Stories by Ravi Gupta on Medium
छोले भटूरे ने कैसे तय किया इतिहास का सफर?
दिल्ली और छोले भटूरे के बीच एक ऐसा रोमांस है, जो शायद कहीं और देखने को नहीं मिल सकता। हर साल, जैसे ही राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ती है, सैकड़ों लोग खुद को गर्म रखने के लिए अपने पसंदीदा मसालेदार छोले के कटोरे और तली हुई पूरियों की ओर रुख करते हैं।
छोले भटूरे के हमारे यहां तक पहुंचने से जुड़े कई किस्से व कहानियां हैं और हर प्रेम कहानी की तरह इस कहानी में भी कई उतार चढ़ाव हैं।
लेकिन इससे पहले कि हम उन कहानियों की चर्चा करें, जो नहीं जानते वे जान लें कि आखिर छोले भटूरे है क्या?
दिल्ली के हर गली-सड़क में छोले-भटूरे बिकते दिख जाएंगे। इस स्वादिष्ट व्यंजन का मज़ा लेने के लिए हर रोज़ सैकड़ों लोग कतार में खड़े होते हैं और अपनी बारी का इंतजार करते हैं। इस व्यंजन में दो चीजें होती हैं, एक मसालेदार काबुली चने के छोले और दूसरा भटूरा, एक तरह की मैदे की तली हुई पूरी। दोनों की जोड़ी को कहा जा सकता है कि यह सीधे स्वर्ग से बन कर आई है।
स्वाद से भरपूर इस व्यंजन की जोड़ी के साथ, अगर लस्सी, अचार या फिर प्याज़ मिल जाए, तो फिर तो समझो आनंद ही आनंद।
लेकिन सवाल यह है कि आज हर कोने पर मिलने वाले इस डिश ने दिल्ली की सड़कों तक रास्ता बनाया कैसे?
1947 का विभाजन, भारत में लाया व्यंजन
यह बात है भारत-पाक बंटवारे के समय की। 1947 का विभाजन केवल भारतीय संघ को दो भागों में विभाजित करने के लिए खींची गई रेखा नहीं थी। बल्कि यह परिवारों, प्रेम, संस्कृतियों और मानदंडों का विभाजन था।
कई परिवार बिखर गए, सैंकड़ों लोगों की जानें चली गईं और रोज़ की दिनचर्या ठप हो गई। लेकिन जैसा कि कहा जाता है, कुछ अच्छी चीज़ें सबसे बुरे समय से निकलती हैं, इस समय भी कुछ ऐसा ही हुआ।
कहानी यह है कि सामूहिक पलायन के कारण, दोनों पक्षों में शरणार्थियों का तांता लगा हुआ था। हिंदू उस हिस्से में जाने के लिए हाथ-पांव मार रहे थे, जो अब भारत में है, जबकि मुसलमान नए पाकिस्तान की ओर कूच कर रहे थे।
इस अराजकता में, पेशोरी लाल लांबा नाम का एक शख्स लाहौर से पलायन कर गया। वह भारत में न केवल एक बेहतर जीवन की आशा लेकर आया, बल्कि एक रेसिपी भी लेकर आया, जो दिल्ली के इतिहास में दर्ज़ हुआ।
उन्होंने कनॉट प्लेस में क्वालिटी रेस्तरां की शुरुआत की और अपने प्रतिष्ठित छोले के साथ सैंडविच और अन्य स्नैक्स परोसना शुरू किया
हालांकि, कुछ लोग कहते हैं कि लांबा ने दिल्लीवासियों को अपने प्रिय व्यंजन से परिचित कराया। जबकि कई लोगों का दावा है कि इस डिश से दिल्लीवालों को रु-ब-रु सीताराम नाम के शख्स ने कराया। सीताराम ने ‘सीताराम दीवान चंद’ की शुरुआत की। कहा जाता है कि यहाँ “दुनिया के सबसे अच्छे छोले” मिलते हैं।
लोगों की मानें, तो सीताराम अपने बेटे दीवानचंद के साथ पश्चिम पंजाब से दिल्ली आए थे और उन्होंने छोले भटूरे की पहली प्लेट 12 आने में बेची। आज यह कारोबार उनके पोते प्राणनाथ कोहली चला रहे हैं।
आप चाहे जिस भी कहानी पर यकीन करें, लेकिन आप इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि कई अन्य व्यंजनों की तरह, विभाजन ने छोले भटूरे को भी प्रभावित किया, जिसके इश्क में आज हम सब डूबे हुए हैं।
भारत में क्रिकेट के लिए खेल प्रेमियों की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है और अगर मुकाबला भारत-पाकिस्तान का हो, तो फिर कहना ही क्या? लेकिन क्या आप उस शख़्स को जानते हैं, जिसे रेगुलर विकेटकीपर को चोट लगने की वजह से टीम में जगह मिली और फिर उसने देश को जिताने में अहम भूमिका निभाई? जो ‘मैन आफ द सीरीज़’ ही नहीं, बल्कि पूरे देश का हीरो बना, वह विकेटकीपर बल्लेबाज़ थे सुरिंदर खन्ना। दिल्ली के रहनेवाले शानदार क्रिकेटर रहे सुरिंदर खन्ना की कहानी आज भी एशिया कप के इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में दर्ज़ है।
द बेटर इंडिया से बात करते हुए सुरिंदर खन्ना ने एशिया कप से जुड़े लम्हे और कुछ पूरानी यादें साझा करते हुए बताया कि सन 1984, यानी आज से 38 साल पहले, दुबई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पहला एशिया कप खेला जा रहा था। हालांकि, इससे पहले इस स्टेडियम पर एक प्रदर्शनी मैच हो चुका था, लेकिन किसी को भी यहाँ की पिच पर खेलने का अनुभव नहीं था। टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच हुआ था, जिसमें श्रीलंका ने जीत हासिल की थी।
भारत का पहला मैच 8 अप्रैल, 1984 को श्रीलंका के ही ख़िलाफ़ था। चेतन शर्मा, मनोज प्रभाकर आदि ने शानदार बॉलिंग की और श्रीलंका को 96 रन पर समेट दिया। टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग करते हुए सुरिंदर ने 69 गेंदों पर 6 चौकों के साथ नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेली। इस तरह भारत ने 10 विकेट से शानदार जीत के साथ एशिया कप की शुरुआत की।
अब अगला मैच चार दिन बाद, 13 अप्रैल को पकिस्तान के साथ होना था। उस दिन बारिश हो रही थी। ऐसे में ओवर घटाकर 47 कर दिए गए । भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और 46 ओवर में चार विकेट पर188 रन बनाए। सुरिंदर का बल्ला एक बार फिर चला, उन्होंने फिर से हॉफ सेंचुरी लगाते हुए 56 रन की पारी खेली और 72 गेंदों पर 3 चौके और दो छक्के लगाए। महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर 36 रनों पर नाबाद रहे।
जवाब में पाकिस्तान की टीम 39.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। इस टूर्नामेंट में भारत सबसे अच्छा प्रदर्शन करके विजेता बना और सुरिंदर हर जगह छाए हुए थे। उनकी शानदार परफार्मेंस ने उन्हें देश का हीरो बना दिया।
एशिया कप ट्रॉफी के साथ सुरिंदर खन्ना
एशिया कप में विकेट कीपिंग करते सुरिंदर खन्ना
जब सच्चाई को सामने लाने की कीमत इतनी बड़ी हो, तब पत्रकारिता का असली मतलब समझ में आता है। मुकेश चंद्राकर की शहादत हमें याद दिलाती है कि सच बोलने की ताकत और जिम्मेदारी कितनी भारी है। अब समय है, हम सब खड़े हों और इस चुप्पी को तोड़ें। #JusticeForMukeshChandrakar
भारत की पहली महिला पायलट, मात्र 21 साल की उम्र में विमान उड़ाकर रच दिया था इतिहास
क्‍या आपको पता है कि दुनिया में सबसे ज़्यादा महिला पायलट किस देश में हैं? यह देश है भारत। हम किसी भी अन्य देश की तुलना में महिला पायलटों के अनुपात में सबसे ऊपर हैं। यहाँ के आसमान में महिलाएं राज करती हैं। भारतीय विमानन कंपनियों में करीब 12.4% महिला पायलट हैं, जो विश्व औसत 5.4% से काफी अधिक है।
देश की महिलाओं को आसमान में उड़ने के लिए यह पंख दिए थे भारत की पहली महिला पायलट सरला ठकराल ने।
भारतीय परंपरा का रखा था मान
सरला ठकराल का जन्म 8 अगस्त, 1914 को दिल्ली में हुआ था। महज़ 16 साल की उम्र में उनकी शादी पायलट पीडी शर्मा के साथ हो गई थी। सरला को लोग प्यार से मति कहते थे। शादी के कुछ समय बाद, पीडी शर्मा ने देखा कि उनकी पत्नी मति को उड़ान भरने और विमानों के बारे में जानने की बड़ी जिज्ञासा है।
तब उन्होंने मति की इस रुचि को पंख देने का फैसला किया। अपने पति का साथ और प्रोत्साहन पाकर, सरला ने जोधपुर फ्लाइंग क्लब में ट्रेनिंग ली।
इस तरह बनीं पहली महिला पायलट
ट्रेनिंग के दौरान, पहली बार, उन्होंने साल 1936 में लाहौर में, जिप्सी मॉथ नाम का दो सीटर विमान उड़ाया था। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने भारतीय परंपरा का मान रखते हुए, साड़ी पहनकर पहली सोलो फ्लाइट में अपनी उड़ान भरी थी।
फ्लाइंग टेस्ट पास करने के बाद सरला अंदर से पायलट बनने के लिए तैयार हो चुकी थीं। सरला को अपना पहला ‘A’ लाइसेंस हासिल करने के लिए करीब 1000 घंटे तक प्लेन उड़ाने का अनुभव करना था। वह उस समय महज 21 साल की ही थीं, जब उन्होंने ये कारनामा करके दिखाया और ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला बनीं।
उस उड़ान के बाद सरला ने कहा था, “जब मैंने पहली बार प्लेन उड़ाया, तब ना केवल मेरे पति, बल्कि मेरे ससुर भी खुश और उत्साहित थे। उन्होंने मुझे फ्लाइंग क्लब में दाखिला दिलाया। मुझे पता था कि मैं पुरुषों के इस कार्य में, महिला होने केबावजूद डटी हुई हूं। लेकिन मैं उन पुरुषों की प्रशंसा करती हूं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया और हौसला बढ़ाया।”
एक हादसे ने बदल दी ज़िंदगी
साल 1939 में जब दुनिया में द्वितीय विश्व युद्ध की तैयारी चल रही थी, तब यह दौर सरला ठकराल के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। इस साल हुई दो घटनाओं के कारण, सरला की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। उसी साल सरला के पति पीडी शर्मा का एक विमान क्रैश में निधन हो गया।
सरला की मुसीबतें यहीं ख़त्म नहीं हुईं। द्वितीय विश्व युद्ध शुरू होने की वजह से उनको अपनी ट्रेनिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी। सरला उस दौरान एक कमर्शियल पायलट बनने की तैयारी कर रही थीं। लेकिन इन विपरित परिस्थितियों में भी सरला ठकराल ने हार नहीं मानी।
हिम्मत से शुरू की जीवन की दूसरी पारी
उन्होंने लाहौर के मेयो स्कूल ऑफ आर्ट्स (अब नेशनल कॉलेज ऑफ आर्ट्स) से फाइन आर्ट्स और चित्रकला की पढ़ाई पूरी की। फाइन आर्ट्स और चित्रकला का अध्ययन करने के बाद वह दिल्ली आ गईं। दिल्ली आकर उन्होंने पेंटिंग और डिजाइनिंग से अपने नए करियर की शुरुआत की।
साल 1947 में आज़ादी के बाद, जब सरला दिल्ली आईं, तब उन्होंने खुद को एक उद्यमी के तौर पर खड़ा किया। साल 1948 में उन्होंने आरपी ठकराल से शादी कर ली। दूसरी शादी से भी सरला को एक बेटी हुई।
15 मार्च 2008 को 91 साल की उम्र में सरला ठकराल का निधन हो गया। सरला ठकराल की उपलब्धियां भारतीय महिलाओं को प्रेरणा देने वाली हैं। उन्होंने यह साबित कर दिखाया कि अपने सपनों को हकीकत में कैसे बदला जा सकता है।
सरला ठकराल ने 1936 में लाहौर में, जिप्सी मॉथ नाम का दो सीटर विमान उड़ाया था।
महिलाओं को आज़ादी और अपनों का साथ मिल जाए तो वह आसमान की ऊंचाईयों को नाप सकती हैं। ऐसा ही कुछ सरला ठकराल ने 1936 में किया था। 21 साल की उम्र में उन्होंने साड़ी पहनकर उड़ान भरी और ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला पायलट बन गईं।
वह अमरिकी, जिसने भारत के स्वतंत्रता
संग्राम में भाग लिया और भारत के किसानों को सेब उगाना सिखाया!
अमेरिका की जाने-माने परिवार का बेटा और स्टॉक्स एंड पैरिश मशीन कंपनी का वारिस होते हुए भी सैम्युल इवान्स स्टॉक्स जूनियर ने अपना जीवन भारत में कोढ़ से पीड़ित मरीजों की सेवा करते हुए बिताया।
उन्होंने न केवल अपनी ज़िन्दगी भारत में बितायी बल्कि अंग्रेज़ों के विरुद्ध भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग भी लिया। ये कहानी है स्टॉक्स जूनियर की सत्यानंद बनने की। सत्यानंद, जो गरीबों के हितों के रखवाले थे और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भी थे।
इनका नाम शायद आपको इतिहास के पन्नों में न मिले, लेकिन आज हम आपको इनके बारे में बताने जा रहे हैं।
साल 1904 में अमेरिका में अपनी आराम की ज़िन्दगी को छोड़ सैम्युल भारत आये। उनके पिता को लगा कि उनका बेटा कुछ समय के लिए ट्रिप पर जा रहा है। लेकिन वे अनजान थे कि यह यात्रा उनके बेटे को अमेरिकी से भारतीय बना देगी।
सैम्युल ने भारत आकर हिमालय की गोद में, शिमला के पास कोढ़-पीड़ितों की सेवा करना शुरू कर दिया। इन की परपोती, आशा शर्मा ने इनकी बायोग्राफी, ‘गाँधी के भारत में एक अमेरिकी’ लिखी है।
जब सैम्युल भारत में काम कर रहे थे तो एक वक़्त के बाद उन्हें अहसास हुआ कि अभी भी भारतीय लोग उन्हें बाहरी समझते हैं। लेकिन सैम्युल चाहते थे कि भारतीय लोग उन्हें अपना ही हिस्सा समझे। इसलिए उन्होंने भारतीयों की तरह कपड़े पहनना शुरू किया। इतना ही नहीं उन्होंने पहाड़ी बोली बोलना भी सीखा। उनका यह तरीका काम कर गया।
धीरे-धीरे सभी लोग उन्हें अपना मानने लगे और उन्हें समझ आया कि सैम्युल उनकी सेवा के लिए यहां रह रहे हैं।
साल 1912 में सैम्युल को राजपूत-क्रिस्चियन मूल की लड़की बेंजामिन एगनिह्स से प्यार हो गया। जिनसे बाद में उन्होंने शादी भी की।
साल 1916 में सैम्युल को अमेरिका में उगाये जाने वाले सेब की एक प्रजाति के बारे में पता चला। जिसे देखकर उन्हें लगा कि हिमालय के मौसम और मिट्टी में इसे उगाया जा सकता है। इसलिए उन्होंने पहाड़ी लोगों को सेब की खेती करने के लिए जागरूक किया ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।
केवल इतना ही नहीं उन्होंने अपने सम्पर्कों के जरिये इन लोगों के लिए दिल्ली के बाजार के रास्ते भी खुलवा दिए। इसलिए सैम्युल को ‘हिमालय का जोहनी एप्प्लसीड’ भी कहा जाता है।
यदि आज आप भारत में सेब खा पा रहे हैं तो वह सत्यानंद उर्फ़ सैम्युल की ही देन है।
पर एक और वजह है जिसके कारण उन्हें याद किया जाना चाहिए।
भारतीयों पर ब्रिटिश राज का सैम्युल ने हमेशा ही विरोध किया था। वे सबसे ज्यादा प्रभावित श्रम से खिलाफ थे- इसमें भारतीय पुरुषों को जबरदस्ती ब्रिटिश सेना में भर्ती होने के लिए मजबूर किया जाता था। उन्होंने कई बार ब्रिटिश सरकार को नोटिस जारी कर इसके खिलाफ आगाह किया। उन्होंने पहाड़ी लोगों की गरिमा बनाये रखने के लिए हर बार ब्रिटिश सरकार से टक्कर ली।
उन्होंने सरकार को यह साफ़ कर दिया कि वे न तो पहाड़ी लोगों को जबरदस्ती सिपाही बना सकते हैं और न ही ब्रिटिश अधिकारियों का सामान ढोने पर मजबूर कर सकते हैं।
सबसे जरूरी बात यहां यह है कि ब्रिटिश सरकार को लिखे गए उनके पत्रों ने भारतीय मजदूरों के बारे में “उन्हें” के बजाय “हम” के रूप में बात की थी। उनके इस रवैये से पता चलता है कि वे खुद को पूरी तरह से भारतीय मानते थे। वे अपनी लड़ाई में सफल रहे और ब्रिटिश अधिकारियों ने भारतीयों को सिपाही बनने के लिए मजबूर करना बंद कर दिया।
अमेरिका के जाने-माने परिवार का बेटा और स्टॉक्स एंड पैरिश मशीन कंपनी का वारिस होते हुए भी सैम्युल इवान्स स्टॉक्स जूनियर ने अपना जीवन कोढ़ से पीड़ित मरीजों की सेवा करते हुए बिताया।
15 की उम्र में शादी, 18 में विधवा : कहानी भारत की पहली महिला इंजीनियर की!
एक मध्यम वर्गीय तेलगु परिवार में जन्मी ए ललिता की शादी तब कर दी गई थीं जब वह मात्र 15 वर्ष की थीं। 18 साल की आयु में ये एक बच्ची की माँ बनीं और दुर्भाग्यवश इसी के चार महीने बाद ही उनके पति का निधन हो गया। 4 माह की श्यामला अब पूरी तरह से अपनी विधवा माँ की ज़िम्मेदारी थी।
हालांकि मद्रास में तब सती प्रथा का चलन नहीं था फिर भी एक विधवा को समाज से अलग, एक निर्वासित व कठिन जीवन जीना पड़ता था। प्रगतिशील विचारों व दृढ़ निश्चय वाली ललिता ने वैसे समय में समाज के दबाव में न आकर अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने की ठानी और इंजीनियरिंग करने का फैसला किया। यहीं से शुरू हुआ उनका वह सफर जिसने उन्हें भारत की पहली महिला इंजीनियर बना दिया।
ललिता के पिता पप्पू सुब्बा राव, मद्रास विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गिंडी (CEG) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर थे। उन्होने वहाँ के प्रधानाचार्य केसी चाको, पब्लिक इन्सट्रक्शन के निदेशक आरएम स्ताथम से बात की।
दोनों ने इस कॉलेज में एक महिला को दाखिला देने का समर्थन किया। यह CEG के इतिहास में पहली बार होने वाला था। ललिता की बेटी श्यामला बताती हैं, “लोगों की सोच के विरुद्ध, कॉलेज के विद्यार्थी का रवैया बहुत सहयोगपूर्ण था। सैकड़ों लड़कों के बीच वह अकेली लड़की थीं पर उन्हें कभी किसी ने असहज नहीं होने दिया। वहाँ अधिकारियों ने उनके लिए एक अलग हॉस्टल का प्रबंध भी किया। जब वह कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर रही थीं तब मैं अपने अंकल के पास रहती थी और वो सप्ताह के अंत में मुझसे मिलने आया करती थीं।”
उन्होंने अपनी पढ़ाई के बाद नौकरी की और देश में अन्य महिलाओं के लिए भी इंजीनियरिंग के ररास्ते खोल दिए। अपने पूरे करियर में ललिता ने दो बातों का हमेशा ख्याल रखा – पहला, उनकी बेटी का पालन पोषण प्यार भरे माहौल में हो और दूसरा, एक पुरुष प्रधान समाज में उनका औरत होना किसी भी प्रकार की रुकावट न बने।
15 की उम्र में शादी, 18 में विधवा : कहानी भारत की पहली महिला इंजीनियर की!
एक अनसुनी कहानी
1971 : जब भुज की 300 महिलाओं ने अपनी जान ख़तरे में डाल, की थी वायुसेना की मदद
8 दिसम्बर 1971 की रात को भारत-पाक युद्ध के दौरान, भुज में भारतीय वायुसेना के एयरस्ट्रिप पर, सेबर जेट विमान के एक दस्ते ने 14 से अधिक नापलम बम गिराए। इसकी वजह से यह एयरस्ट्रिप टूट गयी और भारतीय लड़ाकू विमानों का उड़ान भरना नामुमकिन हो गया।
भारतीय वायु सेना ने एयरस्ट्रिप की मरम्मत के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवानों को बुलाया, पर समय तेज़ी से गुज़र रहा था और मज़दूर कम थे। ऐसे में, भुज के माधापुर गाँव से 300 गाँव वाले अपने घरों से निकलकर भारतीय वायुसेना की मदद के लिए आगे आये, जिनमें ज़्यादातर महिलाएं थीं। मन में देशभक्ति लिए, वे सभी अपने घरों से निकल पड़ी।
यह शायद उनकी असाधारण देशभक्ति ही थी, कि उन्होंने एयरस्ट्रिप की मरम्मत जैसे असंभव काम को सिर्फ़ 72 घंटों के भीतर संभव कर दिखाया!
तत्कालीन जिला कलेक्टर ने इन 300 बहादुर महिलाओं को इस नेक कार्य में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।
युद्ध के दौरान कार्निक भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज थे, और इन महिलाओं को प्रोत्साहित करने वालों में स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्निक का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। जल्द ही, इस ऐतिहासिक घटना को ‘भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ फिल्म के नाम से परदे पर उतारा जायेगा।
Indo Farm Equipment IPO Receives Strong Response
• The Indo Farm Equipment IPO saw a subscription of 17.71 times on its first day, with retail investors taking the largest share.
• A total of 15 crore shares were bid for, while only 84.70 lakh shares were on offer, showing strong investor interest across all categories.
• The IPO price band has been set at ₹204-215 per share, and investors have the opportunity to invest until January 2.
दिखा दी औकात अब छात्रों ने ही खान सर को खदेड़ दिया😂पिछले कुछ दिनों से पटना में BPSC को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है, इसमें मशहूर कोचिंग कारोबारी खान सर अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ शामिल होने आए थे मगर
अभ्यर्थियों ने उन्हें प्रदर्शनस्थल से तगड़े में खदेड़ दिया😂
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि खान सर अपने सुरक्षाकर्मियों के सहारे जल्दी जल्दी निकल रहे हैं।