Stories by The Swarajya! on Medium
नाना, आ गए हम मौत का तमाशा देखने..😥
Picture Credit: Internet
“मशहूर और बेहतरीन अदाकारा स्मिता पाटिल की चाहतों की बदौलत अभिनय के फ़लक पर ज़मीन से उठा हुआ बवंडर आज जाकर क्षितिज से टकरा गया है.. टूटकर बिखर गया है उसका तिलिस्म जमाने में.. एक मज़बूत और साहसी दरख़्त ढह गया है.. हां, नाना पाटेकर की देह बीत गई है.. नाना का जाना खूबसूरत चमन के उजड़ जाने का बयान है.. बयान है ये बेहतरीन भारतीय सामाजिक ख़्वाब के उजड़ जाने का भी..
एक आर्टिस्ट का ख़्वाब जिसके हिस्से से बरामद हुआ भारत के हर बच्चे को सैनिक अनुशासन देने की आवश्यकता.. नाना के ख़्वाब में पानी की किल्लत से जूझ रहे किसानों की दहलीज़ है, उनके होने का दर्द है.. उस ख़्वाब में नैतिक और व्यावहारिक तौर पर टूटे और असभ्य होकर बिखर चुके समाज के एकत्रीकरण का साहसिक जतन है.. इसलिए उसके संरचनात्मक ढांचे में एक 'प्रहार' है, एक 'क्रांतिवीर' है, एक 'अंकुश' है, एक 'नटसम्राट' है, 'अपहरण' है, वहां राजनीति है.. वहां हथेली में पड़े ख़ून की ये चीत्कार है कि ये मुसलमान का ख़ून, ये हिंदू का ख़ून.. बता इसमें मुसलमान का कौनसा और हिंदू का कौनसा!?
75 साल का होकर बीत चुके उस बूढ़े बरगद ने छोड़े हैं अपने जमाने के लिए बहुत सारे सबक.. छोड़े हैं अपनी भविष्यत पीढ़ियों के लिए अनगिनत कहानियां.. कहानियां जिनके हिस्से में है ज़रूरी संयम, पर निर्माण के लिए निहायत ज़रूरी थोड़ी अतिरिक्त बेचैनी, उसके हिस्से का थोड़ा अतिरिक्त क्रोध.. क्रोध जो चकाचौंध में भी आपको आँखों को खोल सकने का साहस देता है.. जो गलत हो रहे सामाजिक उपक्रमों पर बोलना चुनने का साहस देता है.. जो जतन देता है आपको सामाजिकता चुनने का..
नाना का होना कभी अपने हिस्से का होना नहीं था, वो एक ऐसे व्यक्ति का होना था जिसके हिस्से में अपनी तमाम इंसानी खामियां हैं, पर जिसकी देह में कलाकार का ह्रदय आख़िर-आख़िर तक बरक़रार रहा है.. नाना की देह उस बच्चे की ज़िद भी है जिसको लगता है कि देश कुर्बानियों की बदौलत जीता और मरता है.. आम दिनों की व्याख्या है कि नहीं होता कलाकार सैनिक, पर उस हुलसते-खिलखिलाते बच्चे के सवाल का कि संकट के समय का क्या, के सामने जॉर्ज फर्नांडिस ने घुटने टेके और उसे टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा बनाया, बाद वक़्त के आर्मी ने उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक भी दी..
नाना के जीवन के हिस्से में हैं बहुत सारे सबक, सबक जो आपको बेहतरी प्रदान करते हैं, सबक जो आपको सिखाते हैं कि मोहब्बत ही इबादत है, और इबादत ही मोहब्बत है.. गोवा में उनका निधन उनकी आकांक्षाओं के विस्तार की व्याख्या है, न कि उनके सम्पूर्ण बीत जाने की.. नाना का होना बेहतरीन रंगमंच के होने की मुनादी थी, और हमेशा रहेगी.. नाना याद रहेंगे हमेशा-हमेशा, शायद सदियों.. क्यूँ न सिसक रहा हो मरीना के समंदर से उठता हुआ सूरज, अपनी ही आगोश में लिपट कर बिलख पड़ी हों हवाएं, पर मौसम को आज बरसने का अतिरिक्त जतन नहीं करना चाहिए.. ज़माने से रंगमंच का सिकंदर उठा है.. हां, बावजूद इसके कि दुख बहुत बड़ा है, नहीं झड़ रहे हैं आज किसी के भी आँख से आंसू क्योंकि पता सामूहिक भारतीय चेतना को है कि आदमी की देह का बीत जाना, आदमी की चेतना के बरक़रार होने की मुनादी है, उसके ख़ात्मे की नहीं..” #Thank_You!😶
With Regards,
kumarsinghsiddhant [Journalism Student, New Delhi, India]
जमुई कांड बिहार की वर्तमान सांस्कृतिक पहचान!?
Picture Credit: Internet
“कहने में बहुत अजीब लग रहा है.. जिस माटी पर अपना जन्म हुआ, जिस माटी में उपजा धान-पिसान खाकर हम बुलंद हुए.. उसकी बुलंदी गाथा का परिचायक बनकर उभरा है जमुई का एक वीभत्स और कतई क्रूर लौंडा नंदन यादव.. कांड के बाद गिरफ्तार किया पुलिस ने तो एक वकील ने उसपर थप्पड़ चला दिया, वो थप्पड़ जो उसके बाप के हिस्से का था, और उसको चलाना था.. निहायत जरूरी था कि नंदन यादव का बाप उसपर थप्पड़ चलाता, जिससे उसके भीतर खौफ़ का वो जरूरी हिस्सा काबिज़ हो जाता जो अपनी सीमाएं लांघने की स्थिति में उपजता है, और प्रभावी दिखता है मन मस्तिष्क पर जब भी असभ्य या क्रूर होने की ओर मुड़ना चाहते हैं..
जमुई में एक लड़का अपनी हद कैसे लांघ गया, प्रमुख सवाल ये नहीं है.. सवाल जो सबसे प्रमुख है वो ये कि क्या ये बिहार में पहली बार हुआ है, या आख़िरी बार हुआ है.. जवाब दोनों सवालों का, नहीं ही है.. तो जिनको भी लग रहा है कि ये सबसे पिछड़े राज्य के पिछड़ेपने की निशानी है तो जाहिर तौर पर उन्हें अपने आंखों पर चढ़े धूल के गुब्बार को झटकने का जतन करना चाहिए, साफ़ तरीके से देख सकने का साहस जुटाना चाहिए.. मैं जब ये कह रहा हूं तो ये किसी भी तरीके से नंदन यादव जैसे लफंगो की वैचारिकी का समर्थन या बचाव नहीं है.. जी, पर ये है बिहार की अस्मिता के बचाव की कोशिश, इसलिए है क्योंकि नंदन यादव समूचे बिहार का प्रतिनिधि नहीं है, वो नहीं करता प्रतिनिधित्व दिनकर के बिहार का, राजेंद्र बाबू के बिहार का, जयप्रकाश नारायण के बिहार का, नीतीश कुमार के बिहार का, भिखारी ठाकुर, महेंद्र मिसिर के बिहार का.. राजधानी दिल्ली के आलिशान कमरों में बैठकर इस वैचारिक प्रवाह का धरातल क्या है कि बिहार तो ऐसा ही है.. ये निहायत खोखली व्याख्या है, ठीक वैसी ही जैसे बिहार से जो आता है वो मजदूर होता है, बिहारी मजदूर होते हैं.. विश्वविद्यालय की कक्षाओं में जो उभरता है बिहार के बच्चों के समक्ष, जो एहसास उन्हें कराया जाता है, जैसा रवैया उनके साथ दोहराया जाता है, वो सबको पता है, इस मसले में मुंह न ही खोला जाए तो बेहतर रहेगा सबके लिए.. अश्लिल समाज हो जाने की जो व्याख्या आप बिहार की ओर मुखातिब होकर बांच रहे हैं, उस व्याख्या में दम नहीं है साहिब.. शुद्ध दोहरा मापदंड है ये, इसलिए दोहरा मापदंड है कि आपकी ज़बान नहीं खुलती अपने यहां हो रही असभ्यताओं पर.. आपके आंखों में नहीं चुभी माधुरी दीक्षित चोली के पीछे गाते हुए कभी, नहीं ही चुभी न आपको तमन्ना भाटिया.. नहीं चुभी आपको मल्लिका शेरावत, न चुभी आपको सपना चौधरी का ऑर्केस्ट्रा नाच.. हाथ में हाईलाइटर लेकर खड़े आप तमाम सामाजिक पुरोधाओं, ठेकेदारों को ठहर कर सोचना चाहिए कि क्या आपके पास मुंह बचा भी है दूसरों को श्लील और अश्लील का प्रवचन बांचने का.. इसमें कसूर आपका नहीं है, खराब किस्मत बिहार का है.. ठीक होता तो उसके भी करतूत बुलंद चहारदीवारी के भीतर दफ़्न हो जाते.. वो नहीं आते बाहर वो छन जाते होटलों के आलिशान पर्दों से..
कहना था धमाल में जावेद जाफ़री का कि 'पता नहीं हर सिचुएशन में, मैं आगे कैसे आ जाता हूं..' बिहार के साथ भी कुछ ऐसा ही है.. दहेज़ हर प्रदेश में लिया दिया जाता है, पर सारा नाम और ऐश्वर्य बिहार की झोली आ पड़ा है.. हथियार हर शहर में लहराए जाते हैं, माफ़िया हर शहर में हैं, पर हथियार चलाने के मामले में विश्व प्रसिद्ध हो रखा है बिहार.. नचाई मंचों पर और भी प्रदेशों में जा रही हैं लड़कियां, पर छिनाल बनकर जमाने में उभरा बिहार है.. बिकिनी पहन कर पर्दों पर नाच और करतब दिखा रही हैं दीदियां बॉलीवुड की, पर रांडपना कर रहा है बिहार.. बेढंगी हरकतें हो रही हैं देश के हर कोने में, शायद हर घर में भी, पर ऐसे मसलों में बिहार के अप्राकृतिक उभार या रेखांकित हो जाने के पीछे बहुत सहज कारण उसके पास ढंग की चीज़ों का अभाव है, उसका न होना है.. बिहार का होना, एक कमजोर घर के होने की व्याख्या है.. कमजोर घर होना मतलब आपके चुनावों का सामान्य हो जाना है, आपके खान-पान का साधारण हो जाना है, आपके मनोरंजन उपक्रमों का साधारण हो जाना है.. ये याद रखना है कि साधारण होना असभ्य हो जाना नहीं है, सहज और प्रमाणिक हो जाना है, दिखावा रहित हो जाना है.. कोई भी समाज आदर्शवादी समाज नहीं होता है, हर रोज उठकर उसे जतन करना होता है बरक़रार बने रहने के लिए, बेहतर बचे रहने के लिए.. वर्तमान बिहार ने अपनी सामाजिक व्यवस्था में से शिक्षा को निकाल बाहर फेंका है, और जब ऐसा किया है तो उसे भुगतने भी होंगे बहुत सारे परिणाम, समाज के तौर पर उसे बहुत सारे झटके.. नियति है कि जिस भी समाज ने शिक्षा की ओर पीठ किया, वो बचा नहीं, नहीं बची उसकी संस्कृति, न सभ्यता, सब ख़त्म हो गया..
आख़िर में,
बात बहुत दिलचस्प है और निहायत ही जरूरी भी जो मुझे कहनी है.. बात बिहार के समूचे सामाजिक चरित्र की है, जमुई तो बहुत छोटा दाना है उसका, बहुत छोटा हिस्सा है ये घटनाक्रम 14 करोड़ की बस्ती का.. बिहार बदल गया है, उसकी आज की चेतना उसकी अपनी कमाई या संग्रहित की गई चेतना नहीं है.. वो प्रभावित चेतना है, कहा जा सकता है उसे मिश्रण कई भिन्न-भिन्न संस्कृतियों का.. संस्कृति परिभाषित करते हैं आदमियत के संस्कार.. पुरखों की बहुत पुरानी और शानदार सबक है कि "अधजल गगरी छलकत जाए.." बिहार में धड़ल्ले से हो रहा है पलायन, वो पलायन बना रहा है बिहार को खाली गागर क्यूंकि पलायन सिर्फ शरीर का नहीं होता, वो वैचारिकी का भी होता है.. कुदरत का नियम है अगर संभावनाएं व्यक्ति तक ख़ुद चलकर नहीं आती, तो व्यक्ति को उसे ढूंढने जाना पड़ता है.. हो ये रहा है कि नई संभावनाओं की तलाश में हर पढ़े-लिखे और वैचारिक स्तर पर मजबूत व्यक्ति के गांव छोड़ने के साथ चेतना हर रोज सिमटती जा रही है बिहार की.. यही वहां का स्थायी सच है कि सामाजिक नैतिक चरित्र किताब और पुरखों के अभाव में हर रोज रिसता जा रहा है, कमजोर होता जा रहा है.. जमुई तो बहुत छोटा नमूना है, बहुत कुछ अभी वहां छलकने वाला है साहिब.. पिता हमेशा दोहराते हैं एक कहावत कि जहां गाछ ना वृक्ष, उहां लेड़ प्रधान.. वर्तमान बिहार के पास अपनी बेहतरी को परख पाने का उदाहरण बहुत सीमित हो गया है, जो बचे हैं उनके बारे में कहना ही क्या.. और मैं क्या ही कहूंगा, दुनिया जानती है उनका स्तर.. जो हुआ जमुई में वो निहायत ही घटिया और ओछी हरकत थी, बिहार से जो आते हैं वो जानते हैं कि हर कस्बे में हो रहा है ये, आज से नहीं ज़माने से.. इसलिए जरूरी है कि छोड़ दीजिए दोहराना सभ्यतागत स्त्रियोचित् संस्कार का अब वो भरत वाक्य कि "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः" क्यूंकि अब उसका कोई मायने बचा नहीं रह गया है.. रौंदे जाते हो बेटियों के दुपट्टे जिस मुल्क में सरे-राह, अगर ईश्वर है तो ज़ाहिर तौर पर उसे नहीं रास आ रहा होगा आपका ये समाज, इसके नियामक.. वो नहीं लेना चाहता होगा आपकी सुध, नहीं लेना चाहता होगा आपके समाज में अवतार, क्यूंकि उसे कोई दिलचस्पी नहीं रह गई आपमें..” #Thank_You!😶
With Regards,
kumarsinghsiddhant [Journalism Student, New Delhi, India]
भारतीय उत्सवधर्मिता का सबसे पुख़्ता प्रमाण!?
Picture Credit: Internet
“भारत उत्सुक है, अति उत्साहित भी, नहीं होता तो भारत में जो उत्सव हुआ है बीते रोज़, वो कहां हुआ होता.. कौन ही होता जो उसे मना रहा होता.. इस मुल्क को भारतीय सांस्कृतिक इतिहास की दो जगमगाती कहानियां याद हैं, पहली अयोध्या की, जब कमलनयन भगवान् अयोध्या की धरती पर अपने चौदह बरस के सबसे बड़े त्याग के बाद लौटे थे.. अपने सबसे बड़े और मर्यादित व्यक्तित्व के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीए जलाए थे, दिवाली मनाई थी.. दूसरी कहानी जन्मोत्सव से जुड़ी है, कालकोठरी में जन्मे कृष्ण, जगत् के आराध्य हो गए, जगताधिपति हो गए.. सबसे बड़ा, और सबसे ही साहसी आराध्य, अत्यंत सलोने भी.. कृष्ण का जन्म लोगों ने याद रखा, हमारे पुरखों ने याद रखा, मनाया उसे उत्सव की तरह, पूरे उत्साह से.. जन्मोत्सव त्रिलोकपति कृष्ण का, जन्माष्टमी हो गया.. भारत की माओं ने देखे ख़्वाब, ख़्वाब कि उनके पेट से जना बचा जगत् का दूसरा कृष्ण हो जाए, प्रेम सीख जाए, करुणामयि हो जाए..
बात जो कुछ भी है बहुत स्पष्ट है.. भारत की धरती इंसान को भगवान् बना देने की ताकत रखती है, पर उसकी व्याख्या में किसी भी मोड़ पर ये शामिल नहीं है कि वो इंसान को ईश्वर के समकक्ष बैठा देने का साहस रखती है.. जो कुछ भी हुआ वो इस गौरवशाली भारत की इस समूची व्याख्या की छाती पर लात रखकर खड़े होने का जतन है, या कि उसकी कवायद है.. बात उस व्यापारी की नहीं है जो गणपति गणेश को चाय की चर्चा पर बैठा देने का साहस चुनता है, बात न उन महानुभावों की जो एक जीवित व्यक्ति की प्रतिमा को एक मंदिर में प्रतिस्थापित करता है, और उसकी पूजा करता है.. बात उस व्यक्ति की भी नहीं है जो एक व्यक्ति की चालीसा रचता है, और उसे दोहराने का जतन चुनता है हर रोज, अगरबत्ती के साथ.. जी, ये बात उस व्यक्ति और उस वर्ग समूह की भी नहीं है जो एक इंसान के पैरों में साष्टांग दंडवत की मुद्रा में पड़ा है, और देश से या कि उस आदमी के भक्तों से करोड़ों का चंदा चाहता है मंदिर स्थापना के लिए..
बात ये एक जन्मदिन की नहीं है.. बात है उस पूरे एक दिन की आयोजन की, उसकी तैयारियों की, मानसिक स्तर पर भी, और व्यय के मामले पर भी.. बात राष्ट्र का अगुआ होने के नाते उस आदमी के व्यक्तिगत चुनावों की भी है, और चाहतों की भी.. सवाल बहुतेरे हैं, जैसे कि दीप जलेंगे, मिठाइयां बनेंगी, बाँटी जायेंगी, यहां कि पूरा का पूरा महीना अभियान चलेगा, माननीय नेता, क्या बड़े और क्या छोटे, क्या राष्ट्रीय नेता और क्या बूथ लेवल कार्यकर्ता उसकी तैयारी में मशगूल रहेंगे.. उपक्रम कि सेवा संकल्प चलेगा, ये तय किसने किया और किससे पूछकर किया.. और अगर ये किया गया है, हुआ है तो सवाल ये है कि इन तमाम उपक्रमों पर हुआ खर्च कौन वहन करेगा.. क्या प्रधानमंत्री करेंगे, कहां से करेंगे, भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली में प्रधानमंत्री पद पर बैठे हुए व्यक्ति की तनख्वाह तो उतनी है नहीं कि वो राष्ट्रव्यापी अभियान चलाए, समूचे मुल्क में लाव-लश्कर इकट्ठा करे, और अपना जन्मोत्सव मनाए, फिर कैसे करेंगे वो!?
Picture Credit: narendramodi.in X handle
आख़िर में,
कहने को बहुत कुछ है पर ज़ाहिर तौर पर उसकी बहुत आवश्यकता है नहीं.. बात सिर्फ उसकी ही है जैसा कि कभी कहा करते थे ख़ुद नेता नरेंद्र दामोदरदास मोदी, वैसे एक पूरा जमाना बीत गया है उस बात को जब नरेन्द्र मोदी इस बात पर रजामंद हुआ करते थे और परिस्थितियों के प्रति अतिरिक्त संवेदनशील होकर कहा करते थे कि मैं कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाता, मैंने कभी नहीं मनाया.. मैं उस दिन कोई मीटिंग नहीं करता, किसी से नहीं मिलता, न किसी का फ़ोन उठाता हूं.. क्या है कि आदमी परिवर्तनशील जीव होता है, उसकी चेतना परिवर्तित होती रहती है लगातार, उसकी महत्त्वाकांक्षाएं परिवर्तित होती रहती हैं.. परिवर्तित नरेन्द्र मोदी की कद भी हुई है, और चेतना भी.. देश को ये समझ विकसित कर ही लेनी चाहिए कि वो अब सिर्फ नेता नहीं रह गए हैं, प्रधानमंत्री हो गए हैं डेढ़ अरब की आबादी के.. उनकी महत्वाकांक्षाओं का कद बड़ा हो गया है, नहीं हुआ होता तो वो साहस जुटाते और कहने का जतन करते उन तमाम नेताओं, प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से कि जो आप कर रहे हैं वो भावनात्मक स्तर पर बहुत सुंदरतम व्याख्या है उनके प्रति प्रेम और निष्ठा की, पर व्यावहारिक स्तर पर, शायद राष्ट्र के चेतना के स्तर पर भी, वो निहायत ही घटिया और ओछा उपक्रम है.. नहीं किया जाना चाहिए था, इसलिए कि उनको ये रास कतई नहीं आ रही.. जहाँ तक रही भारतीय जनता की बात तो उत्सवधर्मिता इस मुल्क के नस-नस में व्याप्त है.. बहाना चाहिए इस राष्ट्र को उत्सव मनाने का.. सनद गर ये रहे तो और बेहतर कि मृत्यु उत्सव है भारतीय चौहद्दी में, उत्सव के उत्साह में कोई कमी नहीं चाहे मौत वो आदमी की हो, चेतना की, तार्किकता की, या फ़िर क्यूं न हो वो लोकतंत्र की!” #Thank_You!😊
With Regards,
kumarsinghsiddhant [Journalism Student, New Delhi, India]
भारत में बुलंदी के लिए हत्या निहायत जरूरी!?
Picture Credit: Internet
“गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने इस मुल्क में कभी शांति निकेतन बनाया था, एक व्यापारी, बेशर्म, बेहया और कतई शातिर लालची व्यापारी ने इस मुल्क में अब सत्य निकेतन बनाया है.. चाहा था टैगोर ने कि विश्व शांति उनकी बनाई चौहद्दी में पले.. उन्होंने चाहा था कि ज्ञान, चेतना, तार्किकता और आदमियत उनकी बनाई खुशनुमा चौहद्दी में फले-फुले, पर 21वीं सदी के व्यापारिक समीकरण में इस नए तरह के निर्मित निकेतन का बयान इस मुल्क के माथे पर पूरी बेशर्मी से नाचते हुए ठहाके लगा रहा है कि नहीं मानते हम कोई उसूल, नहीं मानते हम आदमी के मूलभूत सुरक्षात्मक सिद्धांत की व्याख्याएं, उसकी संहिताएं.. क्योंकि अगर हम मानते होते तो ऐसा कैसे हो जाता कि मुल्क के हंसते खिलखिलाते सात नौनिहाल बच्चे सैकड़ों टन धराशाई मलबे के नीचे दब जाते और असहाय होकर, कतई बेबस होकर अपनी प्राण गंवा देते.. ऐसा कैसे हो जाता कि भादो झूम कर बरसना भूल जाता उस रोज, कैसे होता कि बच्चों की कराह की चीत्कार सुन मेघ मलहार छोड़, मर्सिए पढ़ने लग जाता, दुआएं बांचने लगता वो ईश्वर की दहलीज़ पर, अम्बर से थूक देने का जतन करने लग जाता वो समाज के इस बेहया रूप पर, मालिकानों, आलाकमानों के लगातार चमकदार पर खोखले होते जा रहे ज़मीर पर..
बात हुक्मरानी की है, ये राजनीतिक भी है और आधिकारिक भी.. किसी भी तरीके से ये बात एक पार्टी की सरकार के हिस्से की नहीं है.. ये बात संवैधानिक तो है, पर उससे कहीं ज्यादा ये बात है सामाजिक.. ये बात कर्तव्यों की है, भूमिकाओं की भी.. बहुत जरूरी हो गया है इस मुल्क के लिए कि वो इस व्याख्या को झटक कर पीछे फेंकने का जतन करे कि इस्तीफ़े या तबादले सरकारी बेहयाई और निरंकुशता की इबारत को धोकर साफ, स्वच्छ, स्पष्ट और योग्य बना देते हैं.. पता नहीं इस देश की हुक्मरानी को किसने और कब ये बता और समझा दिया है कि तबादले ज़ख्म धो सकने की स्थिति में तब्दील हो गए हैं, वो निकल आए हैं हनीमून हो जाने की समझाइश से बाहर.. क्यूंकि अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो हर घटनाओं, दुर्घटनाओं के बाद हो रही मीटिंग्स, इस्तीफ़े लेने और दिलवाने की नौटंकी नहीं हो रही होती देश में.. बहुत जरूरी है कि बाहर आए ये बात कि हर दुर्घटनाओं के बाद हुक्मरानों के द्वारा दिए जा रहे लच्छेदार भाषण, रास नहीं आ रहे अब इस मुल्क में किसी को, अपच हो जा रहा है, बहुत तकलीफ़ हो जा रही है.. बहुत जरूरी है कि समाज अपने प्रतिनिधियों को समझा सकने में समर्थ साबित हो कि उनके द्वारा घटनाओं के बाद किए जा रहे दंडात्मक उपक्रम, एक साफ स्वच्छ नौटंकी से ज्यादा कुछ और प्रतीत नहीं हो रहे.. नौटंकी लग रही है अधिकारियों की अतिरिक्त फुर्ती, भद्दे तरीके से मज़ाक उड़ाते दिख रहे हैं तमाम माननीयों के ये दौरे.. कुंभकर्णी नींद सोने वाले ये अधिकारी जो कार्रवाई के इरादे से हाथ में सरकारी पर्चा और साथ में बुलडोजर लेकर घूम रहे हैं आज घटना के बाद, पूछा उनसे जाना चाहिए कि कहां रहते हैं वो सालों-साल, क्यूं उनको भनक नहीं लगती सामाजिक अनियमितताओं की.. जी, बिल्कुल ही प्रासंगिक नहीं लग रहा घटनास्थल पर कैमरे की निगहबानी में चल रहा कदमताल..
Picture Credit: Internet
भारत भ्रष्ट देश है, इसलिए नहीं कि इसके प्रशासनिक अधिकारी भ्रष्ट हैं.. बल्कि इसलिए कि भारतीय समाज भ्रष्ट है.. भारतीय संविधान और उसकी न्याय संहिता कहती है कि हत्या अपराध है, पर कानून की पोथियों के बाहर भी एक दुनिया है और वो है भारत का समाज, वो समाज जो कानून की संहिताओं को कौड़ियों के भाव नहीं समझता.. जिसके लिए कानून तोड़ना, कानून पालन करने से ज्यादा ताकतवर चीज है.. साहिब, भारत की सामाजिक समझाइश का गणित बहुत सीधा है, प्रभावी कहानी सिर्फ़ इतनी है कि भारत को जोड़ और घटाव बहुत अच्छे से आता है.. भारतीय सामाजिक गणित जिसकी व्याख्या है कि 5 में 5 मिलाया जाए तो 10 हो जाता है, और घटा दिया जाए तो फक्कड़, माने खाली हाथ.. यहीं वो एकमात्र सीधा सा समीकरण है जो मसाले में ईंट का बुरादा मिला देने का साहस चुनता है.. जो देता है साहस एक व्यापारी को बने बनाए घर के नीचे बेसमेंट खोद डालने का बिना किसी किस्म की सरकारी सहमति के.. जी, आपको ये बात बुरी लग सकती है पर सच यही है कि जो देश घी में मिलावट जानता है, बहुत मुश्किल है उसे आदमी होने की अनिवार्य शर्तों के लिए तैयार कर पाना, ये असंभव प्रकिया है, नहीं हो सकता ये किसी भी कीमत पर.. छोड़ दीजिए चोरी-चकारी, हत्या, लूटपाट.. खाद्यान्न मिलावट भारत के भ्रष्ट होने का सबसे बड़ा प्रमाण है.. खाद्यान्न जो व्यक्ति के बरक़रार होने का सबसे प्रमुख बयान है, उसका लगातार गिरता स्तर सिर्फ मुनाफे की महत्वकांक्षा की कहानी नहीं बांचता, वो समाज के जंगली हो जाने की कहानी भी बांचता है.. जी, ये सबसे बड़ा प्रमाण है कि हम बहुत कुछ नहीं बचे हैं, बुलंदी की ओर बढ़ता हमारा हर कदम हमारे हत्यारे होने की मुनादी है..
आख़िर में,
बात उस सरकारी आदेश पर जो ऐलान बन कर उभरा है राजधानी की फिज़ाओं में.. ऐलान जो ये सुनिश्चित करता है कि दिल्ली पुलिस अब जो पीछे छूट गए छात्र हैं, जिनके हिस्से में मलबे का दवाब नहीं आया अब तक, जो नहीं मरे अबतक सरकारी मेहरबानी से, उनकी निगहबानी करेगी.. लोकतांत्रिक कीड़ा अगर किसी सामान्य व्यक्ति को बहुत जोर से काट रहा हो, तो इस सरकारी फरमान पर उसके हिस्से से कई सवाल हो सकते हैं.. सवाल जिसमें ये पूछा जा सकता है कि तकरीबन 70 हजार बच्चे दिल्ली विश्वविद्यालय की दहलीज पर हर साल होते हैं.. कैसे करेगी दिल्ली पुलिस, ऐलान तो हो गया, तालियां भी बज गईं पर इस किस्म की कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने का रोडमैप क्या है? सवाल ये भी उसके हिस्से से आ सकता है कि अगर प्रशासन हर बच्चे के घर तक समाधान के लिए जाएगी तो सड़क की समस्याओं का ख़्याल, लॉ एंड ऑर्डर का पूरा उपक्रम किसके सर आएगा? सवाल बहुतेरे हैं, ज़ाहिर तौर पर इसके जवाब कहीं नहीं हैं, कोई नहीं देने वाला है, न किसी को जवाब देने की आवश्यकता महसूस होती है, ये भी है कि जवाब सुनने की किसी की दिलचस्पी नहीं बची.. इसलिए जवाब सिर्फ़ इतना है कि जवाब नहीं है.. सवाल कि बिना सरकारी आदेश के राजधानी दिल्ली में लोगों ने अवैध संरचना कैसे विकसित कर ली? जवाब जो है नहीं पता, ठीक उसी तरह से जैसे इस देश के सरकारी शिक्षकों को नहीं पता उनका काम कि उनका काम माननीयों के स्वागत में रंगोली बनाना है या जनगणना करना.. जी, ठीक वैसे ही जैसे इस देश के हुक्कामों को नहीं पता, बड़े-बड़े सरकारी आलाकमानों को नहीं पता, जेठ की दुपहरी में सावन का मजा लूटने वाले दफ्तर के राजा बाबुओं को नहीं पता..” #Thank_You!😊
With Regards,
kumarsinghsiddhant [Journalism Student, New Delhi, India]
भक्ति का कलंक, देशभक्ति से मिटाने का प्रयास!?
Picture Credit: Internet
“अयोध्या के राम मंदिर की कमान भारतीय वायु सेना के जवान के हाथ में सौंप दी गई है.. नाम जितेंद्र मिश्रा.. अब सीईओ होंगे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के.. इस बड़ी तब्दीली की सबसे बड़ी वजह राम मंदिर के चंदे में हुई चोरी है.. भरोसा जताया है जितेंद्र मिश्रा पर ट्रस्ट के आलाकमानों ने, चाहा है कि वो उन गलतियों से परहेज़ करेंगे.. उन गलतियों से जो उनके पूर्व पदासीन माननीय करके गए हैं.. यक़ीन इस बात का भी किया गया है कि वो सेना की वफादारी और ईमानदारी के प्रति देश के उस सम्मान को ठीक-ठीक बरक़रार रखेंगे.. राम के मंदिर का स्वस्थ प्रशासन होने का यक़ीन होना धर्म से कहीं इतर है, ये हिंदूवादी यक़ीन से भी इतर है और हिंदुत्ववादी यक़ीन से भी.. ये चेतना का प्रश्न है, देश की सामूहिक चेतना का.. राम को अपने होने का यक़ीन किसी को नहीं देना, उनको अपनी प्रासंगिकता कहीं साबित नहीं करनी.. इसलिए ये बहुत जरूरी है कि सीईओ जितेंद्र मिश्रा अपने दल-बल के साथ जब मंदिर परिसर की स्वायत्तता की रखवाली का यक़ीन देने बाहर आएं तो वो एक समर्पित भक्त से ज़्यादा अपने और अपने महकमे के बेहतर इंसान होने का यक़ीन देकर देश को जाएं.. बहुत ज़रूरत है फ़िलहाल इसकी.. ईश्वर के घर में हुई इस चोरी ने देश की आस्था का खंभा डगमगा दिया है..
जितेंद्र मिश्रा उत्तर प्रदेश के देवरिया से आते हैं, पूर्व सैनिक रहे हैं.. सेना की अमानत हैं समाज में, देश से वफ़ादारी भी जानते ही हैं, ज़ाहिर है खिलखिलाते देश और बेहतर समाज की परिभाषा उनको बताए जाने की आवश्यकता नहीं है.. अब उनके हवाले राम मंदिर है, देश के बड़े वर्ग समूह की आस्था भी.. राम की पहरेदारी में उनके साझेदार होंगे महेश भागचन्दका, भागचन्दका को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष और ट्रस्टी नियुक्त किया गया है.. महेश भागचन्दका, अशोक सिंहल फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं और जैसा दर्ज़ किया है भारतीय मीडिया संस्थानों ने उसके मुताबिक राम वन गमन पथ के स्थलों के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है..
राज्य सियासत की ओर भी देख लीजिए.. सियासी कहानी सिर्फ़ इतनी है कि वर्तमान राज्य सरकार के बर्खास्त होने का वक़्त धीरे-धीरे बेहद करीब आ गया है, 27 में राज्य चुनाव होने हैं.. भारत जैसे देश में आस्था स्थलों की समझाइश हमेशा से बहुत उच्चतम पायदान को छूकर गुजरती रही है.. ऐसे में वर्तमान सरकार किसी भी तरीके से इस ओर मुखातिब होने का जतन नहीं कर सकती थी कि समाज इस समझाइश की ओर मुड़ जाए जहां ये तय हो जाए कि उनके आस्था स्थलों पर हुई अनियंत्रित डकैती सरकार की अनियमितताओं की इबारत है, उनके लगातार निरंकुश और भ्रष्ट होते प्रशासन की मुनादी है.. इस वक़्त में जब समूचा विपक्ष उत्तरप्रदेश राज्य सरकार को एक निकम्मा और असहाय शासन साबित कर देने पर तुला हुआ है, बहुत जरूरी था कि सरकार अपने राज्य में निवास कर रहे लोगों को स्वस्थ प्रशासन का यक़ीन दिलाए.. जी, सेना से बेहतर चेहरा नहीं हो सकता था.. सैनिक अपने साथ सिर्फ़ भरोसा लेकर नहीं आता, वो आता है अतीत की कई सहमति और असहमति का सवाल लिए हुए भी.. वो आता है अपने साथ कई तरह के प्रमाणपत्र लिए हुए भी.. भारत जैसे अतिरिक्त देशभक्त देश में सैनिक से या उसके विचारों से हुई आपकी सहमतियां बहुत सहजता से आपको देशभक्त की कतार में लाकर खड़ा कर देती हैं, और जितनी सहजता से ये होता है उससे ज़्यादा सहजता से उससे हुई वैचारिक असहमतियां आपको देशद्रोह के कटघरे में खड़ा कर देती हैं, आपको गुनाह का पनाहगार साबित कर देती हैं.. एक सैनिक का ऐसे विवादित पद के लिए चुनाव, विपक्ष के लिए दो धारी तलवार जैसा है.. ये नियुक्ति राम मंदिर चंदा चोरी पर गरमाई राज्य की सियासत पर ठंडा पानी उड़ेलने का काम करेगी.. पत्रकारों के हिस्से से ये बात है कि ये चयन विपक्ष के चंदा चोरी मुद्दे को हाशिए पर धकेल देगी अगर विपक्ष इसे ठीक से बरतने का जतन नहीं चुनता.. क्योंकि ये इतनी महीन सियासी रेखा साबित होने वाली है जहां एक गलत प्रतिक्रिया विपक्ष के नेताओं और प्रवक्ताओं को देश की करोड़ों-करोड़ आबादी के सामने बहुत सहजता से देश विरोधी, और सैनिक विरोधी बना कर खड़ा कर देगी.. इसलिए ये बेहद जरूरी है कि इस मसले पर विपक्ष जो कुछ भी बोले, नाप-तोल के बोले.. ज़ाहिर तौर पर विपक्ष को ये समझ लेना होगा कि किसी भी तरीके से सफ़ाई का मौका उसे मिलने नहीं वाला.. हर प्रतिक्रिया से पहले उसे दोहराने का जतन चुनना होगा उस महान आदमी की वो बात कि सच जब तक अपने जूते के फीते बांधने के लिए नीचे झुकता है, अफ़वाह दुनिया के चक्कर लगा चुका होता है..
आख़िर में,
उत्तरप्रदेश को आस्था की निगहबानी का सैनिक साम्राज्य और उसकी साज मुबारक, रामराज भी.. सनद रहे, ये नियुक्ति सियासी ताजपोशी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है.. पार्टियों के मुस्तकबिल का फैसला जनता के हवाले, उनको ही करने दीजिए.. आप इंतजार करिए.. ज़ाहिर तौर पर जनमत का सम्मान करना सीखिए, लोकतांत्रिक गणराज्य के बरक़रार होने के लिए बहुत जरूरी है ये..” #Thank_You!😊
With Regards,
kumarsinghsiddhant [Journalism Student, New Delhi, India]
स्वराज की परिभाषा में वंदे मातरम् गायन कैसे!?
Picture Credit: Internet
“कितना अजीब है मीडिया संस्थानों में बैठे प्रवक्ताओं और अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के राजनेताओं के मुंह से ये सुनना कि हम राजनीति नहीं कर रहे.. पूछा सबसे पहले देश के नेताओं से ये जाना चाहिए कि वो अपने अधिकारों के बारे में बात करते हुए इतने असहज क्यूं हैं, वो अपने कर्तव्यों के प्रति इतने उदासीन क्यूं हैं.. क्यूं ये बात किसी को समझ नहीं आ रही कि बहुत मुश्किल स्थिति हो जाएगी जब नेता स्वराज की परिभाषा नहीं समझा पाएंगे देश को.. देश, या कि उसकी समूची आबादी असमंजस की स्थिति में सबसे पहले अपने नेता की ओर मुखातिब होती है.. वो सबसे संवेदनशील वक़्त में अपने राजनेताओं, अपने प्रतिनिधियों के हरक़त, उनके सामाजिक और व्यावहारिक चुनावों की ओर ताकती है.. ये बहुत अजीब स्थिति हो गई है कि सन्न खड़े हैं एक पार्टी के समूचे सांसद, संसद द्वारा बनाए गए एक कानून की परिभाषा पर.. कांग्रेस क्यों अपने आप को इस स्थिति में नहीं देख पा रही जहां वो देश को ये बता सके कि उनकी नेत्री सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी नहीं मांग रही थीं.. कांग्रेस के प्रवक्ता, उनके बड़े-बड़े नेता इतने ब्लैंक आखिरकार कैसे हो गए हैं कि वो अपनी नेत्री के सहज अटपटाने को भी परिभाषित नहीं कर पा रहे.. न मीडिया के सामने कर पा रहे हैं, न अपने देश के सामान्य लोगों के सामने कर पा रहे हैं.. छोड़ दीजिए एक बार को वंदे मातरम् का मसला, पूछा तो सबसे पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से ये जाना चाहिए कि कैसे हो रहा है ये!?
जहां तक सवाल वंदे मातरम् का है, ज़ाहिर तौर पर असहज हुईं उस रोज सोनिया गांधी.. ठीक वैसे ही असहज जैसे इस देश के करोड़-करोड़ लोग हुए जब वो खड़े हुए वंदे मातरम् के दो छंद गाने, पर उनके सामने पहली बार उसे पूरा बजा दिया गया.. नहीं आता समझ, नहीं आया समझ पूर्व स्वर्गीय प्रधानमंत्री की पत्नी को भी.. उन्हें नहीं आया समझ कि रुकना है या जाना है.. जब बताया गया कि वंदे मातरम् पूरा बजने वाला है, तो वो अपने बगल में खड़े बुजुर्ग नेता के लिए कुर्सी खोजने लगीं, ये कांग्रेस द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण है.. साहिब, अगर आप सियासी नजरिए से इसे नहीं देखना चाहते, तो सोनिया गांधी के द्वारा कुर्सी मांगना बहुत सामान्य तौर पर देखा जा सकता है.. जी, सामान्य शिष्टाचार.. पर बात अब ये इतनी सामान्य रह नहीं गई है.. राष्ट्रीय डिबेट को यहां से किसी और रास्ते जाना था, पर मीडिया और शासन की मेहरबानी से वो गया है कहीं और, किसी और ही दिशा में.. संसद में कानून बनने के बाद ये तो तयशुदा मानक है न कि आधिकारिक आयोजनों में वंदे मातरम् का पूरा गायन होना है.. और स्पष्ट रूप से ये बात कांग्रेस के तमाम नेताओं को पता है.. पता मल्लिकार्जुन खड़गे को भी है, राहुल गांधी को भी, सोनिया को भी, और अगर नहीं पता था तो सबसे पुरानी पार्टी का कर्ताधर्ता और बड़ा चेहरा होने के नाते उन्हें पता होना था.. भारतीय जनता पार्टी गलत नहीं कह रही है, पर वो गलत कर जरूर रही है.. कांग्रेस का स्टैंड वंदे मातरम् के गायन पर स्पष्ट नहीं होने का मतलब ये कहीं से नहीं है कि वो कृत्य देशद्रोह की परिभाषा में तब्दील हो जाता है.. कांग्रेस जो नहीं कर पा रही है, वो ये है कि वो आयोजन को परिभाषित नहीं कर पा रही.. उन्हें करना था, उन्हें सामने आकर सरकारी आधिकारिक आयोजनों और साधारण आयोजनों के बीच का फ़र्क़ बताना ही था.. कांग्रेस अगर सामने आकर इस बात को स्पष्ट करने का जतन आज नहीं उठाती है तो ऐसे हर आयोजन में वो लड़खड़ाएगी, उसके बाद सफाई देने के वक़्त में वो लड़खड़ाएगी और शासन का पूरा दल-बल हर बार राशन-पानी लेकर उनपर चढ़ जाया करेगा, वो अपनी ओर से प्रयास करता रहेगा कृत्यों को देशद्रोह की परिभाषा में टांक देने का.. जी, शुद्ध सियासी प्रयास.
बात बहुत सीधी थी, आपको बताई गलत तरीके से जा रही है.. बहुत साधारण तरीके से समझ लीजिए.. राष्ट्रगीत के रूप में वंदे मातरम् के समूचे अंतरे गायन का नया कानून सिर्फ इस बात का संकेत करता है कि भारतीय चौहद्दी में कोई भी व्यक्ति राष्ट्रगीत में गर व्यवधान उत्पन्न करता है, या उसके अपमान की ओर मुड़ता है तो वो राष्ट्रीय अपमान संदर्भित सुसंगत धाराओं में नप सकता है.. बहुत साधारण हिसाब-किताब है.. ये हिसाब किसी भी तरीके से आपके गायन चुनावों को परिभाषित नहीं करता.. देश आपका है, चुनाव आपके हैं.. भारत का संवैधानिक कानून आपको देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं बांटता.. जी, ये आपके चुनाव के दायरे में है, राष्ट्र के प्रति आपके कर्तव्यों के चुनाव के दायरे में कि वंदे मातरम् आप गाना चाहते हैं या नहीं, गाना चाहते हैं तो कितना गाना चाहते हैं, पूरा, आधा, या कि एक लाइन.. ये बात आपको याद रखनी है, और ये बात उन तमाम महंगे मेकअप से सुसज्जित ऐंकर और ऐंकरानियों की व्याख्याओं और उनके द्वारा बांची जा रही परिभाषाओं से इतर है.. देश आपका है, चुनाव आपका है.. आपका संविधान आपको नहीं बताता, कोई आपको ये नहीं बताता कि व्यापारिक क्रिकेट मैच के शुरुआत में बज रहे राष्ट्रगान पर आपको खड़ा रहना है, आप होते हैं खड़े शायद इसलिए कि लोग, माटी और मुल्क से वफादारी आपके भीतर से नहीं उचटी.. संविधान को नहीं पता देशप्रेमी होने की परिभाषाएं, उसके हिस्से, उसकी व्याख्याओं में कोई मानक निहित नहीं है देशप्रेम का.. जैसे आप नहीं खेलते भारतीय राष्ट्रीय खेल हॉकी, नहीं पालते आप राष्ट्रीय पक्षी को, नहीं वफादारी निभाते और रोज सुबह नमस्ते बोल कर आते आप राष्ट्रीय जानवर को.. फिर भी आप भारतीय नागरिक होते हैं, नहीं किए जाते आप देश की हवा और कार्यवाहियों से मुक्त..
कांग्रेस जो भी परिभाषाएं गढ़ रही है वो उसकी अपनी व्याख्या है.. देश को बहस अगर करनी थी, अगर मीडिया संस्थानों के द्वारा ये होनी थी, तो बहस कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी के द्वारा वंदे मातरम् के रोके जाने के प्रयास से ज्यादा जरूरी इस बात पर होनी चाहिए थी कि देश में नेता होने और बने रहने की आख़िरी उम्र क्या है.. ये बात पार्टी और पार्टी लाइनों से ज्यादा भारत के लोगों की है कि अगर उनका नेता इतना असमर्थ हो गया है स्वास्थ्य कारणों से कि वो 5 मिनट खड़ा नहीं हो सकता, तो उसे राजनीतिक व्यवस्था से मुक्त किया जाना चाहिए.. ये देश सुनिश्चित करने का जतन क्यूं नहीं कर रहा कि एक नेता अपनी जिंदगी के आख़िरी वक़्त में बावजूद तमाम काम कर सकने की असमर्थताओं के संसदीय कुर्सी पर चिपका बैठा रह रहा है.. क्यों ये देश बरबस मान लेने का जतन करके बैठ गया है कि सदन की कुर्सियां सबसे बूढ़े और शारीरिक दुर्बलता से ग्रस्त लोगों के हिस्से में डाल दी जानी चाहिए.. ये बात बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे नेताओं के लिए भी है, और बाकी माननीयों के लिए भी.. कहा था उस वक़्त भी कि उम्र के तकाज़े की वजह से कोई व्यक्ति राज्य का मुख्यमंत्री बरकरार रहे इस क़ाबिल नहीं, तो वो संसदीय सदन के काबिल कैसे बच रहा, उसकी उम्र क्या उस समय वरदान की तरह काम करने लग रही है, वो काबिलियत में तब्दील हो जा रही है!?
कांग्रेस का ये तय करना कि वो आधिकारिक आयोजनों से इतर वो वंदे मातरम् के सिर्फ दो ही अंतरे गाएगी, सामाजिक सामूहिकता का प्रयास ज्यादा है, और वो किसी भी तरीके से राष्ट्र की अवहेलना के पार खड़ी है.. ये बात चाहे जिस भी ज़बान में कही जाए, या जिस भी सलीके से कही जाए, ये तो किसी भी तरीके से मान सकने योग्य बात नहीं है न कि वर्तमान में शासन कर रही भारतीय जनता पार्टी देशभक्त पार्टी है, और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देशद्रोही पार्टी.. पार्टियों के इतिहास की व्याख्या इस देश को समझाए जाने की आवश्यकता नहीं है, देश जानता है सच.. कौन लड़ा है बरतानिया हुक़ूमत से, और कौन करता रहा है मुखबिरी.. किसने राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों को सम्मान दिया है, और कौन करता रहा आज़ादी के बाद तलक उसकी अवहेलना.. किसे चाहिए था अलग राष्ट्र, किसे लुभाते थे भारत का बंटवारा, कौन चाहता था कि अगर तय हो गया है बंटवारा तो सबसे पहले उसकी अपनी लाश बांट दी जाए.. देश के पास चेतना का अभाव नहीं है, ज़ाहिर तौर पर उसे नहीं बताना पड़ेगा कि देश के बंटवारे के समय किनके हाथ में थी बंदूकें और संगीनें, और किसके हाथ में थी झाड़ू.. कौन भारत के बांधों को आधुनिक भारत का मंदिर कहता था, और कौन भारतीय आस्था स्थलों पर छेनी-हथौड़ी चलाकर भारतीय जनमानस की चेतना को तबाह कर रहा था.. क्यों!?
Picture Credit: Cartoonist Alok
आख़िर में,
राष्ट्रीय हिस्से से जो जरूरी बात मुझे कहनी है वो ये कि भारत को समृद्ध मैंने नहीं बनाया, उन पुरखों ने बनाया है जिनको पता था समृद्धि का मतलब.. जिनको पता था आदमियत का मतलब, जिनको पता था कि पीढ़ियों के बीच पनप रही नफ़रत इस मुल्क को रसातल में धकेल देगी.. मुस्लिम लीग के प्रति, पूर्व भारतीय और बाद के पाकिस्तानी कायद- ए-आज़म मोहम्मद अली जिन्ना के प्रति हिंदुस्तान के दिलों में वफादारी जब थी तब थी, भारत के भूभाग के बंटवारे के बाद वो नहीं है, और न ही कभी होगी.. जो वफादार रहे उन विचारों के, जिनके धागे उनसे जुड़कर बल पाते रहे, उसकी चिंता उनके हिस्से.. भारत के हिस्से में जिस स्वराज की व्याख्या है वो रविन्द्र नाथ टैगोर के उस परिभाषा में निहित है कि जहां चित्त भय रहित है.. भारत उस संहिता में यकीन करता है जहां देशप्रेम के नारे किसी को भी आतंकित नहीं करते.. नेताओं की दहलीज के पार, उनके राष्ट्रप्रेम के उन्माद के पार भारतीय संविधान जो जानता है वो ये कि मेरे बच्चों के चेहरे पर अगर ये गायन शिकन पैदा कर रही, तो मुझे ये व्याख्या मंजूर नहीं.. कहना भारत देश के राष्ट्रीय ध्वज का कि मेरे स्वराज की परिभाषा, जबरदस्ती मनवाने और समझाने के संरचनात्मक घेरे में महदूद नहीं!” #Thank_You!😊
With Regards,
kumarsinghsiddhant [Journalism Student, New Delhi, India]
ए बाबू, दिमाग़ रखना नक्सल होना कैसे हो गया!?
Picture Credit: Internet
“क्यों नहीं पूछा जा रहा वर्तमान में देश के सबसे ताकतवर नेता होने का दावा करने वाले व्यक्ति नरेंद्र दामोदरदास मोदी से ये सवाल कि उनके उन लफ़्ज़ के मायने क्या हैं जो लालकिले की प्राचीर पर खड़े होकर उन्होंने उच्चरित किए भारत की स्वाधीनता दिवस पर.. संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजीजू परिभाषाएं बांच रहे हैं दिमाग़ी नक्सल की, क्यों नहीं पूछा जा रहा है आखिरकार रिजीजू से कि कैसे होता है ये परिभाषा तय, क्या हैं आख़िरकार इसके तयशुदा मानक, और तो और ऐसा तय करने की आधारशिला क्या है.. बात पी. चिदम्बरम की दिमाग़ी नक्सल हो जाने की इच्छाओं की नहीं है, न ही अरविंद केजरीवाल की दिमाग़ी नक्सली होने की महत्वाकांक्षाओं की.. बात है इस देश के करोड़ों-करोड़ बेतरतीब पड़े इंसानों की.. वो लोग जिनके पास अपनी-अपनी क़िस्म की परेशानियां है.. वो लोग जो अपनी सीमित शक्तियों के बल पर शासन की नीतियों के विरुद्ध, उन मसीहा चेहरों की विचारधाराओं के विरुद्ध रीढ़ की हड्डी में थोड़ा और बल देकर खड़े हैं.. जिन्हें नहीं पता कि शासन के विरुद्ध उनके जतन का उनके कमजोर बदन पर निशान कितना गहरा होगा, कितना वीभत्स, कितना डरावना होगा.. पर वो साहस जुटा कर खड़े हैं, उन्हें जो पता है वो ये कि ये देश एक जबान को तरजीह नहीं देता, इसका संविधान एक किस्म की विचारधारा की सर्वसत्ता का यकीन हमें नहीं देता.. और वो आख़िर-आख़िर तक इस बात का ख्याल रखेगा.. रखेगा क्यूंकि ये उसके होने की अनिवार्य शर्त है, इसी पर उसको टिके रहना है..
नक्सल विचारधारा से हुआ नुकसान हम गिनते हैं, गिनना भी चाहिए बहुत जरूरी है मुल्क के रहनुमाओं के बुलंद आशियानों के चमचमाते बने रहने के लिए.. इसके बाद भी जब इस मुल्क के बाशिंदों के छप्पर के नीचे रौशनी कर सकने के लिए उनके दिए में तेल नहीं है.. बहुत जरूरी है गिना जाना शासन की विचारधारा से अलग विचार रखने वाले लोगों द्वारा किए गए नुकसान, क्योंकि शासन इस विचार की ओर मुखातिब नहीं है कि वो देख सके आईने में अपनी ईमानदार शक्ल.. शासन के द्वारा की जा रही ये तमाम गणनाएँ निहायत जरूरी हैं इसके बाद भी कि इस मुल्क के आँखो के कटोरे में नहीं चुभ रही, नहीं प्रभावित कर रही सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे गरीब मां-बाप के हसीन बच्चों के आगे बेशर्मी से फेंक दी गई वो मिड डे मील की पनियाई तरकारी, जिसे जानवर तक अपने हलक के नीचे उतारने को तैयार नहीं हैं.. होनी ही चाहिए इस देश में बहस दिमाग़ी नक्सल के मसले पर, उनके रंगरूटी ख़्वाब पर क्यूंकि कोई बच्चा दबकर नहीं मरता अब विद्यालय के छत के मलबे के नीचे.. होनी ही चाहिए पप्पू यादव की नौटंकी के परिधान पर बहस क्योंकि इस मुल्क में कोई अब ठंड से ठिठुर कर नहीं मरता.. बिल्कुल होनी ही चाहिए अनुराग ठाकुर, नितिन नवीन जैसे नेताओं के खाद्य व्यंजनों पर बहस, क्यूंकि भूख अब इस मुल्क में किसी को नहीं लगती, सबके पेट तक उनके हिस्से का निवाला पहुंच गया है.. होनी चाहिए देश में वंदे मातरम् पर भी बहस, क्योंकि पहुंचा दिया है देश की हुक्मरानी ने सब तक अस्पताल, सब तक जरूरी दवाइयां.. गाए जाने चाहिए इस देश में बुलंद प्राचीन विरासत के गीत, क्यूंकि कोई सड़क के गड्ढे में गिरकर बेबस मौत नहीं मरता अब इस देश में.. कोई प्यास से नहीं बिलखता इस देश में.. कोई सांस घूंट जाने से नहीं मरता इस देश में.. कोई नहीं मरता बेकफन अब इस मुल्क में.. किसी की इज़्ज़त सरे-राह नीलाम नहीं होती, या लूट ली जाती अब इस देश में..
Picture Credit: Cartoonist Satish Acharya
दिमाग़ी नक्सल पर जिस किस्म की बहस इस देश में हो रही है, उससे साबित होता है कि बरबस मान लिया गया है कि किसी भी किस्म की तक़रार की स्थिति अब इस देश में बची नहीं है, विचारों में मतभेद की स्थिति अब नहीं बची.. वर्तमान पीढ़ियों की सारी आवश्यकताओं, महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति हो गई है, कोई आवश्यकता उसके पास अब नहीं बची, इसलिए किसी भी अलग क़िस्म की विचारधारा की आवश्यकता अब नहीं रह गई है इस देश को.. जताने का प्रयास हो रहा है लगातार कि सारा देश, समूचा भारत सहमति की मुद्रा में आकर खड़ा हो गया है, उसने मंजूरी दे दी है शासन के केंद्रीय विचार को.. मान लिया है कि प्रधानमंत्री का विचार सर्वमान्य है, उसके ख़िलाफ़ किसी भी क़िस्म की कोई भी विरोधात्मक आवाज़ अब बची नहीं रह गई है.. शासन के विचार से इतर हर विचार, हर महत्वकांक्षा देशद्रोह के घेरे में टांक दी गई है.. मान लिया गया है कि शासन से इतर विचार इस देश की एकजुटता के लिए खतरा है, जो उसकी बात करेंगे उन्हें घर में घुसकर, सड़क पर घेर कर मार दिया जाएगा.. उनके घरौंदे पर बुलडोज़र चढ़ा दिया जाएगा, कानून बनाकर उन्हें बीच चौराहे पर सूली टांग दिया जाएगा.. जी, बात जो प्रधानमंत्री ने कही है उसी की है, पर बात उससे आगे की है.. इसलिए कि सिर्फ शब्दों का मसला नहीं है ये, बात विचारधारा की सर्वसत्ता को मनवा लेने की कोशिश की है, बात उससे कहीं आगे की है.. दिल्ली में लालकिले की प्राचीर पर खड़े होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ नक्सल होने की परिभाषा नहीं बांच रहे थे, वो बांच रहे थे शासकीय कुर्सी की आम जनमानस से महत्वकांक्षा की परिभाषा.. शासकीय पार्टी की चाहतों की परिभाषा.. अपने द्वारा, अपनी पार्टी के द्वारा बनाई गई उस व्यवस्था की परिभाषा जो विकल्प की ओर देख सकने का माद्दा नहीं रखती.. जिसकी चाहत में है कि उनकी विचारधारा एकमात्र चुनाव बचे इस देश के लोगों के सामने, इस देश के सामने.. ये उस सोच की मुनादी है जिसकी चाहत है कि रंग सबके कपड़ों का समान हो, भोजन सबकी थाली में लगभग एक परोसा जाए, सबकी ज़बान पर नग़मे एक हों, सब एक धुन पर थिरके, और सब एक पैटर्न में ही बहके.. उस विचार को यकीन है कि भारत का आम नागरिक बोध उनकी महत्वकांक्षा में सबसे बड़ा रोड़ा है.. बिना उसको बरगलाए नहीं हो सकता पूरित उनका ख़्वाब.. ख़्वाब जो अपने से इतर हर विचार के सीने में गोली दाग देना चाहती है.. ख़्वाब जो सिर्फ उन्हें बरकरार रखना चाहती है..
Picture Credit: Cartoonist Satish Acharya
आख़िर में,
वो क्या है ज़्यादा दिमाग़ी हो गए हैं अर्बन लोग.. सनद रहे, दिमाग़ी नक्सल तो गुरु बस बहाना है, दिमाग़ वालों पर असल निशाना है.. मैं ये मानने को तैयार नहीं हूं साहिब कि शासन की तंगदिली आपको महसूस नहीं हो रही.. आपको आज नहीं, कल नहीं, 20 बरस बाद, 50 बरस बाद इस ओर लौटना ही होगा, स्वीकार करना ही होगा कि आपको लगातार बताया गया था, आपने सुना नहीं.. अनगिनत लोगों के द्वारा आपको समझाने का जतन किया गया था कि जिस रास्ते से होकर आप जा रहे हैं वो मुल्क की बर्बादी के सिवा और कहीं नहीं जाता, आपने समझने का साहस नहीं चुना.. आपने खोटे मोह में पत्रकारों, शिक्षकों, सामाजिक पुरोधाओं, शिक्षण संस्थानों की अवहेलना चुनी, आपने चुनी अपनी अज्ञानता, आपने तरजीह दी अपनी बेहयाई को अपनी पीढ़ियों, अपने बच्चों के भविष्य के ऊपर.. आपने निरंकुश सियासतदानों की नमकहरामी को अपने बच्चों के भविष्य के ऊपर रखा, मुल्क से अपनी नमकहलाली के ऊपर रखा.. आपने चुना नफ़रत अपने मुल्क के बाशिंदों से, आपने चुनी अपने हमवतन लोगों के लिए गालियां.. आपने नहीं चुना ईमान, आपने नहीं चुनी किताब.. आप हर रोज और क्रूर होकर निकलते रहे अपनी दहलीज़ के बाहर.. आपने नहीं चुना किसी को, आपने कभी नहीं चुना अपना देश.. आपने नहीं चुना इंसानी जज़्बात, आपने नहीं चुना अपने पुरखों को.. आपने नहीं चुनी प्रकृति, नहीं चुना ईश्वरीय विधान.. आपने नहीं चुना देश का संविधान.. नहीं चुना आपने नागरिकता बोध..” #Thank_You!😊
With Regards,
kumarsinghsiddhant [Journalism Student, New Delhi, India]
कैलाशाधिपति महादेव सबसे कूल इष्ट क्यों हैं!?
Picture Credit: Internet
“क्या कहते हैं आप ऐसे व्यक्ति को जिसका कोई अपना घर-बार न हो, जो बेहद सामाजिक हो पर समाज के द्वारा बनाए गए, तय किए गए तमाम सामाजिक बंधनों और उसकी आकांक्षाओं से ख़ुद को मुक्त रखता हो.. क्या कहते हैं आप ऐसे व्यक्ति को जिसको पास कतई कातर करुणामयी दृष्टि हो, और वो आह्लादित करती हो समस्त प्रकृति को, समस्त चेतना जगत् को.. क्या कहते हैं आप ऐसे व्यक्ति को जो अमृत के प्याले के लिए दौड़ सकने का साहस नहीं चुनता, पर विष के प्याले उसे अपने जिम्मेदार होने का एहसास दिलाते हैं, और उसको ग्रहण करने को वो दौड़ा चला आता है.. क्या कहते हैं आप ऐसे प्रेमी को जो पत्नी की महत्वकांक्षा पर जी-जान लुटाता है, पत्नी की चाहतों के मद्देनजर वो धन कुबेर को अपने तक खींच लाता है, पत्नी की लाश को हाथों में उठा वो अश्रुपूरित नेत्रों से जगत के चक्कर लगाता हुआ उसके उद्धार को भटकता है.. बताइए तो साहिब क्या कहते हैं आप ऐसे व्यक्ति को जो प्रेम और आस्था के वशीभूत होकर ऐसा वरदान देना जानता है, जो उसकी ख़ुद की जान के लिए घातक साबित हो जाता है.. कहना आप क्या पसंद करते हैं ऐसे व्यक्ति को जो अपने द्वारा दिए गए वरदान के प्रभाव से पीछा छुड़ाने के लिए यहां-वहां भागने का जतन चुनता है.. सनातन परंपराओं के मुताबिक समाधि में लीन रहने वाला वो व्यक्ति, अपने अंगों पर श्रृंगार हेतु भस्म छाप लेने वाला व्यक्ति, जगताधिपति है.. स्वर्ग से उतरी प्रवाहमान गंगा को अपनी जटाओं में साध लेने वाला वो व्यक्ति, जगती में ईश्वरीय यकीन का सबसे बड़ा नाम है.. कहना ज्ञानवान पुरखों का कि त्रिनेत्रधारी, बाघाम्बर पहनने वाला, सांप की माला डालने वाला, बैल की सवारी करने वाला व्यक्ति, देवों का देव महादेव है.. वो संहारक है, पालक भी, जगत का विनाश उसकी देह में निवास करता है..
शिव का होना सौम्यता का होना है.. शिव का होना परिस्थितियों के स्वीकार का होना है.. शिव का होना प्रेम का होना है.. शिव का होना शालीनता का होना है.. शिव का होना संवेदना का होना है.. शिव का होना जरूरी त्याग का होना है.. शिव का होना अतिरिक्त समर्पण का होना है.. शिव का होना जगती पर नियंत्रण का होना है.. शिव का होना सुंदरता के गुणगान का होना है.. शिव का होना मर्यादा का होना है.. शिव का होना सर्जक विधान की समझाइश का होना है.. शिव का होना आदमी के भीतर स्त्रियोचित संस्कार का होना है, अर्धनारीश्वर के ख़्वाब की तस्दीक का होना है.. शिव का होना अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम राम का होना है.. शिव का होना उपासक की सात्विकता का होना है.. शिव का होना रामेश्वरम की प्रासंगिकता का होना है.. शिव का होना रावण का एक अनन्य भक्त में तब्दील हो जाना है.. शिव का होना लंकाधिपति रावण का राम का आचार्य हो जाना है.. शिव का होना अपने काम के प्रति वफादार हो जाना है.. शिव का होना जरूरी अल्हड़ हो जाना है.. शिव का होना अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अतिरिक्त जिम्मेदार हो जाना है.. शिव का होना प्रकृति के प्रति जरूरी संवेदनशील हो जाना है.. शिव का होना पशुपतिनाथ हो जाना है.. शिव का होना बाबाधाम हो जाना है, बनारस हो जाना है.. शिव का होना विश्वनाथ हो जाना है.. शिव का होना पापतारिणी गंगा का घाट हो जाना है.. शिव का होना जगत् का भ्रम तोड़ती मणिकर्णिका घाट हो जाना है.. शिव का होना जगत् का, शायद मर्यादित, और अतिरिक्त सभ्य रूप में हो जाना है.. शिव का होना बेहद ईमानदार, जरूरी करुणामयी और मानवीय जगत् का हो जाना है..
शिव का होना शिव होने के अहम का न होना है.. इस न होने की गौरव मुनादी है भोलेनाथ का अप्रतिम ब्याह.. हिमवान कुमारी से जब ब्याह को पधारे शंकर तो आए वो मानवीय नियामकों पर सबसे हसीन बनकर.. पिता कहा करते हैं मेरे कि उपासक होने की अनिवार्य शर्त क्या है व्यक्ति के पास सामने वाले की आदर्शों की स्वीकारिता के सिवा.. भारत शिव की पूजा नहीं करता, बल्कि किसी भी ईश्वर की पूजा नहीं करता, बखेड़ा करता है.. ये बात सावन के महीने भर की नहीं है, हमेशा की ही है.. महादेव के आदर्श बड़े हैं, उनके कृत्य ईमानदार चारित्रिक व्यक्ति के लिए बेहद साधारण हैं, जो पाखण्ड करने वाले लोगों के लिए असहज रूप में उभरते हैं.. पिता के हिस्से से कहानी सिर्फ इतनी है कि हम जगत् में अपने द्वारा की गई क्रूरताओं को स्वीकार नहीं करना चाहते.. हम बनाना चुनते हैं ईश्वर को बेवक़ूफ़, इसलिए तमाम घास-फूस को, पत्तों को हम हमारी क्रूरताओं का जिम्मेदार उपक्रम बनाते हैं, करते हैं उसे भांग, बेल के पत्तों से रिप्लेस और भोलेनाथ के माथे पर चढ़ा आते हैं.. शिव का ब्याह सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मौका थी जब इंसानों को अपना चारित्रिक वजन तौलना था.. समाज के पाखण्ड के सामने शिव का होना, एक साफ स्वच्छ आईने का होना है.. सावन के महीने में ईश्वर को रिझाने के लिए हजार जतन करते लोग, सामान्य दिनों में सामाजिक व्यवहार में किन तरीकों से होकर गुजरते हैं, क्या ईश्वर उनके अतीत नहीं जानता, क्या इनकी साफगोई देखकर वो भूल जाएगा सबकुछ, या भूल जाता रहा है हमेशा, बना जाते हैं ये दो कौड़ी के लोग उस ईश्वर को दिन के उजाले में बेवक़ूफ़.. वो व्यक्ति जो पड़ोस के धड़े पर, समाज के धड़े पर, राष्ट्र के स्तर पर क्रूरताओं की इबारत छापता है हर रोज, क्या वो एक लोटे जल में मानवीय मूल्यों का संरक्षक हो जाएगा.. शिव ने चुना सामाजिक मानवीय नियामक, वो नियामक जो एक व्यक्ति को सभ्यता के कीर्ति स्तंभ के रूप में स्थापित करते हैं.. शिव की उपासना का प्रमुख आधार उनकी दैहिक शक्ति नहीं है, उनकी उपासना कर सकने का प्रमुख आधार ये है कि शिव ने पाखण्ड नहीं चुना, शिव ने आडम्बर नहीं चुना.. समाज के घृणित तरीकों को उन्होंने सिरे से अस्वीकार किया, उन्होंने चुना आत्मबोध, उन्होंने चुना मानवीय पक्ष.. ये पक्ष उनसे चुनवाता है वो तमाम बाराती जो पाखण्डी समाज की सभ्य व्याख्या पर खरे नहीं उतरते.. जिस समाज का ये विधान हो कि व्यक्ति की गरिमा उसके ओहदे तय करेंगे, जिस समाज की ये व्याख्या हो कि किसी व्यक्ति की स्वीकृति का पैमाना उसके होने से नहीं बल्कि सामाजिक हैसियत से तय होगी, ज़ाहिर तौर पर उसका देवता शिव नहीं हो सकता.. महादेव के होने की व्याख्या बहुत सभ्य, शालीन, और सात्विक है.. वो रोता होगा अपने ऊपर उमड़ी इस भीड़ को देखकर.. वो बंद कर लेना चाहता होगा अपने किवाड़, समाज के इन क्रूर और दोहरे मापदंड पर जीने वाले पाखण्डी लोगों के हाथों के बेलपत्र देखकर.. वो बिलखता होगा, कहता होगा अपने शागिर्दों से कि सृष्टि मेरी है, पर ये लोग मेरे आराधक नहीं हैं, मैं इनका आराध्य देव नहीं हूं..
आख़िर में,
भारत एक उपासक देश है.. जी, ये सच है कि लगता नहीं है यहां के लोगों के व्यवहार के तरीकों से कि ऐसा कुछ है.. डेढ़ अरब की आबादी वाले राष्ट्र के चाहे सरकारी हुक़्मरान हों या सामान्य लोग, नैतिकता देखकर आपको शंका हो जाएगी, पर ये सच है.. इसके पास तरह-तरह की उपासना पद्धति है.. ज़ाहिर तौर पर ईश्वर की इन उपासना विधियों से किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या नहीं है, नहीं होनी चाहिए क्यूंकि मुझे भी नहीं है.. पर बात ये ईश्वरीय हिस्से की है, और ये हर ईश्वर की तरफ से ही है.. पद्धतियों से कोई शिकायत नहीं, अपना दोस्त तो वैसे भी भोले स्वरूप का है, कुछ भी फूल-पत्ती ले जाकर चढ़ा आओगे उसके माथे पर वो कुछ कहेगा नहीं.. कहना मुझे है कि थोड़ा आदमी का शऊर सीख जाओ, थोड़ा मानवीय सभ्यता के नियामक सीख लो, थोड़ा इंसान होना सीख लो.. थोड़ा प्रेम भी सीख लो.. थोड़ी-सी सीख लो दोस्त तुम करुणा.. थोड़ा दिखाओ सभ्य आचरण, जब कांवड़ लेकर तुम निकलो घर से बाहर.. सीख लोगे तो व्यवस्था को बरतने का शऊर सीख जाओगे.. सीख जाओगे समाज और जंगल का भेद..” #Thank_You!😊
With Regards,
kumarsinghsiddhant [Journalism Student, New Delhi, India]
जेन ज़ी साधने चले हैं आरएसएस सरसंघचालक!?
Picture Credit: Internet
“देखा होगा आपने ज़ेड प्लस सुरक्षा में चलने वाले मोहन भागवत को देश के बच्चों से आमने-सामने होकर सीधे तौर पर बात करते हुए इससे पहले भी कई बार.. क्या कहा नहीं देखा, कोई बात नहीं जनाब अब देख लीजिए.. बम्बई, बम्बई नहीं.. क्या कहें मुम्बई.. ठीक है मुम्बई.. तो मुम्बई में आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत का मंच सजा है.. मसाइल है जेन ज़ी पीढ़ी से संवाद.. इस मज़मे का मजमून है जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस की 20 जुलाई की दंडात्मक प्रशासनिक कार्यवाही.. सरकारी परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं को लेकर देश की लगभग समूची जेन ज़ी पीढ़ी सोनम वांगचुक के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन की ओर मुखातिब थी, जंतर मंतर पर वो नहीं आई थी, पर उसके अस्वीकार की स्थिति में वो नहीं थी.. सरकार ने गलत आकलन किया और उस भीड़ को दरकिनार करने के लिए किया वार.. सरकारी सुरक्षात्मक सिद्धांत की व्याख्या ये है कि ये वार नहीं था, ये था पलटवार.. कहना उनका ये भी कि पलट कर मारा ज़रूर हमनें पर छात्रों को नहीं, उपद्रवियों को.. मीडिया संस्थानों की कक्षाओं के मालिकान, और उनके बड़े-बड़े एंकरान, नीतियों के विरोध में जंतर मंतर पर उमड़ी इस भीड़ को उग्रवाद के पायजामे में फिट कर देने का जतन कर रहे हैं.. पर भागवत इस परिभाषा को मानने को तैयार नहीं हैं, शायद इसलिए भी क्योंकि जेन ज़ी पीढ़ी मीडिया की इस परिभाषा को अपने सिर पर लेबल की तरह चिपकाना स्वीकार नहीं कर रही.. ये मंच इसी परिणाम के रूप में उपजा है..
जंतर मंतर पर, या कि देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर हुए लाठीचार्ज के बाद जिस तरह की प्रतिक्रिया इस नई पीढ़ी ने दिखाई, उसने वर्तमान सरकार को बैकफ़ुट पर धकेल दिया.. केंद्र सरकार अपने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े से अपना खोया इक़बाल वापस लौटा लेना चाहती थी, पर वो हुआ नहीं.. उसने भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ उठ रही आवाज़ों को और बलवती किया, और उसके ताकतवर स्वरूप अख्तियार करने में मदद पहुंचाई.. सरकार का प्रदर्शनकारी बच्चों की मांगों के सामने झुकना, उन्हें परीक्षा गड़बड़ियों के जिम्मेदार के तौर पर परिभाषित कर गया.. ज़ाहिर तौर पर इससे बिगड़ा बहुत कुछ नहीं.. खेल का कबाड़ा हुआ उन तमाम सरकारी अनुदानित प्रतिक्रियाओं से जो एक पूरी पीढ़ी को लेकर करे और कहे गए.. भारत चुनाव जीने वाला देश है.. एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में भारत का सबसे बड़ा हासिल ही ये है कि भारत में हो रहे अधिकांश सरकारी उपक्रम, चुनाव केंद्रित होते हैं.. बात ये सिर्फ़ निर्णयों या नीतियों तक सीमित नहीं है, याद रखना है.. भारत के सरकारी प्रशासनिक हुक्मरान एक चुनाव से निकलते हैं, दूसरे चुनाव में जाने के लिए.. कुछ भी चुनाव से इतर नहीं है यहां.. चीजों का होना चुनाव को परिभाषित करता है, या फिर उसकी तैयारी को.. भारत का लोकतंत्र इसी धुरी पर घूमता है पांच साल.. सरकारों के चयन के लिए भारत अपनी पुरानी प्रकिया के अनुसार वोटिंग के लिए जाता है.. वोट सरकार नहीं करती, करते हैं उसे राष्ट्र की चौहद्दी में निवास कर रहे लोग.. वो लोग जो अपने लिए, अपने द्वारा चयनित प्रतिनिधियों से मिल नहीं पाते.. वो लोग जिनको अपनी संसद की दहलीज चढ़ सकने की कोशिश भर करने पर मनमाने तरीके से रोक दिया जाता है.. वो लोग जो राष्ट्र को अपने कंधों पर ढोते हैं, लड़खड़ाते हैं उसकी बोझ से, पर चलते हैं अनवरत.. वो लोग जिनके कदम नहीं थकते, जो कहीं नहीं रुकते.. वो लोग जिनको समझा दी गई है राष्ट्र के होने का मतलब.. वो लोग जिनको समझा दिया गया है कि उनके रुकने का मतलब होगा राष्ट्र का रुक जाना, उनके मुंह तक आने वाले जरूरी निवाले का रुक जाना.. वो लोग जो नहीं जानते कि शासन द्वारा बेचे जा रहे देशप्रेम के मायने, उनकी अपनी माटीप्रेम और मातृप्रेम की व्याख्या से कितनी इतर है, और है तो आख़िरकार कैसे और क्यूं!?
वर्तमान सरकार के सामने दो बेहद जरूरी प्रश्नपत्र पड़े हैं.. पहला प्रश्नपत्र है उत्तरप्रदेश विधानसभा, दूसरा है लोकसभा.. भाजपा और आरएसएस एक जड़ के दो तने हैं.. एक तना सियासी अध्याय बांचता है, दूसरा समाजसेवा.. मोहन भागवत को पता है कि अगर जड़ खुदी तो तने धराशाई होंगे.. आरएसएस बरकरार तब भी रहेगा जब सियासी तना नहीं होगा, पर वो ताकतवर स्वरूप में नहीं रहेगा.. जरूरी है भाजपा का सियासत की पिच पर मजबूत बने रहना, आरएसएस के मुखर और प्रभावी बने रहने के लिए.. ये उल्टा भी है कि अगर आरएसएस की ओर पीढ़ियों का झुकाव बरकरार रहा, तो भाजपा का सियासी समीकरण ताकतवर बना रहेगा.. मोहन भागवत का जेन ज़ी से संवाद, इत्तेफ़ाक नहीं है.. जी, किसी भी तरीके से नहीं है.. जेन ज़ी पीढ़ी का आगामी सियासत में योगदान कोई पहला मौका नहीं होगी.. याद करिए साल 2014, नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के चेहरे के विकल्प के रूप में उभर कर आना.. ये जेन ज़ी पीढ़ी ही थी जिसने भाजपा के झंडे गली-गली में लहराए, अबकी बार मोदी सरकार जैसे नारों को जनमानस के भीतर चस्पा कर सकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.. कई मसलों को लेकर नरेंद्र मोदी की ओर जेन ज़ी का झुकाव स्पष्ट तरीके से दिखता रहा है.. भागवत को पता है कि जेन ज़ी का भाजपा की ओर झुकाव, शिक्षा के मसले पर नहीं हुआ, उसके पीछे दूसरे कारण हैं.. भागवत को ये पता है कि नीट परीक्षा में हुई धांधली और गड़बड़ियों को लेकर जो समर्थन आज भाजपा से कटकर विपक्ष की ओर मुड़ा है, क्षणिक है.. इसे मोड़ा जा सकता है, तरीका इसका सिर्फ ये है कि वर्तमान भाजपाई राजनीतिक व्यवस्था, समर्पित तरीके से जेन ज़ी के साथ खड़ी हुई दिखे, हां में हां मिलाती हुई दिखे.. मुंबई के जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर में इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस की वार्षिक कार्यक्रम में मोहन भागवत के इस बयान का कि "जेन-जी और जेन-अल्फा, पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार है.." की व्याख्या सिर्फ इतनी है कि संघ के सरसंघचालक कोशिश कर रहे हैं पाटने की वो खाई जो सरकार और जंतर मंतर के विचार के समर्थन में झुके इस नई पीढ़ी के करोड़ों नौजवान बच्चों के बीच सरकारी गलती से खुद गई है.. 20 जुलाई के उस घटनाक्रम के बाद बच्चे भाजपा के वर्तमान नेतृत्व पर भरोसा जुटा सकने में लगभग असमर्थ दिख रहे हैं, ऐसे में संघ का मसले में हस्तक्षेप करना समझाइश की कोशिश के तौर पर देखा और समझा जाना चाहिए.. भागवत की मध्यस्थता की ये कोशिश अगर सटीक बैठती है, तो सबसे जरूरी रामबाण साबित होगा यह भाजपा के लिए..
Picture Credit: Cartoonist Satish Acharya
आख़िर में,
बात बस इतनी है कि संघ की ये बातचीत, भाजपा के कृत्यों की भरपाई है.. अल्गोरिदम की छांव में पली, और अल्गोरिदम से अपने पसंद और नापसंद को तय करने वाली जेन ज़ी पीढ़ी को साधने का सबसे बड़ा हथियार है सरकार के पास ऋषभ शाह जैसे चेहरे.. ये वो चेहरे, जो प्रभावी हैं.. इनके चेहरे, इनका पहनावा, इनके दैनिक क्रियाकलाप, इनके व्यवहार के सलीके, तय करते हैं वर्तमान जेन ज़ी पीढ़ी का अस्तित्व.. इन चेहरों के लिए जेन ज़ी कुछ भी करने को तैयार है.. जी, पर ये मजबूरी की व्याख्या नहीं है, पसंद और झुकाव की है.. इंफ्लूएंसिंग इस पीढ़ी की ध्येय परिभाषा है.. इंफ्लूएंसिंग माइंड्स का तरीका और इसकी परिभाषा, दोनों ही ओर के राजनीतिक धड़ों में समान रूप से काम करती है.. इंफ्लूएंसिंग माइंड्स, उपभोक्तावाद का आधार स्तंभ है.. आपके दिमागों पर नियंत्रण का स्तर, बाजार के कारगर होने या उसके खात्मे को परिभाषित करता है.. राष्ट्र कोई भी हो, वर्तमान पीढ़ियों की व्याख्या उनके स्क्रीन अल्गोरिदम से परिभाषित है, और जाहिर तौर पर चेहरों के पीछे भागने वाली, उन चेहरों के लिए, उनके चुनाव, उनके पसंद-नापसंद को स्थापित करने के लिए एक दूसरे से लड़-भीड़ जाने वाली इस क़ौम का अभी कुछ किया नहीं जा सकता.. सरकारों को पता होना चाहिए अपनी पीढ़ियों का सच, ये सच उनकी व्यवस्था के बरक़रार होने के लिए जरूरी है, और नीति निर्माण के लिए भी.. मोहन भागवत क्लॉक्ड इट, बिकॉज बीजेपी वांट्स ईट तो बी क्लॉक्ड.. जाते-जाते बस इतना कि दिल्ली के जुटाव में ताकत दीपके की नहीं थी, न ही मसले की, ताकत थी अल्गोरिदम की.. झारखंड और जंतर मंतर में बहुत अंतर है बाबू..” #Thank_You!😊
With Regards,
kumarsinghsiddhant [Journalism Student, New Delhi, India]
कौन है यहाँ बे, जो नहीं चिन्हता है झारखंड को!?
Picture Credit: Internet [JPSC Protest, Jharkhand]
“बिरसा की धरती है झारखंड.. साहस जुटा कर अपने अधिकारों के लिए व्यवस्था से, शासन से लड़ जाने वाले शिबू सोरेन, जयपाल सिंह मुंडा, अरुण कुमार राय, बिनोद बिहारी महतो जैसे मेहनतकश नेताओं की भी, जिनकी बदौलत झारखंड एक अलग राज्य बनकर अस्तित्व में आया.. सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी का घर नहीं है झारखंड में, मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा भी यहीं पैदा हुई हैं.. हम सबके पसंदीदा फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की पैदाइशी धरती रही है झारखंड.. लोक गायिका चंदन तिवारी को पाल-पोश कर योग्य बनाया है झारखंड ने.. बाबू, चिन्हता कौन नहीं है झारखंड को.. सिर्फ कोयला खदान नहीं, अपने किस्से, अपने खान-पान के साथ 21वीं सदी की शुरुआत में बिहार से टूटकर अलग हुआ झारखंड.. ये और बात है कि आज जब झारखंड का नाम उछला है बाजार में तो उसके पीछे उसके अपने बच्चों के पेट की आग है, झारखंड की जमीन की पुरानी विरासत नहीं, उसके बनने की कहानी नहीं, उसकी गौरव मुनादी नहीं..
खनिज परिपूर्ण प्रदेश है झारखंड, संपदा अकूत है झारखंड में.. पर झारखंड सुलग रहा है, झरिया कोयला क्षेत्र की जमाने पुरानी आग से नहीं, जेएसएससी और जेपीएससी में हुई अनियमितताओं के ताप से.. जो सवाल प्रमुखता से पूछा जा रहा है वो ये कि TDPL एजेंसी जिसे खुद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने मई 2025 में ब्लैकलिस्ट किया था, उसको फिर से झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी कैसे थमाई गई.. प्रदर्शनकारी बच्चों के मार्फ़त जो आरोप अबतक निकलकर सामने आया है उसमें प्रमुख बात ये है कि जानबूझ कर OMR शीट में हेराफेरी, डेटा टैम्परिंग और पेपर लीक को अंजाम दिया गया.. नौकरी लगवाने के नाम पर पैसों की पूरी वसूली हुई और पैसे के दम पर उम्मीदवारों को नौकरी दी भी गई.. झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया हेमंत सोरेन, राज्य की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन हैं, कह रहे हैं कि बच्चों की जिंदगियों से खिलवाड़ करने के प्रकरण में जो भी कसूरवार हैं वो बख्शे नहीं जाएंगे, झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार छात्र हित के लिए समर्पित है, वो अपनी तरफ से हर संभावित जाँच करवाने को तैयार है.. पर झारखंड के बच्चों को उनकी सरकार के इस फलसफे और जाँच वाले इस सरकारी झुनझुने पर यकीन नहीं रह गया है, वो अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं, चाहते हैं कि सरकार को जिस क़िस्म की जांच करवानी हो करवाए पर उससे पहले हुई परीक्षा को रद्द करे.. कहना झारखंड के छात्रों का ये भी कि हम सरकार बदलाव का ख़्वाब लेकर यहां नहीं जुटे, हम किसी को बदलने, बनाने या बिगाड़ने के लिए यहां नहीं जुटे.. हम अपनी खुशहाल जिन्दगी के होने की अनिवार्य शर्तों की तस्दीक करते हैं.. हम सरकार से, सरकारी संस्थानों में बैठे माननीयों से, सरकारी दफ्तरों में बैठे कर्मचारियों से जवाबदेही चाहते हैं.. हमारा आंदोलन राजनीति प्रभावित नहीं है, हम इसे राजनीतिक नहीं बनाना चाहते.. हमें राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर की तरह न देखा जाए, न ही उस तर्ज़ पर लिया जाए, हम दोनों की महत्वकांक्षाएं जरूर एक-सी है, पर हमारी जमीन नहीं है.. हम सीमित चहारदीवारी में सिमटे लोग हैं, चना-घुघनी के पार अपन लोग नहीं सोच पाते, पिज़्ज़ा-बर्गर अपनी व्याख्याओं में अंटता नहीं है.. बारिश के महीने में जरूरी तिरपाल के अभाव में बारिश से भीग रहे आंदोलन पर बैठे छात्र झारखंड राज्य में अपनी जिंदगी की बेहतरी की सुनिश्चितता चाहते हैं, वो चाहते हैं कि राज्य सरकार अपनी धामिनी प्रवृति छोड़े और उनके भविष्य को लेकर संवेदनशील अवस्था में आए, जागृत अवस्था में आए.. कहना प्रदर्शन कर रहे छात्रों का ये भी कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगर व्यवस्था को दुरुस्त तरीके से चला सकने में असमर्थ हैं तो वो अपना इस्तीफा देकर बाहर जाएं.. सीधी बात बस इतनी है कि उनके राज्य के छात्र उनकी बेहतरी और उनकी मलाई वाली रोटी की ख़ातिर अपने मुस्तकबिल से सौदा करने को तैयार नहीं हैं.. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम और बापू वाटिका में नंगे सिर खड़े होकर सावन की बारिश में भीग रहे छात्र चाहते हैं सरकारी नैतिक उत्थान, भूख से बिलबिलाती और अपने लिए अदद आसमान का पता पूछ रही लड़कियां कर रही हैं निरंकुश शासन से बगावत, कह रही हैं वो झामुमो मुखिया हेमंत सोरेन से कि कुर्सी है, तुम्हारा जनाज़ा तो नहीं, कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते!?” #Thank_You!😊
With Regards,
kumarsinghsiddhant [Journalism Student, New Delhi, India]