Stories by Rishabh Kesarwani on Medium
दुनिया में लाखों लोग वह प्राप्त नहीं कर पाते जो वे अपने जीवन में पाना चाहते है और इसका प्रमुख कारण है कुछ ऐसे अनुत्प्रेरक तत्व जिनको वे अपने जीवन से दूर नहीं कर पाते। वस्तुतः अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये हमें इन अनुरुप्रेरक तत्वों पर विजय प्राप्त करनी होगी, इन्हें अपनी जिंदगी से, अपने सोच से दूर रखना होगा।
सबसे पहला अनुत्प्रेरक तत्व जिसे हम दूर नहीं का पाते वह है सुरक्षा समाप्त होने का भय । सामान्यतः हम इस भय से इतना ग्रसित रहते है कि अधिक सुरक्षा प्राप्त करने के लिये हम अपनी वर्तमान अपर्याप्त सुरक्षा को छोड़ नहीं पाते । वास्तव में हम परिस्थितियों से जूझने की अपनी क्षमता के अनुरूप ही सुरक्षित होते है तथा अधिक सुरक्षित होने के लिये हमें अपनी इस क्षमता को बढ़ाना ही होगा तात्पर्य यह है कि हम जो चाहते है उसे प्राप्त करने के लिये, हमारे पास जो है उसे त्यागना ही होगा। अपनी वर्तमान उपलब्धियों को दांव पर लगाये बिना, नई उपलब्धियाँ प्राप्त करना केवल एक मृग मरीचिका ही साबित होगी। अतः भविष्य की आशंकाओं से चिंतित और आतंकित कभी न हों।
दूसरा अनुत्प्रेरक तत्व है, असफल होने का भय। असफल होंने के इस भय के कारण ही अक्सर हम कोई नया प्रयास नहीं कर पाते। हम अपने जीवन का मध्यम स्थिति में ही रहने देते है तथा नये लक्ष्य की प्राप्ति के लिये जिस साहस की आवश्यकता है-उसे जुटा ही नहीं पाते। जिंदगी में आगे बढ़ने के लिये हमें असफलता के इस भय से छुटकारा पाना ही होगा। एक बार इस भय से निजात पाते ही सफलता के दरवाजे स्वयं खुलने लग जाते हैं। ध्यान रखें असफलता हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती। हर असफलता के पीछे उतनी ही बड़ी सफलता का बीज छिपा होता है।
तीसरा अनुत्प्रेरक तत्व है अपनी क्षमता के प्रति हमारा नकारात्मक दृष्टिकोण। अक्सर हममें से अधिकांश अपने मन में हीनता की भावना पाल लेते हैं -
अपनी जिंदगी के सारे में
अपनी क्षमताओं के बारे में
अपनी कार्यं पति के बारे में
अपनी समाजिक या आर्थिक स्थिति के सारे में
और इसका प्रमुख कारण है कि या तो हम स्वयं दूसरों से अपनी तुलना लरने लगते है या दूसरे हमारे बारे में क्या सोचते है या क्या कहते हैं — इस पर आवश्यकता से अधिक ध्यान देने लगते हैं।
परन्तु हमारी सफलता का मापदंड दूसरों से हमारी तुलना नहीं है वरन् हमारी सफलता का मापदंड तो अपनी क्षमताओं का हम कितनी अच्छी तरह उपयोग करते हैं-इस पर आधारित है। अपने स्वाभिमान को कायम रखते हुये हम अपने प्रति अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखें, क्योंकि अपनी क्षमताओं पर विस्वास ही हमारी कार्य पद्धति का स्तर निश्चित करता है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था, “अपने पर विश्वास करो, सब शक्ति तुममें है, इसे जान लो और अपनी क्षमता को विकसित को।”
चौथा अनुरुप्रेरक तत्व है परिवर्तन की पीड़ा। एक सामान्य व्यक्ति अपनी वर्तमान परिस्थिति से ही सन्तुष्ट रहना चाहता है। वह परिवर्तन के द्वारा अपनी स्थिति सुधारने की ओर ध्यान ही नहीं देता, परन्तु सफलता तो एक अनवरत प्रयास है। यह एक सफर है, मंजिल नहीं। संघर्ष ही सफलता है। कष्ट, कठिनाइयाँ जीवन का अपरिहार्य अंग है। उनसे जूझना ही संघर्ष है।
शांत समुद्र में नाविक कभी भी कुशल नहीं बन सकता।
अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये हमें उचित कार्य को उचित ढंग से पूरा करना ही होगा। सफल व्यक्ति स्वयं से लड़ा करते है। वे अपने ही कार्यों में अनवरत सुधार लाने का प्रयास करतें हैं, अपने ही बनाये हुये रिकार्ड तोड़ते है। वास्तव में गिरकर बार-बार उठने की शक्ति ही सफलता का पथ प्रशस्त करती है।
बचपन में एक कहानी पढ़ी थी । जब अलेक्जेंड्रिया का विशाल पुस्तकालय जल कर राख हो गया था, उस समय एक पुस्तक सुरक्षित रह गई थी । यह कोई महत्त्वपूर्ण पुस्तक नहीं थी तथा एक अर्धशिक्षित एवं गरीब व्यक्ति ने भात्र कुछ सिक्कों में इसे खरीद लिया था।
यद्यपि पुस्तक साधारण सी थी परन्तु इसके पलों के बीच चमड़े की एक पट्टी में ‘पारस पत्थर का रहस्य’ लिखा हुआ था।
पारस एक छोटा सा कंकड़ था तो अपने सम्पर्क में आने वाली किसी धातु को सोने में बदल सकता था। उस पट्टी में यह अंकित था कि पारस हजारों लाखों कंकडों के बीच, उन्ही के ऐसा दिखाई देने वाला एक कंकड़ था परन्तु इसका रहस्य यह था कि पारस को छूने पर कुछ गर्माहट की अनुभूति होगी जब कि शेष सभी कंकड़, ठन्डे महसूस होंगे।
उस गरीब उक्ति ने अपना धर द्वार बेचकर, सागर तट पर आकर कंकड़ों में से पारस की खोज शुरू कर दी। कुछ ही देर में उसने यह समझ लिया कि यदि वह सागर तट पर पड़े हुये कंकडों को उठाकर देखने के बाद यदि वे ठंडे लगे तथा उन्हें वहीं फेंक देगा तो यह संभव है कि वह एक ही कंकड़ को लई बार उठाले। इसलिए उसने निश्चय किया कि जो कंकड़ उसे ठंडा लगेगा उसे तह समुद्र में फेंकता जायेगा। उसने कंकड़ों को उठाना शुरू किया, उसमें ठंडेपन का एहसास होते ही उन्हें एक एक करके समुद्र में फेकने लगा इस प्रकार कंकड़ों को देखते देखते उसे कई महीने बीत गए, उसे एक जुनून था-परन्तु उसे गर्म पत्थर अर्थात् पारस नहीं मिला । कंकडों को उठाना, उनमें ठंडक की अनुभूति करना तथा उसे समुद्र में फेंक देना यह उसकी आदत सी बन गयी।
एक दोपहर उसने एक कंकड़ उठाया, उसे उस कंकड़ में गर्माहट की अनुभूति हुई परन्तु बिना कुछ सोचे समझे उसने उस कंकड़ को भी समुद्र में फेंक दिया-क्योंकि यह उसकी आदत बन गई थी और इस प्रकार हाथ में आया हुआ पारस पत्थर भी उसकी लापरवाही से समुद्र मैं फेंक दिया गया।
हमारे जीवन में आये हुये महत्वपूर्ण अवसरों, महत्वपूर्ण मौकों के संदर्भ में भी कभी कभी हमसे यहीँ चूक हो जाती है। उन्हें महत्वहीन समझ कर कभी कभी हम उनकी ओर ध्यान नहीं देते तथा बाद में हम हाथ मलते रहते है। अत: हमें कभी भी अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिये, अवसर का उपयोग करने में सतर्कता रखनी चाहिए।
एक सन्यासी एक वृक्ष के नीचे ध्यान मग्न बैठा था। वृक्ष पर बैठी हुई एक चिड़िया ने उस पर बीट कर दी। सन्यासी क्रोधित हो उठा तथा उसने रोष पूर्वक चिड़िया की ओर देखा। उसके क्रोध की तीव्रता से वह चिड़िया भस्म हो गयी और राख में बदल गयी।
सन्यासी का ध्यान भंग हो चूका था। वह उठा खड़ा हुआ तथा भोजन की तलाश में निकल पड़ा। उसने पास के ही एक मकान के दरवाज़े पर दस्तक दी परंतु उसे कोई उत्तर नहीं मिला। दुबारा दस्तक देने पर अन्दर से एक महिला की आवाज़ सुनाई पड़ी जो उससे कुछ क्षण रुकने के लिए कह रही थी। कुछ देर बाद महिला उस सन्यासी के लिए भोजन लेकर बाहर आई। सन्यासी को इतनी देर इंतज़ार करना नागवार लग रहा था तथा वह रुष्ट दिखाई दे रहा था। महिला बोली,
“कृपया अपनी जलती हुई आँखों से उस चिड़िया की भाँती मुझे भी जलाने की कोशिश न करें। एक गृहणी के रूप में मेरा पहला कर्त्तव्य परिवार के सदस्यों की सुविधा का ध्यान रखना है, उसके बाद ही मैं किसी दूसरे व्यक्ति की ओर ध्यान दे सकती हूँ।”
सन्यासी ने महसूस किया कि वह कोई साधारण महिला नहीं है तथा उसने शर्मिंदगी महसूस की। उसने महिला से अपना मार्गदर्शन करने का निवेदन किया। इस पर महिला ने उसे पास ही के गाँव में रहने वाले धर्म-व्याध के पास जाने का सुझाव दिया।
सन्यासी धर्म-व्याध की खोज में चल पड़ा। सन्यासी ने अपने मन में धर्म-व्याध की छवि एक विद्वान संत के रूप में बना ली थी, परंतु धर्म-व्याध तो एक मांस विक्रेता था। सन्यासी को निराशा हुई परंतु वह रुका रहा। अपने ग्राहकों से छुट्टी पाकर धर्म व्याध ने सन्यासी की ओर ध्यान दिया। परंतु सन्यासी का अधैर्य देखकर वह बोला,
“भाई, जिस प्रकार उस महिला का प्रथम कर्त्तव्य अपने परिवार जनों की सेवा था, उसी प्रकार मेरा कर्त्तव्य अपने ग्राहकों को संतुष्ट करना है। अब मुझे फुरसत मिली है, आप मेरे साथ मेरे घर घर पर पधारें।”
धर्म-व्याध के साथ उसके घर आने पर सन्यासी को पुनः इंतज़ार करना पड़ा। अब धर्म-व्याध अपने वृद्ध माता पिता की सेवा में तल्लीन हुआ। उनकी सेवा से निवृत्त होकर धर्म-व्याध सन्यासी की ओर घूमा परंतु अब तक सन्यासी को कर्त्तव्य बोध हो चूका था। उसने धर्म-व्याध को सादर प्रणाम किया तथा सन्यास का मार्ग छोड़ कर अपने घर की ओर भागा। घर पहुँच कर उसने अपने वृद्ध माता पिता से अपनी भूल के लिए क्षमा मांगी, उनके चरण स्पर्श किये तथा उनसे आशीर्वाद माँगा ताकि वह शेष जीवन उनकी सेवा करके अपना कर्त्तव्य पालन कर सके।
सन्यासी को कर्त्तव्य बोध हो गया।
यह कहानी शिकागो के एक गरीब बूढ़े की है। शिकागो के एक चर्च द्वारा चीन में कुछ अनाथालयों के लिए कपड़े भेजे जाने थे तथा एक दिन उस गरीब बढ़ई को उन कपड़ों को लकड़ी के बक्सों में पैक करने का काम मिला। काम पूरा करके जब वह घर वापस जा रहा था तो एकाएक उसे अपने चश्मे की सुध आई। परंतु उसका चश्मा गायब था। उसे लगा कि काम करते समय उसका चश्मा जेब से किसी बक्से में गिर गया। उन बक्सों को फिर से खोलना तो संभव था ही नहीं। उसका नया चश्मा, जिसे संयोग से उस बढ़ई ने एक दिन पहले ही खरीदा था, अब वह चीन की यात्रा पर था।
गरीब बढ़ई बहुत दुःखी हुआ। छः बच्चों के पिता, उस गरीब के लिए दूसरा चश्मा खरीदना बहुत कठिन था। निराश होकर वह ईश्वर को कोसने लगा,
“प्रभु! मैं अपना काम मेहनत और ईमानदारी से करता हूँ, फिर भी मुझे यह दुःख क्यों?”
महीनों बाद अनाथालय के निदेशक छुट्टियों में अमेरिका आये। वह उन सभी चर्चों में जाना चाहते थे जहाँ से अनाथालय के लिए उन्हें मदद भेजी गयी थी। एक रविवार वह उस चर्च में भी पहुंचे जहाँ से उस बढ़ई द्वारा पैक किये गए बक्से भेजे गए थे।
निदेशक महोदय ने चर्च के लोगों को धन्यवाद दिया, मुसीबत के समय उनके द्वारा भेजी गयी सहायता के लिए।
“लेकिन मैं आपको उस चश्में के लिए भी धन्यवाद देना चाहूँगा जो आपने एक बक्से में भेजा था। कम्युनिस्टों ने हमारे अनाथालय को तहस नहस कर दिया था। यद्दपि मेरे पास कुछ पैसे थे, परंतु उस वातावरण में चश्मा बनवाना संभव नहीं था। मुझे ठीक से दिखाई नहीं पड़ता था, मेरे सर में दर्द रहने लगा था। मैं रोज प्रभु से प्रार्थना किया करता था। तभी आपके द्वारा भेजी गयी राहत सामग्री के बक्से पहुंचे। अनाथालय के कर्मचारियों ने बक्से खोले तथा एक बक्से में सब से ऊपर उन्हें एक नया चश्मा रखा हुआ मिला। मित्रों, जब मैनें चश्में को लगाया तो मुझे इतनी राहत मिली, जिसका मैं बयां नहीं कर सकता। ऐसे लगा कि वह चश्मा मेरे लिए ही भेजा गया हो। मैं आपको चश्में के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ।”
चर्च के लोगों ने उस अद्भुत चश्में की कथा सुनी, लेकिन वे सोचने लगे कि निदेशक महोदय को कोई गलत फहमी हुई है, उनके चर्च द्वारा जो समान भेजा गया था उस लिस्ट में चश्में का तो कोई जिक्र ही नहीं है। परंतु श्रोताओं में सब से पीछे वही बूढ़ा गरीब बढ़ई बैठा था, उसके नेत्रों से अश्रुधारा प्रवाहित हो रही थी तथा वह मन ही मन ईश्वर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा था। उसे लग रहा था कि उसकी भूल तो एक वरदान बन गयी।
ईश्वर की कृपा हमें कब तथा किस रूप से प्राप्त होती है प्रायः हम इसका आकलन ही नहीं कर पाते।