Stories by यायावर डायरी | Yayavar Diary on Medium
दूसरा दिन 9 अप्रैल 2023
ट्रेन अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से अयोध्या छावनी रेलवे स्टेशन 9:18am पे पहुंची।
चूंकि मुझे आज अयोध्या रुकना नही था इसलिए मैने कोई होटल नही लिया और स्टेशन के सामने सुलभ शौचालय में नित्य क्रिया और स्नान करके पहले गुप्तार घाट गया, वहा जाने का सिर्फ एक ही उद्देश्य था गुमनामी बाबा की समाधि देखना।
कई लोग मानते हैं कि सुभाष चंद्र बोस ही भेष बदलकर गुमनामी बाबा के नाम से अयोध्या और इसके आस पास के इलाके में रहा करते थे और समय समय पर अपना रहने का स्थान भी बदल लेते थे। गुमनामी बाबा का अंतिम संस्कार इसी घाट पे हुआ है जहां अब इस एक समाधि स्थल का रूप दे दिया गया है। समाधि स्थल के पास ही कई सारे खाने पीने की छोटी छोटी अस्थाई ढाबा था जहां बैठ कर कुछ देर समाधि स्थल को देखता रहा।
उसी के बगल में गुप्तार घाट मंदिर है जहां मैने कुछ देर और बिताया बैठकर।
इसी बीच ख्याल आया की राम मंदिर भी तो जाना है। लेकिन पता नही क्यों वहां जाने की हिम्मत नही हो रही थी क्योंकि वहां काफी बड़ी लाइन में लग कर दर्शन करने मंदिर में जाना पड़ता है इसी बीच किसी ने बताया कि आज तो महाराष्ट्र के सत्ताधारी दल के कुछ माननीय सदस्य राम मंदिर दर्शन करने आए हुए हैं जिससे की आज दर्शन करने में और ज्यादा देरी हो सकती है क्योंकि रविवार का भी तो दिन है।
फिर सोचा की अगले यात्रा में दर्शन किया जाए और अब सीधा चलते हैं वाराणसी तो वहां से e-rickshaw ले कर पहुंचा रोडवेज, जी हां यहां सरकारी बस स्टैंड को रोडवेज बोला जाता है।
और फिर शुरू हुई एक मुश्किल भरी वाराणसी की यात्रा वो यूं की मुझे 3 बस बदलकर जाना पड़ा, यहां से सीधी बस करीब 3 बजे थी और मैं रोडवेज पहुंच चुका था 12:20 बजे तो इतना इंतजार करना ठीक नहीं लगा तो वहां से प्रयागराज जाने वाली बस ली और पयागीपुर उतर कर जौनपुर वाली बस में बैठा फिर जौनपुर से वाराणसी की बस ली और 7:15 बजे यहां पहुंचा।
अभी गोदौलिया चौराहा के पास एक होस्टल में हूं जिसे ढूंढने में 2 घंटे लगे क्योंकि मेरे बजट में कोई रूम मिल नही रहा था फिर काफी ढूंढने के बाद मिल ही गया।
कल से दो दिन वाराणसी घूमने में लगाना है, इस बार कुछ फोटो भी आप लोगों से साझा कर रहा हूं।
तो बने रहिएगा मेरे साथ आगे की यायावरी जानने के लिए तो मिलते है अगले ब्लॉग में। तब तक के लिए शुभरात्रि।
https://www.facebook.com/YayavarDiary/
यह मेरा पहला प्रयास है ब्लॉग लिखने का आशा करता हूं पढ़ने वालों को अच्छा लगेगा।
आज तारीख है 8 अप्रैल 2023, और आज मैं यात्रा कर रहा हूं श्री राम नगरी अयोध्या की।
मेरी ट्रेन है शाम 6:20 की। घर से निकल पड़ा लगभग 4 बजे और मुझे 2 बस बदल कर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन (दिल्ली जंक्शन) पहुंचना था हुआ यूं कि जब मैंने दूसरी बस दिल्ली गेट से ली तो कुछ मीटर आगे जाते हीं दरियागंज के पास भयंकर वाला जाम लगा हुआ था समय हो रहा था 5:30pm, बस ड्राइव से थोड़ी जानकारी ली की यह जाम कहां तक है तो पता चला कि लालकिला तक यह जाम रहेगा। यह सुनते है एक बार को लगा की अब तो ट्रेन छूट जाएगी फिर वहां से पैदल जाने का फैसला लिया और वहां से शुरू हुई दौड़।
और 6:05 pm किसी तरह स्टेशन पहुंचा और अभी ट्रेन में हूं। फिलहाल ट्रेन लालकिले के पीछे से धीर धीरे निकल रही है यमुना पुल से।
आगे की जानकारी के लिए बने रही इस ब्लॉग पर।
https://www.facebook.com/YayavarDiary