हिंदु मंदिर का विज्ञान
Can’t read Hindi!, read English Article
हर कोई सोचता हैं कि मंदिर भगवान की पूजा करनेकी सबसे अच्छी जगह हैं और उन्होंने क्या सुना हैं उसके परे सोचे बिना निस्संदेह इस सोच का पालन करते हैं। लेकिन सच यह हे कि मंदिर अपनी आत्मा को, अपने मन और अपने शरीर को तोरोताजा करने की सबसे अच्छी जगह हैं, लेकिन कुछ लोगों को ही इस तथ्य का पता हैं (मंदिर के अन्य लाभ भी हैं, लेकिन हम इस पर ध्यान केंद्रित करते हैं)। यदि आप उन्हें पूछे कि: “आप मंदिर क्यों जाते है?” तो वे इसका ठीक से वर्णन नहीं कर सकेंगे (क्योंकि उनकोे वास्तविक उद्देश्य का पता नहीं हैं)। वे कहेंगे कि वे शांति को महसूस करते हैं, भगवान के करीब जाते हैं, इत्यादि…
तो, मंदिर कैसे ऊर्जा की भारी राशि का स्रोत बन गया? जवाब है पिरामिड। हाँ पिरामिड जो आप मंदिर के ऊपर देखते हैं वह ऊर्जा का असली स्रोत हैं। वैज्ञानिकों ने पहले ही मिस्र के पिरामिड पर अनुसंधान कर के साबित कर दिया है की उनके अंदर ऊर्जा का भंडार हैं। हिंदु मे हर रस्म सीधे विज्ञान से जुड़ी हैं, लेकिन कुछ लोगों को ही इस तथ्य का पता हैं! हिन्दु मंदिर की वास्तुकला के बारे में अधिक पढ़ें।
तो, कैसे अपने दैनिक जीवन में इस ऊर्जा का उपयोग करे? (भगवान / विज्ञान द्वारा बनाएं गए इस शॉर्टकट का उपयोग शांतिपूर्ण ऊर्जावान जीवन जीने के लिए करना चाहिए)।
ज्यादा मत सोचिए, बस एक मंदिर पसंद कीजिए जिसके हॉल पर पिरामिड हैं (जिसके तहत आपको बैठना चाहिए)। ऐसा मंदिर होना आवश्यक हैं कि जिसका निर्माण आगम शास्त्र के तहत और पिरामिड का निर्माण हॉल की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई के संबंध में उचित होना चाहिए।
Get Nishant Patil’s stories in your inbox
Join Medium for free to get updates from this writer.
तो, आपने ऊपर वर्णित मंदिर को पिरामिड के साथ ढूंढ लिया, अब इस शॉर्टकट का उपयोग करने के लिए अपनाए जाने वाले कदम:
- पिरामिड के केंद्र के पास पिरामिड के किसी भी अन्य हिस्से की तुलना में अधिकतम ऊर्जा होती हैं, तो आप उस भाग का चयन करे और यदी यह संभव नहीं है तो पिरामिड के केंद्र के ज्यादा से ज्यादा पास बैठने का प्रयास करें।
- कम से कम 30 मिनट के लिए पिरामिड के नीचे बैठिए (यह कम से कम समय है, यदी आप अधिक समय खर्च कर सकते हैं तो आप के लिए अच्छा हैं)।
- वहां बैठे बैठे आप जो चाहे वो कर सकते हैं। प्रार्थना ही करनी चाहिए यह आवश्यक नहीं हैं। आप गाने सुन सकते हैं या पढ़ भी सकते हैं। सिर्फ एसा ही काम करो जिससे आपको अच्छा लगे, दिमाग पे ज्यादा जोर लगे एसा काम मत करो।
- प्रति दिन एक बार इसका पालन करें। अगर आप एक दिनमे दो बार (या अधिक बार) ऐसा कर सकते है तो यह आपके लिए अच्छा हैं।
- इसे शुरू करने के बाद आपको 30 दिनों (या कम) मे इसका परिणाम अवश्य मिलेगा।
इतना समय क्यों? दोस्त यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया हैं। हर प्राकृतिक प्रक्रिया अपना समय लेती हैं। जैसे ही आप को परिणाम मिलना शुरू होगा, आप तब तक अपने आप मे परिवर्तन महसूस करेंगे जब तक आप यह करना छोड़ ना दे। आपका मन ताजगीपूर्ण होगा, तो आप के विचार भी शुध्ह होंगे। आपका शरीर भी ऊर्जावान होगा।
उचित आगम शास्त्र के साथ बनाया मंदिर, ऊर्जा का जबरदस्त स्रोत बनाता हैं। ऊर्जा (शांति महसूस करने का कारण, भगवान के करीब जाने का कारण), जिसे आप मंदिर जाने पर महसूस करते हैं। यह ऊर्जा एक प्रतिमा को इतना दिव्यमान बनाती हैं, जैसे लगता है वे अभी आपसे बात करने लगेंगे. जरा सोचिए, जो ऊर्जा मूर्ति को इतना दिव्यमान बना सकती हैं तो मानव शरीर के लिए कितनी उपयोगी होगी.
नमस्ते







