Stories by Manvendra Pandav on Medium
आइए जाने बृज की होली की शुरुआत के बारे में अंत तक पढ़िएगा बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी है
एक बार श्री राधा जी अपनी सखियों के साथ बैठी थी और उनसे होली मनाने की चर्चा कर रही थी तभी कुछ देर बाद वहां कान्हा जी आये वो भी उनकी वार्तालाप सुनने लगे और बोले कि हम भी तुम्हारे साथ होली खेलेंगे।
श्री राधा जी ने कहा की ठीक है पर यदि आप 3 बार मै मेरे मुख मंडल पर रंग ना लगा पाये तो आपके नयनों पर मैं काजल लगाऊँगी। कान्हा जी ने कहा ठीक है।
अगले दिन कान्हा जी होली खेलने की तैयारी करके आये। साथ लाये होली का केशरिया रंग गुलाल।
राधा जी भी तैयार थी।
पहली बार में कान्हा जी ने दोनों हाथों में केशरिया रंग लिया और राधा जी के चारों और घूम रहे। राधा जी भी सचेत थी वो भी सावधानी से देख रही थी कि कब कान्हा जी रंग फेकेंगे और मैं उस रंग से कैसे बच जाऊ।
कान्हा जी ने सोचा की आज तो बड़े आराम से ही राधा जी को रंग लगा देंगे और जैसे ही कान्हा जी ने श्री राधा जी को रंग लगाने की कोशिश की राधा जी सावधान थी वो तुरंत ही पीछे हट गई और अपना मुख कान्हा जी से दूर कर लिया इधर कान्हा जी रंग लेकर राधा जी को लगाने ही वाले थे पर राधा जी के पीछे हटने से सारा केशरिया रंग धरती पर गिर गया।
सभी बड़े जोर जोर से हँसने लगे।
अब दूसरी बार में कान्हा जी ने उनका ही पिला फटका (दुपटटा) लिया उसमे ढेर सारा गुलाल भर कर उस दुपट्टे को झोली बना लिया और उसको फैकने के लिए घुमाने लगे राधा जी भी सावधान थी। अब जैसे ही कान्हा जी ने गुलाल से भरी झोली राधा जी की और फेकी राधा जी तुरंत ही उस स्थान से हट कर सखियो के साथ दूर खड़ी हो गई।
अब कान्हा जी की दो बारी पूर्ण हो चुकी थी सब गोप ग्वाल और गोपियाँ भी आनंद मग्न होकर यह लीला देख रहे थे। अब तीसरी बारी के लिए कान्हा जी भी राधा जी को रंग मै रंगने के लिये उत्साहित थे।
कान्हा जी ने रंग लिया और राधा जी की और दौड़ लगा दी राधा जी भी तैयार थी उन्होंने भी दौड़ लगाई राधा जी आगे कान्हा जी उनके पीछे और इनके पीछे सारे गोप गोपियां। कभी राधा जी पेड़ पर चढ़ती तो कान्हा जी भी चढ़ने की कोशिश करते तो राधा जी झट से निचे उतरकर कभी अटारी पर पहुँच जाती तो कभी किसी घर मे छुप जाती। कान्हा जी उस घर के बहार ही छुप गए जहाँ राधा जी थी। कुछ देर पश्चात् जब राधा जी को लगा की अब कान्हा जी नहीं है तो वो घर से बहार की और आती है कान्हा जी ने देख लिया वो भी सावधानी से राधा जी की और छिप कर पिछे तरफ से आने लगे।
राधा जी को कान्हा जी की आहट सुनाई दी तो वो भी जल्दी से आगे की और बढ़ गई इधर कान्हा जी रंग लगाने की तैयारी मै थे राधा जी के बढ़ जाने से सारा रंग वहीँ घर की दहलीज पर ही गिर गया।
सभी फिर हँसने लगे। अब कान्हा जी को राधा जी ने सभी गोप गोपियों के बिच बैठाया और राधा जी ने दोनों हाथों की चारों उंगलिया भरकर काज़ल लिया और कान्हा जी की आँखों के निचे गाल तक लगाया।
कान्हा जी का यह अद्भुत श्रृंगार देखकर सभी देवतागण भी आकाश से भगवान की जय जय कार करते हुए पुष्प वर्षा करने लगे
ब्रज में बसंत पंचमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक 40 दिवसीय होली मनाई जाती है, इसलिये कहा भी गया है सारे जग मे होरी और ब्रज मै होरा।
जय श्री कृष्णा
We all Indian must know about the greatest leader of India shree Subhash Chandra Bose ji. I pray tribute on it worth anniversary
He was born on January 23, 1897 in Cuttack, Odisha. He was known as "Netaji", which means "Respected Leader".
Bose was a brilliant student who studied at Ravenshaw-Collegiate-School, Cuttack; Presidency-College, Calcutta; and the University of Cambridge, England.
He was a leader of the Indian National Congress (INC) and a participant in the noncooperation movement.
He was known for his leftist views and socialist policies.
In 1939, he formed the All India Forward Bloc, a left-wing nationalist political party.
During World War II, he formed the Indian National Army (INA) with the help of the Japanese.
He attempted to overthrow British rule in India through an armed rebellion.
He was arrested by the British, escaped from prison, and fled to Germany.
He formed the Free India Centre and the Indian Legion in Germany.
He left Germany in 1943 and traveled to Japan, where he formed the Azad Hind Government.
He died in a plane crash in Taiwan in August 1945.
यदि अपने उद्देश्य को लेकर नियत साफ है तो नीयती भी साथ देगी
मेघनाथ की वीरघतनी शक्ति से लक्ष्मण बेहोश होकर गिर पड़े ।हनुमान जी उन्हें लेकर श्री राम के पास आए जामवंत के परामर्श पर लंका से सुषेण वैद को लाया गया । सुषेण ने पर्वत पर से संजीवनी बूटी मंगाई ।
इसके लिए भी हनुमान जी को भेजा गया यह बात किसी तरह रावण को मालूम पड़ गई। रावण ने हनुमान जी को रोकने के लिए कालनेमि राक्षस को भेजा ।उसने अपनी मायावी शक्ति से हनुमान जी के मार्ग में एक सुंदर बगीचा, तालाब और मंदिर बनाया कालनेमी एक साधु का रूप बनाकर वहां बैठ गया। जब हनुमान जी वहां पहुंचे तो उन्होंने साधु को देख उसकी वंदना की। कालनेमी ने श्री राम की खूब प्रशंसा की और तरह-तरह की बातें बताकर हनुमान जी को उनके लक्ष्य से भटकना चाहता था। वह हनुमान जी को ज्ञान प्राप्त करने के लिए तालाब में स्नान करने को कहता है।। हनुमान जी जब स्नान करने के लिए गए तो वहां एक मगरी मछली ने उनका पैर पकड़ लिया। पर हनुमान जी ने उसे मार डाला दर्शन वही एक शापग्रस्त अप्सरा थी ।हनुमान जी के कारण उसे मगर की देह से मुक्ति मिली। और प्रसन्न होकर उसने कालनेमि की असलियत बताई। यह मुनि नहीं है यह घर निशाचर है । मेरा वचन सत्य मानो ।
हनुमान जी ने यह सच जानते ही कालनेमि को मार डाला।
इस प्रकार साफ नियत वाले श्री हनुमान जी को सहयोग से उसे मछली (शापग्रस्त अप्सरा ) ने सहायता प्रदान कर दी थी । और बुरी नीयत वाले कालनेमि को तालाब में स्नान करके आने वाली उसी की ही सलाह महंगी पड़ गई ।
हनुमान जी ने अपना लक्ष्य लक्ष्मण की प्राण रक्षा के लिए संजीवनी पहुंचाकर प्राप्त किया और अपने को परपज से जरा सा भी भटकाव सफलता से दूर ले जाएगा ।
शनि की न्यायप्रियता की पौराणिक कहानी
एक बार भगवान विष्णु, शंकर और ब्रह्मा के बीच एक संवाद शुरू हुआ। यह संवाद था संसार में एक न्याय अधिकारी को जन्म देने का। यह संवाद तब शुरू हुआ जब देवों और असुरों के बीच लगातार युद्ध हो रहा था। असुरों को लगता था कि जब न्याय की बात आती है तो फैसला देवों के हक में सुनाया जाता है। परंतु असुरों के गुरु शुक्राचार्य को भगवान शंकर पर पूर्ण विश्वास था कि वह देवों के साथ असुरों के हितों की भी रक्षा करेंगे। भगवान शंकर ने अपने परम भक्त शुक्राचार्य को निराश नहीं किया। भगवान् शंकर ही थे जिन्होंने शनिदेव के जन्म की पटकथा लिखी। शनिदेव का जन्म सूर्य पुत्र के रूप में हुआ जिनकी मां का नाम छाया था। एक पौराणिक कथा के अनुसार छाया ने शनि को एक जंगल में छुपा के रख उनका वही पालन-पोषण किया। यम के अलावा शनि भी एक पुत्र है। शनि देव को भी नहीं मालूम था उनके पिता स्वयं सूर्य देव है।
लेकिन यह राज बहुत दिनों तक छुप ना सका। क्योंकि संसार को उसका न्याय अधिकारी मिलना था जो कर्मों के आधार पर लोगों को न्याय और दंड देगा। इधर देवाधिपति इंद्र देव और शुक्राचार्य के बीच न्याय अधिकारी के अस्तित्व को जानने के लिए खलबली मची हुई थी। इसी खलबली का नतीजा एक चक्रवात के रूप में आया जिसका संचालन शुक्राचार्य कर रहे थे।
शुक्राचार्य को मोहरा बनाते हुए इंद्र देव ने एक षड्यंत्र रचा था। सही मायनों में इस चक्रवात के लिए इंद्रदेव जिम्मेदार थे जिन्होंने असुरों के गुरु शुक्राचार्य को उकसाया। इस चक्रवात की चपेट में शनि की माता छाया आ गई जिससे शनि देव नाराज हो गए और शंकर भगवान की कृपा से उन्हें अपनी शक्तियों का बोध हो गया और उन्होंने अपनी मां छाया को बचा लिया। इसके बाद सूर्य देव चक्रवात से क्रोधित हो गए और उन्होंने शुक्राचार्य और इंद्र देव को सूर्य लोक में बुलाया। जहां पर चक्रवात के दोषी को दंड दे कर न्याय दिया जाना था। लेकिन शुक्राचार्य की बात सुने बिना सूर्यदेव ने शुक्राचार्य को दोषी करार दे दिया इसको देखते हुए वहां शनि देव प्रकट हो गए उन्होंने न्याय अधिकारी के रूप में उचित न्याय किया।
उन्होंने सभी को बताया कि चक्रवात के असली दोषी शुक्राचार्य नहीं अपितु इंद्रदेव हैं। शनिदेव की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी देवता (उनके पिता सूर्यदेव) और शुक्राचार्य चकित रह गए। लेकिन शनिदेव ने कहा कि न्याय सबके लिए बराबर होता है चाहे वह देव हो या असुर। अंत में देवताओं को शनि देव के आगे झुकना ही पड़ा क्योंकि न्याय विश्व के न्याय अधिकारी के द्वारा हो रहा था। इंद्र देव को सजा के तौर पर अपना मुकुट धरती पर उतार कर रखना पड़ा।
जय शनिदेव
ॐ शं शानिश्चराय नमः
आशेश्वर महादेव मंदिर
नन्दगाँव में आशेश्वर महादेव और आशेश्वर कुण्ड नामक प्राचीन स्थान है।ब्रज के प्राचीन 5 शिव मंदिर में इस महादेव मंदिर की गिनती होती है ,द्वापर युग का है यह शिव मंदिर
इस स्थान है को महादेव बाल रूप के कान्हा के दर्शन को महादेव यहाँ आस लगाकर बैठे थे। हल्के गुलाबी रंग की पिंडी है इसकी गहराई का कोई छोर पता नही है
नन्दलाला के जन्म के बाद समस्त देवगण नन्दलाला के दर्शन करने को आये शंकर जी भी अपने आराध्य श्रीकृष्ण के दर्शन करने आये उनके साथ नाचते गाते हुए उनके गण भी उनके साथ आये जब वो नन्दभवन पहुँचे तो मैया यशोदा से विनती की लाला के दर्शन करने की तब मैया यशोदा ने लाला के दर्शन करवाने से इन्कार कर दिया बोली और बोली बाबा!! तेरे या वेश कूँ देख कै मेरौ लाला डर जायेगो क्योंकि तेरे गले में साँप लटक रहे है मेरौ लाला तौ अभी छोटो है। तब महादेव वहाँ से लौटकर इसी स्थान पर श्रीकृष्ण के दर्शन की आस लगाकर बैठ गए। उसके बाद नंदनंदन नै ऐसी लीला करी शंकर जी के जाने के बाद जोर जोर से रोने लगे और चुप ही न हो तब मैया यशोदा ने गोपियों को कहा कि मेरौ लाला रोये जा रह्यौ है चुप ही न है रह्यौ है। तब गोपियों ने कहा मैया एक बात बता कोई आया था क्या लाला के पास तब मैया यशोदा ने कहा हाँ एक बाबा आया था जो लाला के दर्शन करने की जिद कर रहा था लेकिन मैंने दर्शन न करवाये।
तब नंदगाँव में ही निवास कर रही पूर्णमासी पुरहितानी जो साक्षात् भगवती थी ने और अन्य गोपियों ने कहा मैया हो सकता है कि उसी बाबा ने कछु जादू टोना कियो हो लाला के ऊपर अब इसको वो ही ठीक कर सकता है।
तब मैया यशोदा ने महादेव को बुलवाया और लाला के दर्शन करवाये, जैसे ही लाला ने अपने प्रिय भोलेबाबा महादेवजी को देखा तो तुरंत चुप हो गए और उन्हें देख मुस्कुराने लगे। पूर्णमासी जी की आज्ञा से जशोदा मैया ने लाला का चरण साधु वेषधारी शिवजी के मस्तक पर पधराया तो महादेव जी अपने पराम् इष्ट बालकृष्णलाल की चरणरज प्राप्त भई ।इस प्रकार उनकी आशा पूर्ण हुई ।जो भी भक्त आशेश्वर महादेव की सच्चे भाव से पूजा दर्शन करता है उसकी हर मनोकामना( आशा ) पूर्ण होती है।
एक अन्य कथा में प्रसंग आता है कि नंदबाबा को श्री कृष्ण के रूप में पुत्र की प्राप्ति इन्ही महादेव जी की नित्य प्रति पूजा सेवा करने और ब्राम्हणों को चूरमा बाटी के भोजन प्रसाद खिलाने के फलस्वरूप भयी । आज भी यहाँ अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त चूरमा बाटी का भोग लगा कर भोजन कराते हैं ।
ॐ नमः शिवाय
‘होनी को कोई नहीं डाल सकता ’
इससे जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रसंग जनमेजय और भगवान व्यास के बीच
जन्मेजय अभिमन्यु के पुत्र व राजा परीक्षित के पुत्र थे। एक दिन इन्होंने वेदव्यास जी से कुतर्क किया। जहां आप थे ,भगवान श्रीकृष्ण थे, भीष्म, द्रोणाचार्य, धर्मराज युधिष्ठिर, जैसे महान लोग उपस्थित थे। फिर भी आप महाभारत के युद्ध को होने से नहीं रोक पाए। और देखते-देखते अपार जन धन की हानि हो गई। यदि मैं उस समय रहा होता तो, अपने पुरुषार्थ से इस विनाश को होने से बचा लेता।
अहंकार से भरे जन्मेजय के शब्द थे, फिर भी व्यास जी शांत रहे। उन्होंने कहा, पुत्र अपने पूर्वजों की क्षमता पर शंका न करो। यह विधि द्वारा निश्चित था,जो बदला नहीं जा सकता था, यदि ऐसा हो सकता तो श्रीकृष्ण में ही इतना सामर्थ्य था कि वे युद्ध को रोक सकते थे। जन्मेजय अपनी बात पर अड़ा रहा। बोला मैं इस सिद्धांत को नहीं मानता। आप मेरे जीवन की होने वाली किसी होनी को बताइए। मैं उसे रोककर प्रमाणित कर दूंगा कि विधि का विधान निश्चित नहीं होता।
व्यास जी ने कहा पुत्र यदि तू यही चाहता है तो सुन, 3 साल बाद तू काले घोड़े पर शिकार करने जाएगा। दक्षिण दिशा में एक समंदर तट पर पहुंचेगा। वहां एक सुंदर स्त्री मिलेगी। तो उसे महलों में लाएगा। उसे विवाह करेगा। उसके कहने पर यज्ञ करेगा उस यज्ञ में युवा ब्राह्मण आएंगे वहां एक घटना घटित होगी रानी के कहने पर तू ब्राह्मणों को प्राण दंड देगा, इससे तुझे ब्रह्म हत्या का पाप लगेगा। जिससे तुझे कुष्ठ रोग होगा एवं तेरी मृत्यु का कारण यही बनेगा। इस घटनाक्रम को रोक सके तो रोक ले।
वेदव्यास जी की बात सुनकर उसने शिकार पर जाना छोड़ दिया। परंतु जब होनी का समय आया तो इसे शिकार पर जाने की बलवती इच्छा हुई। इसलिए सोचा काला घोड़ा नहीं लूंगा। पर उस दिन उसे अस्तबल में काला घोड़ा ही मिला। सोचा दक्षिण दिशा में नहीं जाऊंगा परंतु घोड़ा अनियंत्रित होकर दक्षिण दिशा की ओर गया और समुद्र तट पर पहुंचा वहां एक सुंदर स्त्री को देखा उस पर मोहित हुआ। सोचा इसे शादी नहीं करूंगा। परंतु उसे महलों में लाकर उसके प्यार में पढ़ कर उसने विवाह किया। इस स्त्री के पुत्र ना होने पर रानी के कहने से पुत्र प्राप्ति हेतु यज्ञ किया गया। उस यज्ञ में युवा ब्राह्मण ही आए रानी ब्राह्मणों को भोजन करा रही थी। तभी हवा चली और रानी के वस्त्र उड़ने लगे। यह देखकर युवा ब्राह्मण हंसने लगे। रानी क्रोधित हुई। रानी के कहने पर इन्हें प्राण दंड की सजा दी गई। फल स्वरुप इससे उसे कोड हुआ, अब यह घबराया , और शीघ्र व्यास जी के पास पहुंचा। उनसे जीवन बचाने की प्रार्थना करने लगा। वेदव्यास जी ने कहा एक अंतिम अवसर तेरे प्राण बचाने का और है, मैं तुझे महाभारत का श्रवण कर आऊंगा जिसे तुझे श्रद्धा एवं विश्वास के साथ सुनना, इसे तेरा कोड मिटता जाएगा। परंतु यदि किसी भी प्रसंग पर तूने अविश्वास किया तो मैं महाभारत का वाचन रोक दूंगा। फिर मैं भी तेरा जीवन नहीं बचा पाऊंगा। याद रखना अब तेरे पास यह अंतिम अवसर है।
जन्मेजय श्रद्धा विश्वास से श्रवण करने लगा। इसमें भीम के बल का वह प्रसंगा आया जिसमें उसने हाथी की सूंड पकड़कर उसे अंतरिक्ष में उछाला वह आज भी अंतरिक्ष में घूम रहे हैं। जन्मेजय अपने को रोक नहीं पाया वह बोला असंभव ऐसा कैसे हो सकता है।
व्यास जी ने महाभारत का वाचन रोक दिया। व्यास जी ने कहा पुत्र मैंने तुझे कितना समझाया परंतु तो अपना स्वभाव नियंत्रित नहीं कर पाया। क्योंकि यह होनी द्वारा निश्चित था। व्यास जी ने मंत्र शक्ति से आव्हान किया। हाथी पृथ्वी की आकर्षण शक्ति में आकर नीचे गिरे और व्यास जी ने कहा यह मेरी बात का प्रमाण है।
जितनी मात्रा में जन्मेजय श्रद्धा विश्वास से कथा श्रवण की उतनी मात्रा में वह उस कुष्ठ रोग से मुक्त हुआ। परंतु एक बिंदु रह गया। और यही उसकी मृत्यु का कारण बना।
हमारे जीवन का नाटक परमात्मा के द्वारा लिखा गया है। होता वही है जो वह चाहता है। इसलिए कहा गया है **कर्म **हमारे हाथ फल विधि के हाथों**में है।
गीता के 11 वें अध्याय के 33 वे श्लोक मैं श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं उठ खड़ा हो और अपने कार्य द्वारा यश प्राप्त कर। यह सब तो मेरे द्वारा पहले ही मारे जा चुके हैं तू तो निमित्त बना है।
जय श्री कृष्णा
Goddess Parvati created lord Ganesh to guard her in the absence of lord Shiva.
She gave him the task of watching the home door while she bathed.
In the meantime, Shiva returned home, and Ganesh, unaware of Shiva’s identity, stopped him.
His audacity angered Shiva, and he severed Ganesh’s head.
Parvati got enraged when she saw the boy’s body. Lord Shiva, in turn, promised to get Ganesh back to life.
He sent his assistants, including Nandi, his bull, to search for a head, but they could only find an elephant calf’s head.
Shiva fixed the elephant’s head on the child’s body, which is how Ganesha returned to life in a new form.
He got blessed by all the gods.
Jay Shri Ganesh
एक प्रसंग - द्रौपदी के स्वयंवर में जाते समय श्रीकृष्ण अर्जुन को समझाते हुए कहते हैं कि -- "हे पार्थ ! तराजू पर पैर संभलकर रखना, संतुलन बराबर रखना, लक्ष्य मछली की आंख पर ही केंद्रित हो उसका विशेष ध्यान रखना"..
अर्जुन ने कहा -- "हे प्रभु !! यदि सब कुछ अगर मुझे ही करना है, तो आप क्या करेंगे ???"..
वासुदेव हँसते हुए बोले -- "हे पार्थ ! जो आप से नहीं होगा वह मैं करुंगा".. पार्थ ने कहा -- "प्रभु ऐसा क्या है जो मैं नहीं कर सकता ?"..
वासुदेव फिर हँसे और बोले -- "जिस अस्थिर, विचलित, हिलते हुए जल में तुम मछली का निशाना साधोगे, उस विचलित "जल" को स्थिर "मैं" रखूँगा !!"..
यहाँ भावार्थ यह है कि हम चाहे कितने ही निपुण क्यूँ ना हों, कितने ही बुद्धिमान क्यूँ ना हों, कितने ही महान एवं विवेकपूर्ण क्यूँ ना हों,..
लेकिन हम स्वंय प्रत्येके परिस्थिति के ऊपर पूर्ण नियंत्रण नहीँ रख सकते..
हम मात्र अपना प्रयास ही कर सकते हैं, परन्तु उसकी भी एक सीमा है और जो उस सीमा से आगे की बागडोर को सँभलता है उसी का नाम "भगवान" है...
इसी प्रकार जीवन में ऐसी परिस्थिति बार बार आती है जब हमारे करने और उसके करने का अंतर हम समझ नहीं पाते
बस इसी सीमा पर उसकी इच्छा पर विश्वास रखना समर्पण है
जब जो कार्य न हो रहा हो उसका भी कारण भगवान ही जानते हैं कि वह न होना भी कितना हमारे हित में है
इसलिए न कर्म छोड़ना है
न ही विश्वास
जय श्री कृष्णा
श्री राम कथा
संत मुख से...
हनुमानजी महाराज के तो बल का कोई पार था ही नहीं रावण भी बड़ा बलशाली था | एक दिन रावण हनुमानजी से बोला आपकी ओर मेरी लड़ाई हो जाए, हनुमानजी बोले तैयार हूँ फैसला कैसे होगा | रावण बोला लम्बी वाली लड़ाई नहीं बस एक मुक्के की, एक मुक्का तुम मारना एक मुक्का मैं मारुंगा | हनुमानजी बोले तैयार हैं पहले तुम ही मारो, रावण बोला क्यों तुम क्यों नहीं ? हनुमानजी ने कहा मेरे मुक्का मारने के बाद तुम बचोगे या नहीं तुम्हारी बारी आयेगी या नहीं इसलिए पहले तुम ही मारो |
रावण ने पुरी शक्ति से मुक्के का प्रहार किया लेकिन तुलसीदासजी लिखते हैं जानु टेकि कपि भूमि न गिरा..
हनुमानजी बीरासन में बैठे रहे, कुछ न बीगड़ा | रावण अपनी बीसों आंखों को बार-बार खोले और बंद करे, हनुमानजी ने कहा आश्चर्य मत करो हम स्वस्थ हैं अब तुम तैयार हो जावो |
रावण बोला तैयार ही हैं ओर कर भी क्या सकते हैं | हनुमानजी ने पुरी शक्ति से हाथ उठाया तो घबरा गए ब्रह्माजी, शंकरजी | ब्रह्माजी बोले रोको कहीं मुक्का पड़ गया और रावण मर गया तो रामजी की तो लीला ही अधुरी रह जाएगी और तुलसीदासजी की रामायण भी |
अब हनुमानजी महाराज जैसे ही ऊपर हाथ उठाकर तैयार हुए तो ऊपर ब्रह्माजी पर नजर पड़ी, ब्रह्माजी हाथ जोड़े खड़े थे बोले दया करो | हनुमानजी महाराज ने कहा थोड़ा स्वाद तो चखाने दो |
तुलसीदासजी कहते हैं रावण साधारण वीर नहीं था :-
जो दससीसु महिधर ईसको बीस भुजा खुलि खेलनिहारो |
लोकप,दिग्गज,दानव, देव सबै सहमे सुनि साहसु भारो ||
बीर बड़ो बिरुदैत बली, अजहूँ जग जागत जासु पँवारो |
सो हनुमान हन्यो मुठिकाँ गिरि गो गिरिराजु ज्यों गाज को मारो ||
इतने शक्तिशाली प्रचंड रावण को जब हनुमानजी महाराज ने मुक्का मारा तो जैसे पर्वत पर प्रहार किया हो
रावण धरती पर गिर गया और बड़ी देर तक मूर्छित पड़ा रहा और जब आंख खुली तो बोला बड़े बलवान हो, हनुमानजी ने कहा बल तो दिखाने ही नहीं दिया ब्रह्माजी और शंकरजी ने पहले ही रोक लिया, बल तो तब होता जब तुम बताने के लिए बचते ही नहीं |
गोस्वामीजी लिखते हैं : मुरछा गै बहोरि सो जागा |
कपि बल बिपुल सराहन लागा ||
रावण ने हनुमानजी की जितनी प्रसंसा की उतनी कभी किसी की भी नही की | तुलसीदासजी लिखते हैं राम दूत अतुलित बल धामा परिचय राम दूत के रूप में और महिमा अतुलित बल धाम के रूप में.... |
जबसे हनुमानजी महाराज ने पूंछ से रावण की लंका जलाई तब से रावण ने पूंछ को मुंछ से जोड़ लिया ( मुंछ का सवाल हो गया ) कि एक बंदर की पूंछ ने हमारी मुंछ निची करदी | अब रावण को उठते-बैठते, सोते-जागते हनुमानजी की पूंछ दिखे | रावण परेसान हो गया कि इस बंदर को किसी तरह पकड़ा जाये, उसने चार तरह की सैना तैयार करवाके भेजी हाथी पर सवार, घुड़सवार, रथी और पैदल |
अकेले हनुमानजी से युद्ध करने चार तरह सैना देखकर लक्ष्मणजी को चिंता हुई बोले प्रभु आज्ञा हो तो मैं जाऊं, भगवान राम ने कहा नहीं लक्ष्मण इसकी जरूरत नही हनुमानजी अकेले ही काफी हैं अतुलित बल धामा....
हनुमानजी अतुलित बल के धाम हैं वो अकेले ही काफी है इनके लिए |
अब लड़ाई आरम्भ हुई तो पवनतनय बल पवन समाना
पवन के वेग से हनुमानजी ने छलांग लगाई और हाथी पर सवार सैनिकों को निचे गिराया और हाथियों को हाथ में लेकर सैनिकों पर पटक पटक कर मारा फिर घुड़सवारों को घोड़ों से, रथीयों को रथ से और जो पैदल थे उन्हें पूंछ में लपेटकर मारा | लक्ष्मणजी ये माजरा देख रहे थे और बड़े खुश थे, रामजी ने कहा लक्ष्मण जरा पिछे का भी दृश्य देखो पिछे पूंछ अपना कमाल दिखा रही है |
कोई नहीं बचा केवल संवाददाता बचे | रावण ने कहा सैना कहाँ है... बोले मर गई..... बोला ऐ कैसे हुआ... बोले महाराज उस बंदर के आगे कोई टीक ही नही पा रहा था.... बोला सबके सब नासमझ थे आगे अगर टीक नही पा रहे तो पिछे से वार करना चाहिए था | सेवक बोले महाराज आगे वाले कुछ देर टिके तो सही पिछे वालों को तो उस बंदर ने पूंछ से उठा उठा कर फेंक दिया |
रावण बोला चुप फिर वही पूंछ मेरे सामने पूंछ की बात बिलकुल मत किया करो, दुर हट जाओ मेरे सामने से |
रावण बड़ा चिंतित हुआ और इस बार अमर सैना भेजने का फैसला लिया |
इधर जब रामादल में विभीषणजी को पता लगा तो वे भी चिंता करने लगे और रामजी को पता लगा तो रामजी भी सोचने लगे कि मेरा प्रण कैसे पूरा होगा : निसिचर हीन करहु महि ............. हनुमानजी महाराज ने कहा प्रभु आप चिंता छोड़िये और मुझे आज्ञा दिजिए
जब अमर सैना आई तब हनुमानजी महाराज पहुँच गए उनके सामने और खड़े खड़े देखने लगे, लक्ष्मणजी ने कहा हनुमानजी लड़ क्यों नहीं रहे हैं, हनुमानजी बोले ये तो अमर हैं इनसे लड़ने से क्या फायदा ये मरेंगे नहीं, तो कुछ करो... बोले हां करना तो कुछ पड़ेगा ही ओर हनुमानजी महाराज ने अपनी पूंछ को बढाना चालू किया और सबके सब को एक साथ लपेट लिया और पुरी ताकत से आकास की ओर फेंक दिया | अब वे आकास में उड़ते उड़ते इतने ऊपर चले गए कि पृथ्वी भी नहीं दिखाई दे रही थी अब राक्षसों ने सोचा ये तो बहुत बुरा हुआ, क्योंकि वे अमर थे मर भी नहीं सकते और इतनी ऊंचाई से यदि निचे गिरे तो हड्डियों का कचूमर निकल जाएगा |
हनुमानजी ने सोचा चलो एक काम तो हुआ प्रभु की प्रतीज्ञा भी पुरी हो जाएगी, निसिचर हीन करहु महि...
क्योंकि अब राक्षस धरती पर तो रहे नही पता नहीं कहाँ गये |
इधर रावण बड़ा खुश हो रहा था कि आज अमर सैना गई है आज तो बंदर को पकड़ कर ही लायेगी | संवाददाता आये, रावण बोला बंदर कहाँ हैं? बोले वहीं है तो बोला सैना कहाँ है, बोले गई | अब ऐसे तो कहदे कि मर गई क्योंकि अमर है मर तो सकती नही, बोले गई ,, रावण बोला कहाँ
बोले पता नहीं जाते तो देखा पर आते नही देखा, बोला ऐ कैसे हुआ संवाददाता ने कहा पूंछ से..... रावण को फिर गुस्सा लगा पूंछ का नाम लेते ही बोला तुम सब दूर हो जाओ मेरी नजरों से |
अब रावण ने सोचा मुझे ही कुछ करना पड़ेगा और दबे पाँवों से चला, जाकर चुपके से अपनी बीसों भुजाओं से पूंछ को पकड़ लिया अब रावण सोचने लगा कि हनुमानजी पिछे मुड़ेगें और मुझसे भिड़ेंगे लेकिन हनुमानजी ना मुड़े ना भिड़े वे तो उड़े, उड़े उड़े बजरंग बली अब रावण लटकता रह गया करे भी तो क्या करे |
रावण को चिंता हुई की अब अगर निचे गिर गये तो क्या होगा इसलिए अब रावण खुद भगवान शंकर से प्रार्थना करने लगा कि हे भगवान ये शंकर इसकी पूंछ ना टूट जाये |
इस प्रकार तुलसीदासजी ने हनुमानजी को अभिमान शुन्य बताया हनुमानजी को अभिमान था तो केवल राम दूत होने का, राम भक्त होने का.....
जय श्री राम
आज से लगभग 70 वर्ष पूर्व वृन्दावन में मदन मोहन जी मंदिर के निकट किसी कुटिया में अन्धे बाबा रहते थे !
उनका नाम कोई नहीं जानता था, सब लोग उन्हें मदन टेर के अन्धेबाबा के नाम से पुकारते थे,
क्योंकि वे मदन टेर पर ही अधिक रहते थे ! दिन भर राधा कृष्ण की लीलायों का स्मरण कर हुए आँसू बहाते ! संध्या समय गोविन्द देव जी के मन्दिर में जाकर रो-रो कर उनसे कुछ निवेदन करते हुए चले आते,
लोटते समय 2-4 घरो से मधुकरी मांग लेते और खाकर सो जाते ! पर आते-जाते, खाते-पीते हर समय उनके आँसू बहते रहते !!!!!
आँसू बहने के कारण वे अपनी दृष्टि खो बैठे थे.... पर इस कारण वे तनिक भी घबराये नहीं, घबराना तो तब होता जब वे इस जगत से कोई सरोकार रखते,
जिसका नेत्रों को दर्शन वो करते थे...उनके नेत्रों की सार्थकता थी केवल प्रभु दर्शन में. ...जो नेत्र प्रभु का दर्शन नहीं करा सके थे ,उनका ना रहना ही अच्छा था उनके लिए...!!!!!
पर अब दिन-रात रोते-रोते 40 साल बीत चुके थे..जीवन की संध्या आ पहुँची थी....!!!! अब उनसे रहा ना जाता... विरह वेदना असहय हो चली थी..
वे कभी-कभी उस वेदना के कारण मूर्छित हो घंटो मदन टेर की झाड़ियो के बीच अचेत पड़े रहते थे...!!!
उनसे सहानुभूति करने वाला वहां कोई ना था , केवल वहां के पक्षी मोर, कोकिल आदि अपने कलरव से उनकी चेतना जगाने की चेष्टा किया करते....
एक दिन जब वे मदन टेर पर बेठे रो रहे थे , तो राधा कृष्ण टहलते हुए उधर आ निकले....
बाबा को रोते देख राधा जी ने श्री कृष्ण को कहा..... " प्यारे या बाबा बड़ो रोये है जाकर हँसा दो....
श्री कृष्ण ने बाबा के पास जाकर कहा.... बाबा क्यों रो रहे हो.. आप को किसने मारा है..... कोई आपसे कुछ छीन के ले गया है....?
बाबा ने कहा.... " ना , तू जा यहाँ से "श्री कृष्ण ने कहा.. "बाबा आप के लिए कुछ ला दूँ , रोटी ला दूँ और कुछ कहे सो ला दूँ , तू पर रो मत"
बाबा ने कहा... " तू जा ना जा के अपनी गईया चरा , तुझे काह मतलब मुझसे "
कृष्ण ने राधा जी से जा कर कहा.... " बाबा तो नहीं मान रहे मुझसे , और बहुत रो रहे है.......
राधे ने कहा......." प्यारे तुम नहीं हँसा सके उनको....अब मैं हंसाती हूँ उनको.....
श्री राधे ने बाबा के पास जाकर कहा.... "बाबा तू क्यों रो रहा है ? तेरा कोई मर गया है क्या.... ?
बाबा हँस दिए और बोले... लाली मेरा कोई नहीं है......तो राधे बोली... अच्छा तो, जब तेरा कोई नहीं है तो तू क्यों रो रहा है.... ?
"बाबा बोले...... लाली मैं इसलिए रो रहा हूँ, क्योंकि जो मेरा है वो मुझे भूल गया है..
श्री राधे बोली..... कौन है तेरा बाबा....?
बाबा बोले.... तू ना जाने ब्रज के छलिया के भजन करते-करते मैं बुड़ा हो गया. और उसने एक झलक भी नही दिखाई....
और लाली क्या कहूँ... उसके संग से लाली... राधे भी निष्ठुर हो गयी है...
राधे चौंक पड़ी और बोली.. मैं-मैं निष्ठुर.... दूसरे ही पल अपने को छिपाते बोली... मेरो नाम भी राधे है , तू बता तू का चाहे...
बाबा बोले.. भोरी तो तू है..... जिस समय वे अपने कर-कमलों से स्पर्श करेंगे.... आँख में ज्योति ना आ जाएगी.....
भोरी लाली से और रहा ना गया... उसने अपने कर-कमलों से बाबा की एक आँख स्पर्श कर दी...
उसी समय कान्हा ने भी बाबा की दूसरी आँख स्पर्श कर दी..
स्पर्ष करते ही बाबा की आँखों की में ज्योति आ गयी. सामने खड़े राधा कृष्ण के दर्शन कर वे आनंद के कारण मूर्छित हो गए.
मूर्छित अवस्था में वे सारी रात वही पड़े रहे..
प्रातः काल वृन्दावन परिक्रमा में निकले कुछ लोगो ने उन्हें पहचान लिया. वे उन्हें उसी अवस्था में मदन मोहन जी के मंदिर ले गए...
मंदिर के गोस्वामी समझ गए की उनके ऊपर मदन मोहन जी की विशेष कृपा हुई है.
उन्होंने उन्हें घेर कर सब के साथ कीर्तन किया.......
कीर्तन की ध्वनि कान में पड़ते ही उन्हें धीरे-धीरे चेतना हो आई..
तब गोस्वामी जी उन्हें एकांत में लेकर गए.. उनकी सेवा के बाद जब उन्होंने उनसे मूर्छा का कारण पूछा तो.. उन्होंने रो- रो कर सारी घटना बता दी..
बाबा ने जिस वस्तु की कामना की थी..... वह उन्हें मिल गयी.....
फिर भी उनका रोना बंद नहीं हुआ... रोना तो पहले से और भी ज्यादा हो गया...
राधा कृष्ण से मिल कर बिछुड़ जाने का दुख उनके ना मिलने से भी कही ज्यादा तकलीफ वाला था..
इस दुःख में रोते-रोते वे कुछ दिन के बाद जड़ देह त्याग कर सिद्ध देह से उनसे जा मिले....!!!
जय श्री कृष्णा