
Mac पर पॉडकास्ट और एपिसोड सेटिंग्ज़ चुनें
अपनी पसंद के पॉडकास्ट ढूँढने के बाद आप उन्हें सब्सक्राइब कर सकते हैं, उनकी सेटिंग्ज़ बदल सकते हैं, उन्हें अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं, आदि।

पॉडकास्ट सेटिंग्ज़ चुनें
अपने Mac पर
पॉडकास्ट ऐप में बाईं ओर साइडबार में कार्यक्रम पर क्लिक करें।किसी कार्यक्रम का जानकारी पृष्ठ देखने के लिए उसे चुनें, “अधिक” बटन
पर क्लिक करें, फिर सेटिंग्ज़ चुनें।इनमें से कोई एक कार्य करें :
किसी कार्यक्रम को सब्सक्राइब या अनसब्सक्राइब करें : सब्सक्रिप्शन विकल्प को चालू या बंद के रूप में टॉगल करें।
एपिसोड चलने का क्रम चुनें : एपिसोड को क्रमानुसार चलाएँ या हमेशा सबसे हालिया एपिसोड पहले चलाएँ।
यह चुनें कि कौन-से एपिसोड रखने हैं : “केवल सबसे हालिया एपिसोड रखें” पर क्लिक करें, फिर कितने न चलाए गए एपिसोड रखने हैं, यह चुनने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
सेटिंग्ज़ कस्टमाइज़ करें : कस्टम सेटिंग्ज़ पर क्लिक करें, फिर एपिसोड कैसे क्रमित हों, कौन-से एपिसोड डाउनलोड करके सहेजे जाएँ और कितनी बार रीफ़्रेश करना है, यह नियंत्रित करने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
किसी पॉडकास्ट को शेयर या डिलीट करें, उसे “अगला” सूची में जोड़ें आदि
अपने Mac पर
पॉडकास्ट ऐप में बाईं ओर साइडबार में कार्यक्रम पर क्लिक करें।किसी कार्यक्रम का जानकारी पृष्ठ देखने के लिए उसे चुनें, “अधिक” बटन
पर क्लिक करें, फिर निम्नलिखित में से कुछ करें :लाइब्रेरी से पॉडकास्ट हटाएँ : “लाइब्रेरी से डिलीट करें” चुनें।
यह क्रिया सभी एपिसोड भी डिलीट कर देती है।
नोट : केवल एक एपिसोड हटाने के लिए बाईं ओर साइडबार में एपिसोड पर क्लिक करें, “अधिक” बटन
पर क्लिक करें, फिर “लाइब्रेरी से डिलीट करें” चुनें।पॉडकास्ट को “अगला” सूची में जोड़ें : “अगला चलाएँ” चुनें।
कार्यक्रम को सूची में नीचे ले जाने के लिए “बाद में चलाएँ” चुनें। “फिर से क्रमित करें” बटन
की मदद से एपिसोड को ड्रैग करके आप “अगला” सूची का क्रम मैनुअली भी बदल सकते हैं।लिंक कॉपी करें : “लिंक कॉपी करें” चुनें।
क्लिपबोर्ड पर लिंक कॉपी की जाती है। आप फिर उस लिंक को दूसरे दस्तावेज़ में पेस्ट कर सकते हैं। जब आप लिंक पर क्लिक करते हैं, तो कार्यक्रम पॉडकास्ट में खुलता है।
पॉडकास्ट शेयर करें : “कार्यक्रम शेयर करें” चुनें, फिर उसे ईमेल, टेक्स्ट संदेश या शेयर्ड नोट के ज़रिए शेयर करें या उसे अपने निकट के किसी व्यक्ति को भेजने के लिए AirDrop का उपयोग करें।
कार्यक्रम के जानकारी पृष्ठ से अपनी लाइब्रेरी में कोई एपिसोड जोड़ने के लिए “सभी एपिसोड देखें” पर क्लिक करें, फिर एपिसोड के आगे “जोड़ें” बटन
पर क्लिक करें। एपिसोड डाउनलोड करने के लिए ताकि ऑफ़लाइन होने पर आप उसे चला सकें, “डाउनलोड करें”बटन
पर क्लिक करें।
एपिसोड सेटिंग्ज़ चुनें
अपने Mac पर
पॉडकास्ट ऐप में बाईं ओर साइडबार में एपिसोड पर क्लिक करें।किसी एपिसोड के ऊपर पॉइंटर को होल्ड करें, "अधिक" बटन
पर क्लिक करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक कार्य करें :कोई एपिसोड सहेजें : “एपिसोड सहेजें” चुनें।
एपिसोड को “चलया गया” या “न चलाया गया” के रूप में चिह्नांकित करें : “चलाया गया के रूप में चिह्नांकित करें” या “न चलाया गया के रूप में चिह्नांकित करें” चुनें।
यदि आप किसी एपिसोड को “न चलाया गया” के रूप में चिह्नांकित करते हैं, तो यह फिर से चलाए जाने के लिए आपकी “अगला” सूची में बना रहता है।
एपिसोड को “अगला” सूची में जोड़ें : “अगला चलाएँ” चुनें।
एपिसोड को सूची में नीचे ले जाने के लिए “बाद में चलाएँ” चुनें।
लिंक कॉपी करें : “लिंक कॉपी करें” चुनें।
क्लिपबोर्ड पर लिंक कॉपी की जाती है। आप फिर उस लिंक को दूसरे दस्तावेज़ में पेस्ट कर सकते हैं। जब आप लिंक पर क्लिक करते हैं, तो कार्यक्रम पॉडकास्ट में खुलता है।
एपिसोड शेयर करें : “एपिसोड शेयर करें” चुनें, फिर उसे ईमेल, टेक्स्ट संदेश या शेयर्ड नोट के ज़रिए शेयर करें या उसे अपने निकट के किसी व्यक्ति को भेजने के लिए AirDrop का उपयोग करें।
जानकारी पृष्ठ देखें : “कार्यक्रम पर जाएँ” चुनें।
समीक्षा लिखें
आप अन्य श्रोताओं की समीक्षाएँ पढ़ सकते हैं और किसी भी पॉडकास्ट के लिए अपनी एक समीक्षा छोड़ सकते हैं।
अपने Mac पर
पॉडकास्ट ऐप में बाईं ओर साइडबार में कार्यक्रम पर क्लिक करें।किसी कार्यक्रम का जानकारी पृष्ठ देखने के लिए उसे चुनें, फिर नीचे रेटिंग्ज़ और समीक्षा सेक्शन पर स्क्रोल करें।
इनमें से कोई एक कार्य करें :
समीक्षाएँ पढ़ें : एकल समीक्षा पढ़ने के लिए फ़ॉरवर्ड बटन
या वापस बटन
पर क्लिक करें या कुल कार्यक्रम रेटिंग और श्रोताओं की अधिक समीक्षाएँ देखने के लिए “सभी देखें” पर क्लिक करें।अपनी स्वयं की समीक्षा लिखें : “समीक्षा लिखें” पर क्लिक करें, अपनी समीक्षा लिखें, फिर “सहेजें” पर क्लिक करें।