Stories by lekhraj on Medium
कभी-कभी मैं सोचता हूँ, हम कहां के पवित्र हैं? हम में से न जाने कितनों ने अपनी कलम को एक तरह से उस वैश्या की तरह बना दिया है, जो पैसों के लिए किसी के भी साथ सो जाती है।
सुबह की डाक से चिट्ठी मिली, उसने मुझे इस अहंकार में दिन-भर उड़ाया कि मैं पवित्र आदमी हूं क्योंकि साहित्य का काम एक पवित्र काम है। दिन-भर मैंने हर मिलने वाले को तुच्छ समझा। मैं हर आदमी को अपवित्र मानकर उससे अपने को बचाता रहा। पवित्रता ऐसी कायर चीज है कि सबसे डरती है और सबसे अपनी रक्षा के लिए सचेत रहती है। अपने पवित्र होने का एहसास आदमी को ऐसा मदमाता है कि वह उठे हुए सांड की तरह लोगों को सींग मारता है, ठेले उलटाता है, बच्चों को रगेदता है। पवित्रता की भावना से भरा लेखक उस मोर जैसा होता है जिसके पांव में घुंघरू बांध दिए गए हों। वह इत्र की ऐसी शीशी है जो गंदी नाली के किनारे की दुकान पर रखी है। यह इत्र गंदगी के डर से शीशी में ही बंद रहता है।
वह चिट्ठी साहित्य की एक मशहूर संस्था के सचिव की तरफ से थी। मैं उस संस्था का, जिसका लाखों का कारोबार है, सदस्य बना लिया गया हूं। स्थायी समिति का सदस्य हूं। यह संस्था हम लोगों को बैठकों में शामिल होने का खर्च नहीं देती क्योंकि पैसा साहित्य के पवित्र काम में लगे हुए पवित्र पदाधिकारियों के हड़पने में ही खर्च हो जाता है। सचिव ने कि साहित्य भवन के सामने एक सिनेमा बनाने की मंजूरी मिल रही है। सिनेमा बनने से साहित्य भवन की पवित्रता, सौम्यता और शांति भंग होगी। वातावरण दूषित होगा। हम मुख्यमंत्री को सिनेमा निर्माण न होने देने के लिए ज्ञापन दे रहे हैं। आप भी इस पर दस्तखत कर दीजिए।
इस चिट्ठी से मुझे बोध हुआ कि साहित्य पवित्र है, हम साहित्यकार पवित्र हैं और साहित्य की यह संस्था पवित्र है। मेरे दुष्ट मन ने एक शंका भी उठाई कि हो सकता है किसी ऐसे पैसेवाले ने, जिसे उस जगह दुकान खोलनी है, हमारे पवित्र साहित्य के पवित्र सचिव को पैसा खिला दिया हो कि सिनेमा न बनने दो। पर मैंने इस दुष्ट शंका को दबा दिया। नहीं, नहीं, साहित्य की संस्था पवित्र है, सिनेमा अपवित्र है। हमें अपवित्रता से अपना पल्ला बचा लेना चाहिए।
शाम की डाक से संस्था के विपक्षी गुट के नेता की चिट्ठी आई जिसमें संस्था में किए जा रहे भ्रष्टाचार का ब्यौरा दिया गया था।
इस पत्र ने मुझे झकझोरा। अपनी पवित्रता पर मुझे शंका हुई। साहित्य के काम की पवित्रता पर शंका हुई। साहित्य की संस्था की पवित्रता की मेरी उठान शांत हुई और मैं नार्मल हो गया।
इतने साल साहित्य के क्षेत्र में हो गए। मैं कई बार पवित्र होने की दुर्घटना में फंसा, पर हर बार बच गया। मुझे लिखते जब कुछ ही समय हुआ था, तभी बुजुर्ग साहित्यकार मुझसे कहते थे- आपने साहित्य रचना का कार्य अपने हाथ में लिया है। माता वीण-पाणि के मंदिर की पवित्रता बनाए रखिए। मैं थोड़ा फूलता था। सोचता था, सिगरेट पीना छोड़ दूं क्योंकि इस धुंए से देवी के मंदिर के धूप की सुगंध दबती होगी। पर मैं उबर आया। वे बुजुर्ग कहते- मां भारती ने आपके सामने आंचल फैलाया है। उसे मणियों से भर दीजिए। (वैसे कवि ‘अंचल’ उस दिन कह रहे थे कि हम तो अब ‘रजाई’ हो गए)। जी हां, मां भारती के अंचल में आप कचरा डालते जाएं और उसी में मैं मणि छोड़ता जाऊं। ये पवित्र लोग और पवित्र ही लिखने वाले लोग बड़े दिलचस्प होते हैं। एक मुझसे बार-बार कहते- आप अब कुछ शाश्वत साहित्य लिखिए। मैं तो शाश्वत साहित्य ही लिखता हूं। वे सट्टे का फिगर रोज नया लगाते थे, मगर साहित्य शाश्वत लिखते थे। वे मुझे बाल्मीकि की तरह दीमकों के बमीठे में दबे हुए लगते थे। शाश्वत साहित्य लिखने का संकल्प लेकर बैठने वाले मैंने तुरंत मरते देखे हैं। एक शाश्वत साहित्य लिखने वाले ने कई साल पहले मुझसे कहा था- अरे, आप स्कूल मास्टर होकर भी इतना अच्छा लिखते हैं। मैं तो सोचता था, आप प्रोफेसर होंगे। उन्होंने स्कूल-मास्टर लेखक की हमेशा उपेक्षा की। वे खुद प्रोफेसर रहे। पर आगे उनकी यह दुर्गति हुई कि उन्हें कोर्स में लगी मेरी ही रचनाएं कक्षा में पढ़ानी पड़ीं। उनका शाश्वत साहित्य कोर्स में नहीं लगा।
कभी-कभी मैं सोचता हूँ, हम कहां के पवित्र हैं? हम में से न जाने कितनों ने अपनी कलम को एक तरह से उस वैश्या की तरह बना दिया है, जो पैसों के लिए किसी के भी साथ सो जाती है। सत्ता इस लेखनी से बलात्कार कर लेती है और हम रिपोर्ट तक नहीं करते।कितने नीचों की तारीफ मैंने नहीं लिखी। कितने मिथ्या का प्रचार मैंने नहीं किया। अखबारों के मालिकों का रुख देखकर मेरे सत्य ने रूप बदले हैं। मुझसे सिनेमा के चाहे जैसे डायलाग कोई लिखा ले। मैं इसी कलम से बलात्कार की प्रशंसा में भी फिल्मी गीत लिख सकता हूं और भगवद् भजन भी लिख सकता हूं। मुझसे आज पैसे देकर मजदूर विरोधी अखबार का संपादन करा लो और कल मैं उससे ज्यादा पैसे लेकर ट्रेड-यूनियन के अखबार का संपादन कर दूं। इसी कलम से मैंने पहले ‘इंदिरा गांधी जिंदाबाद’ लिखा था, फिर ‘इंदिरा गांधी मुर्दाबाद’ लिखा था, और अब फिर ‘इंदिरा भारत है’ लिख रहा हूं।
क्या हमारी पवित्रता है? साहित्य भवन की पवित्रता को सिनेमा भवन क्या नष्ट कर देगा? पर होता तो है पवित्रता, शराफत, चरित्र का एक गुमान। इधर ही एक मुहल्ले में सिनेमा बनने वाला था, तो शरीफों ने बड़ा हल्ला मचाया- यह शरीफों का मोहल्ला है। यहां शरीफ स्त्रियां रहती हैं और यहां सिनेमा बन रहा है। गोया सिनेमा गुंडों के मोहल्ले में बनना चाहिए ताकि इनके घरों की शरीफ औरते सिनेमा देखने गुंडों के बीच जाएं। मुहल्ले में एक आदमी रहता है। उससे मिलने एक स्त्री आती है। एक सज्जन कहने लगे- यह शरीफों का मुहल्ला है। यहां यह सब नहीं होना चाहिए। देखिए, फलां के पास एक स्त्री आती है। मैंने कहा- साहब, शरीफों का मुहल्ला है, तभी तो वह स्त्री अपने पुरुष मित्र से मिलने बेखटके आती है। क्या वह गुंडों के मुहल्ले में उससे मिलने जाती?
पवित्रता का यह हाल है कि जब किसी मंदिर के पास से शराब की दुकान हटाने की मांग लोग करते हैं, तब पुजारी बहुत दुखी होता है। उसे लेने के लिए दूर जाना पड़ेगा। यहां तो ठेकेदार भक्ति-भाव में कभी-कभी मुफ्त भी पिला देता था।
मैं शाम वाले पत्र से हल्का हो गया। पवित्रता का मेरा नशा उतर गया। मैंने सोचा, साहित्य भवन के सचिव को लिखूं- मुझे दूसरे पक्ष का पत्र भी मिल गया है जिसमें बताया गया है कि अपनी संस्था में कितना भ्रष्टाचार है। अब तो सिनेमा-मालिक को ही मांग करनी चाहिए कि यह साहित्य की संस्था यहां से हटाई जाए, जिससे दर्शकों की नैतिकता पर बुरा असर न पड़े। इसमें बड़ा भ्रष्टाचार है।
सौजन्य: इंडियन स्टोरीज.
पवित्रता का दौर was originally published in Ek Anubhuti on Medium, where people are continuing the conversation by highlighting and responding to this story.
कविता
उम्र की शोख़ियों को
निगाहों के सागर में समेटे,
सदियों की तड़प को
अपनी बाहों में जकड़ के,
खड़ा है वर्ष नया फिर
रूबरू आँखें अपनी बिछाए,
उमड़ती उम्मीदें नई
नज़रों में अपनी भर के।
चलो इक बार फिर
जीवन के महकते प्याले को
पल-पल होठों से लगा लें,
घूँट-घूँट पीकर इसे
वजूद अपना सजा लें।
चलो इक बार फिर
सितारों को भर के आँखों में,
उस खुले आसमान को
सीनों में अपने छुपा लें।
कवियित्री: मीना चोपड़ा
यह कहानी है अल्मोड़ा शहर की. जिस स्थान पर आज यह शहर है वहां के बारे में साधुओं ने एक भविष्यवाणी की थी किन्तु वह भविष्यवाणी कहाँ तक सच साबित हुई पढ़िए इस कहानी में…
हिमालय के पर्वतीय प्रदेश के कुमायूं नामक स्थान का राजा एक बार अल्मोड़े की घाटी में शिकार खेलने गया। यह उस समय की बात है जब अल्मोड़ा एक ऐसा स्थान था जो घने-घने जंगलों से ढका रहता था। राजा शिकार की खोज कर ही रहा था कि अचानक एक खरगोश झाड़ियों में से निकला और दूर भागने लगा। राजा ने शिकार करने के उद्देश्य से खरगोश का पीछा किया लेकिन अचानक वह खरगोश एक खूंखार चीते में बदल गया और जल्दी ही आंखों से ओझल भी हो गया। राजा काफ़ी हैरान था। उसने तत्क्षण शिकार का विचार त्यागा और पुनः महल लौट गया।
महल पहुँचते ही राजा ने राज्य के सभी धर्म ज्ञानी पंडितों की एक सभा बुलवाई और उस आश्चर्यजनक घटना का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। अंत में राजा ने सभी पंडितों से उस घटना के सन्दर्भ में शुभ अथवा अशुभ भविष्यफल की गणना करने का निवेदन किया।
सभी पंडितों ने कुछ देर आपस में चर्चा की और सर्वसहमति से यह उत्तर दिया कि राजन! इसका अर्थ यह है कि जिस स्थान पर चीता आपकी दृष्टि से ओझल हुआ था, वहां आपको एक नया नगर बसाना चाहिए क्योंकि चीते केवल उसी स्थान से भाग जाते हैं जहां मनुष्यों को एक बड़ी संख्या में बसना होता है। राजा को यह उत्तर अत्यंत पसंद आया। राजा ने प्रण लिया लिया कि वह उस स्थान को एक प्रसिद्ध नगर में परिवर्तित कर देगा। और जल्दी ही उसने वहां पर नगर बसाने के लिए मजदूर लोग काम पर लगा दिए। जमीन की कठोरता देखने के लिए एक स्थान पर उन्होंने लोहे की एक मोटी कील गाड़ी। जैसे ही कील जमीन में धंसी अचानक पृथ्वी में एक हल्का-सा कंपन हो उठा।
ठहरो! सभी पंडित लोग चिल्ला पड़े, इसकी नोक सर्पराज शेषनाग की देह में धंस गई है। अब यहां शहर नहीं बनाना चाहिए। जब वह लोहे की कील पृथ्वी से बाहर निकाली गई तो वह वास्तव में ही रक्तरंजित थी और कील की नोक से लाल रक्त बह रहा था।
यह तो बड़े दुख की बात है - राजा बोला। किन्तु हमने तो यहां शहर बनाने का निश्चय कर लिया हैं, और हम अपनी बात से नहीं मुकर सकते। इसलिए यहाँ पर शहर अवश्य ही बनाना होगा। पंडितों ने भविष्यवाणी की कि शहर पर कोई भारी विपत्ति आएगी और राजा का अपना वंश भी शीघ्र ही नष्ट हो जाएगा।
किन्तु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। क्योंकि वहां की जमीन बेहद उपजाऊ थी और पानी भी खूब था। छह सौ साल बाद आज भी अल्मोड़ा शहर उस पहाड़ पर बसा हुआ है और उसके चारों ओर फैले खेत बढ़िया फसलें पैदा कर रहें हैं।
इस प्रकार बुद्धि रखते हुए भी वे पंडित अपनी भविष्यवाणी में गलत निकले। नि:संदेह वे सच्चे थे और उन्हें विश्वास था कि वे सत्य कह रहे हैं लेकिन लोग ऐसी गलती अक्सर करते हैं और अंधविश्वास को वास्तविकता समझ लेते हैं।
संसार अंधविश्वासों से भरा पड़ा है। सत्य को ढूंढ़ने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि मनुष्य सदा अपने विचारों, कार्यो और वचनों में अधिकाधिक सच्चे और निष्कपट रहें, क्योंकि दूसरों को सब बातों में धोखा देना छोड़कर ही हम अपने-आपको कम से कम धोखा देना सीखते हैं।
भविष्यवाणी या असत्य was originally published in Ek Anubhuti on Medium, where people are continuing the conversation by highlighting and responding to this story.
रत्नदीप नौटियाल के साथ घटी आप-बीती. रत्नदीप जी एक लेखक और स्वतंत्र पत्रकार हैं और मुंबई में रहते हैं.
सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, भला कहीं अध्यापक का थप्पड़ खाने या साथी विद्यार्थी को थप्पड़ मारने से भी किसी का आत्म-विश्वास लौटता है क्या? वह भी ऐसे वक्त में जब शिक्षक और छात्र के बीच का रिश्ता एक तनी हुई रस्सी जैसा हो गया हो जिसे बस ज़रा-सा झटका दिया और डोर टूटी. प्रस्तुत है रत्नदीप नौटियाल की आत्म कथा उन्ही के शब्दों में…
बात थोड़ी पुरानी है, गांव के सरकारी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा लेकर मैं एक महीने पहले ही नए स्कूल में छठी कक्षा में आया था. वहां मेरी कोशिश यह होती कि मैं सबसे आगे वाली पंक्ति में बैठूं क्योंकि मां कहती थी कि आगे की पंक्ति में बैठने से चीजें ज्यादा समझ में आती हैं. पीछे की लाइन में बैठे दो लड़के इंग्लिश मीडियम स्कूल से आए थे. वो एलकेजी-यूकेजी भी पढ़े थे, इसलिए वे उम्र में और दिखने में हम सरकारी स्कूल वालों से बड़े थे. मजबूत कदकाठी के होने के कारण वे ज्यादातर हमको छेड़ते रहते थे. उनमें से एक का नाम अमित था और वह मेरे पीछे की लाइन में बैठा मेरे बाल खींच-खींच कर परेशान करता रहता था. दोनों मुझसे ताकतवर थे, इसलिए लड़ भी नहीं सकता था. वैसे भी मैं उससे पहले घर पर बहनों के अलावा किसी से नहीं लड़ा था.
एक दिन की बात है. भोजनावकाश खत्म हुए 15 मिनट से अधिक वक्त बीत चुका था. गुरु जी अभी तक कक्षा में नहीं आए थे. वह पीरियड हमारे शारीरिक शिक्षा वाले गुरु जी का था जो हमें कृषि भी पढ़ाया करते थे. गुरु जी भरे-पूरे और सुगठित शरीर के स्वामी थे. यही वजह थी कि सभी बच्चे उनसे बहुत घबराते थे. वे प्रार्थना के समय उन बच्चों के नाम पुकारते जो पिछले दिन छुट्टी होने के पहले ही स्कूल से भाग गए थे. इसके बाद वे अपने मन के मुताबिक कभी डंडे तो कभी किसी और चीज से उनकी पिटाई करते. उन दिनों में स्कूल में डंडों से पिटाई और अन्य कोई सज़ा देना करीब-करीब आम बात थी. आज-कल के दिनों के जैसे दिन नहीं थे तब, जिसमें बच्चों को ज़रा-सा छू भी लिया तो अगले दिन माता-पिता अध्यापकों की कक्षा लेने स्कूल पहुँच जाते हैं.
हाँ तो बात गुरु जी की हो रही थी तो… बजाज चेतक स्कूटर और काला चश्मा ही उनकी पहचान थे. चश्मा ज्यादातर उनकी आंखों पर ही टिका रहता था. यूं तो बच्चों ने मज़ाक उड़ाने के लिए हर शिक्षक का कोई न कोई नाम रखा था, लेकिन यह उनका रोब कहें या खौफ़, सिर्फ वही गुरु जी थे जिनका बच्चों ने कोई उपनाम नहीं रखा था. वैसे उस दौर से आज के दौर तक आते-आते भले ही बहुत कुछ बदल गया हो लेकिन अध्यापकों के उल-जुलूल नाम रखने का दौर अभी भी ख़त्म नहीं हुआ.
खैर..! उस दिन भी जब गुरु जी कक्षा में आए तो लगभग रोज़ की ही तरह बच्चों का सारा शोरगुल सन्नाटे में बदल गया. लेकिन मेरे अंदर हद से ज्यादा उथल-पुथल थी. मैं अमित नाम की परेशानी से निजात पाना चाहता था. गुरु जी अभी कुर्सी बैठे ही थे कि मैंने कहा, ‘गुरु जी, यह अमित मुझे परेशान कर रहा है.’
उन्होंने पूछा कि अमित ने क्या किया? मैंने उन्हें बता दिया कि वह पीछे बैठ कर बार-बार मेरे बाल खींच रहा है. उन्होंने हम दोनों को आगे बुलाया और हम दोनों को एक-दूसरे के सामने खड़ा करके कहा कि हम एक-दूसरे को थप्पड़ मारें. क्योंकि वह काफी मोटा-तगड़ा था इसलिए उसका हाथ जोर से पड़ना लाज़मी था. और मैं दिखने में बहुत ही दुबला-पतला था. जब हम एक-दूसरे को करीब दस थप्पड़ मार चुके तो गुरु जी ने मुझे अपने पास बुलाया. गुरु जी ने मुझे एक ज़ोर का थप्पड़ जड़ा, यह थप्पड़ अमित के अभी तक के दसों थप्पड़ों से कहीं ज्यादा ज़ोरदार था. फिर उन्होंने कहा, ‘अब जाओ और अमित को अब जो थप्पड़ मारो वह कम से कम इतनी ज़ोर का होना चाहिए.
गाल के बीचों-बीच पूरी ताकत से लगाया गया थप्पड़. मैंने उनकी बात का पालन किया. लेकिन इस बीच एक बात हुई. मैंने थप्पड़ मारने के अलावा पहली बार अमित की आंखों में आंखें डालकर देखा. आश्चर्य वहां गुस्से या आक्रामकता का कोइ चिह्न नहीं था. शायद गुरु जी की दी सलाह के बाद मैंने जो सख्ती दिखाई थी थप्पड़ मारने में, उससे अमित को यह संदेश मिला था कि मैं उतना भी कमजोर नहीं हूं जितना दिखता हूं. मुझे भी पहली बार लगा कि हिम्मत और ताकत का एक बहुत बड़ा हिस्सा हमारे शरीर में नहीं हमारे मन में बसता है.
आज मैं और अमित एक ही शहर में रहते हैं. हमारी अच्छी दोस्ती है. दीवाली पर हम साथ-साथ घर गए थे और टिकट भी उसी ने बुक करवाए थे. गुरु जी आज भी उसी विद्यालय में हैं. कक्षा छह की उस घटना के बाद जाने क्या हुआ कि धीरे-धीरे मैं उनके प्रिय छात्रों में शुमार हो गया. पता नहीं आज गुरु जी और अमित को वह थप्पड़ वाली घटना याद भी है या नहीं लेकिन मैं तो उसे कभी नहीं भूल सकता. वह एक ऐसी घटना थी जिसने मुझे हीनभावना से उबारा और मेरा खोया हुआ आत्मविश्वास मुझे लौटाया. उसे भूलूं भी तो कैसे?
साभार: तहलकाहिंदी.कॉम (tehelkahindi.com)
थप्पड़ों ने लौटाया आत्म-विश्वास was originally published in Ek Anubhuti on Medium, where people are continuing the conversation by highlighting and responding to this story.
जो बीत गई पर याद रही…
‘भईया, कहां तक जाओगे? धर्म-शिला अस्पताल से होते हुए जाओगे क्या?’ कार सर्विसिंग के लिए गई थी, इसलिए दफ्तर जाने के लिए मैंने ऑटो कर लिया था. घर के पास वाले तिराहे पर बत्ती लाल हुई तो ऑटो थोड़ी देर के लिए रुक गया. तभी सड़क पर पैदल चल रहा यह शख्स अचानक ऑटोवाले से मुखातिब हुआ था.
मैंने उसे गौर से देखा. धूल से सनी हुई पैंट-शर्ट और हवाई चप्पल पहने हुए करीब 35-40 साल का एक आदमी. उसका बायां हाथ एक डोरी के सहारे कंधे से लटका हुआ था.
मैं कुछ कहता उससे पहले ऑटोवाला रूखे स्वर में बोला, ‘नहीं, दूसरी तरफ से जाना है.’
वह बोला, ‘भईया जी, मुझे भी थोड़ा आगे तक ले चलो, धर्म-शिला के आस-पास कहीं भी मुझे उतार देना. हाथ में थोड़ी दिक्कत हो गई है. गरीब आदमी हूं, बसों में बड़ी भीड़ रहती है. हाथ किसी से ज़रा-सा भी छू जाए तो बहुत दर्द होता है.’
मेरे मन में अचानक कुछ पुरानी स्मृतियां उभरीं. दिल्ली आए मुझे कुछ ही दिन हुए थे जब एक दिन घर के पास वाली सरकारी डिस्पेंसरी के बाहर एक बुज़ुर्ग महिला मुझसे टकरा गई थी. उसका कहना था कि हिसार से इलाज के लिए यहां आई है, सारे पैसे खत्म हो गए इसलिए अब वापस जाने के लिए किराये की समस्या है. मैं थोड़ा भावुक हो गया था. पढ़ाई के दिन थे, इसलिए जेब में ज्यादा पैसे तो नहीं थे, लेकिन 65-70 जितने भी रुपये निकले उसे दे दिए.
लेकिन ऐसी भावुकता को किस तरह पेशेवर तरीके से भुनाया जा सकता है, यह मुझे चार दिन बाद ही मालूम हो गया जब वह बुढ़िया मुझसे फिर किसी दूसरी जगह पर टकरा गई. इस बार उसके पास एक नई कहानी थी.
इसके कुछ महीने बाद मैं एक नए तरीके से ठगा गया. कुछ अपने इन दो तजुर्बों और बाकी दूसरे दोस्तों के ऐसे ही अनुभवों से धीरे-धीरे समझ में आ गया कि दिल्ली में यह भी ठगी का एक चोखा तरीका है. शायद उस ऑटोवाले का वास्ता भी ऐसी कुछ घटनाओं से पड़ा ही होगा इसलिए वह भी चेहरे पर बिना कोई भाव लाए आगे देखे जा रहा था. बत्ती हरी होने में कुछ सेकंड ही बचे थे. उसकी रूखाई देखकर वह आदमी बोला, ‘भईया, हम भी कंडक्टरी करते हैं 511 के रूट पे. सच में दिक्कत है, थोड़ा आगे ही उतर जाऊंगा. बड़ी मेहरबानी होगी. कोई दूसरा ऑटो इतनी पास तक जाने को तैयार ही नहीं हो रहा.’
जाने क्या सोचकर मैंने कहा, ‘ठीक है, बैठ जाओ, जहां उतरना हो बता देना.’ इतना सुनना था कि वह लपककर मेरी ही बगल में बैठ गया. मैंने भी मानसिक रूप से खुद को तैयार करना शुरू कर दिया कि थोड़ी देर में जब यह पैसे मांगेगा तो कैसे इससे पिंड छुड़ाना है.
जैसा कि अपेक्षित था, उसने आते ही अपनी राम-कहानी शुरू कर दी. ‘क्या बताएं भईया. बहुत मुसीबत में हैं. तीन महीने पहले एक एक्सीडेंट हो गया था. हाथ में फ्रैक्चर हो गया है. ईएसआई अस्पताल गए थे. वहां डॉक्टरों ने लापरवाही कर दी. हाथ में वह रॉड लगा दी जो पांव में लगती है. केस बिगड़ गया. फिर एक प्राइवेट अस्पताल गए. वहां दोबारा ऑपरेशन हुआ. 30 हजार रुपया लग गया. लेकिन अब भी आराम नहीं है. हाथ में ज़रा छू जाए तो ऐसा दर्द उठता है कि पूछो मत. अब डॉक्टर कह रहे हैं कि फिर ऑपरेशन करना पड़ सकता है.’
मैं और ऑटोवाला दोनों इस दौरान सपाट चेहरे और अनमने भाव के साथ हूं-हां करते रहे. उधर, वह बोलता जा रहा था, ‘घर में और कोई नहीं है. सिर्फ बूढ़ी मां है. मेरी ही कमाई से घर चल रहा था.’ मैं पूरी कोशिश कर रहा था कि चेहरे पर कोई नरमाहट न दिखे. मन में यही उत्सुकता, भूमिका तो बढ़िया बना रहे हो बच्चू, अब देखते हैं प्वाइंट पर कब आते हो?
इस बीच धर्म-शिला अस्पताल आ गया. ऑटोवाला बोला, ‘आ गया तुम्हारा अस्पताल.’ वह बोला, ‘भईया, इससे बस थोड़ा ही आगे जाना है, आप चलते रहो. मैं बता दूंगा.’ अब तो मुझे पक्का यकीन हो गया. ये उन्हीं में से एक है.
उसकी कहानी जारी थी. ‘अब इलाज कराने का तो बूता रहा नहीं, भईया. सुना है यहां पास में एक वैद्य जी रहते हैं जिनकी दवा से कैसा भी दर्द हो आराम हो जाता है. सोचा, यहां भी किस्मत आजमा लें. बस भैया, यहीं रोक लेना.’
वह ऑटो से उतरकर कुछ कहने की मुद्रा में खड़ा हो गया. मैंने भी आखिरी हमले के लिए खुद को तैयार कर लिया.
‘मेहरबानी भईया. आपका बड़ा सहारा हो गया. नहीं तो इस धूप में तीन-चार किलोमीटर पैदल आना पड़ता. मेरे पास ज्यादा तो नहीं हैं फिर भी…’, यह कहते हुए उसने सकुचाते हुए 10 रुपये का एक नोट ऑटोवाले की तरफ बढ़ा दिया.
मुझे झटका लगा. आशंका के उलट हुई इस बात से ऑटोवाला भी अचकचा गया और बोला, ‘अरे क्या कर रहे हो यार, कोई बात नहीं.’
आंखों से आभार झलकाते हुए वह मुड़ा और सड़क पार करते हुए एक गली में दाखिल हो गया.
लेखक: विकास बहुगुणा,
साभार: तहलकाहिंदी.कॉम (tehelkahindi.com)
शराफ़त गली में मुड़ गई, मैं देखता रहा… was originally published in Ek Anubhuti on Medium, where people are continuing the conversation by highlighting and responding to this story.