर को बढ़ा सकते हैं। कोविड 19 काल में जो दिन देखने को मिले वे दोबारा न देखने पड़ें इसलिए 2020 से हम “परोपकार के साथ व्यवसाय” कैसे करें इसके प्रति भी जागरूकता विकसित कर रहे हैं। विभिन्न प्रोजेक्ट्स के जरिये हम न केवल लोगों के लिए काम के अवसर विकसित कर सकते हैं बल्कि साथ ही भारत को एक नॉलेज सोसाइटी, केयरिंग सोसाइटी और एक सस्टेनेबल सोसाइटी बना सकते हैं। हम चाहते हैं कि आप भी अपने लिए एक रोडमैप तय करें और हमारे साथ मिलकर ऐसी संभावना को तलाशें जिसे आपके लिए करना आसान हो। आप हमारे साथ एक नेटवर्क पार्टनर, बिजनेस पार्टनर, निवेशक या प्रोजेक्ट स्पांसर के रूप में जुड़ सकते हैं।
How to earn money and live a stress free life; These are the 2 biggest challenges of man. We are trying to deal with these two challenges of human life. We are striving to bring about global change in the Media, Entertainment, Tourism, Education and Finance sectors through Quality Content.
You just need to change your MINDSET and You will feel proud to be associated with this Vision and Mission. Let us together make India a Knowledge Society, a Caring Society and a Sustainable Society.
With a mission to promote India as a global brand and increase the number of Indian companies in the Global 500, we are working to inculcate the mindset of a global approach in the working environment for the modern workforce. We like to bring startup-like agility to even the old-fashioned enterprises and prepare the best-positioned entrepreneurs who want to achieve anything. Emerging businesses play a vital role in the economic growth and prosperity of the nation. Companion Global works to take them to new frontiers of growth and performance. We believe in empowering them to be deeply aware, broad minded and aim high. We provide affordable and highly relevant content support and information and knowledge processing services to help them soar higher. visit http://companionglobal.in
पैसा कैसे कमाएं और तनाव मुक्त जीवन कैसे जिएं ; ये इंसान की 2 सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। हम मानव जीवन की इन्हीं दो चुनौतियों से निपटने के लिए प्रयासरत हैं। हम क्वालिटी कंटेंट के माध्यम से मीडिया, मनोरंजन, पर्यटन, शिक्षा और वित्त क्षेत्रों में वैश्विक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हैं। आपको बस अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है और आप इस विजन और मिशन से जुड़कर गर्व महसूस करेंगे। आइए हम मिलकर भारत को एक नॉलेज सोसाइटी, एक केयरिंग सोसाइटी और एक सस्टेनेबल सोसाइटी बनाएं। भारत को एक वैश्विक ब्रांड के रूप में बढ़ावा देने और वैश्विक 500 में भारतीय कंपनियों की संख्या बढ़ाने के मिशन के साथ, हम आधुनिक कार्यबल के लिए काम के माहौल में वैश्विक दृष्टिकोण की मानसिकता को विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं। हम पुराने जमाने के उद्यमों में भी स्टार्टअप जैसी चपलता लाना पसंद करते हैं और सबसे अच्छी स्थिति वाले उद्यमियों को तैयार करते हैं जो कुछ भी हासिल करना चाहते हैं। उभरते व्यवसाय राष्ट्र के आर्थिक विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Companion Global उन्हें विकास और प्रदर्शन के नए मोर्चे पर ले जाने के लिए काम करती है। हम उन्हें गहराई से जागरूक, व्यापक दिमाग और उच्च लक्ष्य रखने के लिए सशक्त बनाने में विश्वास करते हैं। हम उन्हें ऊंची उड़ान भरने में मदद करने के लिए किफ़ायती और अत्यधिक प्रासंगिक सामग्री समर्थन और सूचना और ज्ञान प्रसंस्करण सेवाएं प्रदान करते हैं। http://companionglobal.in