Stories by Pooja Vrat Gupta on Medium
मेरी माँ नहीं समझती
" मदर्स डे "
वो समझती है तो बस इतना कि
उसे आज भी उठना है
सूरज से पहले
और जुट जाना है
सँवारने में
घर का कोना - कोना
जो हर सुबह उसे बासी सा लगता है .
घड़ी की सुइयों को तकते हुए
वो निपटाइयेगी आज भी
वो सारे काम
जो फैलाते हुए
हम आगे बढ़ रहे हैं !!!!
उन्होंने नींव रखी ,
हमारे सबसे ज़रूरी ख़्वाब की।
छतें उठायीं ,
हमारा सर ढका।
दीवारें बनाई ,
हम सुरक्षित हुए।
खिड़कियाँ निकालीं
रोशनी भरी।
ऊँची इमारतों पर फंदे डाल
वो घंटों लटके रहे ,
ताकि भर पायें
हमारी - तुम्हारी जिंदगियों में रंग।
भरी दोपहरी बदन जलाते ,
सैकड़ों रातें हाड़ कपाते ,
वो नंगे पांव भी दौड़े ,
कौए - चिड़िया उड़ाने को।
कभी बारिश की बूँदों में ,
घोल लिए आँसू।
कभी पाले की मार से ,
सिकोड़ लिए घुटने।
कर्ज़ उतारने को ,
वो देहरी तक धर आये।
ताकि पहुँचा पाएं
हमारी- तुम्हारी थालियों में अन्न।
और बदले में हमने क्या दिया ?
लंबी - चौड़ी सड़कें
भूखे पेट चलने के लिए।
- पूजा व्रत गुप्ता
अब - जब भी गर्मियाँ आती हैं तो मेरे जहन में 90 के दशक वाली गर्मियाँ दस्तक देने लगती हैं। मुझे याद आता है गर्मियों का वो वक़्त जब "घर की छत" से गर्मियों का बड़ा गहरा रिश्ता था। पर धीरे-धीरे ये रिश्ता कमजोर होता गया और शायद अब बस किसी पुरानी जान-पहचान की तरह ही बचा है। यही वजह है कि अब मेरे घर की छत पर झाड़ू नहीं लगती और ना ही उसे पानी से धोया जाता है। हाँ, जो कभी बारिश हो जाये तो उसी छत के नीचे बैठे लोग तसल्ली से ये जरूर कहते हैं कि "अच्छा हुआ जो आज छत साफ़ हो गयी "
पर आपको याद है वो जमाना जब गर्मी के दिनों में शाम होते ही छत पर पानी से किंछाव ( छिड़काव ) करना एक नियम था। तब, जब नगर पालिका का पानी शाम को आता और पूरे घर में पानी के लिए शोर होता था। घर के बड़े-बड़े बर्तनों को जल्दी-जल्दी भरा जाता। जैसे टंकियाँ , तसले , भगौने और कुछ चौके के बर्तन। वैसी ये सब भरना उस वक़्त जरुरी था, क्योंकि डर ये भी लगता कि जो पूरी रात बत्ती ( लाइट ) ना आई तो हैंडपंप पर बाल्टी लेकर लंबी लाइन कौन लगाएगा ?
खैर ... पानी भरने के बाद शुरू होता छत पर पानी के किंछाव का सिलसिला और फिर बिछाये जाते बिस्तर।
मेरे घर की छत काफी बड़ी थी इसलिए उसके कुछ कोनों और हिस्सों को घरवालों के नाम के आधार पर बांटा गया था , जैसे - एक थी बाबा की छत ,वहाँ सिर्फ बाबा के बिस्तर बिछाये जाते।13 सदस्यों वाले परिवार में उनके बिस्तर खास थे , खासकर मेरे लिए । बाबा से 1 रुपया अतरिक्त मिलने की जुगाड़ में मेरी हमेशा यही कोशिश रहती कि बाबा के बिस्तर मैं ही बिछाऊँ। कई बार तो बिछाए भी नहीं , लेकिन उस एक रुपये की जुगाड़ में ये झूठ भी बोला कि " मैंने ही बिछाये हैं बाबा , अब दो रुपया। "
उन दिनों बिस्तर बिछाने के आलावा एक और काम था जो बेहद जरुरी था और इस जरूरी काम का नाम था , स्टील की एक बाल्टी और गिलास। इसे छत के ही एक कोने में रखा जाता और उस पर एक तस्तरी ढक दी जाती। इसमें सबके पीने के लिए पानी होता सिवाय मेरे और बाबा के। बाबा का पानी का लोटा अलग था। और मुझे मेरी छोटी सुराही से पानी पीने का शौक था। ये सुराही पापा क़स्बे में लगे नवरात्रि के मेले से लाये थे। हालाँकि 1 गिलास पानी भी नहीं आता था उसमे। लेकिन ख़त्म होने पर उसी स्टील की बाल्टी से मैं बार-बार अपनी सुराही में भरती और पीती। ये सिलसिला लगभग तब-तक चलता रहता जब-तक कि मैं सो नहीं जाती। उस वक़्त ऐसा करना शौक से ज़्यादा खेल था।
पानी की बाल्टी के अलवा कुछ और भी था जिसे शाम होते ही छत पर लाना बेहद जरुरी होता ।
"हाथ वाले पंखे" यानी बीजना। चटाई की तरह बुने हुए वो पंखे घर में कई सारे थे। तब , हर कोई शौक में बीजना अपने पास तो रख लेता लेकिन देर तक उसे चलाने की हिम्मत किसी की ना थी। सिवाय घर की दो औरतों के। देर रात जब कभी मेरी आँख खुलती तो इस छत पर मम्मी और उस छत पर अम्मा हाथ में पँखा लिये हुए नींद के झोकों में खुद डोल रही होतीं। जैसे ही थोड़ी हलचल होती पंखा फिर हिलने लगता ताकि हम बच्चे चैन से सो सकें।
लेकिन नींद चैन की कहाँ आती थी तब ?? कभी मच्छर तो कभी उमस। हवा का एक झोंका भी ना आता था कभी -कभी। फिर बुआ कहतीं "चलो, उन शहरों के नाम लो, जिनके आगे "पुर" लगा हो, तो हवा चलती है।" उन दिनों ये एक टोटका था , जो अब मुझे लगता है कि "पुरवाई" शब्द से उपजी एक भ्रान्ति थी। लेकिन तब ये टोटके भी सही लगते थे। इसलिए मेरी गिनती तो तुरंत शुरू हो जाती। शुरुवात हमेशा कानपुर से होती, क्योंकि वो शहर मेरे कस्बे के सबसे करीब था। और नाम लेने के बीच जैसे ही हवा का कोई झोंका आता तो हम बच्चे ऐसे उछलते जैसे ये हवा भगवान् ने हमारी वजह से ही चलायी है।
खैर, उस वक़्त हवा हमारी वजह से भले ही ना चलती हो पर चंदा मामा हमारी वजह से जरूर चलते थे। आसमान की तरफ ऊँगली करते हुए ये कहना कि ये देखो चंदा मामा चल रहे हैं। और उनके कहीं ठहरते ही, उस पर बूढ़ी अम्मा को खोजने लगना, जिसकी कहानियाँ उन दिनों गली मोहल्लों में प्रचलित थीं। नींद ना आने के दौरान मेरा सबसे बड़ा टाइमपास था।
चाँद पर वो बुढ़िया तो देर रात खोजने पर भी ना मिलती। लेकिन अचानक मोहल्ले की इमरजेंसी लाइट पीली रौशनी के साथ जल उठती और उस लाइट के साथ ही मोहल्ले की आसपास की छतों पर भी मेरी छत की तरह हलचल शुरू हो जाती।
"चलो नीचे लाइट आ गयी है "
घंटों से बत्ती आने का इन्तजार करने वाले लोग आधी नींद में ही सीढ़ियों से उतरना बेहतर समझते और कुछ खुले आसमान के नीचे सुकून से गहरे ख़्वाब देखते रहते। मैं भी पापा,बुआ या चाचा की गोदी से नींद में ही कब नीचे अपने कमरे में पहुँच जाती पता ही नहीं चलता लेकिन कई बार ऐसा भी होता कि आँख सूरज की नन्ही किरणों या मक्खियों की भिनभिनाहट से खुलती। सुबह हवा के तेज़ झोंके और पास के कच्चे घर में लगे नीम के पेड़ पर बैठी गौरैयाँ अपनी चहचाहट से सुबह होने का अहसास करा देतीं थीं
और दूर -दूर तक मोहल्लों की ज्यादार छतों से लोग नीचे जाने की तैयारी कर होते।
तब गर्मियों की शाम कुछ ऐसे ही शुरू होकर जल्दी सबेरे ही ख़त्म हो जाती थीं पर अब हर मौसम की शाम लगभग एक जैसी ही होती है। कभी-कभी घर की चार दीवारों में बंद दिन कब निकल जाता है, पता ही नहीं चलता। सूरज ढलकर चाँद को आमन्त्रित भी कर देता है लेकिन ये अहसास कई बार होता तक नहीं। शायद वजह भी मालूम है। साधनों के आभाव में उस वक़्त हम सब प्राकृतिक सौंदर्य के बहुत करीब थे।
जैसे ताज़ी हवा के, सुराही वाले पानी के, चाँद-तारों के, चिड़ियों की चहचाहट के, तड़के सुबह वाली हल्की धूप के। और उन अपनों के भी जो तब एक ही घर में साथ रहते थे।
पूजा व्रत गुप्ता
तस्वीर — गूगल