Apple Watch पर रेडिनेस ऐप का इस्तेमाल करें
Apple Watch पर रेडिनेस ऐप में आप रेडिनेस स्कोर देख सकते हैं जिससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि कब आपको ज़्यादा मेहनत करने के लिए तैयार रहना चाहिए और कब आराम करना चाहिए।
नोट : रेडिनेस ऐप Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 पर 13 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए उपलब्ध है।
आपका रेडिनेस स्कोर 0-10 के बीच होता है और इसमें निम्नलिखित मेट्रिक्स शामिल हैं :
ऐक्टिविटी : हालिया ऐक्टिविटी डेटा जिसमें सक्रिय कैलोरी, वर्कआउट प्रयास रेटिंग और ट्रेनिंग लोड डेटा शामिल हैं।
वाइटल : हृदय गति, श्वसन दर, कलाई का तापमान, हृदय गति परिवर्तनशीलता (HRV) और रक्त ऑक्सीजन जैसे रात भर के मेट्रिक्स और दिन में मापी गई हृदय गति। इनका विश्लेषण आपकी हालिया बेसलाइन के मुक़ाबले किया जाता है, जिसके लिए यह आवश्यक है कि आप पिछली 49 रातों में से कम से कम 7 रातों में अपनी घड़ी पहनकर सोए हों।
नींद : हालिया नींद स्कोर डेटा।
रेडिनेस ऐप के बारे में अधिक जानकारी के लिए Apple सहायता आलेख अगर आपको रेडिनेस स्कोर प्राप्त नहीं हुआ है या अगर आपका स्कोर कम है देखें।
नोट : रेडिनेस में सभी सेहत कारक शामिल नहीं हैं, जैसे कि मौजूदा दशाएँ या दवाइयाँ, और यह तय करने के लिए इस पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहिए कि क्या व्यायाम करना सुरक्षित है और कब सुरक्षित है। रेडिनेस ऐप सुरक्षित रूप से इस्तेमाल करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी के लिए Apple Watch के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा जानकारी देखें। Apple Watch के ऐसे मॉडल के लिए रक्त ऑक्सीजन वाइटल ऐप में उपलब्ध नहीं है जो 18 जनवरी 2024 को या उसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका में ख़रीदे गए हैं और जिनकी भाग संख्या के अंत में LW/A or LS/A मौजूद है। अपनी Apple Watch को कैसे पहचानें सीखें।
रेडिनेस सेटअप करें
अपना रेडिनेस स्कोर देखने से पहले सुनिश्चित करें कि आपने ये काम किए हैं :
iPhone पर फ़िटनेस ऐप में अपनी ऊँचाई, वज़न और आयु सेट करें। iPhone यूज़र गाइड में फ़िटनेस सेटिंग बदलें देखें।
ऐक्टिविटी सेटअप करें। दैनिक ऐक्टिविटी ट्रैक करें देखें।
नींद सेटअप करें और अपनी Apple Watch Series 12 या Apple Watch Ultra 4 को कम से कम 7 रातों में सोते समय पहनें। नींद शेड्यूल सेटअप करें और अपना नींद स्कोर देखें देखें।
रात भर के वाइटल सेटअप करें। अपने वाइटल ट्रैक करें देखें।
अपना रेडिनेस स्कोर देखें
अपना रेडिनेस स्कोर देखने के लिए ये काम करें :
अपनी Apple Watch पर रेडिनेस ऐप
पर जाएँ।
अधिक जानने के लिए ऐक्टिविटी
, वाइटल
और नींद
बटन पर टैप करें।
नोट : बर्न की गई कैलोरी, झपकियों और आपके दिन के समय की हृदय गति के आधार पर आपका रेडिनेस स्कोर दिन भर अपडेट होता रहता है।
अधिक जानने के लिए आप iPhone पर फ़िटनेस ऐप में अपना रेडिनेस स्कोर भी देख सकते हैं। फ़िटनेस ऐप पर जाएँ, फिर रेडिनेस पर टैप करें (हो सकता है कि आपको स्क्रीन पर सबसे नीचे तक स्क्रोल करना पड़े)।
संभावित रेडिनेस स्कोर
आपका रेडिनेस स्कोर 0-10 तक है जिसमें विभाजन इस प्रकार है :
रिकवर करें : 0-1
गति घटाएँ : 2-4
तैयार : 5-7
प्रयास बढ़ाएँ : 8-10