Stories by नितिन शर्मा on Medium
“मास्टर्स”
जिंदगी एक सड़क है मस्ती से चलते रहो आते है उत्तार चढाव बस गियर बदलते रहो।
इसी उद्देश्य के साथ मैं अप्रैल 2011 मैं उदयपुर से पुणे के लिए निकल चला। ग्रेजुएशन के एग्जाम खत्म करके आगे की पढ़ाई के लिए मैं कॉलेज ढूंढने निकल चला।
पुणे आकर एक अलग ही एहसास हुआ और मानो शहर से प्यार हो गया मन किया अब यही बस जाने को 1 महीने की मेहनत के बाद मैंने अपना कॉलेज चुन लिया।
नया सत्र 15 अगस्त 2011 से चालू हुआ। पहले दिन कई नए दोस्तो से साक्षात्कार हुआ सबने इंडक्शन प्रोग्राम में अपना परिचय दिया। थोड़ा मराठी भाषा को जानने और समझने मैं समय लगा।
आज मेरा एक सपना ब पूरा हुआ मैं कभी ब होस्टल मैं नही रहा था जो अब पूरा हो गया नए लोग नई जगह।
3 बिहारी और एक बाहरी के फार्मूले के तहत मुजे ब कमरा नंबर 107 मिल गया।
अब रोज का सिलसिला चल पड़ा कॉलेज जाना लेक्चर अटेंड करना लंच करना और थक हार कर होस्टल आकर सो जाना कई राजस्थान के दोस्त बने पर यहाँ पुराना कोई नही था सब नए थे।
पहले जहा हम 70% थ्योरी लिख कर पास हो जाया करते थे आज यहाँ 30% थ्योरी ओर 70% प्रैक्टिकल देख कर होश उड़ गए।
होस्टल का पूरा आनंद लिया जा रहा था नए दोस्तो के साथ पढ़ाई भूल कर हम ब पुणे के माहौल मैं खो गए।।और पढ़ाई एक तरफ रह गयी जब होश आया तो सामने सेमेस्टर था और उस सेमेस्टर हमे हमारी असली औकात पता चली 5 मैं से 3 मैं बैकलॉग गर वालो को बताने की हिम्मत नही जुटा पाए।
खैर फिर आगे बढ़े और लग गए दूसरे सेमेस्टर मैं थोड़ा पढ़े पर रिजल्ट वही 8 मैं से 5 मैं बैकलॉग।
अब साल भर पूरा हो गया था चाय नास्ते और शोक पानी की दुकानें फिक्स हो चुकी थी। कॉलेज का माहौल ब ऐसा था कि वहाँ बैठ कर सिर्फ MBA की जनता को ही ताडा जा सकता था। क्योंकि असली हरियाली वही आती है बाकी MCA मैं तो हमारी नज़र मैं सब कचरा था।
जिसे देखने का ब मन नही करता था,हमारी पहचान एवरेज स्टूडेंट की पड़ गयी थी कॉलेज मैं हमेशा गुमती नीली स्क्रीन से सर चकरा जाता था। दरलसल पप्रोग्रामिंग लैंग्वेज हमेशा नीली पीली स्क्रीन पर ही चलती है, हम अपनी छाप टीचर्स पर ब नही छोड़ पा रहे थे ।
जीवन मे खाना पीना गुमना और अय्याशी करना ही रोज का काम रह गया था।
शहर की चकाचौंध मैं हम अपना वास्तविक काम भूल गए थे।
अब तो क्लास मैं बेशर्मी ब महसूस नही होती थी।की कोई क्या कहेगा इतने बैकलॉग ले कर कैसे निकलेंगे ।
कॉलेज वालो ने हमे सुधारने के लिए सारे उपाय किये पर कोई ब उपाय काम नही आया क्योकि हम अपनी नज़र मैं ढीट हो चुके थे।
आखिरकार एक साल पूरा हुआ असफलता का पर हम बने रहे हार नही मानी ।
होस्टल से निकाल दिया गया गलत संगत के कारण।
फ्लैट किराये पर लिया MBA वालो के साथ गर से गाड़ी मंगवा ली कॉलेज जाने के लिए। कॉलेज एक बहाना था असल काम तो पुणे भ्रमण था।
फ्लैट मैं किये जाने वाले सभी काम हमने पूरी ईमानदारी के साथ किये।
वक्त हमे फिर उसी कॉलेज के द्वार पे ले गया जहाँ हमे तीसरा सेमेस्टर शुरू करना था अब इस सेमेस्टर मैं 10 पेपर देने थे 5 तीसरे सेमेस्टर के और 5 पुराने पाप।
शुरू हुआ तीसरा सेमेस्टर शुरू हुई मेहनत करने की जंग और ये जंग चलती रही छटवे सेमेस्टर तक जहाँ बैकलॉग की संख्या बढ़ कर 14 हो गयी थी इस बार मेहनत रंग लाई और 13 बैकलॉग निकल गए।
जिंदगी में यदि मैंने कही गुटने टेके है तो वो है सी लेंगवेज के आगे जिसने मेरा पीछा अंत तक नही छोड़ा लगभग आधी जनता नोकरियो पर लग चुकी थी और हम थे जो सिर्फ बैकलॉग कैसे निकले उसके पीछे पड़े थे क्योंकि हमने कभी सोचा ही नही था कि नोकरी लगने के बाद क्या करना है कहाँ जाना है हम तो यहाँ भी भाग्य के सहारे आये थे औऱ आगे भी इसी के सहारे थे कि जब भगवान यहाँ लाया है तो आगे भी ले जाएगा।
एमसीए करने से मुजे प्रोग्रामिंग का तो ज्ञान नही हुआ पर घर से बाहर निकल कर मुजे असल जीवन का एहसास हुआ जो आम तौर पर हमें बोला जाता है"बाहर जाओ तब आटे दाल के भाव पता पड़ेंगे"
हमे भाव पता चल गए थे 3 साल के अंदर हा तो एक बैकलॉग अभी भी बचा हुआ था खेर उसकी अभी चिंता नहीं थी क्योंकि पेपर तो 5 माह बाद होने वाले थे हम भी दूसरों की तरह नोकरियो ढूंढने मैं लग गए कभी सॉफ्टवेयर डेवेलपमेंट की, कही टेक्निकल सपोर्ट की, एक मन तो होता था कॉल सेंटर ही जॉइन कर ले पर वो भी ले तो सही सभी हमारे दसवीं और बाहरवी के परसेंटेज देख कर ही चलता कर देते थे।
फ़िर रुख हुआ बैंगलोर का सुना था वहाँ तो सबको काम मिल जाता है कुछ दोस्तों के द्वारा जिनका वास्तविक अनुभव था 4 महीने तो फोरम मॉल के आस पास गुमते हुए ही निकल गए खेर यहां भी वही हालात थे नोकरी नही मिली,पता चला पुराना एक पाप है उसको उतारने का समय आगया है लग गए प्रोग्राम रटने मै सोच ये थी कि इस बार तो मैं कुछ भी लिख कर आऊंगा चाहे मुजे किसी फिल्म की स्टोरी ही क्यों न लिखनी पड़े पर पेपर पूरा लिख के आऊंगा मुजे भी नही पता उस दिन पेपर मैं क्या पूछा था और मैं क्या लिख कर आया अब समय था जब घर वाले भी थक हार गए और बोले अब घर आजाओ नही मिलेगी नोकरी तो, हमने कभी हार नही मानी पुणे से उदयपुर के बीच मे 5 बड़े शहर आते है और हम अहमदाबाद में रुक गए कि यहाँ तो कुछ न कुछ जुगाड़ मिल ही जाएगा इसी आस के साथ मै यहाँ पंजारापोल पर एक पेइंग गेस्ट मै रुक गए 1500 रुपये किराया महीने का, खाना सामने एल.डी कॉलेज की मेस मै 20 रुपये में भर पेट खाना ।
अब शर्म सी आने लगी थी गर वालो से पैसा मांगते हुए।
नोकरी मिल गयी 6000 रुपये में मार्केटिंग की 3 महीने काम किया और उससे जो पैसा आया दीव गुमने चला गया ,बैकलॉग का एक साथी फोन किया और बोला पापो का रिजल्ट आ गया है हम तो अपना रोल नंबर भी भूल चुके थे 21 हमने उसको बताया वो बोला इस बार भी लग गए ये वो दौर था जब रिजल्ट इंटरनेट पर आता तो था पर सिर्फ रॉल नंबर लिखे होते थे तो हम इस बार भी सोच के बैठ गए कि कही न कही गलती चेक करने वाले मास्टर की होगी जिसने हमे फैल कर दिया,
खेर सोमनाथ, दीव 5 दिन गुमने के बाद फिर से अहमदाबाद पहुँच गए शाम को विचार आया कि फिर से फॉर्म भी तो भरना है उसका प्रोसेस ढूंढते ढूंढते मुजे एक रोल नंबर कार्ड मिला जिस पर रोल नंबर 41 लिखा था दिमाग की घन्टी कॉलेज मैं फ़ोन लगाया और पता किया तो जो जवाब आया उसको सुन कर मुजे अपने ऊपर बहोत गर्व महसूस हुआ कि आखिर मैंने एमसीए की जंग जीत ली सिर्फ 33 नंबर ही आये थे पर मैं पास हो गया था।
मेरे एक मित्र का फोन आया अहमदाबाद से नोकरी है सेल्स की करेगा मैंने कहाँ करूँगा और फिर अहमदाबाद पहुंच गया इंटरव्यू हुआ पूछा क्या क्या बेच सकते हो मैंने कहाँ सुई से लगा कर एरोप्लेन तक सब बेच सकता हु नोकरी लग गयी 15000 महीना वहाँ से शुरू हुआ सफर और उसी कंपनी मैं सेल्स ट्रेनर बन गया 5 साल का कार्यालय पूरा हुआ पर ये जीवन उस तरह से नही चलता जैसा पहले था।।
मैं कड़ी धूप मैं चलता हूं इस यकीन के साथ
मैं जलूंगा तो मेरे घर मैं उजाले होंगे।।
मुझे कई नामों से जाना जाता है कही मैं सेल्स मैनेजर हु कही मैं सेल्स एग्जेक्युटिव हु, कही मैं बिज़नेस कंसलटेंट हु।।
मेरे काम मेरे नाम से ज्यादा मायने रखता है।
हा मैं वही हु जो दिन की शुरुआत टेली कॉलिंग से करता हु,
कस्टमर की इन्फॉर्मेशन निकलता हु।उसे अपना कॉनसेप्ट समाजाता हु,
उसकी आज्ञा ले कर उसे डेमो बताने जाता हूं।।
अपनी कंपनी की एक अच्छी छवि कस्टमर्स को बताता हूं चाहे कस्टमर कंपनी के लिए नेगटिव ब हो उसे समजाता हु। ओर अपनी और कंपनी की एक साफ छवि रखता हूं। मैं अपने टारगेट से ज्यादा सोचता हूं क्योंकि मैं अपने बारे मे सोचता हूं।।
मैं थोड़ा लालची हु मुजे पेसो की भूख है मैं अपना टारगेट हिट करके कुछ इन्सेन्टिव कामना चाहता हु मैं अपने सपने पूरे करना चाहता हु।।
मैं वो हु जो अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करता हु अपनी कंपनी को अपना समझता हूं समझदारी से काम करता हु और अपना टारगेट अचीव करता हु।
मेरे कुछ मित्र है जो कही न कही पीछे रह जाते है क्योंकि वो अपने कस्टमर को समझ नही पाते है, और दुनिया की भीड़ मैं खो जाते है।।
जी हाँ मैं वही हु जिसे अपने हफ्ते भरने की चिंता रहती है कि हर महीने की मेहनत के बाद मुजे जो वेतन मिलेगा उससे मैं अपना घर चलाऊँगा। मैं धूप मैं चलता हूं ।
मैं मैनेजर की तारीफे ब सुनता हूं और उसके गुस्से को ब सुनता हूं। कही न कही मेरी सफलता और असफलता के पीछे उसका भी बड़ा योगदान है।।
मै अपने काम मैं निरन्तर नयापन लाता हु जिससे मुजे समय के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।।
जी हां मैं वही हु जो धूप मैं चलता हूं।।
मैं भी समय समय पर तारीफ का हकदार हु मैं साल भर इस उम्मीद के साथ चलता हूं कि मेहनत करूँगा तो आगे बढूंगा ।
प्रेशर मैं भी अपने आप को आत्मविश्वास से लबरेज़ रखता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कही ना कहीं कोई मुजे भी अपना आदर्श मानता है जिसको मेरा काम अच्छा लगता है।।
मैं कम वेतन मैं ब खुश रहता हूं क्योंकि मैं जानता हूं मेरी आज की मेहनत मुजे कल कही ना कही फायदा देगी।।
मुजे अपने मैनेजर्स से बहोत कुछ सीखने को मिलता है। हा मैं उनको अपना आदर्श मानता हूं चाहे कोई फेलियर ब हो उसमे भी मुजे सिख मिलती है।।
हा मैं वहीं हु जो दुनिया के लिए आम हु पर मेरे परिवार के लिए पूरी दुनिया हु।।